Categorized | लखनऊ.

राहुल की ताजपोशी, कांग्रेस की घबराहट - राकेश त्रिपाठी

Posted on 21 November 2017 by admin

हार की आहट ने बढ़ाई कांग्रेस की बेचैनी
गुजरात, हिमाचल के संभावित परिणामों से घबराई कांग्रेस

लखनऊ 21 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने गुजरात, हिमाचल चुनाव परिणाम आने से पहले ही राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को कांग्रेस की घबराहट बताया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से समझ गई है कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा सहित उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह पराजय सुनिश्चित हो गई है और इस पराजय के बाद राहुल गांधी की ताजपोशी नैतिक रूप से कांग्रेस को असहज करेगी, इसीलिए घबराहट में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी परिणाम आने से पहले ही राहुल गांधी को संगठन की कमान सौंप देना चाहती हैं।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस वंशवादी राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रही है। राहुल गांधी के कठोर प्रयत्नों के बाद भी कांग्रेस का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। एक के बाद एक राज्य कांग्रेस मुक्त होते जा रहे है। राहुल गांधी अपने बयानों से कांग्रेसजनों को असहज कर देते है। राजनैतिक परिपक्वता का सर्वथा अभाव राहुल गांधी में परिलक्षित होता है। राहुल गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में कांग्रेस ने निकाय चुनाव में हार के डर के कारण प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। राहुल गांधी को हिन्दुस्तान का जन-मन समझना होगा। कांग्रेस के नायक को जननायक बनाने के लिए नीति और नीयत दोनों में ही बदलाव करना पड़ेगा जो फिलहाल सम्भव नहीं दिख रहा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in