Archive | November, 2017

प्रदेश की 43 चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू किया, 120 लाख कुन्टल गन्ने की खरीद

Posted on 04 November 2017 by admin

115 ला.कु. गन्ने की पेराई कर 10 ला.कु. चीनी का हुआ उत्पादन
गत वर्ष 2016-17 में दिनांक 03, नवम्बर तक हुई थी प्रदेश में मात्र 03 चीनी मिलें संचालित
गत वर्ष के सापेक्ष चीनी परता प्रतिशत बढ़ने का रूझान, अधिक चीनी का उत्पादन संभावित
लखनऊ: 03 नवम्बर, 2017
मा. मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार इस वर्ष गन्ना विभाग द्वारा गन्ना किसानों की आमदनी दोगुना करने के दृष्टिगत चीनी मिलों का समय से संचालन कराने के निर्देश दिये गये थे जिससे गन्ना किसान अपने गन्ने की समय से आपूर्ति चीनी मिलों को सुनिश्चित कर रबी फसलों विशेषकर गेहूँ की बुवाई हेतु अपना खेत खाली कर सकें और समय से गेहूँ तथा अन्य जरूरत की रबी फसलों की बुवाई कर अधिकतम उत्पादन प्राप्त कर सकें।
गन्ना एवं चीनी आयुक्त, श्री संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि मा. गन्ना मंत्री के मार्गदर्शन में चीनी मिलों के शीघ्र संचालन कराने हेतु कार्य योजना बनायी गयी जिसके फलस्वरूप प्रदेश में पेराई सत्र 2017-18 में संचालन हेतु प्रस्तावित कुल 119 चीनी मिलों में से अब तक 43 चीनी मिलों का पेराई सत्र प्रारम्भ करा दिया गया है तथा इन चीनी मिलों द्वारा 120 लाख कुन्टल गन्ने की खरीद की जा चुकी है। इस पेराई सत्र में 02 सहकारी चीनी मिलों का संचालन भी कराया जा चुका है जबकि इसी अवधि में गत वर्ष कोई सहकारी चीनी मिल संचालित नहीं हुई थी। गत पेराई सत्र 2016-17 में दिनांक 03 नवम्बर तक मेरठ क्षेत्र की मात्र 03 निजी चीनी मिलें ही संचालित हुई थी, जबकि इस सत्र में सहारनपुर की 09, मेरठ की 11 (02 सहकारी), मुरादाबाद की 13, बरेली की 03 एवं लखनऊ की 07 चीनी मिलें अपना पेराई कार्य शुरू कर चुकी हैं जिनके द्वारा अब तक 120 लाख कुण्टल गन्ने की खरीद की जा चुकी है तथा 115 लाख कुण्टल गन्ने की पेराई करते हुए 10 लाख कुण्टल चीनी का उत्पादन भी किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त संचालित चीनी मिलों में गत वर्ष के सापेक्ष प्राप्त हो रहे अधिक चीनी परता के फलस्वरूप प्रदेश में अधिक चीनी उत्पादन होने की पूर्ण सम्भावना है।
मा. मुख्य मंत्री के निर्देशों के फलस्वरूप इस वर्ष प्रदेश में चीनी मिलों का संचालन गत पेराई सत्र 2016-17 के सापेक्ष औसतन 15 दिन पहले कराया जा रहा है। चीनी मिलें शीघ्र संचालित होने से गन्ना किसानों के पेड़ी गन्ने की समय से आपूर्ति होने के फलस्वरूप आगामी रबी फसलों की बुआई हेतु खेत खाली हो सकेंगे तथा किसान अपनी इच्छानुसार विशेषकर गेहॅू फसल की समय से बुआई भी कर पायेंगे। रबी फसलों की समय से बुआई होने से उनका उत्पादन भी अच्छा होने की संम्भावना है। गन्ना किसानों को रबी फसलों की बुवाई में होने वाले लाभ के साथ-साथ गन्ने की समय से चीनी मिलों को आपूर्ति की सुविधा मिल जाने के कारण उन्हें औने-पौने दामों पर कोल्हू क्रेशरों पर अपना गन्ना नहीं डालना पड़ेगा और चीनी मिलों को आपूर्ति किये गये गन्ने का सरकार द्वारा निर्धारित वाजिब गन्ना मूल्य प्राप्त हो सकेगा, जोे गन्ना किसानों की आमदनी दोगुना करने में सहायक सिद्ध होगी।
गन्ना किसानों के गन्ने की चीनी मिलों को सुचारू रूप से आपूर्ति कराने के दृष्टिगत किसानों को पक्का कलेण्डर वितरित किये जाने, सभी आवंटित क्रयकेन्दों की स्थापना सुनिश्चित कर नियमित संचालन करने, किसानों को उनके सट्टे के अनुसार निर्धारित पर्चियाँ समय से उपलब्ध कराने एवं घटतौली इत्यादि अनियमितताओं के प्रभावी रोकथाम हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

Comments (0)

प्रत्याशियों के नामों की प्रथम सूची की घोषणा

Posted on 04 November 2017 by admin

प्रदेश में हो रहे शहरी निकाय के चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में श्री सतीश अजमानी-पूर्व विधायक, डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, श्री आर0पी0 सिंह, श्री शिव पाण्डेय एवं श्री अभिमन्यू सिंह ने कंाग्रेस प्रत्याशियों के नामों की प्रथम सूची की घोषणा की।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने बताया कि प्रथम चरण में होने वाले चुनाव से सम्बन्धित कंाग्रेस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो गयी है, बची हुई कुछ जगहों पर जल्द ही घोषणा कर दी जायेगी।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने माॅरिशस के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट का भ्रमण किया

Posted on 04 November 2017 by admin

माॅरिशस में भारत सम्बन्धी अध्ययन का उच्चस्तरीय केन्द्र है यह संस्थान

महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट भारत और माॅरिशस के सम्बन्धों
को प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा: मुख्यमंत्रीimg-20171103-wa0031

माॅरिशस गए शर्तबंद मजदूरों से जुड़े
अभिलेख संस्थान के अभिलेखागार में संरक्षित

अभिलेखों के आधार पर शर्तबंद मजदूरों के
वंशजों को भारतीय मूल का माॅरिशसवासी माना जाता है

इसी आधार पर भारत सरकार माॅरिशसवासियों
को ओ0सी0आई0 कार्ड प्रदान करती है

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को भारतीय मूल के 09 माॅरिशसवासियों को ओ0सी0आई0 कार्ड वितरित किए, जिनमें 02 व्यक्ति
मूलरूप से जनपद गोरखपुर के हैंimg-20171103-wa0032

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज माॅरिशस के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट का भ्रमण किया। भारत सरकार के सहयोग से माॅरिशस सरकार द्वारा स्थापित यह संस्थान भारत सम्बन्धी अध्ययन का उच्चस्तरीय केन्द्र है। भारत से माॅरिशस गए शर्तबंद मजदूरों से जुड़े अभिलेख संस्थान के अभिलेखागार में संरक्षित किए गए हैं। ऐसे लगभग 1 लाख 80 हजार दस्तावेज यहां उपलब्ध हैं।
मुख्यमंत्री जी ने भ्रमण के दौरान संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस पर हर्ष व्यक्त किया कि महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट भारत और माॅरिशस के सम्बन्धों को प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भारत से माॅरिशस आए शर्तबंद मजदूरों के अभिलेखों को भी देखा। ज्ञातव्य है कि इन श्रमिकों के सम्बन्ध में यहां संरक्षित अभिलेखों के आधार पर उनके वंशजों को भारतीय मूल का माॅरिशसवासी माना जाता है। इसी आधार पर भारत सरकार माॅरिशसवासियों को ओ0सी0आई0 कार्ड प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री जी ने अपने माॅरिशस प्रवास के अवसर पर गुरुवार को भारतीय मूल के 09 माॅरिशसवासियों को ओ0सी0आई0 कार्ड वितरित किए थे। इनमें सांसद श्री तुलसीदास बेनीदीन एवं माॅरिशस विश्वविद्यालय के प्रवक्ता श्री जतिन जोखू मूलरूप से जनपद गोरखपुर से जुड़े हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री जी द्वारा आरा, बिहार से सम्बन्ध रखने वालीं अवकाश प्राप्त शिक्षिका श्रीमती प्रमिला जगन्नाथ एवं श्रीमती देविका को भी ओ0सी0आई0 कार्ड दिए गए। योगी जी ने महाराष्ट्र के मूल निवासी 02 माॅरिशसवासियों सहित पश्चिम बंगाल एवं कर्नाटक से जुड़े 02 अन्य व्यक्तियों को भी ओ0सी0आई0 कार्ड प्रदान किए। भारतीय मूल के एक माॅरिशसवासी को उनके जीवनसाथी के आधार पर यह कार्ड दिया गया।
ज्ञातव्य है कि जनवरी, 2017 में सम्पन्न 14वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा भारतीय मूल के समस्त माॅरिशसवासियों एवं इनके वैवाहिक सम्बन्धों द्वारा जुड़े सभी लोगों को ओ0सी0आई0 कार्ड का विशेष अधिकार दिया गया है। भारतीय मूल के माॅरिशस निवासी इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए पीढ़ियों की बाध्यता के बिना आवेदन कर सकते हैं। ओ0सी0आई0 कार्डधारक माॅरिशसवासियों को भारत द्वारा विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। अब तक लगभग 3500 ओ0सी0आई0 कार्ड भारतीय मूल के माॅरिशसवासियों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
भ्रमण के दौरान भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरिराज सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments (0)

बुन्देलखण्ड में आगामी ग्रीष्मऋतु में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु जल निगम एवं जल संस्थान के अधिशासी अभियन्ताओं को अपने कार्यक्षेत्र के अधीनस्थ स्थापित राजकीय नलकूपों एवं हैण्डपम्पों को चालू होने की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लिखित रूप से प्रमाण-पत्र उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत करना अनिवार्य: मुख्य सचिव

Posted on 04 November 2017 by admin

बुन्देलखण्ड में आगामी ग्रीष्मऋतु में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु जल निगम एवं जल संस्थान के अधिशासी अभियन्ताओं को अपने कार्यक्षेत्र के अधीनस्थ स्थापित राजकीय नलकूपों एवं हैण्डपम्पों को चालू होने की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लिखित रूप
से प्रमाण-पत्र उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत करना अनिवार्य: मुख्य सचिव

dsc_6162_r2_c1बुन्देलखण्ड में स्थापित 2070 ट्यूबवलों में से वर्तमान में असंचालित 72 ट्यूबवलों
को यथाशीघ्र चालू कराने हेतु सम्बन्धित अभियन्ताओं को लिखित रूप से
अवगत कराकर असंचालित 72 ट्यूबवलों को निर्धारित तिथि तक
प्रत्येक दशा में संचालित कराना अनिवार्य: राजीव कुमार

आगामी जुलाई माह तक पानी की समस्या किसी भी क्षेत्र में कतई न होने देने के
लिये आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करा ली जायें: मुख्य सचिव

राज्य सूखा अनुश्रवण केन्द्र की स्थापना कराने हेतु आवश्यक
कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जायें: राजीव कुमार

लखनऊ: 03 नवम्बर, 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि बुन्देलखण्ड में आगामी ग्रीष्मऋतु में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु जल निगम एवं जल संस्थान के अधिशासी अभियन्ताओं को अपने कार्यक्षेत्र के अधीनस्थ स्थापित ट्यूबवेल एवं हैण्डपम्पों को चालू होने की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लिखित रूप से प्रमाण-पत्र उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में स्थापित 2070 राजकीय नलकूपों में से वर्तमान में असंचालित 72 ट्यूबवलों को यथाशीघ्र चालू कराने हेतु सम्बन्धित अभियन्ताओं को लिखित रूप से अवगत कराना होगा कि असंचालित 72 ट्यूबवेल किस तिथि तक प्रत्येक दशा में संचालित करा दिये जायेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिये गये कि गांव में पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ग्राम प्रधानों एवं किसानों से उनके मोबाइल नम्बर से प्राप्त कर पेयजल की आपूर्ति ग्राम स्तर पर सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई माह तक पानी की समस्या किसी भी क्षेत्र में कतई न होने देने के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करा ली जायें।
श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये कि राज्य सूखा अनुश्रवण केन्द्र की स्थापना कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने हेतु उनकी फसल का फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमा कराने हेतु अभियान चलाया जाये ताकि संभावित सूखा होने की स्थिति होने पर फसल क्षतिग्रस्त होने पर किसानों को मुआवजा अवश्य प्राप्त हो जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सरकारी ट्यूबवलों पर यदि कोई मैकेनिकल खराबी हो तो अधिकतम 24 घन्टों के अन्दर खराबी दूर कराकर ट्यूबेलों का संचालन निरन्तर कराया जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में बुन्देलखण्ड में संभावित सूखे के सम्बन्ध में विभागीय कार्य योजना बनाने तथा ग्राम स्तर पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पेयजल के संसाधनों की उचित मरम्मत सुनिश्चित करा ली जाये ताकि आवश्यकतानुसार उनको उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि पेयजल के कुँओं को आवश्यकतानुसार गहरा कराये जाने के साथ-साथ मनरेगा के माध्यम से खेतिहर मजदूरों एवं अन्य जरूरतमन्द लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाये।
श्री राजीव कुमार ने कहा कि कुपोषण की स्थिति से निपटने के लिये आवश्यक कार्य योजना तैयार कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने खराब ट्रान्सफार्मरों को अनिवार्य रूप से 24 घन्टे में बदले जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में स्थापित हैण्ड पम्पों को को क्रियाशील रखा जाये। उन्होंने कहा कि पानी की टंकियों से घरों तक पेयजल की व्यवस्था की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाये।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिये हैं कि खराब नलकूपों को समय से मरम्मत सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि पेयजल के कुंओं को आवश्यकतानुसार गहरा कराये जानेे साथ-साथ पशुओं के पेयजल हेतु सिंचाई विभाग की नहरों, नलकूपों एवं निजी नलकूपों के माध्यम से तालाब एवं पोखरों के भरवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि खेतिहर मजदूरों एवं अन्य जरूरतमन्द लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये।
श्री राजीव कुमार ने कहा कि ट्रान्सफार्मर खराब होने पर निर्धारित अवधि में बदले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि पशुओं के चारे के अभाव की स्थिति से निपटने हेतु कार्य योजना तैयार कराई जाये। उन्होंने कहा पशु चिकित्सालयों में पशुओं के उपचार के संसाधन एवं दवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि महामारी के नियन्त्रण हेतु दवाओं का चिन्हांकन करके समुचित स्टाॅक की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने आकस्मिकता हेतु आवश्यक खाद्यान्न एवं उपभोक्ता वस्तुओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के साथ-साथ कुपोषण की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक कार्य योजना बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मृदा में नमी संरक्षण के उपायों का प्रचार-प्रसार कराये जाने के साथ-साथ वैकल्पिक फसलों के साथ खाद्य एवं बीज के प्रबन्ध की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि फसलों में रोग बचाव हेतु कीटनाशक दवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव, सिंचाई श्री सुरेश चन्द्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

हरे कृष्ण हरे राम पर झूमें श्रद्धालु

Posted on 04 November 2017 by admin

लखनऊ,03 नवम्बर। हरे कृष्ण हरे राम और तेरी करूणा में मुझको नाज है, एक नजर में बेड़ा पार हो जाएगा भजन सुनाकर प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पंडाल श्रोताओं से खचाखच भरा हुआ। अग्रवाल के भजन पर श्रोता न सिर्फ झूमते रहे बल्कि भाव विह्वल होकर नाचते भी रहे।
मौका राजधानी स्थित में मोतीमहल पार्क में गोविन्द चले आओ, गोपाल चले आओ की ओर से भजन संध्या कार्यक्रम रखा गया था।img-20171103-wa0203
विनोद अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान एक के बाद एक भजन सुनाए। लेकिन उन्होंने जैसे ही श्रोताओं को राधा के उच्चारण से वातावरण को रमणीय कर दिया।
प्यासी है ये अखियां मेरी, बरसाती हैं सावन धारा तान छेड़ी पंडाल में बैठे श्रद्धालु उठ खड़े हुए। इसके बाद उन्होंने तेरी यादों में रोना अच्छा लगता है। अपने दामन को भिगोना अच्छा लगता है। किसको अपना हाल सुनाऊं गिर के घाव किसे दिखाऊं, तन्हाई का कोना अच्छा लगता जैसे भजन सुनाए।
यह सिलसिला शाम को सात बजे शुरू होकर और देर तक जारी रहा। श्रद्धालुओं की मांग में विनोद अग्रवाल ने टूट न जाएं कहीं प्रीत की डोर, रे कान्हा तेरी बांसुरी नींद चुराए भजन सुनाया। इस मौके पर बल्देव कृष्ण जी जगाधरी वाले और धीरज बावरा ने भी मनमोहक भजन सुनाएं।
इस मौके पर उमेश गुप्ता, वीके अरोड़ा, डा. दिलीप अग्निहोत्री,जुगल सचदेवा, संदीप अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, विशाल सिन्हा भी उपास्थित रहे।

Comments (0)

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे भाजपा में शामिल

Posted on 03 November 2017 by admin

लखनऊ 02 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पूर्व काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद के भतीजे जयेश प्रसाद को हजारों समथर्को के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।
जयेश प्रसाद शाहजहांपुर स्थानीय निकाय से 2 बार एमएलसी रहे हैं नीलिमा प्रसाद ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गले में भाजपा का पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री नगर विकास सुरेश खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री गोबिन्द नरायण शुक्ला, संतोष सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, सह सम्पर्क प्रमुख डाॅ0 तरूण कान्त त्रिपाठी मौजूद रहे।
जयेश प्रसाद शाहजहांपुर स्थानीय निकाय से 2004 एवं 2010 में प्रतिनिधि रहे है। इनके चाचा जितेन्द्र प्रसाद शाहजहांपुर से 1971, 1980, 1984, 1999 में लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ वे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंन्हा राव एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के राजनैतिक सलाहकार भी रहे। जयेश प्रसाद के साथ कई ब्लाक प्रमुख सुमन वर्मा, विश्व विजय सिंह, राकेश यादव, उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर गुप्ता एवं प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री रूपराम दिनकर सहित सैंकडों ग्राम प्रधानों ने भी सदस्यता ग्रहण की।

Comments (0)

भारत और माॅरिशस के बीच बहुत पुराना एवं गहरा नाता है: मुख्यमंत्री

Posted on 03 November 2017 by admin

दोनों देशों के सम्बन्धों में भारतीय मूल के लोगों का विशिष्ट स्थान है

img-20171102-wa0131माॅरिशस विकास की प्रक्रिया के साथ निरन्तर आगे बढ़ रहा है और एक विकसित राष्ट्र के
रूप में दुनिया के मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है

माॅरिशस दुनिया का अकेला ऐसा राष्ट्र, जिसे भारत ने
विशेषाधिकार देकर ओ0सी0आई0 कार्ड के लिए प्राथमिकता दी

उ0प्र0 के कई अप्रवासी माॅरिशस के विकास
एवं सुदृढ़ीकरण में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं

माॅरिशस शर्तबंद भारतीय मजदूरों की बदौलत भारत की तरह एक जीवंत, लोकतांत्रिक, बहुसांस्कृतिक और बहुजातीय राष्ट्र: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अप्रवासी भारतीयों को उ0प्र0 में
अपने पूर्वजों की जन्मस्थली देखने के लिए आमंत्रित किया

माॅरिशस से उ0प्र0 के भावनात्मक सम्बन्धों को देखते हुए दोनों देशों के संयुक्त तत्वावधान
में वाराणसी जनपद में एक सांस्कृतिक केन्द्र स्थापित किया जाएगा

उ0प्र0 में पर्यटन की अपार सम्भावना: मुख्यमंत्री

उ0प्र0 में निवेश प्रक्रिया को सुगम और
आकर्षक बनाते हुए कई नीतिगत निर्णय लिए गए हैं

गंगा जी जितनी पवित्र भारतीयों के लिए हैं, माॅरिशसवासी भी
गंगा जी और भारत के प्राचीन तीर्थों को उतना ही सम्मान देते हैं

मुख्यमंत्री ने माॅरिशस में 183वें अप्रवासी दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित किया

अप्रवासी घाट पर मुख्यमंत्री ने आगंतुक पुस्तिका में अपने उद्गार अंकित किए

लखनऊ: 02 नवम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज माॅरिशस के 183वें अप्रवासी दिवस पर वहां आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच बहुत पुराना एवं गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि लगभग 183 वर्ष पूर्व शर्तबंद भारतीय मजदूरों के पहले दस्ते ने माॅरिशस आकर यहां के गन्ने के खेतों में काम करते हुए अपने अथक परिश्रम से इस देश को एक स्वतंत्र, आधुनिक एवं मध्य आयवर्गीय राष्ट्र के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि माॅरिशस विकास की प्रक्रिया के साथ निरन्तर आगे बढ़ रहा है और एक विकसित राष्ट्र के रूप में दुनिया के मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने भारत से आए उन सभी शर्तबंद मजदूरों के प्रति, जिन्होंने अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से माॅरिशस को एक आधुनिक राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दिया था, भारत की 125 करोड़ जनता की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अप्रवासी घाट पर आगंतुक पुस्तिका में अपने उद्गार भी अंकित किए।
भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अप्रवासी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 1834 से 20वीं शताब्दी के पूर्वाद्ध तक लगभग 05 लाख भारतीय श्रमिक माॅरिशस पहुंचे थे। उस समय गन्ने के खेतों और चीनी के कारखानों में काम करने वाले इन मजदूरों की हालत अत्यन्त दयनीय थी। ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार ने मॉरिशस को एक प्रयोगात्मक उपनिवेश के रूप में चुना था।
इस प्रयोग की सफलता के परिणामस्वरुप तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने भारत से 10 लाख से भी ज्यादा शर्तबंद मजदूर, मॉरिशस, गयाना, त्रिनिदाद, फिजी, सूरीनाम आदि जैसे अपने विभिन्न औपनिवेशिक देशों में भेजे थे। उस दौरान लाखों की संख्या में मजदूर भारत से मॉरिशस लाए गए थे, जिनमें से अधिकतर मजदूर मॉरिशस के स्थाई नागरिक होकर यहीं इसी मिट्टी में रच-बस गए।
आज माॅरिशस गुलामी और शोषण के अतीत से निकलकर एक सम्पन्न और समृद्ध देश के रूप में विश्व मानचित्र पर अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि आज माॅरिशस शर्तबंद भारतीय मजदूरों की बदौलत भारत की तरह एक जीवंत, लोकतांत्रिक, बहुसांस्कृतिक और बहुजातीय राष्ट्र है।
योगी जी ने कहा कि भारत और मॉरिशस के सम्बन्धों का आधार भावनात्मक और ऐतिहासिक है, जो दोनों देशों की सांझी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है। इस देश में बसने वाले भारतीयों ने अपनी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का साथ कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि गंगा जी जितनी पवित्र भारतीयों के लिए हैं, माॅरिशसवासी भी गंगा जी और भारत के प्राचीन तीर्थों को उतना ही सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा कि माॅरिशस का ‘गंगा तलाव’, बस्तियों के बाहर ‘काली माई’ का स्थान और यहां पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में मन्दिर इस बात का प्रमाण हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की वर्ष 2015 की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इससे इन दोनों देशों के रिश्तों को एक नया आयाम मिला है। मॉरिशस के प्रधानमंत्री श्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत को अपनी विकास यात्रा में एक सहयोगी मित्र राष्ट्र माना है। उन्होंने भारत सरकार की तरफ से विश्वास दिलाते हुए कहा कि माॅरिशस की विकास यात्रा में भारत हर कदम पर उनके साथ है।
पिछले लगभग एक वर्ष में मॉरिशस में संचालित परियोजनाओं, जैसे विश्व हिन्दी सचिवालय के नए भवन के निर्माण का कार्य, मेट्रो एक्सप्रेस, सोशल हाउसिंग, सुप्रीम कोर्ट की नई इमारत, ई0एन0टी0 अस्पताल, ई-टेबलेट्स आदि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से संचालित ये परियोजनाएं मॉरिशस के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगीं।img-20171102-wa0132
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन दोनों देशों के सम्बन्धों में भारतीय मूल के लोगों का विशिष्ट स्थान है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 14वें प्रवासी भारतीय दिवस-2017 के उपलक्ष्य पर मॉरिशस के भारतीय मूल के सभी नागरिकों और इनसे वैवाहिक सम्बन्धों द्वारा जुड़े सभी लोगों को ओ0सी0आई0 कार्ड के लिए एक विशेष अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि माॅरिशस दुनिया का अकेला ऐसा राष्ट्र है, जिसे भारत ने विशेषाधिकार देकर ओ0सी0आई0 कार्ड के लिए प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री जी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि मॉरिशस द्वारा यूनेस्को के प्रस्ताव पर शर्तबंद मजदूरों के मार्ग को खोजने के लिए एक अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक समिति की पहली बैठक अभी हाल ही में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण कदम से शर्तबंद मजदूरों की विश्व भर में व्यापकता एवं इस कारण उन देशों की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था एवं विकास पर पड़ने वाले परिणामों पर विशिष्ट और वैज्ञानिक शोध का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने अगले वर्ष मॉरिशस में आयोजित होने वाले 11वें विश्व हिन्दी सम्मलेन की तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन हिन्दी को लेकर मॉरिशस की प्रतिबद्धता व गम्भीरता का द्योतक है।
योगी जी ने कहा कि हिन्दी भाषा को समृद्ध बनाने में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। इस आधार पर भी उत्तर प्रदेश का माॅरिशस से गहरा नाता है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शर्तबंद मजदूरों के यहां आने से पहले ही उत्तर प्रदेश और माॅरिशस के सम्बन्ध स्थापित हो गए थे। उत्तर प्रदेश के तमाम लोग 19वीं शताब्दी के तीसरे दशक से गन्ने के खेतों में काम करने के लिए माॅरिशस आने लगे थे। इस समय उत्तर प्रदेश के कई अप्रवासी माॅरिशस के विकास एवं सुदृढ़ीकरण में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने इस सम्बन्ध को और अधिक प्रगाढ़ एवं भावनात्मक बनाने की अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एवं माॅरिशस उद्योग, निवेश एवं पर्यटन के क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए आगे बढ़ेंगे। img-20171102-wa0047
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने माॅरिशस से उत्तर प्रदेश के भावनात्मक सम्बन्धों को देखते हुए दोनों देशों के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में एक सांस्कृतिक केन्द्र स्थापित करने की सहमति देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए भूमि उपलब्ध कराएगी। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि अगले वर्ष जब माॅरिशस में अप्रवासी दिवस का आयोजन हो तो, उस अवसर पर न केवल उत्तर प्रदेश व बिहार से भोजपुरी से जुड़े कुछ विशिष्ट आयोजनों का यहां पर मंचन हो, बल्कि विभिन्न देशों में आयोजित की जाने वाली रामलीला का विशिष्ट आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए टीम भेजने में प्रसन्नता होगी।
योगी जी ने उत्तर प्रदेश में अपने पूर्वजों की जन्मस्थली को देखने के लिए अप्रवासी भारतीयों को आमंत्रित करते हुए कहा कि इस आवागमन से जहां उत्तर प्रदेश एवं माॅरिशस में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं भावनात्मक सम्बन्ध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। अपार सम्भावनाओं और प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता के कारण भारत के लिए उत्तर प्रदेश का वही महत्व है, जो सम्पूर्ण विश्व के लिए भारत का है।
उत्तर प्रदेश को असीमित सम्भावनाओं वाला राज्य बताते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इससे भारत की बहुलतावादी संस्कृति को एक विशिष्ट पहचान मिली। उन्होंने क्षेत्रफल एवं आबादी के कारण उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा बाजार बताते हुए कहा कि यह प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यन्त समृद्ध है। इस प्रदेश में जहां रामायण सर्किट के तहत अयोध्या, चित्रकूट तथा श्रंगवेरपुर जैसे पवित्र स्थल हैं, वहीं कृष्ण सर्किट के अन्तर्गत मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना और नंदगांव भी हैं। बौद्ध सर्किट के अन्तर्गत सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कौशाम्बी तथा संकिसा भी इसी राज्य में अवस्थित होने के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध ताज महल, फतेहपुर सीकरी तथा आगरा फोर्ट भी इसी राज्य के आगरा नगर में स्थित है।
मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि आगरा, मथुरा, अयोेध्या, वाराणसी, चित्रकूट तथा बुन्देलखण्ड के पर्यटन विकास के लिए प्रदेश सरकार के नवीन प्रयासों को देश व दुनिया ने उत्सुकता से देखा और सराहा है। कुछ दिनों पूर्व, अयोध्या में पर्यटन विकास के उद्देश्य से सरयू जी के पावन तट पर ‘दीपोत्सव’ आयोजित किया गया था, जिसे पूरे देश और दुनिया ने न केवल देखा बल्कि दीपावली के उद्भव के बारे में दुनिया के सनातन हिन्दू धर्मावलम्बियों को जानकारी मिली कि वास्तव में दीपावली का विशिष्ट आयोजन कहां से प्रारम्भ होता है और इसके पीछे का उद्देश्य क्या है।
योगी जी ने कहा कि भगवान श्रीराम तथा भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश में ही है। इसके अलावा, महात्मा बुद्ध तथा महावीर स्वामी के जीवन से जुड़े अनेक स्थल भी उत्तर प्रदेश में हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में प्रयाग में कुम्भ का विशाल आयोजन है, जिसमें सम्पूर्ण विश्व से श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होंगे। इसे विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन होगा, जिसमें 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन अनुमानित है। उन्होंने माॅरिशसवासियों को उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रयागराज कुम्भ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश सरकार द्वारा निवेश में बढ़ोत्तरी एवं विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि निवेश प्रक्रिया को सुगम और आकर्षक बनाते हुए कई नीतिगत निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नई औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति लागू की गई है। निवेशकों को एक छत के नीचे समस्त सम्बन्धित विभागों से एन0ओ0सी0 प्राप्त करने के लिए आॅनलाइन सिंगल विण्डो पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जिसकी निगरानी सीधे उनके कार्यालय द्वारा की जाएगी।
अपने सम्बोधन के अन्त में, मुख्यमंत्री जी ने बाबू रघुवीर नारायण सिंह की बटोहिया कविता की ‘सुंदर सुभूमि भैया भारत के भूमि, जेहि जन रघुबीर सिर नावे रे बटोहिया’ का उल्लेख करते हुए माॅरिशसवासियों को अपने पूर्वजों की भूमि से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर माॅरिशस के प्रधानमंत्री श्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ, भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरिराज सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments (0)

नगर निगमों के महापौर पद के अधिकृत प्रत्याशी घोषित

Posted on 03 November 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज इलाहाबाद, गाजियाबाद, कानपुर तथा सहारनपुर के नगर निगमों के महापौर पद के अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए है।
इलाहाबाद नगर निगम में श्री विनोद चंद दुबे, समाजवादी पार्टी से महापौर पद के प्रत्याशी होंगे।
कानपुर नगर निगम के महापौर पद पर श्रीमती माया गुप्ता, जो महापौर रहे श्री रतनलाल गुप्ता की पत्नी हैं, समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी।
गाजियाबाद नगर निगम में महापौर पद पर श्रीमती राखी गर्ग और सहारनपुर में श्री साजिद चैधरी महापौर पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
इसके अतिरिक्त श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के सभी 75 जनपदों की नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के प्रत्याशी भी तय कर दिए है। इसकी सूचना सभी जिलाध्यक्षों को भेज दी गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी स्थानीय निकाय के चुनावों को पूरी गंभीरता से ले रही हैं। पार्टी को विश्वास है कि ये चुनाव आगामी लोकसभा चुनावों के दिशा संकेत हो सकते हैं। समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार और जनता में भाजपा के प्रति बढ़ते आक्रोश के चलते यह तय है कि अब स्थानीय निकायों में बहुमत समाजवादी पार्टी का ही होगा।

Comments (0)

एनटीपीसी में हुई घटना पर दुःख

Posted on 03 November 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने रायबरेली ऊँचाहार एनटीपीसी में हुई घटना पर दुःख जताते हुए इसे बेहद दर्दनाक बताया है। यह एक गंभीर हादसा है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री यादव ने इसे देश की बड़ी घटनाओं में से एक हृदयविदारक घटना बताया है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने एनटीपीसी के मृतकों के आश्रितों को 50-50 लाख तथा घायलों को 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता तथा मृतक आश्रित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की है।
श्री यादव ने कहा है कि एनटीपीसी की दुर्घटना के पीछे भारी लापरवाही है। भाजपाई डिजिटल इण्डिया और न्यू इण्डिया की बात करते है पर ब्वायलर के विस्फोट रोकने की दक्षता भी उनमें नहीं है।
श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पूर्व स्वास्थ्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन के साथ डा0 राजपाल कश्यप एवं श्रीमती लीलावती कुशवाहा (एम.एल.सी.) तथा मो0 एबाद ने लखनऊ के सिविल अस्पताल, लोहिया अस्पताल, पीजीआई तथा मेडिकल कालेज में जाकर घायलों का हाल जाना तथा पीड़ित परिवारों से भेंट कर सांत्वना दी।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति बैठक

Posted on 03 November 2017 by admin

लखनऊ 02 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आज तीसरे दिन भी चर्चा हुई। आज प्रमुख रूप से ब्रज क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र और अवध क्षेत्र के प्रत्याशियों के बारें में विचार हुआ।61
बैठक प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी की अध्यक्षता में हुई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बसंल जी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष जे0पी0एस0 राठौर, जसवन्त सैनी, बाबूराम निषाद, महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, कौशलेन्द्र सिंह, अमर पाल मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी, बी0एल0 वर्मा, मुकुट बिहारी वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर जी, भवानी सिंह एवं दयाशंकर सिंह, सीमा द्विवेदी, रवीन्द्र भड़ाना, विजय पाल तोमर एवं स्थानीय निकाय के क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा हुई। 59

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in