मुख्यमंत्री ने माॅरिशस के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट का भ्रमण किया

Posted on 04 November 2017 by admin

माॅरिशस में भारत सम्बन्धी अध्ययन का उच्चस्तरीय केन्द्र है यह संस्थान

महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट भारत और माॅरिशस के सम्बन्धों
को प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा: मुख्यमंत्रीimg-20171103-wa0031

माॅरिशस गए शर्तबंद मजदूरों से जुड़े
अभिलेख संस्थान के अभिलेखागार में संरक्षित

अभिलेखों के आधार पर शर्तबंद मजदूरों के
वंशजों को भारतीय मूल का माॅरिशसवासी माना जाता है

इसी आधार पर भारत सरकार माॅरिशसवासियों
को ओ0सी0आई0 कार्ड प्रदान करती है

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को भारतीय मूल के 09 माॅरिशसवासियों को ओ0सी0आई0 कार्ड वितरित किए, जिनमें 02 व्यक्ति
मूलरूप से जनपद गोरखपुर के हैंimg-20171103-wa0032

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज माॅरिशस के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट का भ्रमण किया। भारत सरकार के सहयोग से माॅरिशस सरकार द्वारा स्थापित यह संस्थान भारत सम्बन्धी अध्ययन का उच्चस्तरीय केन्द्र है। भारत से माॅरिशस गए शर्तबंद मजदूरों से जुड़े अभिलेख संस्थान के अभिलेखागार में संरक्षित किए गए हैं। ऐसे लगभग 1 लाख 80 हजार दस्तावेज यहां उपलब्ध हैं।
मुख्यमंत्री जी ने भ्रमण के दौरान संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस पर हर्ष व्यक्त किया कि महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट भारत और माॅरिशस के सम्बन्धों को प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भारत से माॅरिशस आए शर्तबंद मजदूरों के अभिलेखों को भी देखा। ज्ञातव्य है कि इन श्रमिकों के सम्बन्ध में यहां संरक्षित अभिलेखों के आधार पर उनके वंशजों को भारतीय मूल का माॅरिशसवासी माना जाता है। इसी आधार पर भारत सरकार माॅरिशसवासियों को ओ0सी0आई0 कार्ड प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री जी ने अपने माॅरिशस प्रवास के अवसर पर गुरुवार को भारतीय मूल के 09 माॅरिशसवासियों को ओ0सी0आई0 कार्ड वितरित किए थे। इनमें सांसद श्री तुलसीदास बेनीदीन एवं माॅरिशस विश्वविद्यालय के प्रवक्ता श्री जतिन जोखू मूलरूप से जनपद गोरखपुर से जुड़े हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री जी द्वारा आरा, बिहार से सम्बन्ध रखने वालीं अवकाश प्राप्त शिक्षिका श्रीमती प्रमिला जगन्नाथ एवं श्रीमती देविका को भी ओ0सी0आई0 कार्ड दिए गए। योगी जी ने महाराष्ट्र के मूल निवासी 02 माॅरिशसवासियों सहित पश्चिम बंगाल एवं कर्नाटक से जुड़े 02 अन्य व्यक्तियों को भी ओ0सी0आई0 कार्ड प्रदान किए। भारतीय मूल के एक माॅरिशसवासी को उनके जीवनसाथी के आधार पर यह कार्ड दिया गया।
ज्ञातव्य है कि जनवरी, 2017 में सम्पन्न 14वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा भारतीय मूल के समस्त माॅरिशसवासियों एवं इनके वैवाहिक सम्बन्धों द्वारा जुड़े सभी लोगों को ओ0सी0आई0 कार्ड का विशेष अधिकार दिया गया है। भारतीय मूल के माॅरिशस निवासी इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए पीढ़ियों की बाध्यता के बिना आवेदन कर सकते हैं। ओ0सी0आई0 कार्डधारक माॅरिशसवासियों को भारत द्वारा विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। अब तक लगभग 3500 ओ0सी0आई0 कार्ड भारतीय मूल के माॅरिशसवासियों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
भ्रमण के दौरान भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरिराज सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in