Archive | August 25th, 2017

सदस्यता भर्ती अभियान

Posted on 25 August 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का वर्ष 2017 का सदस्यता भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी जोर शोर से चला।

सदस्यता भर्ती अभियान की पूर्णता के बाद अब समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों की शुरूआत 5 सितम्बर 2017 से हो रही है। इस दिन पार्टी के जिला सम्मेलन सभी जनपदों में आयोजित किए जाएंगे। एक पर्यवेक्षक प्रत्येक जिला/महानगर सम्मेलन में रहेगा। सम्मेलन में जनपद की वर्तमान राजनैतिक गतिविधियों तथा नगर निगम, नगरपालिका परिषद चुनाव की तैयारी के साथ जनपद की वर्तमान गंभीर समस्याओं पर भी चर्चा होगी।

संगठनात्मक कार्यक्रम के सम्बंध में समस्त जिला/महानगर अध्यक्ष, महासचिव, सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, संबद्ध प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों को सूचित करते हुए उन्हें जिला एवं महानगर सम्मेलनों में सहयोग के लिए निर्देशित किया गया है।

Comments (0)

समाजवादी पार्टी से 6 वर्ष के लिये निष्कासित

Posted on 25 August 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति से जनपद गाजीपुर के जिला पंचायत सदस्य श्री धर्मदेव यादव पुत्र स्व0 हरिकरन यादव को पार्टी के निर्देश के विरूद्ध चुनाव लड़ने, अनुशासनहीन आचरण एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण समाजवादी पार्टी से 6 वर्ष के लिये निष्कासित किया गया है।

Comments (0)

कानून व्यवस्था की स्थिति निरंतर बदतर होती जा रही है

Posted on 25 August 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि लखीमपुर खीरी में निघासन रोड पर तलवार से हमलाकर एक युवक ने 14 वर्षीय शिवानी मिश्र पर बर्बरतापूर्ण हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था जिसका लखनऊ के (के.जी.एम.यू. मेडिकल कालेज) में इलाज हो रहा है।
समाजवादी पार्टी के जिला संगठन और पूर्वमंत्री श्री यशपाल चैधरी के साथ एम.एल.सी. श्री आनंद भदौरिया एवं श्री शशांक यादव, और लखीमपुर खीरी के समाजवादी पार्टी संगठन के पदाधिकारियों सहित 15 लोगों ने आज पीड़िता से भेंटकर 51 हजार रूपए की धनराशि भेंट की।25-08-b
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़िता शिवानी का हालचाल लेने के बाद मांग की कि पीड़िता के उचित चिकित्सा के लिए भाजपा सरकार को 5 लाख रूपए की मदद देनी चाहिए। राज्य सरकार की संवेदनहीनता के साथ यह तथ्य भी उजागर हुए है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति निरंतर बदतर होती जा रही है। लखीमपुर की सदर कोतवाली के पास यू.पी. 100 नं0 पुलिस गायब थी जब 23 अगस्त 2017 को रोहित चैरसिया नामक युवक ने शिवानी मिश्र पर तलवार से हमला किया था जिसमें उसके बाएं हाथ की कलाई पूरी तरह से अलग हो गई थी। हमलावर से संघर्ष के चलते उसके हाथ की नस तथा स्नायुतंत्र भी क्षतिग्रस्त हो चुके थे।
मेडिकल कालेज, लखनऊ में पीड़िता शिवानी मिश्र से भेंट करने वालों में समाजवादी पार्टी के नेतागण प्रमुख हैं सर्वश्री यशपाल चैधरी, (पूर्वमंत्री) आनंद भदौरिया एवं शशांक यादव (एम.एल.सी.), डा0 आर.ए. उस्मानी, विनय तिवारी, राम सरन, उत्कर्ष वर्मा, एवं (सभी पूर्व विधायक) अनुराग पटेल जिलाध्यक्ष, क्रांति कुमार सिंह उपाध्यक्ष, बजरंग सिंहल कोषाध्यक्ष, श्रीमती तृप्ति अवस्थी जिलाध्यक्ष महिलासभा, सर्वश्री रियाजुल्ला खां जिलाध्यक्ष लोहियावाहिनी तथा उत्तम वर्मा, भूपेंद्र सिंह वर्मा ‘अन्नू‘ एवं जितेंद्र वर्मा।

Comments (0)

मंत्री धर्मपाल सिंह, श्रीकान्त शर्मा एवं राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह‘ ने किया श्रमदान

Posted on 25 August 2017 by admin

सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने किया सघन श्रमदान

21भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में 17 अगस्त से 25 अगस्त तक स्वच्छता महाअभियान चला रही है। बीमारी का प्रमुख कारण गंदगी एंव दूषित जल है। स्वच्छता द्वारा विषाणुओं को पनपने से रोकने में काफी मदद मिलेगी, जिससे मासूम बच्चों की असमय होने वाली मौत पर काबू पाया जा सकेगा। इसमें आम जन की सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण है।
स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान की प्रदेश मुख्यालय से मानीटरिंग कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि आज स्वच्छता अभियान के द्वितीय चरण के अन्तिम दिन 25 अगस्त को सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह, विधायक विमलेश पासवान, क्षेत्रीय मंत्री उपेन्द्र शुक्ला, शिव कुमार पाठक, चिंरजीव चैरसिया, डाॅ0 धर्मेन्द्र सिंह महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में गोरखपुर महानगर में श्रमदान किया।
इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह‘ श्री सांसद राजेश वर्मा , विधायक श्री जटाशंकर, विधायक पवन केडिया, विधायक रजनीकान्त विधायक रामानन्द, श्री प्रेम शंकर मिश्रा, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही के नेतृत्व में कुशीनगर जिले में श्रमदान किया। विधायक श्री जम्मेजय सिंह, विधायक सुरेश तिवारी, विधायक कालीप्रसाद, मारकण्डेय शाही, रामधनी गौड, जिलाध्यक्ष पवन महेन्द्र यादव नेतृत्व में देवरिया में श्रमदान किया।, विधायक दयाराम चैधरी, विधायक संजय जायसवाल, विधायक रविसोनकर, अजय सिंह गौतम, प्रेमसागर तिवारी, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन के नेतृत्व में बस्ती में श्रमदान किया।
कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा, राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक संजय यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे बलिया जिले में श्रमदान किया। सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक बाबा गोरखनाथ , विधायक रामचन्द्र यादव, विधायक शोभा सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष अवधेश के नेतृत्व में फैजाबाद जिले में श्रमदान किया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामजियान मौर्य के नेतृत्व में गोरखपुर जिले में श्रमदान किया।
प्रदेश मंत्री संतोष, विधायक जय चैबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी जिलाध्यक्ष राम ललित चैधरी के नेतृत्व में संतकबीरनगर में श्रमदान किया, सांसद राजेश वर्मा, सांसद नीलम सोनकर, क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय, श्रीकृष्णपाल, अखिलेश मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय के नेतृत्व में आजमगढ में श्रमदान किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता मऊ जिले में श्रमदान किया।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया

Posted on 25 August 2017 by admin

बाढ़ग्रस्त लोगों को वितरित की राहत सामग्री

बाढ़ से डूबे गांवों में स्टीमर से पहुंचे मुख्यमंत्री

ccउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज गोरखपुर के बुरी तरह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तहसील चैरी-चैरा के कोना सोनबरसा, तहसील कैम्पियरगंज के कुड़िया गांव, तहसील बांसगांव के बेलदारी टोला तथा सदर तहसील के सिक्टौर गांव का स्टीमर से जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ग्रस्त लोगों के बीच जाकर उनके कष्ट और दर्द में शामिल हुए तथा उन्हें राहत/खाद्य सामग्री का वितरण किया और बाढ़ग्रस्त लोगों से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा आश्वासन दिया कि उ0प्र0 सरकार इस आपदा की घड़ी में पूरी तरह से आपके साथ है और हर सम्भव मदद आपको मुहैया करायी जायेगी। बाढ़ग्रस्त इलाकों के लोगों को राहत में किसी तरह की कोताही नही बरतने का निर्देश दिया गया है, राहत/खाद्य सामग्री वितरण में कोताही नही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी दण्ड के भागी होंगे। मुख्यमंत्री ने खड़खड़िया गांव में चन्द्रबलि, राजकुमार व सुरेश को मकान ध्वस्त होने के कारण 95100 रुपए की सहायता राशि प्रदान की।bs-2
मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ग्रस्त लोगों को आश्वस्त किया कि शासन/प्रशासन विपदा की इस घड़ी में आपके साथ है और इस आपदा की घड़ी में आप लोगों की पूरी मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिनके पक्के मकान बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गये है उनके खाते में 95100 रुपए सीधे भेजे जायेंगे तथा जिनकी झोपड़ी या कच्चे मकान ध्वस्त हो गये है, उनका सर्वे करके अनुमन्य सहायता राशि प्रदान की जायेगी और जिनकी फसलें क्षतिग्रस्त हो गयी है उनका सर्वे कर उचित मआवजा दिया जायेगा एवं जिन व्यक्तियों की बाढ़ में मृत्यु हुई है उन्हें 4 लाख रुपए की सहायता भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बाढ़ में पशु हानि का भी सर्वे कराकर तत्काल पशुपालकों को अनुमन्य सहायता प्रदान की जाये। उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या का स्थायी निदान के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है तथा प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जनपदों में प्रभारी मंत्री को भेज कर राहत कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को को निर्देश दिया कि बाढ़ से किसी भी परिवार को समस्या न हो इसके लिए युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किया जाये। जिन गांव में नाव नही पहुंच पा रही है वहां एयरफोर्स के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई जा जाये। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत कार्यों में जो भी लोग बचाव कार्य कर रहे है वे प्रशंसा के पात्र है।kmp-2bs
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत/खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस आपदा की घड़ी में समाज के सभी वर्ग सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि राहत/खाद्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को पहुंचे। प्रत्येक गांव में नाव लगाकर तथा सुरक्षा के जवानों को लगाकर सुरक्षा का पूरा इन्तेजाम किया जाये। आपदा के समय में धैर्य से कार्य करें। उन्होंने जनपद के सभी स्वंय सेवी संगठनों, समाज सेवियों से अपील की गयी है कि वे बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करें।cc-4bs-31
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राहत/खाद्य वितरण के समय अधिकारी/कर्मचारी की डियूटी अवश्य लगाई जाये तथा प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को समान रूप से बिना भेदभाव के खाद्यान्न उपलबध कराया जाये। उन्होंने हिदायत दी कि यदि वितरण व्यवस्था में कही भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही होगी। उन्होंने राहत वितरण कार्य में लगे सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के सहयोग हेतु हर संभव मदद को तैयार है।cc-1
इस अवसर पर सांसद बासगांव श्री कमलेश पासवान, विधायक सुश्री संगीता यादव, विधायक श्री फतेह बहादुर, विधायक श्री विमलेश पासवान, मण्डलायुक्त श्री अनिल कुमार, जिलाधिकारी श्री राजीव रौतेला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने शहीद सब इंस्पेक्टर श्री जे0पी0 सिंह की वीरता की प्रशंसा की

Posted on 25 August 2017 by admin

शहीद के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी: मुख्यमंत्री

श्री जे0पी0 सिंह के पैतृक गांव में एक द्वार का निर्माण तथा क्षेत्र में एक सड़क का नामकरण उनकी स्मृति में किया जाएगा
शहीद सब इंस्पेक्टर को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा
बांदा, लखनऊ तथा जौनपुर परिक्षेत्र के सभी पुलिस कार्मिकों द्वारा एक दिन के वेतन के समतुल्य धनराशि श्री जे0पी0 सिंह के परिवार को दी जाएगी
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने शहीद सब इंस्पेक्टर के गांव जाकर उनके परिजनों से भेंट की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने शहीद सब इंस्पेक्टर श्री जे0पी0 सिंह की वीरता की प्रशंसा करते हुए उनके परिवार के लिए 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। इसमें से 40 लाख रुपए शहीद की पत्नी व 10 लाख रुपए उनके माता-पिता को दिए जाएंगे। ज्ञातव्य है कि शहीद के परिजनों को दी जाने वाली धनराशि में 25 लाख रुपए गृह विभाग तथा 25 लाख रुपए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री जी ने जनपद जौनपुर स्थित श्री जे0पी0 सिंह के पैतृक गांव बनेवरा में उनकी स्मृति में एक द्वार का निर्माण तथा उनके क्षेत्र में एक सड़क का नामकरण किए जाने की घोषणा भी की है। इसके साथ ही, शहीद सब इंस्पेक्टर श्री जे0पी0 सिंह को वीरता पदक से सम्मानित भी किया जाएगा। गौरतलब है कि बांदा, लखनऊ तथा जौनपुर परिक्षेत्र के सभी पुलिस कार्मिकों द्वारा एक दिन के वेतन के समतुल्य धनराशि श्री जे0पी0 सिंह के परिवार को देने की घोषणा भी की गई है।
मुख्यमंत्री जी ने दूरभाष पर शहीद के पिता श्री श्याम बिहारी सिंह को ढाढ़स बधाते हुए कहा कि उनके बेटे ने समाज मंे अमन-चैन कायम करने के लिए अपना बलिदान दिया है और उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 महेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर शहीद सब इंस्पेक्टर के गांव जाकर उनके परिजनों से आज भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री जी एवं राज्य सरकार की तरफ से शोक संवेदना भी व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने शहीद सब इंस्पेक्टर के पिता से दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से बात कराई। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री जी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार श्री जे0पी0 सिंह के परिवार के साथ खड़ी है।
ज्ञातव्य है कि जनपद चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के जंगल में डकैतों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से श्री जे0पी0 सिंह शहीद हो गए थे।

Comments (0)

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 25 August 2017 by admin

25 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह रहेंगी उपस्थित

10-1भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा उपस्थित रहे।
जन सहयोग केन्द्र पर सुनवाई के दौरान लगभग 135 लोगों ने मंत्री सुरेश राणा के समक्ष अपनी समस्याएं रखी, कुछ समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों से बात करके तुरन्त ही उसका निस्तारण कर दिया गया एवं कुछ अन्य समस्याओं पर सम्बन्धित अधिकारियों से फोन पर वार्ता हुई तथा कुछ समस्याओं के निस्तारण के लिए मा0 मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र भी लिखे।
पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने बताया कि पिछले 15 वर्षो की बिगड़ी हुयी कानून व्यवस्था थी, वो अब तेजी के साथ सुधरी है, और उसका परिणाम उ0प्र0 में देखने को मिल रहा है, जो भी घटनाएं संज्ञान में आती है, उस पर त्वरित कार्यवाही होती है।
तेजी से बढ़ते अपराधिक आकड़ो पर पत्रकारों के सवाल का जबाव देते हुए श्री राणा ने कहा कि पहले सरकार द्वारा अपराधों को संज्ञान में लिया ही नहीं जाता था परन्तु अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी जी के आदेश से शत प्रतिशत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये गये है।
श्री राणा ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगी। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन

Posted on 25 August 2017 by admin

ele-5बी0 एस0 एन0 एल0 की “संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन” यूनियन की सकिॅल ब्रांच,लखनऊ का चुनाव सवॅसमित से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी यू0 सी0 उपाध्याय ने एसोसिएशन के सदस्यों को सम्भोधित करते हुए कहा कि दीपेश चंद शुक्ला, ब्रांच सचिव ,अध्यक्ष एस0 आर0 गिरी,उपाध्यक्ष डी0 एन0 चौधरी, उपाध्यक्ष राजीव कपूर,कोषाध्यक्ष आर0 पी0 सिंह,संयुक्त सचिव शशि अग्निहोत्री,सहसचिव पंकज श्रीवास्तव ,बनारसी लाल,विनोद देवांशी,विजय कुमार, कुलदीप गुप्ता ,सी0 ई0 सी0 सदस्य अजय यादव, मनीष सोनकर, कायॅकारणी सदस्यों में दलसिंगर ,एस0 बी0 गुप्ता, अमित रंजन, बी0 के0 पांडेय, अशोक कोबिद चुनें गये। परिमंडल सचिव ए0 के0 त्रिवेदी ने नवगठित पदाधिकारियों को पद और कार्य की शपथ दिलाई। अपने उद्बोधन में त्रिवेदी जी ने उपस्थित सदस्यों को बी0 एस0 एन0 एल0 की तरक्की व यूनियन को मजबूत बनाने के जुटने के लिए कहाॅ ।सभी उपस्थित लोगों ने नवगठित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएँ प्रदान की।इस अवसर पर कई अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

राज्यपाल ने बैठक की अध्यक्षता की

Posted on 25 August 2017 by admin

_aks1663उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक की अध्यक्षता में आज राजभवन में उत्तर प्रदेश पुलिस एवं आम्र्ड फोर्सेज सहायता संस्थान, लखनऊ की प्रबन्ध समिति की 35वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सदस्य विधान सभा मेजर सुनील दत्त द्विवेदी (अवकाश प्राप्त), मुख्य सचिव के प्रतिनिधि अपर मुख्य सचिव श्री संजय अग्रवाल, प्रमुख सचिव श्री राज्यपाल सुश्री जूथिका पाटणकर, जीओसी लखनऊ सब एरिया मेजर जनरल विनोद शर्मा, मेजर जनरल एच0के0 सिंह (अवकाश प्राप्त), पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री रिजवान अहमद, पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री देवराज नागर, प्रमुख सचिव वित्त श्री सुधीर गर्ग, पुलिस महानिदेशक श्री सुलखान सिंह, सचिव वित्त श्री मुकेश मित्तल, महानिदेशक पी0ए0सी0 श्री आर0के0 विश्वकर्मा, अपर निदेशक सैनिक पुनर्वास कर्नल सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में इन्सरजेन्सी/आतंकवाद की घटनाओं में शहीद हुए सैनिकों एवं पुलिसकर्मियों के परिजनों को मार्च 2016 से मार्च 2017 तक भुगतान की गई कुल सहायता राशि रूपये 2 करोड़ 65 लाख, 94 हजार 4 सौ का अनुमोदन किया गया। संस्थान द्वारा सैन्यबल के 8 शहीदों के परिजनों को रूपये 40 लाख 2 हजार, पुलिस बल के 16 शहीद कर्मियों के परिजनों को रूपये 85 लाख 80 हजार, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 19 शहीदों के परिजनों को रूपये 92 लाख 20 हजार, सीमा सुरक्षा बल के 4 शहीदों को रूपये 24 लाख तथा अर्धसैनिक बल के 2 शहीद कर्मियों के परिजनों को रूपये 10 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। संस्थान द्वारा पुत्री के विवाह हेतु सैन्य बल के 5 व्यक्तियों/आश्रितों को रूपये 7 लाख 50 हजार, पुलिस बल के 1 व्यक्ति को रूपये 1 लाख 50 हजार, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2 व्यक्तियों को रूपये 3 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। सैन्य बल के अपंग घोषित 2 कर्मियों को रूपये 46 हजार, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल के 2 कर्मियों को रूपये 45 हजार प्रत्येक की सहायता राशि प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त आश्रितों की वार्षिक शिक्षा हेतु एक पी0ए0सी कर्मी के परिजन को रूपये 22 हजार 8 सौ तथा भारत तिब्बल सीमा पुलिस बल के 2 कर्मियों को रूपये 33 हजार 6 सौ की सहायता राशि प्रदान की गई है।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं आम्र्ड फोर्सेज सहायता संस्थान की ओर से केन्द्र एवं राज्य के गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर संस्थान के कोष में कम से कम रूपये पांच-पांच करोड़ देने की मांग की जाएगी। इस धनराशि का उपयोग शहीद होने वाले सैन्य, पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के परिजनों को आर्थिक सहायता में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग को पत्र भेजकर जमा धनराशि पर मिलने वाले लाभांश को आयकर मुक्त करने का भी अनुरोध किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि संस्थान को आयकर अधिनियम की धारा-12एए(3) के प्राविधानों के अधीन आयकर से छूट प्राप्त है। अधिनियम में व्यवस्था है कि वित्तीय वर्ष की आय के 85 प्रतिशत व्यय की छूट अगले 5 वर्ष तक है तथा यदि आय का 85 प्रतिशत व्यय अगले 5 वर्ष में नहीं हुआ तो शेष धनराशि पर आयकर देना होता है।
बैठक में यह भी बताया गया कि संस्थान के लिए एन0आई0सी0 द्वारा रूपये 3 लाख 36 हजार की लागत से वेबसाइट तैयार की गयी है जिस पर अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं योजनाएं प्रदर्शित की जाएंगी और आॅन-लाइन व्यवस्था के माध्यम से सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों तथा शहीदों के परिजनों को सहायता आदि प्राप्त करने में सुविधा होगी। बैठक में प्रबंध समिति की 34वीं बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि, गत वर्षों के वास्तविक आय-व्ययक लेखों के अनुमादन के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों सहित विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवी संस्थाओं से बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया

Posted on 25 August 2017 by admin

प्रदेश में बाढ़ प्रभावित सभी इलाकों में खाद्यान्न, दवाई व जरूरत
की अन्य सामाग्री बाढ़ पीड़ितों को राज्य सरकार उपलब्ध करा रही है

press-43उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर बाढ़ आपदा राहत सामग्री वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। इस आपदा के प्रभावितों को राहत पहुंचाने में विभिन्न संगठनों के सहयोग की आवश्यकता होती है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों सहित विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवी संस्थाओं से बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित सभी इलाकों में खाद्यान्न, दवाई व जरूरत की अन्य सामग्री बाढ़ पीड़ितों को राज्य सरकार उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही, एस0डी0आर0एफ0 की टीमें भी इन इलाकों में बचाव एवं राहत कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एन0डी0आर0एफ0 की टीम को प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हंै।
योगी जी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अपनी पार्टी के सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर राज्य मंत्रिमण्डल के अनेक सदस्य मौजूद थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2017
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in