Categorized | लखनऊ.

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 25 August 2017 by admin

25 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह रहेंगी उपस्थित

10-1भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा उपस्थित रहे।
जन सहयोग केन्द्र पर सुनवाई के दौरान लगभग 135 लोगों ने मंत्री सुरेश राणा के समक्ष अपनी समस्याएं रखी, कुछ समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों से बात करके तुरन्त ही उसका निस्तारण कर दिया गया एवं कुछ अन्य समस्याओं पर सम्बन्धित अधिकारियों से फोन पर वार्ता हुई तथा कुछ समस्याओं के निस्तारण के लिए मा0 मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र भी लिखे।
पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने बताया कि पिछले 15 वर्षो की बिगड़ी हुयी कानून व्यवस्था थी, वो अब तेजी के साथ सुधरी है, और उसका परिणाम उ0प्र0 में देखने को मिल रहा है, जो भी घटनाएं संज्ञान में आती है, उस पर त्वरित कार्यवाही होती है।
तेजी से बढ़ते अपराधिक आकड़ो पर पत्रकारों के सवाल का जबाव देते हुए श्री राणा ने कहा कि पहले सरकार द्वारा अपराधों को संज्ञान में लिया ही नहीं जाता था परन्तु अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी जी के आदेश से शत प्रतिशत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये गये है।
श्री राणा ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगी। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in