मुख्यमंत्री ने शहीद सब इंस्पेक्टर श्री जे0पी0 सिंह की वीरता की प्रशंसा की

Posted on 25 August 2017 by admin

शहीद के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी: मुख्यमंत्री

श्री जे0पी0 सिंह के पैतृक गांव में एक द्वार का निर्माण तथा क्षेत्र में एक सड़क का नामकरण उनकी स्मृति में किया जाएगा
शहीद सब इंस्पेक्टर को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा
बांदा, लखनऊ तथा जौनपुर परिक्षेत्र के सभी पुलिस कार्मिकों द्वारा एक दिन के वेतन के समतुल्य धनराशि श्री जे0पी0 सिंह के परिवार को दी जाएगी
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने शहीद सब इंस्पेक्टर के गांव जाकर उनके परिजनों से भेंट की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने शहीद सब इंस्पेक्टर श्री जे0पी0 सिंह की वीरता की प्रशंसा करते हुए उनके परिवार के लिए 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। इसमें से 40 लाख रुपए शहीद की पत्नी व 10 लाख रुपए उनके माता-पिता को दिए जाएंगे। ज्ञातव्य है कि शहीद के परिजनों को दी जाने वाली धनराशि में 25 लाख रुपए गृह विभाग तथा 25 लाख रुपए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री जी ने जनपद जौनपुर स्थित श्री जे0पी0 सिंह के पैतृक गांव बनेवरा में उनकी स्मृति में एक द्वार का निर्माण तथा उनके क्षेत्र में एक सड़क का नामकरण किए जाने की घोषणा भी की है। इसके साथ ही, शहीद सब इंस्पेक्टर श्री जे0पी0 सिंह को वीरता पदक से सम्मानित भी किया जाएगा। गौरतलब है कि बांदा, लखनऊ तथा जौनपुर परिक्षेत्र के सभी पुलिस कार्मिकों द्वारा एक दिन के वेतन के समतुल्य धनराशि श्री जे0पी0 सिंह के परिवार को देने की घोषणा भी की गई है।
मुख्यमंत्री जी ने दूरभाष पर शहीद के पिता श्री श्याम बिहारी सिंह को ढाढ़स बधाते हुए कहा कि उनके बेटे ने समाज मंे अमन-चैन कायम करने के लिए अपना बलिदान दिया है और उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 महेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर शहीद सब इंस्पेक्टर के गांव जाकर उनके परिजनों से आज भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री जी एवं राज्य सरकार की तरफ से शोक संवेदना भी व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने शहीद सब इंस्पेक्टर के पिता से दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से बात कराई। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री जी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार श्री जे0पी0 सिंह के परिवार के साथ खड़ी है।
ज्ञातव्य है कि जनपद चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के जंगल में डकैतों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से श्री जे0पी0 सिंह शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in