Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों सहित विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवी संस्थाओं से बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया

Posted on 25 August 2017 by admin

प्रदेश में बाढ़ प्रभावित सभी इलाकों में खाद्यान्न, दवाई व जरूरत
की अन्य सामाग्री बाढ़ पीड़ितों को राज्य सरकार उपलब्ध करा रही है

press-43उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर बाढ़ आपदा राहत सामग्री वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। इस आपदा के प्रभावितों को राहत पहुंचाने में विभिन्न संगठनों के सहयोग की आवश्यकता होती है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों सहित विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवी संस्थाओं से बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित सभी इलाकों में खाद्यान्न, दवाई व जरूरत की अन्य सामग्री बाढ़ पीड़ितों को राज्य सरकार उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही, एस0डी0आर0एफ0 की टीमें भी इन इलाकों में बचाव एवं राहत कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एन0डी0आर0एफ0 की टीम को प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हंै।
योगी जी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अपनी पार्टी के सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर राज्य मंत्रिमण्डल के अनेक सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in