Archive | August 19th, 2013

बाढ़ के कारण आम किसान के जन-जीवन प्रभावित, सरकार पूर्ण रुप से जिम्मेदार है - विजय पाल सिंह तोमर

Posted on 19 August 2013 by admin

भा0ज0पा0 किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय पाल सिंह तोमर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ के कारण आम किसान के जन-जीवन प्रभावित होने के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण रुप से जिम्मेदार है।
उन्होनेे कहा कि उ0प्र0 के 1000 से अधिक गाॅव बाढ़ से प्रभावित है। सरकार की ओर से पशुओं के आवास की टीके की , चारे की , किसी प्रकार की कोई व्यवस्था सरकार ने नही की है। किसान अपने आप को बाढ़ से बचाने के लिए जब अपने परिवार एवं पशुओं के साथ जब सड़क पर आ रहे है, तो सरकार उन विस्थापितो के साथ में अपराधियो जैसा सलूक कर रही है श्री तोमर ने कहा कि - सरकार ने बाढ़ आपदा के लिए पूर्व में कोई ठोस जमीनी काम नही किया और पहली बैठक भी विलम्ब से 13 जून को हुई , इसके साथ ही सरकार ने बाढ़ के लिए 3280 लाख रु0 का प्रावधान किया जिसमें से अभी तक केवल 20 प्रतिशत ही जारी किया, जिनका भी लाभ नीचे तक नही पहुचा सरकार को चाहिए था कि समय पूर्व बाढ़ के प्रभाव को रोकने के लिए समुचित व्यपस्था करनी चाहिए थी, लेकिन सरकार की लापरवाही चरम पर है।
श्री तोमर ने सरकार से मांग की, कि सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को  20,000रु0 प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे, तथा सभी प्रकार की वसूली तत्काल रोके और शिक्षा स्वास्थ एवं पशुओं के देख-भाल की समुचित व्यवस्था करे उनके चारा, टीका आदि की व्यवस्थ करें।
श्री तोमर ने कहा कि - बाढ़ प्रभावित गन्ना किसानो का बकाया करीब 3600 करोड़ रुपया भुगतान अविलम्ब व्याज सहित किया जाय क्योकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गन्ने की अगली फसल भी चैपट हो गयी है। गन्ने का अवशेष भुगतान तत्काल ब्याज सहित दें तथा यह भी सुनिश्चित करे कि अगले सत्र् में चीनी मिले पेराई समय पर करें  श्री तोमर ने सरकार को धान खरीद की समुचित व्यवस्था अविलम्ब करने का ध्यान दिलाया तथा साथ ही सरकार से 100 रु0 प्रति कुन्तल बोनस घोषित  करने की मांग की , एक एकड से कम वाले किसान को बी.पी.एल सूची में रखे तथा 10 हार्स पावर वाले नलकूप निःशुल्क दें आलू का समर्थन मूल्य सरकार घोशित करें तथा मण्डी शुल्क पूरी तरह माफ किया जाये  साथ ही श्री तोमर ने कहा कि - परम्परागत फसलो से कृषि आय इतनी कम हो गयी है कि किसानो के बच्चे इस धंधे से हटते जा रहे है। इसलिए किसान मोर्चा  ने संकल्प लिया है। कि परम्परागत फसलो के अतिरिक्त कृषि के अन्य साधन जैसे- मत्ष्य पालन , मधुमक्खी पालन , पुष्प उत्पादन एवं जैविक अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है। अफसोस की बात यह है कि उत्तर प्रदेश में दुधारु पशुओं का अंधाधुंध कटान हो रहा हैं सरकार इसे रोकने में असफल है। गुजरात के किसानों की आर्थिक दशा अच्छी होने का कारण दुग्ध एवं ड़ेरी को जाता है। उ0प्र0 सरकार ने जो उत्तर प्रदेश सरकार ने जो कामधेनु योजना चलाई है। उससे भी किसानांे को कोई लाभ नही मिलने वाला न तो 100 गाय खरीदने की पॅूजी आम किसान पर होगी और न ही 100 गाय रखने की ढाॅचागत सुविधा किसान के पास होगी। अतः इसका लाभ बड़े पूॅजीपति उठायेगंे किसान को इसका कोई लाभ नही होगा।
अतः किसानो की उपरोक्त समस्याओं को लेकर किसान मोर्चा ने संकल्प लिया है कि अपनी क्षेत्रीय बैठक कर पूर्णं तैयारी करके सितम्बर माह में दो दिवसिय बाराबंकी से लखनऊ किसान मार्च कर राजभवन का घेराव करेगा।  प्रेस वार्ता में प्रणीत भाटी प्रदेश महामंत्री, के. के. सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राम निवास यादव प्रदेश प्रवक्ता, सुधीर सिंह सिद्धू प्रदेश मंत्री एवं संचित सिंह क्षेत्रीय प्रभारी उपस्थित थे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्रीय संयोजक के मनोनयन की घोषणा

Posted on 19 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी के निर्देशानुसार प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश चन्द्र द्विवेदी द्वारा क्षेत्रीय संयोजक/सहसंयोजकों के मनोनयन की घोषणा की जो निम्न है।
क्षेत्रीय संयोजक एवं क्षेत्रीय सहसंयोजकों के नामः-
क्रम    नाम    क्षेत्र    पद
01    श्री सुभाष गुप्ता    काशी क्षेत्र    क्षेत्रीय संयोजक
02    श्री देव कुमार उपाध्याय    काशी क्षेत्र    क्षेत्रीय सह संयोजक
03    डा0 विपिन कौशिक    कानपुर क्षेत्र    क्षेत्रीय संयोजक
04    श्री निर्भय पाण्डेय    बृज क्षेत्र    क्षेत्रीय संयोजक
05    श्री अजीत सिंह    अवध क्षेत्र    क्षेत्रीय संयोजक

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश का भगवान ही मालिक।

Posted on 19 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों के सुधारने के मंत्र साम, दाम, दण्ड, भेद, पर चुटकी ली है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि जब उस्मानी जी अधिकारियों की क्लास ले रहे थे, उसी समय दो अधिकारी सोने में मशगूल थे। उन्होने कहा कि सरकार और अधिकारियों ने विश्वास की कमी है। दोनों मे चल रहा आपसी संघर्ष प्रदेश की पूरी की पूरी व्यवस्था के लिए खतरनाक है।
डा0 मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री अधिकारियों को धमकाते है और अधिकारी सरकार के विरूद्ध है। दुर्गा नागपाल जैसी ईमानदार अधिकारी के उत्पीड़न के बाद से ये दूरियां और बढ़ गई है। अब कोई अधिकारी ईमानदारी से कार्य करने का साहस नही दिखायेगा। उन्होने आरोप लगाया कि खीचतान से प्रदेश का न केवल विकास ठप होगा बल्कि प्रशासनिक अक्षमता बढ़ेगी। सरकार हर हाल में विश्वास के राज में पारदर्शी रिश्ते बनाये अन्यथा प्रदेश का क्या हाल होगा, भगवान ही मालिक।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रिक्त स्थानों की घोषणा

Posted on 19 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि पार्टी ने कानपुर क्षेत्र समिति के रिक्त स्थानों की घोषणा कर दी है। इस समिति में प्रो0 अनिल मिश्र ( वी.एस.एस.डी. कालेज कानपुर) तथा श्री श्याम लाल निषाद(फतेहपुर) को उपाध्यक्ष तथा श्री अन्नू श्रीवास्तव        ( फतेहपुर) और श्री रमाकांत शर्मा (इटावा) को मंत्री घोषित किया गया है। डा0 मिश्र ने कहा कि यह जानकारी प्रदेश महामंत्री श्री देवेन्द्र सिंह चैहान ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी के लिए तीखी प्रतिक्रिया

Posted on 19 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कांगे्रस के गुलाम नवी आजाद की श्री नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी के लिए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि ”कहाँ राज भोज और कहाँ गंगू तेली” कहने के बाद गुलाम नवी तेली समुदाय से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि गुलाम नवी ने केवल तेली समुदाय का ही अपमान नही किया है बल्कि पिछड़े वर्ग का भी अपमान किया है। कांगे्रस के लोग अपना मानसिक संतुलन खो चुके है। वे लोग लगातार अमर्यादित टिप्पणी कर रहे है। लोकसभा चुनाव 2014 में हार की संभावना से कांगे्रस के लोग घबड़ाये हुए है।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि जिस जम्मू और कश्मीर से गुलाम नवी आते है वहां की कानून व्यवस्था की क्या हालत है? आतंकवादी सरकारी तंत्र को समाप्त करने पर तुले है। वहां के ग्रहमंत्री को आतंकवादियों और उपद्रवियों को संरक्षण देने के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा है। उन्हे अपनी सरकार पर नजर डाल कर प्रतिक्रिया करनी चाहिए। कहाँ गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री व जन नेता नरेन्द्र भाई मोदी और कहां कांगे्रस के गुलाम नवी आजाद।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि गुलाम नवी आजाद के बयान पर पार्टी निन्दा करती है और भविष्य में संयमित टिप्पणी के लिए चेतावनी देती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, शिविर कार्यालय लखनऊ पर धरना

Posted on 19 August 2013 by admin

अपनी मांगों को लेकर उ0प्र0माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ का धरना चैदहवे दिन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, शिविर कार्यालय लखनऊ पर जारी रहा। धरने को सम्बोधित करते हुए श्री स्वामी राजवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि 5 अगस्त से वित्त विहीन शिक्षक अपनी मांगों को लेकर जिसमें सत्र 1988-89 से पदसृजन बन्द है, को प्रारम्भ कराने, पदसृजन के बाद नियुक्ति पत्र जारी करने, मान्यता की धारा 7क(क) को 7(4) में परिवर्तन करने आदि को लेकर धरने पर बैठे है। निदेशक के द्वारा कोई वार्ता न करने पर 16 अगस्त को तालाबन्दी किया गया, तब जाकर सोमवार अथवा मंगलवार को वार्ता कराने के लिए निदेशालय तैयार हुआ। हम अभी भी शान्तिपूर्वक धरने पर बैठे हैं और हम तब तक धरने पर बैठे रहेंगे जब तक पदसृजन प्रारम्भ करने का आदेश जारी नही किया जाता।
धरने को सम्बोधित करने वालों में ओम प्रकाश बागी प्रदेश अध्यक्ष, सत्येन्द्र प्रकाश त्रिपाठी प्रदेश प्रवक्ता, सुशील कुमार निगम, सतीश यादव, जितेन्द्र ंकुमार, राजेश कुमार मिश्र, चन्द्रशेषर सचान, प्रेमचन्द्र आदि लोग रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

’मुख्यमंत्री बतायें छात्रों को लैपटाप मिलेगा या नहीं’-डा0 मनोज मिश्र

Posted on 19 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की प्रेस कांफे्रस में प्रदेश में किये गये वादों को पूरा करने के जिक्र पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि टैबलेट बाँटने के सवाल पर मुख्यमंत्री जी का कहना कि उसका तकनीकी मामला है, उसके बारे में फिर बात करेंगे, पर पूछा कि क्या तकनीकी मामला है? और टेबलेट पर कब करेंगे बात?
डा0 मिश्र ने सपा सरकार के बड़े-बड़े वादों पर सरकार की खिचांई की है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि सपा ने 10वीं पास छात्रों को टैबलेट और 12वीं पास छात्रों को लैपटाप देने का वायदा किया था। अब तक सरकार मात्र 2 लाख के आस पास ही लैपटाप बाँट पाई है। ये लैपटाप सत्र 2012 के 12वीं पास छात्रों को मिले हैं। 2012 सत्र के बचे हुए छात्रों को लैपटाप तथा सत्र 2013 के छात्रों को लैपटाप कब मिलेंगे? छात्रों को कब तक इन्तजार करना होगा?
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि छात्रों को जो लैपटाप दिये गये हैं, उस पर लिखा है कि ’पूरे होगे वादे’, पर पूछा कि 10वीं पास लगभग 40 लाख छात्रों को टैबलेट देने का मुख्यमंत्री जी का वादा कब पूरा होगा? टैबलेट बाँटने के मामले को तकनीकी मामला बताकर टाला नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी सिर्फ ये बतायें कि 10वीं पास छात्रों को टैबलेट मिलेंगे या नहीं। छात्रों को टैबलेट का बेसब्री से इन्तजार है।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने मुख्यमंत्री जी की प्रदेश के विकास के लिए की गई प्रेस कांफ्रेस पर कहा कि चलो लगभग डेढ़ साल बाद ही सही विकास की याद तो आई, अन्यथा इस सरकार की अब तक की उपलब्धि पुलिस की पिटाई, गुण्डागर्दी को बढ़ावा, भाई-भतीजावाद, आतंकियों को बिना छानबीन के जेल से छुड़ाने का प्रयास, किसानों का उत्पीड़न, उद्यमियों का पलायन, बदहाल शिक्षा और बेहाल स्वास्थ्य व्यवस्था तथा ईमानदार अधिकारी दुर्गा नागपाल के निलम्बन के लिए याद की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकारों की सुरक्षा का सवाल ।

Posted on 19 August 2013 by admin

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और घटना में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ सक्ख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव जावेद उस्मानी से कहा है कि पुलिस महकमे के अफसरों को इस प्रकरण में फौरी कार्रवाई के निर्देश दें। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव को बुलाकर यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि पत्रकारों की सुरक्षा हर हाल  में सुनिश्चित की जायेगी।
समिति ने आज मुख्यमंत्री को उनक आवास पर इस विषय में एक ज्ञापन सौंपकर कहा था  कि वरिष्ठ पत्रकार पर हमले के तीन दिन बाद भी पुलिस दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकारों के उत्पीड़न और उन पर हो रहे हमलों को लेकर सरकार गंभीरता का परिचय दे और सुरेश बहादुर सिंह के हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें। श्री तिवारी ने मांग की है कि पत्रकारों के उत्पीड़न और उनके खिलाफ हो रहे हमलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूर्व में गठित की गयी राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय स्थायी समितियों को पुर्नजीवित किया जाय। मुख्यमंत्री से मिलने पर प्रतिनिधि मंडल में समिति के उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, नरेन्द्र श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, राजेश शुक्ला, श्रीधर अग्निहोत्री, दिलीप सिन्हा, अरूण कुमार त्रिपाठी और अविनाश मिश्रा शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आजादी का संघर्ष

Posted on 19 August 2013 by admin

17 अगस्त 2013 लखनऊए पी०सी०कुरील राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय भागीदारी आन्दोलन के नेत्रत्व में वर्तमान स्थितियों को जानने तथा उन्हें कैसे फिर से लोगों में प्यारए समरस्ता एवं भाईचारा की भावना पैदा की जाये। हमे आज़ादी के पूर्व एवं आज़ादी के बाद की स्थिति को समझकर कि सभी एक स्वर से आजादी का संघर्ष किया। आज़ाद भारत में संविधान निर्माता डॉ० भीम राव अम्बेडकर ने मानव समानता को आधार मानकर सभी को मुख्य धारा से जोड़कर देश के संचालन हेतुए सरकार निर्माण में सब का समान अधिकार वोट के रूप में रखा तथा सरकार का कार्य ;कर्तव्यद्ध देश में रहने वाले जनों को देश को सजाने . सवारने में समान भागीदारी रहे। जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपना देश होने का एहसास करता रहे। मजबूत भारत . मजबूत लोकतंत्र . मजबूत एकता . सब का प्रतिनिधित्व की भावना से मा० बाबूराम संयोजक इंकलाबी मोर्चाए मा० रामसिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव इन्डियन नेशनल लीगए मा०नईम मुल्ला अन्सारी राष्ट्रीय आध्यक्ष मूमेंट कान्फ्रेंस पार्टीए मा० अवनी गौतम आदि नेतागण सम्लित होगें।
दिनांक18ध्08ध्2013 से  20ध्08ध्2013 तक  क्रमशः रायबरेलीए इलाहाबादए भदोहीए बनारसए बस्ती आदि जिलो में  सभा कर आन्दोलित रहेए क्षात्रो एवं समान सामाजिक व्यवस्था विश्वास रखने वालो से विचार विमर्स कर सभाये आयोजित होगी  है।

प्रोग्राम सूचि
दिनांक    समय    जिला
18ध्08ध्2013    10 बजे से 12 बजे तक    रायबरेली
18ध्08ध्2013    3 बजे से 5 बजे तक    इलाहाबाद
19ध्08ध्2013    10 बजे से 12 बजे तक    भदोही
19ध्08ध्2013    3 बजे से 5 बजे तक    बनारस
20ध्08ध्2013    12 बजे से 2 बजे तक    बस्ती
सुभाष गौतम
राष्ट्रीय भागीदारी आन्दोलन
9235353600
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में अव्यवस्थाओं को लेकर जयन्त चैधरी की ऐतिहासिक पदयात्रा

Posted on 19 August 2013 by admin

उत्तर प्रदेश में सड़़क, बिजली एवं पानी की बदहाल स्थिति तथा प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्री जयन्त चैधरी ने 17 किमी की ऐतिहासिक पदयात्रा की। पदयात्रा की शुरुआत सांसद श्री जयन्त चैधरी के नेतृत्व में बघरा (मुजफ्फरनगर) से हुई तथा समापन करौदा हाथी (शामली) में हुआ। पदयात्रा में लगभग एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए। पदयात्रा को लेकर वृद्धों में उत्साह देखने लायक था। edited-20130818_171259
बघरा से यात्रा की शुरुआत करने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए श्री जयन्त चैधरी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की यात्रा है। इससे प्रदेश सरकार की आंखें खुलेंगी। प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर रालोद ने कई बार आन्दोलन किए लेकिन सरकार उससे नहीं चेती। यात्रा की शुरुआत के समय मौसम खराब था लेकिन मौसम की परवाह न करते हुए श्री जयन्त चैधरी ने कहा कि यह प्रदेश के विकास के लिए पदयात्रा है। मौसम कितना भी खराब हो लेकिन यह यात्रा नहीं रुकेगी। edited-20130818_132745
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए श्री जयन्त चैधरी ने कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपया बकाया है। किसान भुखमरी के कगार पर हैं। लेकिन प्रदेश सरकार किसानों के बकाया भुगतान के लिए तैयार नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हैं। प्रशासन सत्ता के दबाव में है। ईमानदार प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण तथा निलम्बन धड़ल्ले से किए जा रहे हैं। प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है। आम जनता परेशान है। प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
रालोद महासचिव ने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली एवं पानी की स्थिति बदहाल है। सूबे में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के विकास के दावों की पोल खोलने के लिए रालोद ने इस आन्दोलन की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि रालोद किसानों के साथ है तथा उनके हक के लिए संघर्षरत है। रालोद ने किसानों की समस्याओं को विधानसभा तथा लोकसभा में हर बार उठाया है। जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों के हित के लिए उन्होंने प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार किसानों तथा आमजन की भावनाओं से खेल रही है। edited-20130818_131311
श्री जयन्त चैधरी ने उत्तर प्रदेश के पुर्नगठन के विषय पर कहा कि प्रदेश के विकास एवं बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए पुर्नगठन जरूरी है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शाखा की स्थापना के लिए रालोद प्रयासरत है। युवा सांसद ने कहा कि रालोद अल्पसंख्यकों, महिलाओं तथा युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए मुखर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2013
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in