Categorized | लखनऊ.

नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी के लिए तीखी प्रतिक्रिया

Posted on 19 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कांगे्रस के गुलाम नवी आजाद की श्री नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी के लिए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि ”कहाँ राज भोज और कहाँ गंगू तेली” कहने के बाद गुलाम नवी तेली समुदाय से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि गुलाम नवी ने केवल तेली समुदाय का ही अपमान नही किया है बल्कि पिछड़े वर्ग का भी अपमान किया है। कांगे्रस के लोग अपना मानसिक संतुलन खो चुके है। वे लोग लगातार अमर्यादित टिप्पणी कर रहे है। लोकसभा चुनाव 2014 में हार की संभावना से कांगे्रस के लोग घबड़ाये हुए है।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि जिस जम्मू और कश्मीर से गुलाम नवी आते है वहां की कानून व्यवस्था की क्या हालत है? आतंकवादी सरकारी तंत्र को समाप्त करने पर तुले है। वहां के ग्रहमंत्री को आतंकवादियों और उपद्रवियों को संरक्षण देने के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा है। उन्हे अपनी सरकार पर नजर डाल कर प्रतिक्रिया करनी चाहिए। कहाँ गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री व जन नेता नरेन्द्र भाई मोदी और कहां कांगे्रस के गुलाम नवी आजाद।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि गुलाम नवी आजाद के बयान पर पार्टी निन्दा करती है और भविष्य में संयमित टिप्पणी के लिए चेतावनी देती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in