Categorized | लखनऊ.

पत्रकारों की सुरक्षा का सवाल ।

Posted on 19 August 2013 by admin

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और घटना में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ सक्ख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव जावेद उस्मानी से कहा है कि पुलिस महकमे के अफसरों को इस प्रकरण में फौरी कार्रवाई के निर्देश दें। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव को बुलाकर यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि पत्रकारों की सुरक्षा हर हाल  में सुनिश्चित की जायेगी।
समिति ने आज मुख्यमंत्री को उनक आवास पर इस विषय में एक ज्ञापन सौंपकर कहा था  कि वरिष्ठ पत्रकार पर हमले के तीन दिन बाद भी पुलिस दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकारों के उत्पीड़न और उन पर हो रहे हमलों को लेकर सरकार गंभीरता का परिचय दे और सुरेश बहादुर सिंह के हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें। श्री तिवारी ने मांग की है कि पत्रकारों के उत्पीड़न और उनके खिलाफ हो रहे हमलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूर्व में गठित की गयी राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय स्थायी समितियों को पुर्नजीवित किया जाय। मुख्यमंत्री से मिलने पर प्रतिनिधि मंडल में समिति के उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, नरेन्द्र श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, राजेश शुक्ला, श्रीधर अग्निहोत्री, दिलीप सिन्हा, अरूण कुमार त्रिपाठी और अविनाश मिश्रा शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in