Categorized | लखनऊ.

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, शिविर कार्यालय लखनऊ पर धरना

Posted on 19 August 2013 by admin

अपनी मांगों को लेकर उ0प्र0माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ का धरना चैदहवे दिन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, शिविर कार्यालय लखनऊ पर जारी रहा। धरने को सम्बोधित करते हुए श्री स्वामी राजवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि 5 अगस्त से वित्त विहीन शिक्षक अपनी मांगों को लेकर जिसमें सत्र 1988-89 से पदसृजन बन्द है, को प्रारम्भ कराने, पदसृजन के बाद नियुक्ति पत्र जारी करने, मान्यता की धारा 7क(क) को 7(4) में परिवर्तन करने आदि को लेकर धरने पर बैठे है। निदेशक के द्वारा कोई वार्ता न करने पर 16 अगस्त को तालाबन्दी किया गया, तब जाकर सोमवार अथवा मंगलवार को वार्ता कराने के लिए निदेशालय तैयार हुआ। हम अभी भी शान्तिपूर्वक धरने पर बैठे हैं और हम तब तक धरने पर बैठे रहेंगे जब तक पदसृजन प्रारम्भ करने का आदेश जारी नही किया जाता।
धरने को सम्बोधित करने वालों में ओम प्रकाश बागी प्रदेश अध्यक्ष, सत्येन्द्र प्रकाश त्रिपाठी प्रदेश प्रवक्ता, सुशील कुमार निगम, सतीश यादव, जितेन्द्र ंकुमार, राजेश कुमार मिश्र, चन्द्रशेषर सचान, प्रेमचन्द्र आदि लोग रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in