Archive | July, 2013

5500 नये चिकित्सकों की भर्ती शीघ्र

Posted on 06 July 2013 by admin

  • चिकित्सकों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव
  • चिकित्सकों को प्रति माह अपने कार्यों का विवरण देने पर ही वेतन मिलेगा -अहमद हसन

05 जुलाई, 2013
प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। इसके अतिरिक्त चिकित्सालयांे एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 5500 नये डाक्टरों की भर्ती शीघ्र ही लोक सेवा आयोग के माध्यम से कराने हेतु प्रस्ताव आयोग को भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा सीधे चिकित्सकों के आवेदन लेकर उनकी भर्ती कराने का प्रस्ताव है।
प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन ने आज यहां बताया कि पैरा मेडिकल स्टाफ, नर्स, मिडवाईफ तथा अन्य कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र की जायेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों को प्रतिदिन देखे गये मरीजों अथवा किये गये आपरेशनों की सूचना प्रतिमाह की 05 तारीख तक नियंत्रक प्राधिकारी को तथा नियंत्रक प्राधिकारी द्वारा प्रत्येक माह की 10 तारीख तक महानिदेशक को भेजा जाना है। इस संबंध में 4 जुलाई 2013 को शासनादेश जारी कर दिया गया है।
श्री हसन ने कहा कि चिकित्सकों द्वारा ओ0पी0डी0 रजिस्टर एवं दैनिक डायरी को नियमित रूप से नहीं भरा जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस कार्य की समीक्षा नहीं की जा रही है। कई चिकित्सक लम्बी अवधि तक अपनी तैनाती के स्थान से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हंै। इसके बावजूद उनकी अनधिकृत अनुपस्थिति के संबंध में अधिकारियों द्वारा सूचना नहीं दी जाती है।
श्री हसन ने कहा कि चिकित्सकों द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की प्रभावी एवं नियमित समीक्षा किये जाने के उद्देश्य से एन0आर0एच0एम0 के अन्तर्गत अनुबन्ध पर कार्यरत समस्त चिकित्सक, जो कि विभिन्न चिकित्सा केन्द्रों,  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, अर्बन हेल्थ पोस्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय एवं अन्य मण्डल/प्रदेश स्तरीय चिकित्सालयों व चिकित्सा केन्द्रों पर कार्यरत हैं, उन सभी चिकित्सकों द्वारा अनिवार्य रूप से निर्धारित प्रारूप पर अपनी दैनिक डायरी भरी जायेगी। जिस दिन चिकित्सकों के द्वारा आपरेशन किये जाते हैं उस तिथि को चिकित्सक द्वारा आपरेशनों का विवरण दैनिक डायरी में अंकित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों द्वारा माह के दौरान देखे गये मरीजोें/किये गये कार्यों का  विवरण प्रत्येक माह की 05 तारीख तक अपने नियंत्रक अधिकारी को प्रेषित किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों द्वारा चिकित्सा केन्द्रों का निरीक्षण करते समय ओ0पी0डी0 रजिस्टर, ओ0टी0रजिस्टर व दैनिक डायरी का अवश्य अवलोकन किया जाय। निरीक्षण के दौरान यह पाया जाता है कि रजिस्टर में अंकित सूचना में भिन्नता है तो उसे गम्भीर कदाचार मानते हुए संबंधित चिकित्सक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की जायेगी। नियंत्रक अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ कार्यरत चिकित्सकों के कार्यों का विवरण केन्द्रवार संकलित किया जायेगा। यदि किसी चिकित्सक द्वारा अथवा चिकित्सा केन्द्र पर किये गये कार्य की स्थिति संतोषजनक नहीं है, तो संबंधित नियंत्रक अधिकारी द्वारा उक्त समस्या के निराकरण हेतु वांछित प्रस्ताव महानिदेशक/शासन को प्रेषित किया जायेगा। यदि नियंत्रक अधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान यह पाया जाता है कि कोई चिकित्सक लम्बे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित है तो संबंधित नियंत्रक अधिकारी द्वाराअनधिकृत रूप से अनुपस्थित चिकित्सक के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अनुशासनिक कार्यवाही का प्रस्ताव व आरोप पत्र का आलेख महानिदेशक को प्रेषित किया जायेगा।
जिन चिकित्सकों द्वारा माह की 05 तारीख तक नियंत्रक अधिकारी को सूचना उपलब्ध नहीं करायी जायेगी ऐसे चिकित्सकों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की जायेगी। नियंत्रक अधिकारी/आहरण वितरण अधिकारी का उत्तरदायित्व होगा कि यदि किसी चिकित्सक द्वारा माह में सम्पादित कार्यों के संबंध में सूचना समय से उपलब्ध नहीं करायी जाती है तो उस चिकित्सा अधिकारी का अगले माह का वेतन आहरित नहीं किया जाये। यदि नियंत्रक अधिकारी/आहरण वितरण अधिकारी द्वारा किसी ऐसे चिकित्सक का वेतन बिल बनाया जाता है व वेतन का आहरण किया जाता है, जिसके द्वारा अपने कार्य का विगत माह का मासिक विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया है तो इसे वित्तीय अनियमितता माना जायेगा तथा इसके लिये संबंधित नियंत्रक अधिकारी व आहरण वितरण अधिकारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी माने जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में 9064 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति

Posted on 06 July 2013 by admin

05 जुलाई, 2013
उत्तर प्रदेश में आज दिन में पावर कारपोरेशन द्वारा 9064 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही थी।
आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 2470 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 346 मेगावाट, अनपरा से 1212 मेगावाट, पनकी से 121 मेगावाट, हरदुआगंज से 239 मेगावाट तथा पारीछा से 552 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 243 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेशन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 4758 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेशन से 125 मेगावाट, रोजा से 1008 मेगावाट तथा लैन्को से 460 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन कल

Posted on 06 July 2013 by admin

05 जुलाई, 2013
वाह्य सहायतित परियोजना विभाग के तत्वावधान में ‘‘उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा’’ पर कल 6 जुलाई को यहां होटल ताज रेजीडेन्सी में प्रातः 9ः30 बजे से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
वाह्य सहायतित परियोजना विभाग के सलाहकार श्री मधुकर जेटली ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में प्रदेश के मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सहित संबंधित विभागों एवं विश्व बैंक के अधिकारी भाग लेंगे। कार्यशाला में परिवहन, गृह, लोक निर्माण तथा शिक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रस्तुतीकरण भी किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

07 जुलाई को चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जिला वार्षिक योजना कन्नौज की समीक्षा

Posted on 06 July 2013 by admin

05 जुलाई, 2013
प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन दिनांक 07 जुलाई 2013 को जिला वार्षिक योजना कन्नौज की समीक्षा करेंगे। श्री हसन इस अवसर जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों की अब तक की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में पशु सहायता के लिए बाढ़ चैकियों का गठन किया जाये

Posted on 06 July 2013 by admin

  • पशुपालन विभाग के बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों के अधिकारियांे एवं कर्मचारियों को अवकाश न दिया जाये-राज किशोर सिंह
  • पशुओं के लिए जीवन रक्षक दवाओं, वैक्सीन एवं औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये- पशुधन मंत्री

05 जुलाई, 2013

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं लघु सिंचाई मंत्री श्री राज किशोर सिंह ने आज पशुपालन विभाग के अधिकारियांे को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश न दिया जाये। उन्होंने कहा कि बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में पशु सहायता के लिए बाढ़ चैकियों का गठन समय से कर लिया जाये तथा बाढ़ चैकियों पर जीवन रक्षक दवाओं, औषधियों, वैक्सीन एवं उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाये, जिससे पशुओं को विभिन्न संक्रामक रोगों, पारजैविक प्रकोपों एवं अन्य बीमारियों से बचाया जाय सके।
पशुधन मंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष प्रदेश में मानसून आने के पश्चात बाढ़ की सम्भावना बन जाती है और कुछ क्षेत्रों में बाढ़ एवं जलप्लावन से फसल नष्ट हो जाती है, जिससे पशुओं के लिए चारे की कमी उत्पन्न हो जाती है तथा आपदा के समय राशन एवं चारे का भाव दोगुना-चैगुना हो जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ऐसे निकटवर्ती स्थानों पर पशु आहार का भण्डारण पहले से कर लिया जाये, जहां बाढ़ का पानी या नमी न पहुंच सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में भूसे की आवश्यकतानुसार उपलब्धता समय से सुनिश्चित कर ली जाये और इसकी पूर्ति किसी भी दशा में बाधित न होने पाये, इसके लिए जनपदों में उपलब्ध भूसा व्यापारियों की सूची तैयार कर ली जाये, ताकि आपदा के समय इनसे मदद ली जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न

Posted on 06 July 2013 by admin

इंडियन जस्टिस पार्टी के प्रदेश महासचिव इसरार उल्ला सिद्दीकी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि तीन दिन पहले वरिष्ठ पी0सी0एस0 हरिशंकर पाण्डेय ने तीन वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न मानसिक पीड़ा से अजिज होकर वी0आर0एस0 मांगने का आवेदन किया था उ0प्र0 सरकार ने वी0आर0एस0 का आवेदन निरस्त करते हुए भारी भरकम पुलिस के द्वारा श्री पांडेय के आवास में जाकर आरोप पत्र तामील करके यह साबित कर दिया है कि ईमानदार अधिकारी द्वारा भारी भरकम घोटालों की जांच करना सपा सरकार में अपराध है। श्री सिद्दीकी ने कहा कि मैने ग्रामीण अभियंत्रण निदेशक उमाशंकर द्वारा अपनी जन्मतिथि 25 अक्टूबर 1951 की जगह 25 अक्टूबर 1957 में परिवर्तित करने के लिए दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री, ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, ग्रामीण अभियंत्रण लोकायुक्त महोदय से की थी तत्पश्चात ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में 1600 करोड, के घपलों अनियमितओं, भ्रष्टाचार की जांच हेतु शिकायती पत्र लिखे थे लेकिन प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण, पूर्व लघु सिचाई प्रमुख सचिव संजीव दुबे व प्रमुख सचिव नियुक्ति राजीव कुमार का वरदहस्त प्राप्त निदेशक उमाशंकर आज भी विभाग में विराजमान है बल्कि जांच अधिकारी श्री पाण्डेय को आरोप पत्र दिये जा चुके है। इंजपा ईमानदार पी0सी0एस0 पाण्डेय के हरकदम का समर्थन करती है। श्री सिद्दीकी ने मुख्य मंत्री से मांग करते हुए कहा कि तीनो वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारियों के कार्यो की जांच कराये, प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण सेवा का विभाग से स्थानान्तरण करे जन्म तिथि परिवर्तित करवाने के आरोपी निदेशक को निलम्बित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जलकल विभाग की लापरवाही

Posted on 06 July 2013 by admin

नगर के जलकल विभाग की लापरवाही से नगर मे स्वच्छ व बैक्टर रोधी दवा युक्त पेयजल नही मिल रहा है ।
गौरतलब हो कि नगर की पेयजल व्यवस्था १७ नलकूप व दो ओवर हैड टैंक द्वारा संचालित है मगर कभी भी देखा जा सकता है कि पालिका व जलकल मे स्थित ओवर हेड टैंक की काई लगी झांड झंखाड युक्त पानी की टंकी का क्या हाल है।
शायद ही कभी इसकी सफाई की जाती है जबकि सभी जानते है कि ठहरेपानी मे ही मादा क्यूलेक्स और एनाफिलीज मच्छरो का जनन स्थान है और भी तमाम तरह के जीवाणु काई लगी गंदी पानी की टंकी मे पैदा हो रहे होगे और ये पूरे इलाके मे पानी की टूटी-फूटी जर्जर पाईप लाइनो द्वारा भोली भाली जनता और सिविल लाईन जैसे अतिविशिष्ट कालोनी मे प्रतिदिन भेजा जाता है।
जिससे कि नगर मे विभिन्न  तरह के वैक्टर जनित बीमारियो को बढ़ाने का कार्य कर रहे है मगर न ही इन मे क्लोरीन डाला जाता है न ब्लीचिंग पाउडर और तो और जिले का जिला प्रसासनिक अमला भी इन बीमारियो का शिकार होता रहा है मगर किसी भी अधिकारी को अपनी गाडी से नीचे उतरकर इसे देखने की फुर्सत नही है।
न ही जिला प्रशासन नागरिको का संवैधानिक अधिकार स्वच्छ पेयजल ही मुहैया कराने की दिलचस्पी दिखाई दे रही है । आये दिन पेयजल से होने वाली वीमारियो से पीडित जनता के बारे मे खबरे प्रकाशित होती है फिर भी नगर मे न फांगिग हो रही है न गंदगी सफाई अभियान चल रहा है।
न ही ट्यूबबेलो मे ब्लीचिंग पाउडर डाला जा रहा है और तो और नालियो के बगल से होकर जाने वाली टूटी पाईप से लाईनो की मरम्मत ही की जा रही है जनता ने प्रसासन से मांग की है कि जनता को स्वस्छ पेय जल व वैक्टर रोधी पेयजल उपलब्ध कराया जाय ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर पालिका आम जनता के लिए नरक पालिका

Posted on 06 July 2013 by admin

जनपद की नगर पालिका आम जनता के लिए नरक पालिका साबित हो रही है प्रभारी ई.ओ. को केवल अपनी कचेहरी और अधिकारियों के बंगलो की सफाई मे दिलचस्पी है बीते जमाने के समाज सेवी अब सुलतानपुर वि.क्षे. के विधायक है और सत्त्ता मे है । चुनाव लड़ने के पहले जनता की आम समस्याओं के पुरजोर ढंग से सड़क से सदन तक उठाते थे मगर अब सत्त्ता के मद मे इतना चूर है कि इन्होने अब जन समस्या को न सुनने का नोटिस बोर्ड तक लगवा रखा है मीडिया मे और जनता मे इस बात की चर्चा है कि अब विधायक जी हैण्ड पम्प व सडक नाली की समस्या नही सुनेगें कुछ और जरुरत हो तो मांगा जा सकता है ।
गौरतलब हो कि नगर के तमाम रिहायसी सपा वोटरो के मुहल्ले और घरो मे जल भराव हो गया था पानी रुकने के बाद नाले की सारी गंदगी अब सड़को पर सड रही है सडन के मारे बिमारी फैलने का खतरा है मगर न तो चेयरमैन की अब जनता में दिलचस्पी है न ही सपा विधायक की हैरत है कि तमाम मोहल्लो मे आम जनता का पैदल चलना दूभर हो चुका है सड़के नालियां बरसात में बह चुकी है मार्ग प्रकाश व्यवस्था की पोल इन्द्रदेव ने एक ही झटके मे खोल कर रख दी है सारे टुप्लीकेट बल्ब टयूब लाईट व सी.एफ.एल. सब बरसात के पहले इसीलिए खरीदी गई थी कि बरसात के बहाने हेराफेरी हो सके लाखो का व्यारा न्यारा कर लिया गया यही नही पालिका का एक नाला विवेक नगर मे बन रहा है ।
नई ईंटो की जगह पुराना नाला तोडकर कार्ड लगे गंदगी व सडे ईंटो की जगह पुराना नाला तोडकर कार्ड लगे गंदगी व सडे ईंटो से जुडाई कर नया नाला निर्माण हो रहा है इस खेल मे उपर तक घोटाला साफ दिखता है और तो और एक मोहल्ले में तो पुरानी पिच रोड पर टाईल्स बिना खोदे बिना स्व्रहृेचिंग के बनवाई जा रही है हैरत है कि प्रभारी अधिशाषी अधिकारी जिनको प्रमोशन एक जिम्मेदार पोस्ट के लिए हुआ है चर्चा है कि संभवतरू इसी जिले की बडी कुर्सी सम्भाले मगर वो आम जनता की समस्याओं की अनदेखी के लिए कुख्यात होते जा रहे है ।
उदाहरण देखना हो तो इनके द्वारा डी०एम० बंगले की अच्छी भली रोड तुडवा कर आधा करोड रुपये से बनवा दी अब उनकी कचेहरी का पुराना खडंजा उखाड कर नई नवेली टाईल्स लगवा रहे है यही नही आम जनता के विकास शुल्क से जनता की सड़क के बजाय कचेहरी का मीटिंग हाल फाईव स्टार माडल बनवा दिया जिससे आलाधिकारियों को कोई तकलीफ न हो गदंगी व डस्ट से छीक न आ जाये वही नगर की आम जनता कीडा मकोडा है सड़के टूटी नालियों के गंदे पानी से आने जाने को मजबूर है । सपा विधायक द्वारा जनता के वोट ठगने के बाद अब सुनने वाला कोई नही है न विधायक न चेयरमैन न अधिकारी ।
सुलतानपुर ५ जुलाई । संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलस जाने से परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां हालत नाजुक बनी हुई है ।
प्राप्त सूचना के अनुसार धम्मौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत धम्मौर निवासी कलावती ३५ वर्ष पप्पू सुबह चूल्हे पर खाना बनाते समय आग की चपेट मे आने से गम्भीर रुप से झुलस गयी आनन फानन मे परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर हालत गम्भीर बनी हुई है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री मधुसूदन मिस्त्री जी की कांग्रेसजनों के साथ बैठक

Posted on 06 July 2013 by admin

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को और अधिक गतिशील एवं चुस्त-दुरूस्त बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री जी अपने पांच दिवसीय दौरे के तहत आगामी दिनांक 09, 10, 11, 12 एवं 13 जुलाई,2013 को उत्तर प्रदेश कमेटी के 4 जोनों के अन्तर्गत आने वाले मंडल मुख्यालयों पर जोनल कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे एवं जोनवार सम्बन्धित जनपदों के कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। श्री मिस्त्री के साथ प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव-प्रदेश सहप्रभारी साथ रहेंगे। साथ ही जोनवार कांग्रेसजनों की आयोजित बैठकों में सम्बन्धित जोनों के उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के जोनल प्रभारी एवं जोनल कोआर्डिनेटर भी मौजूद रहेंगे।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री मिस्त्री अपने दौरे के तहत पहले दिन दिनांक 09जुलाई को पूर्वान्ह उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में जोन 8 के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे एवं जोन 8 से सम्बन्धित सभी जनपदों- इटावा, मैनपुरी, औरैया, कन्नौज, कानपुर एवं कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात, उन्नाव एवं लखनऊ शहर के कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। तदुपरान्त जोन-8 के अन्तर्गत सभी जनपदों के कांग्रेसजनों से अलग-अलग भेंट-मुलाकात करेंगे तथा रात्रि विश्राम लखनऊ में करेंगे।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि श्री मिस्त्री अपने दौरे के दूसरे दिन दिनांक 10जुलाई को प्रातः लखनऊ में जोन-8 से सम्बन्धित जनपदवार कंाग्रेसजनों से अलग-अलग भेंट-मुलाकात एवं लखनऊ जिला एवं वरिष्ठ कंाग्रेसजनों से भेंटवार्ता करेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह फैजाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे एवं अपरान्ह फैजाबाद पहुंचकर जनाना अस्पताल रोड, रकाबगंज, फैजाबाद में जोन-6 के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। तदुपरान्त अपरान्ह जोन 6 के अन्तर्गत के आने वाले जनपद- फैजाबाद एवं अम्बेडकर नगर के कांग्रेसजनेां के साथ जेानल कार्यालय जनाना अस्पताल रोड, रकाबगंज, फैजाबाद में सामूहिक बैठक करेंगे व सायं उक्त दोनों जनपदों के कंाग्रेसजनों से अलग-अलग भेंट-मुलाकात करेंगे तथा रात्रि विश्राम फैजाबाद में करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि श्री मिस्त्री अपने दौरे के तीसरे दिन दिनांक 11जुलाई,2013 को प्रातः जोन-6 के प्रमुख कंाग्रेसजनों की तरंग पैलेस, नहर बाग, फैजाबाद में बैठक करने के उपरान्त वहीं पर सायं तक जोन-6 से सम्बन्धित जनपदों(फैजाबाद एवं अम्बेडकरनगर को छोड़कर)- बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोण्डा एवं बस्ती जनपद के कंाग्रेसजनों से अलग-अलग भेंट करेंगे। इसके पश्चात श्री मिस्त्री सायं गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं गोरखपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि श्री मिस्त्री अपने दौरे के चैथे दिन दिनांक 12जुलाई,2013 को प्रातः गोरखपुर में जोन नं 5 के जोनल कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। तदुपरान्त वृन्दावन मैरिज हाउस, लेबर कालोनी, मोहद्दीपुर, गोरखपुर में जोन-5 के सम्बन्धित जनपदांे बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर के कंाग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरान्त सायं तक जिलेवार कंाग्रेसजनों से अलग-अलग भेंट करेंगे। इसके पश्चात श्री मिस्त्री वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वाराणसी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
इसी क्रम में श्री मिस्त्री अपने दौरे के पांचवें दिन दिनांक 13जुलाई,2013 को प्रातः इंग्लििशिया लाइन, वाराणसी में जोन-4 के कार्यालय का उद्घाट करेंगे एवं जोन-4 के सम्बन्धित जनपदों इलाहाबाद, संतरविदासनगर(भदोही), मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, चन्दौली, जौनपुर एवं वाराणसी के कंाग्रेसजनों के साथ सामूहिक बैठक करेंगे। तत्पश्चात देर रात्रि तक जोन के सम्बन्धित जिलेवार कंाग्रेसजनों से अलग-अलग भेंटवार्ता करेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। श्री मिस्त्री दिनांक 14जुलाई को प्रातः वाराणसी से प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की घोषणा

Posted on 06 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह की सहमति पर 2 प्रकोष्ठों के संयोजक एवं 3 मण्डल अध्यक्षों के अध्यक्षो ने अपनी कार्यसमिति की घोषणा की। मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि समाज कल्याण प्रकोष्ठ के संयोजक राघवराम तिवारी ने राजेन्द्र मौर्या, कान्ती राजपूत, विशाल अगोत्तवाल, अशोक तिवारी, प्रवीन उपाध्यक्ष, अरविन्द श्रीवास्तव, को सह सयोजक मोहित श्रीवास्तव, वीरेन्द्र ंिसह राजपूत, विनोद तिवारी, मनमोहन अग्रवाल को सदस्य, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक श्याम बहादुर सिंह ने दीपक सिंह, देश दीपक, संजीव पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, अनिल सिंह, जे.डी. सिंह को सह संयोजक नरेश सक्सेना, प्रेमशंकर पाण्डेय, अमन वर्मा, रघुवंश सिंह सदस्य बनाया है।
छावनी मण्डल 2 के अध्यक्ष राम कुमार शुक्ला ने अकुंर जौली, अशोक विश्वकर्मा, दीपू जायसवाल, सुरेश निगम, राजाराम यादव, रमा जायसवाल उपाध्यक्ष, रितेश सिंह रानू, रोहित सैनी महामंत्री, पारूल कांत, संत कुमार द्विवेदी, किरन वर्मा, विजय लक्ष्मी शुक्ला, गोविन्द कनौजिया, लक्ष्मी भारती मंत्री, घनश्याम शर्मा कोषाध्यक्ष, छावनी मण्डल 5 के अध्यक्ष अम्बेश प्रकाश मिश्रा ने निर्मला राय, शशी प्रभा बाजपेयी, घनानंद मिश्रा, अंजना वैश्य, मुश्ताक, बब्बन धूसिया उपाध्यक्ष, अजय कुमार, सुभाष अग्रहरि महामंत्री, रवि सिंघल, मनोज कुमार गुप्ता, सुनील गुप्ता, शुशांक सतीजा मंत्री, जगदीश प्रसाद अग्रवाल कोषाध्यक्ष, हिन्दनगर मण्डल के अध्यक्ष डा.आर.पी. भारद्वाज ने संतोश कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र कुमार मिश्र, मुन्नी देवी गुप्ता, मंजू सिह, किशोरी सिंह उपाध्यक्ष, ललिता गिरि, प्रशांत कुमार बाजपेयी महामंत्री, स्नेहलता दीक्षित, विजय कुमार वर्मा लोधी, ललित यादव, अवनीश चन्द्र त्यागी, कृष्णा आजाद,  नीलम मंत्री, नागेश्वर अवस्थी कोषाध्यक्ष बनाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in