Archive | July, 2013

बसपा और भाजपा मिलकर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक वातावरण को प्रदूषित करने पर तुले - राजेन्द्र चैधरी

Posted on 09 July 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि बसपा और भाजपा मिलकर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक वातावरण को प्रदूषित करने पर तुले हैं। आश्चर्य यह है कि कांग्रेस भी न केवल इनको षह दे रही है अपितु भाजपा के रास्ते पर चलने जा रही है। इन दलों का नेतृत्व वस्तुतः समाजवादी पार्टी की सरकार की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व से कंुठित और हताश है। जन साधारण ने भी इन दलों की हकीकत पहचान ली है और वह अब इन्हें सत्ता से दूर-दूर रखने का मन बना चुकी है। जनता को समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों पर गर्व है।
बसपा के तमाम पूर्व मंत्री सरकारी खजाने की लूट, अवैध कब्जे और सत्ता का दुरूपयोग कर आय से अधिक संपत्ति बटोरने के आरोपों में विभिन्न जांच एजेंसियों की जद में आ चुके हैं और उनके जेल जाने का रास्ता साफ हो रहा है। वैसे पहले से भी बसपा के कई मंत्री, विधायक लूट, बलात्कार और दूसरे अपराधों में सजाएं पाकर जेल की हवा खा रहे हैं। स्पश्ट है कि बसपा अपराधियों, माफियाओं और असामाजिक तत्वों का गिरोह है जिसकी मुखिया पर भी तमाम जांचो की आंच धीरे-धीरे पहुॅच रही है।
भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों में घिरे बसपा नेता अब अपनी जान बचाने के लिए परेशान हैं। समीक्षा बैठक के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री दरअसल “अपनी-अपनी जान बचाव“ की रणनीति बनाने में लगी हैं। बसपा के छोटे-बड़े सभी नेता अपने कारनामों की सजा पाने की आशंका से बदहवास हैं और उल्टीसीधी बयानबाजी तथा सम्मेलन- रैलियों का तमाशा दिखाकर जनता को बरगलाना चाहते हंै।
बेशर्मी की हद तो यह है कि बसपा अध्यक्ष के सहयेागी एक नेता लोकायुक्त संस्था पर ही छीटाकशीं कर रहे हैं और उसकी कानूनी स्थिति को भी नकार रहे है। जिस संविधान के अंतर्गत इस संस्था की स्थापना हुई है उसके निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर की आत्मा अपने को अम्बेडकरवादी कहनेवालों की इस हरकत पर निश्चय ही दुःखी होगी। संविधान और उसकी संस्थाओं में जिनका विश्वास नहीं है  उनके लिए अब लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।
बसपा को बार-बार सहयेाग देकर सत्ता में बिठानेवाली भाजपा अब जनता की नजरों में अपनी साख खो चुकी हैं और मतदाता उसे चैथे-पांचवे नम्बर तक सीमित रखेगें। सांप्रदायिकता का जहर फैलाकर और दंगे भड़काने वालों के हाथ में चुनाव प्रचार की कमान सौंपकर भाजपा अब प्रदेश को गुजरात की नई प्रयोगशाला बनाने का निरर्थक प्रयास कर रही है। कांग्रेस भी गुजरात का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन पाना चाहती है, जिसकी कतई उम्मीद नहीं है। प्रदेश के हिन्दू-मुसलमान सभी मिलकर प्रदेश के विकास और शांति व्यवस्था से किसी भी हालत में खिलवाड़ नहीं होने देगें। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार और जाति धर्म के उन्मादियों पर लगाम कसने का इरादा कर रखा है और कानून के राज से खिलवाड़ नहीं होने पाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डीजल घडि़यों की नवीनतम श्रृंखला

Posted on 09 July 2013 by admin

डीजल ने अपनी घडि़यों की नवीनतम श्रृंखला की पेशकश की है, जो अभूतपूर्व तीक्ष्णता के साथ असली डिजाइन की पेशकश करते हैं।

स्क्वाॅयर-केस स्टैंडर्ड को पुनःपरिभाषित करने वाले डीजेड4288 में बड़े आकार के डायल एवं डबल-इंजेटेड सिलिकाॅन स्ट्रैप्स की विशिष्टतायें निहित है। डीजेड4289 में डायल पर गैरइरादतन रैंडम ओवरसाइज्ड नंबर्स, ग्रे गनमेटल प्लेटिंग के साथ रेड सिलिकाॅन ब्लेंड्स जैसी विशिष्ट खूबियां मौजूद हैं, जो इसे इस सीजन में अवश्यक खरीदे जाने योग्य घड़ी बनाती है।

रिट्रो डिजिटल को दोबारा अविष्कृत करते हुये डीजेड7276 की खूबियों में हल्के भार के सिलिकाॅन स्ट्रैप और एक मल्टी-डाइमेंशनल डिजिटल डिस्प्ले शामिल हैं, जो इसे फैशन और फंक्शन का परफेक्ट संयोजन बनाते हैं। डीजेड7279 में नये अविष्कार निरंतर किये जा रहे हैं। इसमें रेड सिलिकाॅन और गनमेटल प्लेटिंग का संयोजन किया गया है। दो हिस्सों के एनालाॅग, एक हिस्से के डिजिटल और एक हिस्से के क्रोनोग्राफ वाली इस मेगा-ओवरसाइज्ड घड़ी को पढ़ना आसान है। यह इतनी आकर्षक है कि इस पर से आपकी नजर हट नहीं पायेगी। डीजल क्रिएटिव टीम द्वारा डिजाइन किये गये इन घडि़यों की कीमत 6795 रूपये से शुरू होती है। यह कलेक्शन चुनिंदा लाइफस्टाइल, शाॅपर्स स्टाॅप, हीलियोज, इथोज, जस्ट इन वोग और देश भर के अग्रणी रीटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिये उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ब्रांड वैल्यू

Posted on 09 July 2013 by admin

आगरा के रीयलिटी बाजार में अंसल ब्रांड के आस-पास का कोई नहीं है। यह बात तब साबित हुई जब अंसल हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने आगरा में अपनी ग्रुप हाउसिंग परियोजना - अंसल्स एमेरल्ड हाईट्स शुरू की। यह परियोजना ताज नगरी फेज प्प् में है और बाजार से इसे जो जोरदार प्रतिक्रिया मिली है उसे देखते हुए आगरा में अंसल हाउसिंग की मजबूत स्थिति को लेकर कोई शंका नहीं रह जाती है। इस परियोजना में 2ध्3ध्4 बीएचके के लक्जरी अपार्टमेंट तीन बेहद सुंदर और आकर्षक तौर पर डिजाइन किए गए टावर में रहेंगे। लोगों ने इनके प्रति जोरदार उत्साह दिखाया। भावी ग्राहकों ने परियोजना के ले आउट प्लान का अनुसार किया और प्रोजेक्ट के अंदर मुहैया कराई जाने वाली भिन्न सुविधाओं के संबंध में सवाल पूछे। खासतौर से क्लब में मिलने वाली सुविधाएं और सुरक्षा से संबंधित संपूर्ण व्यवस्था के बारे में। कंपनी के अधिकारियों ने शुरुआती दिनों में अच्छी बिक्री और भविष्य के लिए सकारात्मक प्रवृत्ति की रिपोर्ट की। 90 करोड़ रुपए की यह नई परियोजना 256 यूनिट की है और ताजमहल से सिर्फ 3ण्5 किलोमीटर तथा सदर बाजार से करीब 5ण्5 किमी की दूरी पर है।
आगरा में अंसल्स एमेरल्ड हाईट्स पेश किए जाने के बारे में मीडिया से बातें करते हुए श्री विपिन मेहता, जीएम (मार्केटिंग) अंसल हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने कहा, “हमें आगरा में अपनी आवासीय ग्रुप हाउसिंग परियोजना, अंसल्स एमेरल्ड हाईट्स पेश करने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। एक प्रमुख रीयल इस्टेट डेवलपर के रूप में अंसल हाउसिंग में हमलोग जीवन भर के लिए ऐसेट बनाने में विश्वास करते हैं। हम अपने सम्मानित ग्राहकों को गुणवत्ता और सेवा मुहैया कराने में भी विश्वास करते हैं। अंसल्स एमेरल्ड हाईट्स प्रोजेक्ट अपने अधिवासियों को सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं के साथ आधुनिक जीवनशैली मुहैया कराएगी।”  अंसल्स एमेरल्ड हाईट्स के साइट पर विकास के काम चल रहे हैं। इनमें गेट, सड़क, सड़क की बत्तियां, क्लब, सैम्पल फ्लैट आदि शामिल हैं और इनका निर्माण पूरी तेजी से चल रहा है और श्री मेहता का कहना है कि अंसल्स एमेरल्ड हाईट्स में अपार्टमेंट खरीदना “आपके रुपए का पूरा मूल्य” देगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 सरकार के विरूद्ध परिवाद प्रस्तुत किया गया

Posted on 09 July 2013 by admin

लोकायुक्त, उत्तर प्रदेश के समक्ष श्री जगदीश नारायण शुक्ला, लखनऊ द्वारा श्रीमती हुस्ना सिद्दीकी, सदस्य विधान परिषद एवं श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री, उ0प्र0 सरकार के विरूद्ध परिवाद प्रस्तुत किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से वास्तविक मूल्य से कम कीमत पर भूमि क्रय किये जाने के आरोप लगाये गये थे।  प्रश्नगत परिवाद की जाॅंच के उपरान्त लोक आयुक्त, उ0प्र0 द्वारा राज्य सरकार को प्रस्तुत प्रतिवेदन में की गयी संस्तुतियों के आलोक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सतर्कता अधिष्ठान से खुली जाॅंच कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर

Posted on 09 July 2013 by admin

कूड़ेभार थाना अन्तर्गत माधवपुर निवासी सिंन्टू पुत्र जगदम्बा उपाध्याय अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से गम्भीर रुप से घायल हो गये जिसे स्थानीय लोगो ने उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कूडेभार अन्तर्गत माधवपुर गुप्तारगंज निवासी सिन्टू सुबह अपनी मोटर साईकिल से हलियापुर अपनी बुआ के यहां जा रहे थे कि कुटटा चैराहा धनपतगंज के पास पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे सिन्टू गंम्भीर रुप से घायल हो गया । स्थानीय लोग उन्हे निकट के स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये जहां से उन्हे जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला सुरक्षा संगठन की बैठक

Posted on 09 July 2013 by admin

जिला सुरक्षा संगठन की एक बैठक में रविवार को तय हुआ कि कार्यकारिणी का पुनर्गठन चुनाव से नही बल्कि कार्यकारिणी सर्वसम्मति से होगा । जिसे पर सभी सदस्यो ने सहमति व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी को इसके लिए अधिकृत किया ।
पिछले दो माह से चुनाव की उहापोह की स्थिति पर रविवार को सभी सदस्यों ने यह कह दिया कि संगठन में किसी भी पद पर कोई चुनाव के लिए इच्छुक नही है । कार्यसमिति चाहे तो पदो में सर्वसम्मति से फेरबदल कर सकती है । संगठन के महासचिव बलदेव सिंह ने कहा कि शीघ्र ही नई कमेटी का कार्यसमिति की सहमति से गठन कर लिया जायेगा ।
बैठक को संगठन के उपाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय, संस्थापक सदस्य सतीश तिवारी, चुनाव अधिकारी बनवारी लाल गुप्ता महासचिव बलदेव सिंह, प्रवक्ता कदीर अहमद, सत्य प्रकाश गुप्ता, जाहिल सुलतानपुरी, अब्दुल मन्नान, डा० नैय्यर असफाक, राशिद, जाहिद आब्दी, राकेश कुमार पाण्डेय,भृगुदेव,मो. समीम आदि ने सम्बोधित किया । संचालन राधेश्याम गुप्ता ने किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ससुर का बहू पर हमला।

Posted on 09 July 2013 by admin

थाना बल्दीराय अन्तर्गत डीह ग्राम सभा निवासी नान्हू ७५ वर्ष पुत्र रामदीन शराबी किस्म का आदमी है । सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे दारु के नये में घर पहुंचा और हसियां से अपनी बहू पिंकी पर हमला बोल दिया । जिससे पिंकी की कई जगह गंभीर घाव हो गया । पति जगजीवन ने अपने पिता नान्हू के खिलाफ थाने मे नामजद करते हुए तहरीर दिया है । रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस फरार नान्हू की खोज मे दबिस दे रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मे तैनात मुख्य सेविकाएं भ्रष्टाचार की कैरियर

Posted on 09 July 2013 by admin

जनपद की बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मे तैनात मुख्य सेविकाएं योजना की बर्बादी की सूत्रधार है या यूं कहियें कि इस महत्वाकांक्षी योजना के भ्रष्टाचार की कैरियर बन चुकी है ।
गौरतलब हो कि केन्द्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी परियोजना जो कि समाज के सबसे निचले तबके तक को इस परियोजना से लाभाविन्त कर बच्चो गर्भवती महिलाओं, किशोरियों को विश्व की सबसे बडी चिन्ता कुपोषण से निजात दिलाने की पहल करने वाला एक मात्र विभाग व योजना है जिसके नियमित केन्द्र और प्रदेश सरकार के आर्थिक सहयोग से ग्राम सभा स्तर तक आंगनवाडी सेन्टर संचालित है जिसमें अल्प मानदेय पर क्षेत्रीय पढी लिखी महिलाएं आंगनवाडी व सहायिका तैनात है जिनके सेन्टरो को संचालित करने के लिए सरकार करोडो रुपये प्रतिवर्ष व्यय कर रही है । इनके कुशल संचालन का पर्यावेक्षण करने के लिए वाकायदा राज्य कर्मी के रुप में मुख्य सेविका और परियोजनाधिकारी भी प्रत्येक ब्लाको पर तैनात है फिर भी १९७५ से अब तक इस परियोजना का वास्तविक लाभ लाभार्थियों को नही पहुंच रहा है । ना ही मातृ शिशु मृत्युदर कुपोषण के चलते कम हो पा रही है उसका कारण बेहद करीबी और जमीनी है । परियोजना की हाथ पैर आंगन वाडी है और सहायिका है मगर वही इस परियोजना की सबसे बडी त्रासदी सरकार द्वारा नियमित कर्मी मुख्य सेविका है जो इस योजना और इसके धन की ऐसी तैसी कर रही है ।
जिले मे आंगन वाडियों के सीधे सम्पर्क मे रहने के चलते ये सरकारी मैडमें प्रत्येक स्तर पर धन उगाही करने के लिए ही तैनाम है । एक एक मुख्य सेविका के चार्ज में ३० से ४० सेन्टर है जिनसे ये प्रतिमाह हजारो की अवैध वसूली निरिक्षण के नाम पर करती है मसलन पुष्टाहार मे ५००रु० से ७०० सौ रुपये हाटकुण्ड में २००० हजार रुपये फलैक्सीमनी का एक हजार, स्टेशनरी, मेंटीनेंस मे सीधे विभाग मे फर्जी बाउचरो के माध्यम से हजारो की वसूली आडिट के नाम पर और तो और गर्मी की छुटटी मातृत्व लाभ अवकाश के नाम पर ५०रु० प्रति दिन की वसूली वर्दी की खरीद के नाम पर सैकडो की वसूली पूरा चर्चित मामला है ।
मगर इन कमाउहृ पूतो पर न तो विभाग कोई कार्यवाही करता है न ही शासन प्रशासन पूरे जनपद मे सबसे कुख्यात परियोजना दूबेपुर मानी जाती है । जहां राज्य कर्मचारी सेवा नियमावली ही शून्य है यहां तैनात कर्मी नियुक्ति से आज तक तैनाम है और खाश बात यह है कि ये सरकारी कर्मी यही के मुल निवासी है यही इनका प्रमोशन हुआ प्रमोशन से पूर्व कई कई बार बर्खास्तगी हुई मगर पैसे के दम पर पूरे निदेशालय तक को खरीदने की माद्वा रखने वाली कर्रि्मयों से योजना की सफलता की अपेक्षा जनता की आंख मे धूल झोकना है ।
इन कर्रि्मयों की दबंगई और धन बल से पूरे क्षेत्र की लाभाथी और जनता त्राहि माह कर रही है आंगन वाडियो तो मजबूर मजलूम और शोषित है उनकी आवाज कोई न शासन सुन रहा है न प्रशासन न अखिलेश यादव लाभर्थियो व मानदेय कर्मियों ने दबेपुर परियोजना कर्मियों की कार्यशैली की जांच किसी दूसरे विभाग व शासन स्तरीय अधिकारी से कराने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कोतवाल को अपराधियों से चुनौती

Posted on 09 July 2013 by admin

जनपद की नगर कोतवाली और इसके कोतवाल को लगातार अपराधियों से चुनौती मिल रही है मगर न तो इनकी सेहत पर फर्क पड रहा है न ही इनकी कुर्सी पर चूंकि एस.पी. को इनसे विशेष लगाव है इनकी सारी लापरवाही क्षम्य है जनता, साभ्रान्त जन व सरकार के मुखिया अखिलेश यादव की सरकार की आम जनता मे चाहे जितनी बदनामी हो डी०जी०पी० के कानून व्यवस्था सुधरने के दावे चाहे जितने तार तार हो मगर पुलिस विभाग नगर कोतवाल पर इस कदर न्यौछावर है कि आंख मूंदे है वहीं सपा प्रतिनिधि जनता के सुख दुख के रहनुमा अनूप संडा भी जनता की सुधि छोड कोतवाल को शाबासी देते जान पडते है या ये भी बेचारे हो चले है ।
नगर के सार्वजनिक स्थानो, जिला अस्पताल, तहसील, प्रधान डाक घर दिवानी चैराहा समेत कई स्थानो से दर्जनो दो पहिया वाहन बीते पखवारे भर में वाहन चोरो द्वारा गायब कर दिये गये मगर प्रथम सूचना दर्ज करने के अलावा आज तक एक भी वाहन या एक भी वाहन चोर इनकी गिरफ्त में अब तक नही आया बीते २७ मई को निर्वाचन कभी की हीरो सुपर स्पेलंडर यू०पी० ४४ एम. ११५७ कोतवाली के सामने स्थित तहसील परिसर से चोर उठा ले गये मगर आज तक सिवाय प्रथम सूचना के कुुछ भी हासिल नही हुआ ।
कारण भी साफ है कि नगर की चैकियां और उनके दरोगा व सिपाही पूर्व तथा नक्कारा साबित हो रहे है ये केवल वाहन वसूली और राजमार्गो के चैराहो पर ही दिखाई पडते है वैसे भी शाम ५ बजे के बाद न तो ट्रैफिक सिपाही दिखेगें न ही चैकियों के दरोगा व सिपाही अपने अपने बीट पर।  न रात्रि में गस्त करते है न ही दिन दोपहर में कुछ चैकियां तो ऐसी है जहां ताला तक नही खुलता जिसमें निराला नगर, लक्ष्मणपुर, शास्त्री नगर पर शिकायत सुनने वाला होमगार्ड तक नही है ।
हमारे जनपद के न तो सी०ओ० न ही एडीशनल न ही पुलिस अधीक्षक द्वारा कभी इन चैकियों की सुधि ली जाती है न ही सिपाही दरोगा की लोकेसन । जब क्षेत्र मे पुलिस नही दिखेगी तो अपराधी व चोर तो दिखेगें ही और अपराध बढेंगें ही यह ऐसा अभागा जनपद है जहां पांच पांच सपा विधायक होते एक भी जनता की समस्याएं घटने के बजाय बढती ही जा रही है जनता तो मात्र वोट देने का साधन मात्र बन चुकी है । जनता ने मुख्यमंत्री से सुलतानपुर का संज्ञान लेने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

घायल की मौत

Posted on 09 July 2013 by admin

शनिवार को चोटहिल अवस्था मे घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत गम्भीर होने पर लखनउहृ रिफर कर दिया रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई ।
प्राप्त सूचना के अनुसार कुडवार थाना क्षेत्र अन्तर्गत पूरे गजाधर रवनिया पूरब गांव निवासी कन्हैया लाल यादव ६० वर्ष पुत्र रामबोध यादव शनिवार दोपहर गम्भीर रुप से घायल हो गया परिजनो ने गम्भीर आवस्था मे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गयां जहां पर रविवार को हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने ट्रामा सेंन्टर लखनउहृ रिफर कर दिया जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी । सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर की पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in