Archive | July, 2013

स्टेट बैंक आफं इण्डिया कर्मचारीयों का जनता से खिलवाड

Posted on 12 July 2013 by admin

कस्बे की स्टेट बैंक आफं इण्डिया की शाखा के कर्मचारी बेरोजगारो के भाग्य से खिलवाड कर जनता के बीच अपनी छवि धूमिल कर रहे है ।
यद्यपि बैंक ग्राहक हितो के लिये प्रतिबद्ध रहते है लेकिन कस्बे की स्टेट बैंक आफ इण्डिया शाखा लम्भुआ के कर्मचारी लापरवाही से काम कर रहे है । शाखा का ए.टी.एम. भी हमेशा काम नही करता लोगो को दूसरी शाखा के ए.टी.एम. से धन निकालना पडता है ।
श्याम बहादुर मौये पुत्र रामधनी मौर्य ने ११ जुलाई को पी.सी.एस. की परीक्षा हेतु ११५ रु० जमा किया किन्तु उनकी जमा तिथि १७ जून की मोहर लगाई गई जब श्याम बहादुर ने बैंक के शाखा प्रबन्धक से शिकायत किया तो उन्होने कहा कि मुहर की डेट से क्या लेना देना किन्तु कैशियर गया प्रसाद पाण्डेय ने मुहर की महीना का अंकन जुलाई हाथ से लिख दिया जो अब १७ जुलाई पढने में आ रही है । यही नही शाखा से काफी पी.सी.एस. के अभ्यर्थी यह कहकर लौटा दिये गये कि शाखा पर ट्रेजरी नही है इसलिए शुल्क जमा नही होगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दिवार गिरने से महिला की मौत।

Posted on 12 July 2013 by admin

म्भुआ थाना अन्तर्गत ग्राम थौरी महादेवा निवासी दुलारी पत्नी राम गरीब दिन में ग्यारह बजे घर के बगल बर्तन मांज रही थी इतने मे पडोसी मातादीन सुत रमेशर के घर की दीवाल भरभराकर दुलारी देवी के उहृपर गिर पडी ।
दीवाल गिरने की आवाज सुनकर दौडे परिजन बेहोशी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ लेकर पहुंचे जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्राम प्रधान गेंदराज दूबे,रविशंकर शुल्क सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे उप जिलाधिकारी राम विलास ने जांच के बाद सरकार द्वारा नियमानुसार सहायता दिये जाने का निर्देश दिया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दुराचार की बढ़ती घटनाओं पर चिन्ता

Posted on 12 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में दुराचार की बढ़ती घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज्य समाप्त हो गया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की गुंगी-बहरी सरकार बलात्कारियों और अपराधियों को खुले आम संरक्षण दे रही है और पीडि़तों को दंडित कर रही है। प्रदेश की राजधानी से लेकर मुख्यमंत्री के गृहजनपद इटावा हो या प्रतापगढ़, इलाहाबाद, मुरादाबाद, बुलन्दशहर तक सम्पूर्ण प्रदेश में खुले आम अपराध हो रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री लैपटाॅप बांटकर जीवन का ककहरा सिखा रहे है। शासन और प्रशासन बेलगाम अफसरोके भरोसे है अफसर नौसिखया मुख्यमंत्री के निर्देशो को दरकिनार कर आराम फरमा रहे है। पिछले हफ्ते ही 6 बलात्कार, दो दंगे जैसे हालात और लूटपाट की घटनाये हमारे सामने है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि समाजवादी पार्टी को प्रदेश की जनता ने मायावती के भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए जनमत दिया लेकिन अखिलेश सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव सरकार की विफलता पर पुत्र अखिलेश को नसीहत देकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश करते रहते है। समाजवादी पार्टी के सांसद सहित वरिष्ठ नेतागण हर आपराधिक घटना के बाद में खुद ही सरकार को क्लीन चिट देने में लग जाते है।  प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अब महामहिम राज्यपाल महोदय को हस्तक्षेप करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जोनल कार्यालयों का उद्घाटन

Posted on 12 July 2013 by admin

12 जुलाई।
अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री एवं प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को और अधिक गतिशील, चुस्त-दुरूस्त एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से उ0प्र0 के किये जा रहे दौरे के तहत अपने द्वितीय चरण के दौरे के अन्तर्गत आगामी दिनांक 16, 17, 18, 19 एवं 20 जुलाई,2013 को उत्तर प्रदेश कमेटी के 3 जोनों के अन्तर्गत आने वाले मंडल मुख्यालयों पर जोनल कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे एवं जोनवार सम्बन्धित जनपदों के कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री के साथ अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव-प्रदेश सहप्रभारी साथ रहेंगे। साथ ही जोनवार कांग्रेसजनों की आयोजित बैठकों में सम्बन्धित जोनों के उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के जोनल प्रभारी एवं जोनल कोआर्डिनेटर भी मौजूद रहेंगे।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री अपने दौरे के तहत पहले दिन दिनांक 16जुलाई को अपरान्ह पंचशील कालोनी, बरेली में जोन 7 के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे एवं जोन 7 से सम्बन्धित सभी जनपदों/लोकसभा क्षेत्रों- बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख एवं फर्रूखाबाद के कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। तदुपरान्त जोन-7 के अन्तर्गत सभी जनपदों के कांग्रेसजनों से अलग-अलग भेंट-मुलाकात करेंगे तथा दिनांक 17जुलाई को प्रातः बरेली में जोन-7 के अन्तर्गत बचे हुए सभी जनपदों के कांग्रेसजनों से अलग-अलग भेंट-मुलाकात करेंगे।
श्री मदान ने बताया कि इसी प्रकार श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री दिनांक 18 जुलाई को पूर्वान्ह नोएडा में जोन नं0 2 के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। तदुपरान्त जोन 2 के अन्तर्गत आने वाले सभी जनपदों/लोकसभा क्षेत्रों- सहारनपुर, कैराना, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, सादाबाद एवं सिकन्दराराऊ के कंाग्रेसजनों के साथ सामूहिक बैठक करेंगे। तथा अपरान्ह से दिनांक 19जुलाई को पूर्वान्ह तक सम्बन्धित जनपदों/लोकसभा क्षेत्रों के कंाग्रेसजनों से अलग-अलग भेंट करेंगे।
इसी प्रकार श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री दिनांक 19 जुलाई केा अपरान्ह मेरठ पहुंचकर जोन नं0 1 के कार्यालय का उद्घाटन कर जोन नं0 1 के सम्बन्धित जनपदों/लोकसभा क्षेत्रों -मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस  एवं इगलास के कंाग्रेसजनों केसाथ सामूहिक बैठक कर दिनांक 20जुलाई को सायं तक सम्बन्धित जनपदों/लोकसभा क्षेत्रों के कांग्रेसजनों से अलग-अलग भेंट कर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि श्री मिस्त्री एवं डाॅ0 खत्री व सभी राष्ट्रीय सचिव विगत दिनांक 09, 10, 11 एवं 12 जुलाई,2013 को प्रदेश के 3 जोनों का दौरा कर लखनऊ, फैजाबाद एवं गोरखपुर जोनल मुख्यालयों पर जोनल कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन कर उक्त जोनों के अन्तर्गत आने वाले जनपदों/लोकसभा क्षेत्रों के कांग्रेसजनों के साथ सामूहिक एवं अलग-अलग भेंट मुलाकात कर चुके हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के शेष बचे हुए 2 जोन - जोन नं0 3 जिसमें जनपद/लोकसभा क्षेत्र जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ तथा जोन नं0 4 (जनपद/लोकसभा क्षेत्र फूलपुर, इलाहाबाद, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर एवं राबर्टसगंज) में भी शीघ्र ही कार्यक्रम जारी होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कानून व्यवस्था बद से बदतर

Posted on 12 July 2013 by admin

12 जुलाई।
प्रदेश में कानून व्यवस्था दिनों-दिन बद से बदतर होती जा रही है। हत्या, अपहरण, लूट-खसोट एवं बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से आम जनमानस में भय व्याप्त हो गया है और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री प्रदेश की चिंता छोड़ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने आज यहां जारी बयान में कहा कि दुःखद तो यह है कि रोजाना हत्या, लूट एवं बलात्कार की घटनाएं समाचारपत्रों की सुर्खियां बन रही हैं। कल इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में गैंगरेप के बाद दुष्कर्मियों द्वारा पीडि़त युवती को जलाने का प्रयास, इलाहाबाद में गैंगरेप के बाद पीडि़ता की हत्या कर लाश फेंक दी, मुरादाबाद में मेडिकल की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए अपराधियों द्वारा पांचवीं मंजिल से फेंककर हत्या, लखीमपुर के थाना निघासन में एक बच्ची की उसके घरवालों की अनुपस्थिति में हत्या, पिछले सप्ताह गोमतीनगर लखनऊ में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, सहारनपुर में एक महिला एथलीट खिलाड़ी को दुष्कर्म के इरादे से अपराधियों द्वारा कार में घसीटकर जख्मी। इसी प्रकार आज बुलंदशहर में दुधमुही बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने के बाद बच्ची मेरठ के अस्पताल में जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रही है।
श्री मदान ने कहा कि यह तमाम घटनाएं तो मात्र एक बानगी भर है। ऐसी घटनाएं रेाजाना घटित हो रही हैं और राज्य सरकार और पुलिस असहाय बनी हुई है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताने में नहीं चूक रही है वहीं रोजाना हो रही हत्याएं, बलात्कार, अपहरण, दंगे, चोरी, लूट, मारपीट, डकैती की घटनाओं में बाढ़ आ गयी है और इन घटनाओं को रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। सरकार अपना इकबाल पूरी तरह खो चुकी है।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात बेकाबू हो चुके हैं। इन हालातों को सुधारने और काबू पाने के लिए केाई कार्ययोजना बनाने अथवा उपाय खोजने के बजाय प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार का आम जनता के सरोकारों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बडे दिलवाला ।

Posted on 12 July 2013 by admin

उत्तराखण्ड में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के क्रम में जनपद बहराइच निवासी कक्षा 1 के छात्र, उम्र 5 वर्ष-6माह की उम्र के मास्टर मिलिंद श्रीवास्तव द्वारा अपने गुल्लक में एकत्र किये गये एक-एक, दो-दो रूपये के सिक्कों के रूप में रूपये 503/-(पांच सौ तीन रूपये) उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा स्थापित आपदा एवं राहत कोष में जमा करने हेतु आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेई को सौंपा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 26,89,095 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई

Posted on 12 July 2013 by admin

12 जुलाई, 2013

उत्तराखण्ड की दैवी आपदा से पीडि़त लोगों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 26,89,095 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई, जिसका विवरण निम्नवत है-
क्र.सं.    नाम    धनराशि
1    श्री राममूर्ति सिंह वर्मा, राज्यमंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण    100000ण्00
2    श्री विजय कुमार पासवान, विधायक, सिद्धार्थनगर    50000ण्00
3    आयुक्त, सहारनपुर मण्डल    16000ण्00
4    जिलाधिकारी मुरादाबाद    2161751ण्00
5    श्रीमती ममता यादव, संयुक्त निदेशक, कृषि विपणन एवं कृषि व्यापार निदेशालय उ0प्र0    71211ण्00
6    श्री डी0एस0 बाजपेयी, अधिशासी अभियन्ता, जल संस्थान, चित्रकूट    175950ण्00
7    श्री एस0के0 मिश्र, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, झांसी    12083ण्00
8    जिला विद्यालय निरीक्षक, महोबा    6000ण्00
9    श्री हाजी इसहाक सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष, युवजन सभा, लखनऊ    5100ण्00
10    श्री सुभाष चन्द्र यादव, गन्ना विकास विभाग, हापुड़    51500ण्00
11    श्री डोंडा कृष्ण कुमार मिश्र, पथरिया, थाना-भोगांव, मैनपुरी    18500ण्00
12    श्री अखिल रस्तोगी, अखिल फार्मासिटिकल कान्सन स्ट्रीट, बदायूं    21000ण्00
कुल योग    2689095ण्00
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इन्सपायर साइंस कैम्प

Posted on 12 July 2013 by admin

edited-dsc_9372दिनंाक 10 जुलाई 2013 को एस0आर0 इस्टीटयूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड टेक्नोलोजी के परिसर में विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी विभाग (भारत सरकार) के तत्वाधान में ‘‘इन्सपायर साइंस कैम्प‘‘ का आयोजन शुरू हुआ।
यह कैम्प एस0आर0 इस्टीटयूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड टेक्नोलोजी परिसर में 10 जुलाई 2013 से 14 जुलाई 2013 तक आयोजित किया जावेगा। इस कैम्प का उद्देष्य मेधावी छात्र-छात्राओं में विज्ञान विषय के प्रति रूचि उत्पन्न करना है।
आज इस कार्यक्रम के सफल उद्घाटन के बाद बनारस हिन्दू विष्वविद्यालय के डा0 जगत राॅय ने कोषिका विभाजन एंव कैन्सर विषय पर विभिन्न विद्यालयों से आये लगभग 200 मेधावी विद्यार्थियों को रोचक जानकारियों से अवगत कराया। छात्र-छात्राओं ने प्रष्नोत्तर क्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसी क्रम में गौतम बुद्ध प्राविधिक विष्वविद्यालय से सम्बद्ध डा0 राजकुमार सिंह सेंगर ने आॅपटिक्ल पावर सम्बन्धित विषय पर रोचक जानकारियां दी।
कार्यक्रम के अन्त एस0आर0 इस्टीटयूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड टेक्नोलोजी के चेयरमैन श्री पवन सिंह चैहान ने विद्यार्थियों को उपहार भी वितरित किये। प्रतिक्रिया में सभी विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को अपने लिए उपयोगी बताया एंव प्रसन्नता व्यक्त की।

edited-dsc_9376 edited-dsc_9354

edited-dsc_9384 edited-dsc_9375

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 3,50,527 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई

Posted on 12 July 2013 by admin

11 जुलाई, 2013

उत्तराखण्ड की दैवी आपदा से पीडि़त लोगों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 3,50,527 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई, जिसका विवरण निम्नवत है-
क्र.सं.    नाम    धनराशि
1    श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा     3500ण्00
2    आयुक्त, मेरठ मण्डल    5100ण्00
3    श्री पनधारी यादव, विशेष सचिव मुख्यमंत्री    20000ण्00
4    जिलाधिकारी, कानपुर देहात    31025ण्00
5    जिलाधिकारी, उन्नाव    25001ण्00
6    जिलाधिकारी, देवरिया    39100ण्00
7    जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर    5000ण्00
8    जिलाधिकारी, वाराणसी    55200ण्00
9    श्री डी0पी0सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, अलीगढ़    10042ण्00
10    अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मोदीनगर, मेरठ    139661ण्00
11    श्री शैलेन्द्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत हाटा, कुशीनगर    5228ण्00
12    श्रीमती संगीता यादव एवं समस्त ग्रामवासी, ग्राम जमरेही कला, जनपद जालौन    11670ण्00
कुल योग    350527ण्00

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ताजगंज परियोजना का कार्य आगामी 15 अक्टूबर तक अवश्य प्रारम्भ करा दिया जाए: मुख्य सचिव

Posted on 12 July 2013 by admin

  • ताजगंज परियोजना के कार्यों की समीक्षा  प्रत्येक माह मुख्य सचिव स्तर पर होगी: जावेद उस्मानी
  • कार्य की गुणवत्ता नियंत्रण हेतु स्वतंत्र थर्ड पार्टी पैनल का गठन होगा: मुख्य सचिव
  • चिन्हित 15 स्लम बस्तियों के कुल 912 ऐसे टाॅयलेट्स का कार्य कराया जाएगा, जिनका प्रवाह सड़क के किनारे खुली नालियों में होता है: जावेद उस्मानी

लखनऊ: 11 जुलाई, 2013
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए हैं कि ताजगंज परियोजना का कार्य आगामी 15 अक्टूबर तक अवश्य प्रारम्भ करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना के कन्सलटेंट के चयन हेतु प्रमुख सचिव पर्यटन की अध्यक्षता में गठित समिति आगामी 25 जुलाई तक कन्सलटेंट के चयन की प्रक्रिया पूर्ण करा ली जाए। उन्होंने कहा कि ताजगंज परियोजना हेतु नामित कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को बेहतर कार्य कर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सारणी में कार्य पूर्ण कराना होगा। उन्होंने कहा कि ताजगंज परियोजना के कार्यों की समीक्षा प्रत्येक माह मुख्य सचिव स्तर पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता नियंत्रण हेतु स्वतंत्र थर्ड पार्टी पैनल का गठन होगा, ताकि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए। उन्होंने कहा कि परियोजना के अन्तर्गत चिन्हित 15 स्लम बस्तियों के कुल 912 ऐसे टाॅयलेट्स का कार्य कराया जाएगा, जिनका प्रवाह सड़क के किनारे खुली नालियों में होता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के अन्य शेष ड्राई टाॅयलेट्स को फ्लश/वेट टाॅयलेट्स में परिवर्तित करने हेतु नगर विकास विभाग द्वारा पृथक से अपनी परियोजना के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में ताजगंज परियोजना के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ताजगंज परियोजना हेतु राज्य सेक्टर से 25 करोड़ रुपये का बजट वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राविधान किया गया है। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भी वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस योजना हेतु 24.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए 1.24 करोड़ रुपये अवमुक्त किया गया है।
श्री उस्मानी ने कहा कि ताजगंज परियोजना ताजमहल को जाने वाले तीनों प्रवेश मार्गों तथा ताजमहल से लगे हुए ताजगंज वार्ड में विश्वस्तरीय मूलभूत पर्यटक अवस्थापना सुविधाएं मुहैया कराने तथा पर्यटकों के अनुभवों को यादगार बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित की गई है। उन्होंने कहा कि ताजमहल के पूर्वी गेट से 750 मीटर की दूरी पर 11.47 एकड़ भूमि में स्थित शिल्प ग्राम की उपयोगिता एवं सदुपयोग के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव पर्यटन की अध्यक्षता में गठित समिति शीघ्र बैठक कर अपने सुझाव प्रस्तुत करे। उन्हांेने कहा कि इस समिति के सदस्य मण्डलायुक्त आगरा, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण आगरा, तथा नगर आयुक्त होंगे।
बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन श्री संजीव शरण, मण्डलायुक्त आगरा श्री प्रदीप भटनागर, जिलाधिकारी आगरा श्री जुहेर बिन सगीर, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण आगरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in