Archive | July, 2013

चिकित्सा राज्य मंत्री का आगरा आगमन 18 को

Posted on 16 July 2013 by admin

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल 18 जुलाई को सांय 6ः30 बजे आगरा सर्किट हाउस पहॅुचकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा रात्रि विश्राम के पश्चात मा0 मंत्री जी 19 जुलाई को प्रातः 9ः00 बजे आगरा से अतरौली (अलीगढ)के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनायें- सी0डी0ओ0

Posted on 16 July 2013 by admin

भूगर्भ जल के उपयोग में लगातार वृद्वि एवं गिरते भूजल स्तर और उस पर आसन्न संकट को दृष्टिगत रखते हुये जन सामान्य में इसके संरक्षण, प्रबन्धन, विवेक युक्त उपयोग एवं विकास तथा विनियमित दोहन के प्रति जागरूकता की दृष्टि से मुख्य सचिव उ0प्र0 के शासनादेश द्वारा प्रत्येक वर्ष 16 से 22 जुलाई‘‘ के मध्य भूजल सप्ताह के रूप में मनाये जाने के निर्देश दिये गये है।
उपरोक्त के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी कै0 प्रभांशु श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष मुख्य विचार बिन्दु ‘‘ खुशहाल भविष्य के लिए भूजल बचायें ‘‘ निर्धारित किया गया है। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर विशेष रूप से स्थानीय स्कूल, कालेजों/ शैक्षिक संस्थाओं की व्यापक सहभागिता के साथ ‘‘16 जुलाई से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह‘‘ का सफल आयोजन सुनिश्चित कराते हुये आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आंकलन शिविर में विकलांग जनों ने कराया पंजीकरण

Posted on 16 July 2013 by admin

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा राजकीय मूक बधिर विद्यालय, विजय नगर कालौनी, आगरा में विकलांगजनों के लिए कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण वितरण हेतु आंकलन शिविर का आयोजन किया गया है।
जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया कि आज दिनांक 15-7-2013 के आंकलन शिविर में ट्राइसाइकिल हेतु 101, कान की मशीन हेतु 98, बैशाखी हेतु 58 तथा हवील चेयर के लिए 02 विकलांगजनों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। कृत्रिम अंग अगस्त माह में उपलब्ध होने पर  प्रदान कर दिये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को तहसील बाह में तथा 17 जुलाई को विकास खण्ड फतेहाबाद में आंकलन शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पांच जज प्रोन्नत

Posted on 16 July 2013 by admin

  • राकेश कुमार उपाध्याय को चेयरमैन प्रशासनाधिकरण बनाया गया

इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा आज पांच अपर जिला जजों को प्रोन्नत कर जिला जज बनाया गया। सचिवालय में विशेष सचिव न्याय के पद पर कार्यरत अपर जिला जज श्री राकेश कुमार उपाध्याय को जिला जज पद पर प्रोन्नत करते हुए चेयरमैन एडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइब्यूनल (प्रशासनाधिकरण-लखनऊ) बनाया गया है।
विशेष सचिव न्याय श्री आर0सी0मिश्रा (अपर जिला जज) को प्रोन्नत कर ओ0एस0डी0 हापुड़, अपर जिला जज श्री पी0के0मिश्रा को ओ0एस0डी0 शामली, अपर जिला जज श्री एन0के0बहल को ओ0एस0डी0 सम्भल तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार
श्री एस0के0सिंह को जिला जज बलरामपुर बनाया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिया टूटने से दुर्घटना की आशंका

Posted on 16 July 2013 by admin

विकास क्षेत्र धनपतगंज के कुटटा चैराहा वाया वरासिन मार्ग की पुलिया बरसात मे बह गयी । इस मार्ग पर तीन इण्टर कालेज सहित आधा दर्जन प्राथमिक व जूनयर हाई स्कूल भी है तथा एक दर्जन ग्राम सभा को जोडने वाले इस मार्ग के अवरोधित होने से लोगो की मुश्किले बढ़ गयी है ।
मई जून की पहली बरसात मे ही कुटटा चैराहा वाया वरासिन मार्ग पर स्थित देवकी नन्दन पुरवा के पास की पुलिया ढह गयी जिससे लोगो को आने जाने मे विषमताएं आ रही है । ज्ञात हो कि इस मार्ग पर तीन इण्टर कालेज व आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालय व चार पांच जू०हा०स्कूल के छात्रो का आवागमन है । आौर तो और यह मार्ग पहले से ही गडढा युक्त व उहृबड खाबड बन गया है जो पहले से यात्रियों के दुर्घटना को आमत्रित करते थे परन्तु पुलिया टूटने से दुर्घटना की आशंका और बढ गयी है । जिसकी सूचना लोगो ने मौखिक व लिखित अधिकारियों को दी है ।
क्षेत्र के कुुटटा प्रधान रण विजय सिंह, प्रदीप पाण्डेय समाज सेवी, दशरथ गुप्त, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, फतेपुर प्रधान भोला सिंह आदि लोगो ने अतिशीर्घ पुलिया मरम्मत व सडक को गडढा मुक्त करवाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्यामा कान्त उपाध्याय के पिता की मृत्यु

Posted on 16 July 2013 by admin

बार एसोसिएसन सुलतानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामा कान्त उपाध्याय के पिता की आकस्मिक मृत्यु विगत शुव्रहृवार को हो गयी । उनकी मृत्यु पर बार एसोसिएसन के अध्यक्ष ने शोक सभाकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए कामना किया । अधिवक्ता गण आज न्यायिक कार्य से पूर्णतरू विरत रहे । इस सप्ताह का सोमवार पहलर दिन था परन्तु दीवानी मे मुकदमो से सम्बन्धित सभी कार्यवाहियां बाधित रही
इस समय बार एसोसिएसन के संघ पदाधिकारियो का चुनाव धीरे धीरे गति पकड़ रहा है । सोमवार को अधिवक्ता सदस्यों की अनन्तिम सूची वोर्ड पर चस्पा की गई है । मंगलवार को अधिवक्ता सदस्यो जिसका नाम सूची मे शामिल नहीहै आपत्त्तियां मांगी गई है तथा बुधवार को अध्यक्ष द्वारा अधिवक्ता सदस्यो की अन्तिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी । १९ जुलाई को पदो के लिए नामांकन कार्य की बिव्रहृी की जायेगी तथा मतदान २९ जुलाई को होगा मतगणना दूसरे दिन की जायेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई बढाकर गैर वाजिक मुनाफा खोरी मे विचैलियं और अढतिये

Posted on 16 July 2013 by admin

जनपद के विचैलियं और अढतिये प्रशासनिक लापरवाही का फायदा उठाने में नही चूंक रहे चहुंओर मंहगाई बढाकर गैर वाजिक मुनाफा खोरी मे लगे है ।
हैरत है कि आम जनता आज अपनी दैनिक वस्तुओं को खरीदने में त्राहि माम बोल रही है जानते है क्यो कारण साफ है जिले में उच्चाधिकारीयों की गैर मौजूदगी उसी का फायदा उठाते हुए विचैलिये और अढतिये आये दिन दैनिक वस्तुओं, सब्जियों का अनाजो, घीद्व तेल आदि का रेट प्रतिदन सटोरिया बढाते घटाते है जिससे आम जनता लुट रही है न तो देश व प्रदेश मे सूखा घोषित है न बाढ है न तो अघोषित युद्ध की स्थिति है तब यह मंहगाई प्रति दिन बढने का कारण क्या है ये तो हमारे जिले की डी.एम. जान सकती है उ०प्र० के सी०एम० जनता को तो ये मुनाफाखोर बताते है कि सरकार महंगाई बढा रही है।
हम क्या करें डीजल ५० पै० प्रतिलीटर बढता है तो ये मुनाफा खोर ५० ग्राम सामान पर ५० पैसा बढा देते है । हालात यह कि जनपद के नगर मुख्यालय पर बडे बडे थोक व्यापारियो के दर्जनो गोदाम बिना मानक के डंप पडे है । वो भी पुराने रेट पर खरीदा गया माल है मगर उसे मनमाने रेट पर बेच रहे है जबकि मानक मात्र १० प्रतिशत तक फुटकर बिव्रहृी पर मार्जिन का होना चाहिए मगर खरीद से ५० प्रतिशत ज्यादा पर बेंच कर गरीबो का गला काटने वाले ये अढतिये मुनाफा खोर सपा सरकार को गरीबो व जनता में लाचार व बीमार साबित करने पर तुले है ।
सब्जी बिव्रहृेता तो हर घण्टे रेट बढाते गिराते है आलू का तो रेट जबसे खुट कर आया आज तक ६० रु० पसेरी के नीचे नही गया । रोजे को देखकर लाइसुन प्याज हर घण्टे बढा रहा है जैसे गंगा नही का जल स्तर कारण साफ है कि जिले के जिम्मेदार आलाधिकारियों को सरकार लाखो रुपया वेतन डी०ए०समेत इतना ज्यादा धन देती है कि उन्हे आलू प्याज हमेशा सस्ता लगता है आम जनता है जिसे रोज खरीद कर खाना है उसे पता चलता है कि आंटा दाल का भाव छाठपे वेंतनमान वालो ने  बढाई है कृतिम मंहगाई उन्हे तो वेतन कई कई माह लेने की भी जरुरत नही पडती फिर भी उन्हे बाजार की मंहगाई का फर्क नही पडता इसी लिए बाजार पर नियंत्रण रखने वाले महंकमें गायब है ।
मुनाफा खोरो के हाथो बिक चुके है उन्हे न तो गरीबोे की चिन्ता है न सपा सरकार की बदनामी की चिन्ता यही कारण है कि बाजार देखने आज तक न तो डी०एम० कभी गई न पूर्रि्त विभाग न कांटा बाट माप विभाग न मार्केटिंग निरिक्षक न फूड निरिक्षक और आलू व कोल्ड स्टोर को सरकारी सब्सीडि देने वाला उद्यान विभाग हालात बद से बदतर है जिले मे सोमवार व गुरुवार दो दिन विभागो के अधिकारी रहते है उसका कारण है कि डी०एम० इन्ही दो दिन जनता से मिलती है और बैठके करती है बकाया दिनो मे जिला प्रभार पर रहता है न देखने वाला कोई न सुनने वाला कोई जनता लुटती है तो लुटे शासन प्रशासन को इसकी फुर्सत कहां ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश मे साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द बनाये रखने में कोताही पर होगी कार्रवाही: मुख्य सचिव

Posted on 16 July 2013 by admin

  • साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों को पहले से चिन्हित कर उनकी सूची बनाकर उनके विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित हो: जावेद उस्मानी
  • साम्प्रदायिक सदभाव एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए सभी मण्डलायुक्तों जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, परिक्षेत्रीय उप पुलिस महानिरीक्षकों, जिला मजिस्ट्रेटों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को रेडियोग्राम के माध्यम से मुख्य सचिव के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को सचेत किया है कि साम्प्रदायिक सदभाव एवं सौहार्द बनाये रखने में यदि किसी भी प्रकार की कोताही पायी जायेगी तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी नियत कर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाही की जायेगी। उन्होंने प्रदेश में प्रत्येक दशा में साम्प्रदायिक सदभाव एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए सभी मण्डलायुक्तों जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, परिक्षेत्रीय उप पुलिस महानिरीक्षकों, जिला मजिस्ट्रेटों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को रेडियोग्राम के माध्यम से आवश्यक निर्देश भेजे हैं।
श्री उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि जनपद के समस्त ऐसे संवेदनशील स्थल जहाॅ पर साम्प्रदायिक झगड़े/विवाद की सम्भावना रहती है को चिन्हित कर विवाद को निष्पक्षता व दृढ़ता से सुलझाने की आवश्यक तैयारियां पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जायें। उन्हांेने कहा है कि साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों को पहले से चिन्हित कर उनकी सूची बनाकर उनके विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाही सुनिश्चित करायी जाये। उन्होने कहा कि ऐसे अराजक तत्वों की कार्यशैली पर नजर रखी जाये ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित करने में ऐसे लोग सफल न होने पाये। उन्होने कहा कि समय समय पर ऐसी सूची को अद्ययतन भी किया जाये।
मुख्य सचिव ने कहा है कि गृह विभाग द्वारा इस संबंध में पूर्व में ही शासनादेश जारी कर विस्तृत दिशानिर्देश भेजे गये हैं। इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा है कि पूर्व के विवादों पर कड़ी सतर्क दृष्टि रखते हुए साम्प्रदायिक माहौल को खराब करने वाली छोटी से छोटी घटनाओं पर भी समय से त्वरित कार्रवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकाधिक जनसहयोग प्राप्त किया जाये। उन्होने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे साम्प्रदायिक तनाव से संबंधित घटनाओं की सूचना शासन स्तर पर तत्काल पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर त्वरित व प्रभावी कदम उठाये जायें।
उन्होने कहा कि शासन के संज्ञान में आया है कि प्रदेश के कतिपय स्थानों पर कुछ वर्ग साम्प्रदायिक समस्या उत्पन्न कर शान्ति व्यवस्था एवं प्रदेश के साम्प्रदायिक माहौल को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए छोटी से छोटी से घटनाओं में पहले से सतर्क रहकर समय से प्रभावी कार्रवाही सुनिश्चित की जाये ताकि प्रदेश में सााम्प्रदायिक सदभाव एवं सौहार्द बना रहे। निर्देशों में थाना स्तर के अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये हंै कि किसी भी स्तर पर हुई ढिलाई या लापरवाही को गम्भीरता से लिया जायेगा और उनके विरूद्ध यथासम्भव सख्त कार्रवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिष्टाचार भेंट वार्ता

Posted on 16 July 2013 by admin

edited-photo1नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ अपने सरकारी आवास 3 वी0डी0 मार्ग लखनऊ पर दिनांक 15 जुलाई 2013 को ‘महंत आचार्य श्री नरेन्द्र गिरी जी महाराज’’ बघम्बरी गद्दी इलाहाबाद से शिष्टाचार भेंट वार्ता करते हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस द्वारा छात्रों पर किये गये बर्बर लाठीचार्ज की निन्दा

Posted on 16 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने इलाहाबाद में पुलिस द्वारा छात्रों पर किये गये बर्बर लाठीचार्ज की निन्दा की है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने इलाहाबाद में हुए उपद्रव के लिए अखिलेश सरकार की प्रशासनिक अक्षमता को जिम्मेदार ठहराया है।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि लोकसेवा आयोग की कार्यशैली से नाराज होकर शान्तिपूर्ण ढ़ंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे छात्र आक्रोशित हो उठे। जिन लोगों पर नियंत्रण की जिम्मेदारी थी उनकी लापरवाही के कारण पूरा मामला अनियंत्रित हुआ। जिस संवेदनशीलता का परिचय प्रशासनिक अधिकारियों को देना चाहिए था वह उन्होंने नही दिया। छात्रों द्वारा जो प्रश्न खड़े किये गये है उनके समाधान की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। राज्य सरकार को समाधान करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in