Archive | July, 2013

भगवानपुर पिताम्बरपुर जाने वाली रोड पर बड़े बड़े गढढे

Posted on 22 July 2013 by admin

लोहरामउहृ से भगवानपुर पिताम्बरपुर होते हुए उतुरी को जाने वाली रोड पर बड़े बड़े गढढे बन गये है जिस कारण इस मार्ग पर यात्रियों का चलना दूभर हो गया है। इस मार्ग पर कई बडे बडे गढढे बन गये है और गिटिटयां उखड कर रोड पर बिखरी पड़ी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरामउहृ बाजार से निकली यह लिंक रोड मंडी समिति द्वारा लगभग दस वर्ष पूर्व बनवाई गई थी परन्तु आज तक दोबारा उस पर विभागीय अधिकारियों ने जाना उचित नही समझा।
दस वर्ष पूर्व बनी इस रोड से प्र्रतिदिन भगवानपुर, दर्शनवां, पिताम्बरपुर, सरैया, हरीपुर बंधवा, हरिनाथपुर, भुल्लू का पुरवार, मिश्रपुर पुरैना, कपिसा मिश्र का पुरवा, जुड़ारा, डिंगरी का पुरवा, महानन्दपुर, नोहरी का पुरवा, बिन्धू का पुरवा, उंचहरा सहित लगभग २ दर्जन गांवो के हजारो लोग प्रतिदिन आते जाते हैं।
इसकी शिकायत ग्रामीणो ने कई बार विभागीय अधिकारियो से की मगर नतीजा वही ढाक के तीन पात ही रहा। विभागीय अधिकारियों ने इन शिकायतो को रददी की टोकरी के हवाले कर दिया।
गौरतलब हो कि इसी मार्ग से कई सैकड़े की संख्या मे के०जी० से लेकर डिग्री कालेजो मे जाने वाले बच्चे और बच्चियां भी आते जाते हैं। इस मार्ग पर बने गढढो में साइकिल से आने जाने वाले बच्चे फंसकर गिर भी जाते है जिस कारण वे कई बार चोटहिल हो जाते है ।
बच्चो सहित उनके अभिभावकों एवं क्षेत्र के हजारों लोगो ने विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर बने गढढो को भरकर पुनरू डामरीकरण करवाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रमजान के अवसर पर थानाध्यक्षो को सख्त सुरक्षा के निर्देश

Posted on 22 July 2013 by admin

जनपद मे हो रही लगातार हत्याओं को ध्यान मे रखते हुए तथा रमजान के समय के कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षो को निर्देश दिया है कि थानो पर सभी समुदाय को लेकर एक मीटिंग आयोजित करके समस्याओं से रुबरु हो । तथा रमजान के अवसर पर किसी आपराधिक घटना तथा समस्याओं को टाला जा सकें । थाना धम्मौर के थानाध्यक्ष ने इसी सिलसिले मे एक सामूहिक बैठक आयोजित की जिसमें थाना क्षेत्र के कई गांव पंचायतो के प्रमुख व्यक्तियो ने भाग लिया । थानाध्यक्ष राज कुमार यादव ने कहा कि गांवो में शान्ति बनाये रखें तथा किसी भी समस्या को तत्काल अवगत करायें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर मे पुलिस की पस्त गस्त

Posted on 22 July 2013 by admin

जनपद सुलतानपुर मे पुलिस की गस्त अब पस्त हो गई है न रात्रि मे गस्त न दिन मे गस्त राम भरोसे है पुलिसिंग व्यवस्था ।
गौरतलब हो कि नगर के अवसियो मोहल्लो मे अब पुलिस के बडे अधिकारी स्वयं नही जाते है वर्षो हो जाते है अधिकारियो की गाडियो के हूटर सुने अगर कही बडी घटना न हो तो अब न थानो का निरीक्षण हो रहा है न चैकियो का ही कोई निरीक्षण पुलिस के अधिकारी कर रहे है जिससे धीरे धीरे पुलिस की हनक भी कम होती जा रही है वही मोहल्लो की गलियो सड़को पर नयी नयी उमर रहे बदमाशो का खुलेआम राज चल रहा है कही खुलेआम सड़को पर बाईक खडी कर बीयर पीकर हुडदंग हो रहा है।
हद तो तब हो जाती है जब २ पहिया वाहन पर चार चार लडके लदकर पुलिसिया हार्न बजाते हुए पूरे मोहल्ले मे हुडदंग मचाते है कहने के लिए ५ किमी के शहर मे कई पुलिस चैकियां है और उन सभी पर जाबांज दरोगा तैनात है और अपाची तथा एस०एल०आर से लैस दर्जन भर रेसर भी तैनात है मगर आये दिन कही चैन छिनैती हो रही है कही कालेजो से लौट रही छात्राओ को सड़क पर जबरन रोक कर मोबाईल से फोटो खीची जा रही है।
एक उदाहारण देखिये अति सुरक्षित क्षेत्र विवेक नगर जहां पुलिस लाईन व पुलिस चैकी निराला नगर भी मौजूद है मगर उसी पुलिस चैकी पर बैठकर अराजक तत्व गांजे का कस लगा रहे है और उसकी दीवारों पर अपशब्द लिख कर पुलिस को खौफ का माखौल उडा रहे है सोचिये पुलिस अधीक्षक व पुलिस लाईन से निराला नगर चैकी कितनी दूर है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गला रेतकर हत्या

Posted on 22 July 2013 by admin

सुलतानपुर इलाहाबाद राजमार्ग पर स्थित पकड़ी गांव के पास हत्यारों ने एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी । बीते चैबीस घंटे में निर्भीक और निडर अपराधियो ने दूसरी घटना को अंजाम दे डाला और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी मात्र लकीर पीटती रही ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटावां महमूदपुर निवासी पारसनाथ सिंह पुत्र लालता सिंह पकड़ी गांव के पास स्थित प्लाई फैक्ट्री मे लगे धर्मकांटे पर नौकरी करते थे बीती रात अज्ञात हत्यारो ने पारसनाथ सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी । हत्यारो ने वहां मौजूद फैक्ट्री के पार्टनर पंकज सिंह की भी पिटाई कर दी । मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना में घायल पंकज सिंह को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है । जहां उनका इलाज चल रहा है । वहां मौजूद लोगो ने बताया कि पारसनाथ सिंह पास मे स्थित होटल पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे जिस समय हत्यारो ने उनका गला काटकर हत्या कर दी ।
मृतक के गांव में मातमी सन्न्नाटा पसरा हुआ है पांच बच्चो के सर से पिता का साया उठ चुका है पारसनाथ की पत्नी का रोकर बुरा हाल है । ग्रामीणो ने बताया कि मृतक बहुत ही सीधा साधा व्यक्ति था उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नही थी पता नही किसने उस सीधे साधे व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया ।
आपको याद दिला दे कि घटना स्थल से मात्र पचास कदम की दूरी पर देहात कोतवाली का बार्डर है जहां प्रतिदिन दो सिपाहियो की डयूटी लगती है और यह सिपाही वहीं रहते है । अभी मात्र चैबीस घंटे पहले लोहरामउहृ रेलवे व्रहृासिंग पर बेखौफ हत्यारो ने एक युवक को गोलीमार कर उसकी हत्या कर दी थी और लाश को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया था । इस घटना मे भी पुलिस अभी तक सिर्फ लकीर ही पीट रही थी कि बेखौफ हत्यारों ने एक और घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली । अब देखना है कि यह रणबांकुरे चैबीस घंटे मे लगातार हुई दो हत्याओ के मुलजिमो तक कब तक पहुंचते है या इनकी फाइल भी अभी तक हुई सैकड़ो हत्याओ की फाइलो में कही गुम हो जाती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अपराधियो के संरक्षणकर्ता शासन, प्रशासन या समाज मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है ।

Posted on 22 July 2013 by admin

सिर्फ शासन प्रशासन पर दोषारोपण करने से ना तो समस्या की गंभीरता कम होती है ना ही समस्या का समाधान होता है आज जिस मुददे को हम समस्या के रुप मे उठा रहे है वो मुददा हमारे लिए नया नही है यह बात सर्वविदित है कि अपराधो से मानव समाज कभी अछूता नही रहा ।
परन्तु जिस तरह से हमारा आज का समाज अपराधो के वातावरण मे सांस लेने को विवश है ऐसा पहले नही था पहले अपराध यदा कदा होते थे गिने चुने अपराधी थे तरीके और उददेश्य इतने वीभत्स नही थे जितने वर्तमान मे हो चुके है आज ऐसे ऐसे अपराध हो रहे है जिनकी कल्पना तक हमारे पूर्वजो ने नही की होगी।
अपराधियो को संरक्षण देने वाले कभी हमारे समाज मे गिरी निगाह से देखे जाते थे परिस्थितियां इस कदर उल्टी हो गई है कि आज अपराधियो के संरक्षणकर्ता निन्दा के पात्र ना होकर शासन, प्रशासन या समाज मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते देखे जा सकते है।
अपराधो मे हो रही बेतहाशा वृद्धि के लिए अपराधी और पुलिस प्रशासन तो प्रत्यक्ष दोषी है ही लेकिन कही ना कही हम आप भी कुछ हद तक दोषी है । आज लोग अपराधो को सिर्फ खबर समझकर दो दिन चर्चा करते है फिर भूल जाते है अपने साथ हुई ज्यादती के खिलाफ तो हम सर्वोच्च न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाने की हिम्मत रखते है लेकिन अपने आस पास दूसरो के साथ हुए अपराधो के सम्बंध मे खुलकर चर्चा तक करने से कतराते है।
क्योकि अपराध करने वाला व्यक्ति समाज मे अधिक सशक्त है सोचने वाली बात है कि उसे सशक्त प्रभावशाली बनाया किसने और उसे प्र्रसिद्धि दिलाने मे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से किसकी भूमिका है । आज हमारे प्रदेश और सुलतानपुर के परिप्रेक्ष्य मे देखे तो लगता है अपराधो की बाढ़ सी आ गई है शायद ही कोई दिन ऐसा हो जब अपराधो का समाचार हमे ना पढने को मिला हो ऐसा नही है कि इसके लिए वर्तमान शासन सत्त्ता ही दोषी है ।
विगत के शासन काम मे भी अपराध होते थे बस अंतर यही आया है कि आज की जनता अपने आस पास की हर घटना को जानने के लिए उत्सुक है और मीडिया बताने के लिए हां ये बात जरुर लगती है कि पुलिस प्रशासन स्वछन्द हो गया है ।
अगर पिछले ३-४ महीनो मे हुए अपराधो को अपने जिले के परिप्रेक्ष्य मे देखे तो किसी भी मामले मे चाहे वह हत्या हो लूट हो या अन्य आपराधिक मामला हो पूरी तरह उसका खुलासा नही हो पाया है।  हम अपराधो की भत्र्सना तो करते है अब हमे एक आमराय कायम करनी होगी अपराधियो के खिलाफ उन्हे समाज मे वास्तविक स्थिति का आभास होना जरुरी है तभी उनका नकारात्मक मनोबल गिरेगा ।
ऐसा होना इसलिए भी आवश्यक है कि हमारे देश की कानून व्यवस्था शिथिल है प्रशासन अपने कर्तव्यो से विमुख ना हो और आम जनमानस अपराध और अपराधियो के खिलाफ जागरुक हो तभी हम एक अपराध मुक्त स्वास्थ समाज की कल्पना कर सकते है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अति व्यस्त मार्ग गढढे मे तब्दील

Posted on 22 July 2013 by admin

मुख्यालय से ओम नगर होते हुए लोहरामउहृ हनुमानगंज की तरफ जाने वाली सडक की जर्जर हालत में है जिसके दुरूस्तीकरण के लिए ओमनगर वासियो एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदया को दिया था।
ज्ञापन के बाद वहां पर हुए गढढो मे ईटे भर दी गई जिसके कारण कुछ दिन तक राहगीर किसी तरह से पार हो जाया करते थे परन्तु अभी २ महीने भी नही बीते होगे कि वह सडक फिर गढढे मे तब्दील हो गई और उन गढढो मे पानी भर गया।
विदित रहे कि यह अति व्यस्त मार्ग है जिसपर प्रतिदिन हजारो की संख्या मे लोग आते जाते है एवं पांच छ विद्यालयो के बच्चो का भी आवागमन का यही एक मुख्य मार्ग है। सडक पर पानी एवं गडढे होने के कारण आयेदिन लोग गिरकर घायल हो जाते है एवं उनके कपडे खराब हो जाते है।
क्षेत्रवासियों शीघ्र की सडक के दुरुस्त करवाने की मांग जिलाधिकारी से की है जिससे उधर से गुजरने वाले राहगीरों को पानी एवं गढढो से होकर न गुजरना पडे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दहेज हत्या

Posted on 22 July 2013 by admin

जनपद के थाना गोसाईगंज दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखने के बाद खो गई लगता है आरोपी खुलेआम घूम घूम कर लडकी पक्ष पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे है ।
मृतक लडकी के पिता ने जिले के अधिकारियो से न्याय की गुहार लगाई हे मगर एक पखवारा बीत जाने के बाद भी अभियुक्तो की गिरिफ्तारी पुलिस नही कर सकी हेै । बात थाना जयसिंहपुर निवासी अच्छेलाल यादव सुत स्व० रामउजागिर ग्राम डेहरी फाजिलपुर के साथ दयाराम ने १२ जून २०१२ को अपनी लडकी की शादी अपनी हैसिहयतनुसार की थी ।
कुछ दिन तो ससुराल मे सब कुछ ठीक ठाक चला मगर बीते माल से ही लडकी को दहेज के लिए ससुरालीजन सास, देवर व पति सलने लगे और अन्ततरू ८ जुलाई २०१३ को लडकी की परिवारी जनो के मुताबिक हत्याकर दी गई और असपास खबर उडा दी गई कि बहु की बिजली के करंट से मौत हो गई है । पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और रिपोर्ट के आधार पर ससुराली जनो पर दहेज उत्पीडन व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया । मगर पुलिस अभी तक किसी भी अभियुक्त को गिरिफ्तार नही कर सकी है । वही लडकी के परिवार पर ससुराली जन लगातार दबाव बना रहे है जिससे अजिज आकर लडकी के पिता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अब तक की प्रगति का लेखा जोखा

Posted on 22 July 2013 by admin

मुख्य विकास अधिकारी श्रीकान्त मिश्र की अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार मे आर्थिक जनगणना की प्रगति की समीक्षा की गई । उन्होने धीमी प्रगति पर असन्तोष व्यक्त करते हुए समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा अधि०अधिकारी नगर पालिका को चेतावनी दिया कि यदि ३ दिन के भीतर कार्य गुणवत्त्ता पूर्व ढ़ग से सम्पादित  नही किया गया तो सम्बन्धित अधिकारियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । उन्होने कहा इस कार्य मे किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही क्षम्य नही होगी ।
अर्थ एवं संख्या अधिकारी डा० विनोद कुमार सिंह ने ब्लाकवार अब तक की प्रगति का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कार्य मे तेजी लाने पर जोर दिया । उन्होने उपस्थित डी.ओ. तथा अधि. अधि. नगर पालिका से कहा कि इससे सम्बन्धित किसी प्रपत्र की आवश्यकता हो तो मेरे कार्यालय से प्राप्त कर लेगें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने और समृद्धशाली बनाने के लिए हर वर्ग के लोगों को मिलजुलकर कार्य करना होगा: मुख्यमंत्री

Posted on 22 July 2013 by admin

  • शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने होंगे
  • खुशहाली के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना आवश्यक

21 जुलाई, 2013

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने और समृद्धशाली बनाने के लिए हर वर्ग के लोगों को मिलजुलकर कार्य करना होगा। खुशहाली के लिए लोगों में जागरूकता फैलानी होगी। शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने होंगे।
मुख्यमंत्री आज हैदराबाद, आन्ध्र प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से पूरे देश में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार भेदभाव को मिटाना चाहती है। ज्यादा से ज्यादा लोगों में जागरूकता फैलाकर विकास के लिए सबको साथ लेकर चलना चाहती है। हर वर्ग के लोगों को जोड़ना चाहती है।
श्री यादव ने कमजोर और पिछड़े वर्गों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह मूल मंत्र है, जिसके द्वारा इन वर्गों में खुशहाली लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमें हर क्षेत्र में आगे जाने के प्रयास करने होंगे। सबको जोड़ना होगा और सबका सम्मान करना होगा। उत्तर प्रदेश में हमने यही किया, जिसकी वजह से हम सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती हर वर्ग को जोड़कर ही होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लैपटाॅप का वितरण छात्रों को किया गया है, जो अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी कार्य करता है। उन्होंने कहा कि लैपटाॅप वितरण के पहले विरोधी लोग मजाक उड़ाया करते थे, लेकिन जब से लैपटाॅप वितरित हुआ है, तब से विरोधियों के मुंह बंद हो गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रीय विद्युत राज्यमंत्री तथा मुख्यमंत्री ने आगरा में पावर ग्रिडकारपोरेशन की 765 केवी की आगरा-मेरठ पारेषण लाइन राष्ट्र को समर्पित की, 6 हजार मेगावाट एच0वी0डी0सी0 पारेषण लाइन का शिलान्यास भी किया

Posted on 22 July 2013 by admin

  • परियोजनाओं से आगरा सहित पूरे उ0प्र0 में बिजली के पारेषण और उपलब्धता में गुणात्मक सुधार आएगा
  • विकास के लिए ऊर्जा का क्षेत्र महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
  • 765 केवी एकल परिपथ आगरा-मेरठ लाइन की स्थापना से दिल्ली क्षेत्र के अन्य पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि भी विद्युत अंतरण द्वारा लाभान्वित होंगे: केन्द्रीय विद्युत राज्यमंत्री

20 जुलाई, 2013

केन्द्रीय विद्युत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री ज्योतिरादित्य मा0 सिंधिया तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज आगरा में संयुक्त रूप से पावर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा निर्मित 765 केवी सिंगल सर्किट आगरा-मेरठ पारेषण लाइन का राष्ट्र को समर्पण और 6 हजार मेगावाट एच0वी0डी0सी0 पारेषण लाइन का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि विकास में ऊर्जा क्षेत्र महत्वपूर्ण है। उद्योगों के विकास सहित सभी क्षेत्रों में ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऐसे सर्वे सामने आए हंै कि जो क्षेत्र प्रगति में आगे है वहां ऊर्जा की खपत ज्यादा है। उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने और खुशहाली के रास्ते पर ले जाने, कृषि फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए बिजली उत्पादन की जरूरत को देखते हुए प्रदेश सरकार विद्युत उत्पादन की ओर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि जहां विकास और राष्ट्रहित की बात होगी, वहां प्रदेश सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी और सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने विद्युत उत्पादन के कार्यो में केन्द्र सरकार को राज्य सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
श्री यादव ने कहा कि पावर ग्रिड की इन दोनों परियोजनाओं से विशेष रूप से आगरा और पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली के पारेषण और उपलब्धता में गुणात्मक सुधार आएगा। पहली परियोजना 765 केवी सिंगल सर्किट आगरा-मेरठ लाइन के माध्यम से सिंगरौली/रिहन्द के साथ ही पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र से आगरा को प्राप्त होने वाली बिजली को आगे वितरित किया जायेगा। इस लाइन से उ0प्र0 को आगरा व मेरठ और उसके आस-पास के इलाकों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा 6 हजार मेगावाट एच0वी0डी0सी0 उत्तर पूर्वी क्षेत्र आगरा उच्च क्षमता अन्तर संयोजक परियोजना विश्व की सबसे लम्बी मल्टी टर्मिनल परियोजना है। इसके तहत आगरा में 6 हजार मेगावाट का टर्मिनल स्थापित किया जाएगा।
केन्द्रीय विद्युत राज्यमंत्री श्री ज्योतिरादित्य मा0 सिंधिया ने ऐतिहासिक नगरी आगरा में इन परियोजनाओं को अतीत व भविष्य के बीच समन्वय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारत एक तेजी से विकास करने वाला प्रगतिशील देश है। प्रगति की नींव बिजली व ऊर्जा पर आधारित है। गांव-शहर, जनता, किसान, व्यापारी को आर्थिक व अन्य गतिविधियों के लिए ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। 11वीं पंचवर्षीय योजना में 55 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन को बढ़ाकर 12वीं पंचवर्षीय योजना में 2 लाख 26 हजार मेगावाट उत्पादन किया जाएगा। गत वर्ष लगभग 20 हजार मेगावाट अतिरिक्त उत्पादन देश को समर्पित किया गया।
श्री सिन्धिया ने कहा कि ग्रिड राज्य और नगरों को एकता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने राष्ट्रीय विकास में ग्रिड की महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि यह विश्व की विशालतम पारेषण उपयोगिताओं में है। वर्तमान 31,850 मेगावाट की वर्तमान अन्तर क्षेत्रीय पारेषण क्षमता को 12वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक 65,550 मेगावाट तक पहुंचाने की योजना है। 765 केवी एकल परिपथ आगरा-मेरठ लाइन की स्थापना से दिल्ली क्षेत्र के अन्य पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि भी विद्युत अंतरण द्वारा लाभान्वित होंगे। 6 हजार मेगावाट एच0वी0डी0सी0 पारेषण लाइन के माध्यम से भूटान एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र की पनबिजली परियोजनाओं का विद्युत अंतरण उत्तरी क्षेत्र स्थित लोड सेन्टरों को उपलब्ध कराया जायेगा। यह विश्व की सर्वाधिक लम्बी एच0वी0डी0सी0 पारेषण लाइनों में से है।
पावर ग्रिड कारपोरेशन आॅफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक
श्री आर0एन0 नायक ने अपने स्वागत संबोधन में पावर ग्रिड की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि भारत की केन्द्रीय पारेषण उपयोगिता एवं विद्युत मंत्रालय के अन्तर्गत ‘नवरत्न कम्पनी‘ है।
समारोह में प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, सांसद श्री राम शंकर कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गणेश यादव, अन्य जनप्रतिनिधि, मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री रीता आचार्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पावर ग्रिड कारपोरेशन तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित थे।

edited-press12 edited-press-31

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं केन्द्रीय विद्युत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री ज्योतिरादित्य मा0 सिंधिया 20 जुलाई, 2013 को आगरा में पावर ग्रिड कार्पोरेशन की परियोजनाओं के राष्ट्र को समर्पण/शिलान्यास के अवसर पर।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in