Archive | April, 2013

प्रदेश में भौतिक एवं सामाजिक अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किए जाने हेतु राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड से वित्त पोषण के लिए 05 हजार करोड़ रूपये का लक्ष्य लेकर विकास योजनाएं आगामी एक माह में चिन्हीकरण कर सूचीबद्ध की जायें: मुख्य सचिव

Posted on 17 April 2013 by admin

16 अप्रैल, 2013
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में भौतिक एवं सामाजिक अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किए जाने हेतु राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड से वित्त पोषण के लिए 05 हजार करोड़ रूपये का लक्ष्य लेकर विकास योजनाएं आगामी एक माह में चिन्हीकरण कर सूचीबद्ध की जायें तथा सूचीबद्ध होने के फलस्वरूप आगामी एक माह में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली जाए। उन्होंने प्रमुख सचिव, आवास को निर्देश दिए कि वे स्वयं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकास योजनाओं की समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण कर यथाशीघ्र अपनी संस्तुति उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्राथमिकता से बनाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड से वित्तीय ऋण प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में यू0पी0एन0सी0आर0 सब रीजनल स्टीयरिंग समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मण्डलायुक्त मेरठ की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर दी जाए, जो पूर्व में भेजे गये परियोजनाओं का परीक्षण स्थानीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कर औचित्य सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड से जिन परियोजना हेतु वित्तीय ऋण प्राप्त करने का प्रस्ताव किया जा रहा है वह परियोजनाएं अन्य योजना में सम्मिलित न हों।
बैठक में प्रमुख सचिव आवास श्री सदाकान्त, आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सुश्री कल्पना अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बसपा की मुख्यमंत्री को न तो संविधान का ज्ञान है ओर न ही प्रयोग किए गए शब्दों का सही अर्थ उन्हें मालूम है - राजेन्द्र चैधरी

Posted on 17 April 2013 by admin

16.04.2013
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि बसपा की मुख्यमंत्री ने अपनी आज की प्रेस कांफ्रेन्स में साबित कर दिया है कि उन्हें न तो संविधान का ज्ञान है ओर न ही प्रयोग किए गए शब्दों का सही अर्थ उन्हें मालूम है। बसपा राज में जो पाप किए थे उन्हें वे आज भी दुहरा रही है। अपने आचरण से वे प्रदेश की 20 करोड़ से भी ज्यादा जनता का अपमान कर रही है जिसने अपने मताधिकार से बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई है।
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए “बेलगाम और दहशतगर्द“ शब्दों का इस्तेमाल उनकी भाषा संबंधी अज्ञानता का सूचक है। इनका इस्तेमाल तो बसपाइयों के खिलाफ ही हो सकता है जो उनके शासनकाल में दूसरों के घर जलाने, बलात्कार, अपहरण, लूट और वसूली के धंधों में लगे रहे थे। महिलाओं की इज्जत बसपाराज में लुटती रही और दलित महिला मुख्यमंत्री बलात्कारियों को ही संरक्षा देती रहीं थी। वह तो अदालतों ने आधा दर्जन बसपा मंत्रियों, विधायकों को जेल पहुॅचाया अन्यथा सुश्री मायावती तो दहशतगर्दो को गरीबो का मसीहा ही बताती थी।
संविधान में राज्यों में राष्ट्रपति षासन के लिए कुछ निश्चित प्राविधान है। बोम्मई केस से तनिक भी वाकिफ कोई भी पढ़ा लिखा व्यक्ति प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की बचकानी मांग नहीं कर सकता हैं। ऐसी मांग करना और प्रदेश में जंगलराज बताना अपनी घोर अज्ञानता का परिचय देना है।
बसपा के पांच साल में हर ओर भ्रष्टचार का परनाला बहता रहा था। बसपाई मंत्री विधायक अवैध कब्जे करने में लगे रहे लोकायुक्त तथा सीबीआई में इनकी तमाम फाइलें बनी हुई है। जनता उनकी तानाशाही से दुःखी और क्षुब्ध थी। प्रदेश की दुनिया भर में बदनामी हो रही थी। अपने समय की इस हकीकत से आंखे मंूदकर वे समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों को नकार रही है, अगर उनमें जरा भी लोकलाज होती तो वे ऐसा नहीं करती।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही स्पश्ट कर दिया था कि भ्रष्टाचारियों, गरीबों और महिलाओं का अपमान करनेवालों तथा गुंडई करनेवालों की जगह जेल में होगी। पूर्व मुख्यमंत्री को भलीभांति मालूम है कि अब समाजवादी पार्टी के राज्य में कानून का राज स्थापित है। प्रशासन संवैधानिक व्यवस्थाओं के तहत चलता है। अतः सुश्री मायावती को अपने भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरूपयोग के कारण भय सता रहा है। वे बचने के लिए गुहार लगा रही है और निराशा तथा कुंठा में अनापशनाप बयानबाजी कर रही है। यह उनका आचरण अलोकतांत्रिक एवं घोर निन्दनीय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गर्मी आते ही वाटर कूलर हो जाते खराब

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जरा सी देर में ही गला सूखने लगता है और ठंडे पानी की चाहत में निगाहें इधर उधर दौड़ने लगती हैं। इसी बीच रोडवेज बस अड्डे पर लगे वाटर कूलर दिखने पर उधर का रुख यात्री करते हैं, लेकिन वाटर कूलर से गर्म पानी आते देख निराष होकर वापस लौट आते हैं। राज्य सड़क परिवहन निगम के बस अड्डे से हर रोज कई हजार यात्रियों का रोज आना जाना होता है। क्षेत्रीय कार्यालय यहीं होने के कारण बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी यहां पहुंचते हैं। गत वर्ष यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बस अड्डा परिसर पर नया वाटर कूलर लगवाया गया था। लेकिन वह खराब हो गया है जिससे यात्रियों को पानी के लिए असुविधा हो रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नहीं खुलते आंगनबाड़ी केन्द्र

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई मल्लावां क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवो में आंगनबाड़ी सिर्फ कागजों पर ही है। नही खुलते केन्द्र और नही बनता हाटकुक और नही बंटती दलिया। बताते चले कि मल्लावां क्षेत्र और कुछ गांव माधौंगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों और गांवों में लगने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र सिर्फ कागजों पर ही चलते है। कार्यकत्री और सहायिका कभी केन्द्रों पर नही जाती, और बच्चों को हाटकुक और दलिया उपलब्ध नही होती हैं तथा अगर जाती भी है तो देर से आना और जल्दी भागने के चक्कर में रहती है जिससे गांवों में रहने वाले दलित, अति पिछड़े वर्ग के लोग वो पढ़े लिखे भी नही हैं उनको कोई न कोई बहाना बनाकर बेवकूफ बनाया जाता हैं कई कार्यकत्री तो अन्य जिलो में रहती है। फिर भी केन्द्रों का संचालन बड़ी चालाकी से कागजो पर किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी जानकर भी अनजान बने है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शहीदों के सम्मान के लिए नौजवानों को आगे आना चाहिए: सीडीओ

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई जिला विकास अधिकारी वियोधन कुमार यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए कहा कि जो सपना उन्होने भारत निर्माण का देखा था वह सपना अब नौजवान आगे आकर पूरा करने का प्रयास करें। वह रोमगढ़ रूइया में अमर सेनानी राजा नरपति सिंह के 156 वें विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही। उन्होने कहा कि नौजवान शिक्षित होने पर ही देश समृद्ध हो सकेगा। उन्होने कहा कि जब से उत्तराखण्ड अलग हो गया था तब से ही कुछ पर्यटन स्थल अलग हो गए थे। उन्होनेे कहा कि रूइया गढ़ी को पर्यटन स्थल का लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर भोला सिंह, महादेव प्रसाद आदि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में जयप्रकाश रावत, कप्तान ंिसह, विद्याराम वर्मा, अनिल सिंह, अभय शंकर गौड, गुड्डू, नवल, महेश्वरी, राहुल सिंह, संतोष कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मंदिरों में दिन भर गंूजते रहे माॅ के जयकारे

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई इन दिनों नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तातंा लगा रहता है और भजन, कीर्तन आदि होते रहते है। जिससे वातावरण में माॅ के मंत्रों से गंूजायमान रहता है। शहर के प्रमुख मंदिरो में श्रणण देवी मंदिर, बाबा मंदिर, रामजानकी मंदिर, बाबा तुरन्तनाथ मंदिर, आदि मंदिरों में दिनभर भक्तगणों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है और हर कोई माॅ से अपने मनौती पूर्ण होने के लिए मन्नते मांग रहा है। जिसके चलते मंदिर में प्रतिदिन जागरण, कीर्तन, हवन, आदि हो रहे है। बताते है कि इन दिनों माॅ का नाम लेने से सारी बाधाएं दूर हो जाती है और माॅ की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते है। इसलिए नवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चोरी की नियत से घुसे चोर, आहट पाकर भागे

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई कोतवाली शहर क्षेत्र के अन्तर्गत वैटगंज निवासी विनोद गुप्ता के आवास को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने की नियत से घर में घुसे लेकिन पाडोसी की आहट पाते ही चोर वहां से भाग निकले। गृहस्वामी विनोद गुप्ता ने बताया कि वह लोग दूसरे घर में थे। घर पर ताला लगा हुआ था जब वह लोग घर आए तो उन्होने कुण्डी टूटी हुई देखी और अन्दर के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया था। अब आपको बताते चलें कि इन शहर में इन दिनों चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। जिससे हर रोज कहीं न कहीं चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पुलिस जब तक एक घटना का खुलासा करती है तब तक चोरी पुलिस को चुनौती देते हुए दूसरी चोरी कर डालते है। जिससे पुलिस परेशान है लोगों से पुलिस का सहयोग करने की बात कह रही है। जब इस सम्बन्ध में पुलिस से बात करनी चाही तो उन्होने कहा कि जांच चल रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएम को दिया ज्ञापन

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई के कलेक्टेªट परिसर में ब्लाक टोडरपुर की ग्राम पंचायत कठमा के समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें ग्रामीणों ने आवास व विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणांे का कहना था कि 2012-13 में ग्राम पंचायत कठमा के नयापुरवा व समैचीपुर को शासन द्वारा डाॅ राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के अन्तर्गत चयनित किया गया था। लेकिन शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। जो शासन की मंशा के अनुरूप नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को आवास, विद्युततीकरण एवं अन्य समस्याओं की जांच कराकर गरीबों को उनके आवास आदि सुविधाएं जो शासन द्वारा प्रदत्त की जा रही है। उनका लाभ दिलाया जाए। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रधानाचार्या की मनमानी से अभिभावक परेशान

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई शहर कोतवाली बाबा मंदिर निवासी मुकेश सिंह ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में सेन्ट जेवियर्स की प्रधानाचार्या मौसमी चटर्जी पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पुत्र सूर्यांश, उज्जवल, अंशिका, तेजस्वी जो कक्षा 9, 7, 5 ,2 के छात्र है। सभी बच्चों की प्रेवश फीस जमा करा दी गई है। फिर प्रधानाचार्या अपनी मनमानी के चलते बच्चों को कक्षा में बैठने नही देती है और बच्चों को कक्षा से निकालकर धूप में खुले आसमान के नीचे बिठा दिया जाता है जिससे बच्चे अस्वस्थ्य हो गए है और उनका कहना था कि आज के बाद तुम लोग स्कूल नहीं आओगे और न ही तुम लोगों की फीस वापस दी जाएगी। इसी बात से परेशान बच्चों ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई जिस पर उन्होने डीएम से गुहार लगाते हुए प्रधानाचार्या को आदेशित कर बच्चों को स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने दी जाए साथ ही सभी बच्चों की तरह उनके बच्चों के साथ भी समान व्यवहार किया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निजीकरण का पहला प्रयोग टोरेन्ट पावर पूरी तरह फेल तो निजीकरण क्यों? पावर कारपोरेषन कर रहा विद्युत अधिनियम, 2003 का उल्लंघन पावर कारपोरेषन निजीकरण के सवाल पर आयोग को क्यों नही दे रहा जबाब। मुख्यमन्त्रीजी से माॅंग, निजीकरण प्रक्रिया पर लगे रोक। टोरेन्ट पावर का रोल आउट प्लान अनुमोदित नही, तो कैसे कर रहा कार्य।

Posted on 16 April 2013 by admin

Avadhesh Kumar Verma
Chairman                                                                                                                                                      U.P Rajya vidyut Upbhokta Parishad
Member – World Energy Council (WEC) London                                                                                (UPERC awarded Best Consumer
Member – International  Council On Large Electric System (Cigre) France             Organization InThe State Power Sector)
Member – State Advisory Committee (UPERC)                                                                                                   (Governed by: UPECWS)
Member – Quality Control Standing  Committee (UPERC)                                               A-1391/7, Indira Nager, Lucknow(U.P.)
Member –Energy Conservation Committee   (UPPCL)                                                                Mobile -9839011795-9415516317
Member –Electricity Supply Code Review Panel   (UPERC)                                                               e-mail : uprvup @ yahoo.co.in
Chairman –National Electricity Consumer Coordination Committee

उ0 प्र0 सरकार के इषारे पर पावर कारपोरेषन द्वारा बिजली कम्पनियों के अन्तर्गत कुछ क्षेत्रों का निजी करण / फ्रेन्चाइजीकरण करनें की कार्यवाही चल रही है। जिसका उ0 प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिशद हर स्तर पर विरोध करेगा। उ0 प्र0 में फेन्चाइजी का पहला प्रयोग मेसर्स टोरेन्ट पावर पूरी तरह फेल है। उपभोक्ता परिशद की लडाई का नतीजा है कि आज तक मेसर्स टोरेन्ट पावर का रोल आउट प्लान जो आयोग द्वारा अनुमोदित होना था नही हो पाया है। यह कहना किसी भी स्तर से गलत नही होगा कि मेसर्स टोरेन्ट पावर बिना रोल आउट प्लान अनुमोदित हुये कार्य कर रहा है जो पूरी तरह असंवैधानिक है। ऐसे में मेसर्स टोरेन्ट पावर के अनुबन्ध को अविलम्ब समाप्त किया जाना चाहिये।

उ0 प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिशद अध्यक्ष अवधेष कुमार वर्मा नें कहा कि निजीकरण / फेन्चाइजीकरण के मामले में जब उ0 प्र0 विद्युत  नियामक आयोग द्वारा 02 अपै्रल को अध्यक्ष पावर कारपोरेषन से यह जबाब तलब किया गया है कि कारपोरेषन बताये कि बिजली कम्पनियों द्वारा निजीकरण / फेन्चाइजीकरण की क्या भावी कार्य योजना है, निजीकरण व फेन्चाइजी चयन का आधार क्या है साथ ही यह भी बताना था कि इस योजना से भविश्य में विद्युत उपभोक्ताओं को क्या लाभ होने वाला है।
पावर कारपोरेयान अध्यक्ष द्वारा जबाब न देकर निजीकरण करनें की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गयी जो विद्युत अधिनियम, 2003 व नियामक आयोग के आदेषों की खुली अवमानना है। पावर कारपोरेषन षायद यह भूल गया है कि निजीकरण / फ्रेन्चाइजीकरण तब तक संवैधानिक घोशित नही हो सकता, जब तक नियामक आयोग द्वारा उस पर अपनी मुहर न लगायी जाये। ऐसे में सरकार व पावर कारपोरेषन को जनहित में अपनें निर्णय पर पुर्नविचार करना चाहिये।  वर्तमान में मेसर्स टोरेन्ट पावर द्वारा जिस तरह आगरा में उपभोक्ताओं का व्यापक उत्पीडन किया रहा है व भ्रश्टाचार  स्थापित किया जा रहा है उसे उपभोक्ता भूले नही है ऐसे में उपभोक्ता परिशद किसी भी सूरत में निजीकरण प्रक्रिया को जनहित में स्वीकार नही करेगा। अभी भी समय है सरकार यदि निजीकरण की बहुत पक्षधर है तो वह एक स्वतन्त्र कमेटी से निजीकरण के पहले प्रयोग मेसर्स टोरेन्ट पावर की जाॅंच करा ले, स्वतः सरकार को पता चल जायेगा कि आम जन-मानस का अक्रोष कितना व्यापक है, और उसका मुख्य कारण मेसर्स टोरेन्ट पावर द्वारा लगातार किया जा रहा उपभोक्ता उत्पीडन है। यह सब कृत्य तब हो रहा है जब प्रदेष के मुख्यमन्त्रीजी स्वयं ऊर्जा का कार्यभार देख रहे है, ऐसे में उपभोक्ता परिशद उनसे माॅंग करता है कि वह स्वयं आम जनमानस की आवाज को सुने और बिजली क्षेत्र में निजीकरण प्रक्रिया पर प्रदेष में रोक लगवाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2013
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in