Archive | February, 2013

शास्त्रीय गायन ने श्रोताओं को कर दिया मत्रंमुग्ध

Posted on 05 February 2013 by admin

कुम्भ मेला में भजनों एवं नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ शास्त्रीय एवं शास्त्रीय गायन ने श्रोताओं केा मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत किये गये बैले नृत्य ने दर्शकों केा नृत्य की से अलग विधा से अवगत कराया कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गायन एवं नृत्य का भरपूर आनन्द लिया। यह कार्यक्रम उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित है। नृत्य की अनेक विधाओं से लोगों को खूब आकर्षित किया इस कार्यक्रम में मधूर मृदुल ने गायन प्रस्तुत किया अपने गायन में मृदुल ने भजनों की मोहक प्रस्तुति की भजनों में भगवान एवं माॅ दुर्गा के भजनों केा प्रस्तुत किया। जिसमें श्रोताओं ने खूब पसंद किया। कार्यक्रम में दूसरी प्रस्तुति मधुप मुदगल ने कि उनके गायन ने श्रोताओं केा शास्त्रीय गायन के अनेक रूपो से प्रसन्न करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में रोनू मजूमदार ने बांसुरी वादन किया बांसुरी मधुर स्वर ने श्रेाताओं केा गदगद कर दिया। श्रोताओं ने तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वही पर मुम्बई के अनुपम राय एव ंदल द्वारा कथक नृत्य की विधा बैले प्रस्तुत किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मप्र के मंत्री ने संगम में स्नान कर मेले की व्यवस्था का लिया जायजा

Posted on 05 February 2013 by admin

मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने अपने परिवार के साथ त्रिवेणी में डुबकी लगाई। उनके साथ उनकी बहू और भोपाल की महापौर कृष्णा गौर, परिवार तथा विभागीय प्रमुख सचिव की 11 सदस्यों की टीम के साथ पिछले दो दिनों से इलाहाबाद और उ0प्र0 के धार्मिक स्थलों के दौरे पर हैं। संगम में डुबकी लगाने के बाद श्री गौर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज के यहां गये और अवधेशानंद से मुलाकात की।

mpश्री गौर ने अपनी विभागीय टीम के साथ प्रयागराज कुंभ में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। कुंभ के लिए बनाये गये पुलिस कंट्रोलरूम में भी गये, कंट्रोलरूम के सीसीटीवी विभाग में भी गये और वहां से पूरे संगम क्षेत्र में लगाये गए सीसीटीवी फुटेज से उन्होंने संगम क्षेत्र को देखा। दरअसल कुंभ में सुरक्षा के नजरिये से 65 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं जो 365 डिग्री के कोण में घूम सकते हैं और हर किसी पर नजर रख सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की इस हाईटेक व्यवस्था की शहरी विकास मंत्री बाबू लाल गौर ने जमकर तारीफ कीं।
श्री गौर संगम स्नान के लिए पहुंचे लेकिन उनका और उनके विभाग का मकसद प्रयागराज कुंभ की व्यवस्था को समझना भी था। दरअसल मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी हर बारह वर्ष में कुंभ का आयोजन होता है जिसकी तैयारी में बाबू लाल गौर और नागरिय प्रशासन विभाग जुटे हैं इस सिलसिले में इलाहाबाद मण्डलायुक्त देवेश चतुर्वेदी के साथ बाबू लाल गौर और नागरिय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एससीएस परिहार की एक बैठक हुई जिसमें श्री चतुर्वेदी ने मेले की पूरी व्यवस्था के विषय में अवगत कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुम्भ मेला में छः को राजनाथ सिंह आयेंगे

Posted on 05 February 2013 by admin

कुम्भ मेला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ  सिंह छः फरवरी को कुम्भ मेला में आयेंगे। नई दिल्ली से चार्टर प्लेन से पूर्वाहन साढे ग्यारह बजे बमरौली एयर पोर्ट पर आयेंगे और वहां से सरकिट हाऊस पहुंचेगें। सरकिट हाऊस से कुम्भ मेला में सेक्टर छः में विहिप के पण्डाल में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होगें। यहां से संगम जायेगें। श्री सिंह मोरीमुक्ति मार्ग चैराहा सेक्टर रसियाबाबा नगर में संतो का आर्शीवाद लेने जायेगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं केन्द्रीय संघटन मंत्री रामलाल भी होगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुम्भ मेला में 75 हजार राशन कार्ड जारी

Posted on 05 February 2013 by admin

कुंभ मेला में राशन कार्डो के निर्गत करने के अभियान के तहत अब तक कुल लगभग 75000 राशन कार्ड जारी किये जा चुके है। जिसमें कुल यूनिटों की संख्या 2.20 लाख है।
अपर जिलाधिकारी अखिलेष ओझा ने बताया कि कुंभ नगर में राशन कार्डो पर गेहूँ रू0 4.65 प्रति किलो, आटा रू0 5.00 प्रति किलो, चावल रू0 6.15 प्रतिकिलो व चीनी रू0 13.50 प्रतिकिलो की दर से दी जा रही है। बताया कि प्रति राशन कार्ड पर आटा 20 किलो, चावल 15 किलो, चीनी 5 किलो व मिट्टी का तेल रू0 15.40 प्रति लीटर की दर से 05 लीटर प्रति राशन कार्ड दिया जा रहा है। श्री ओझा ने यह भी बताया है कि रसोई गैस का रिफिल सिलेण्डर रू0 1249.50 की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी कुंभ मेला आर0आर0 शुक्ला ने बताया कि सेक्टर कार्यालयों से अब तक कुल 11039.05 कुन्तल आटा, 9342.20 कुन्तल चावल, 9456.75 कुन्तल चीनी एवं 377 कुन्तल गेहूँ का परमिट गोदामों हेतु जारी किया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पीआर डी के जवानों ने भोजन भत्ता की मंागा की

Posted on 05 February 2013 by admin

कुम्भ मेला में डयूटी पर आये पीआरडी के जवानों ने मेला प्रशासन से भोजन भत्ता दिये जाने की मांग की है।प्रान्तीय रक्षक दल जवानों का कहना है कि 1947 से जब से पीआरडी विभाग बना है तब से उनकी उपेक्षा की जाती रही है। पीआरडी के जवानों को सिर्फ 126 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाता है। जबकि पूरे मेले में चार जिलों से 560 जवान तैनात है जो साधु एवं संतो और मेला प्रशासन की सेवा में डयूटी पर तैनात है जबकि उन्हें कोई सुविधा नही दी गयी हैं होमगार्डो को अलग से भोजन भत्ता दिया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नों इंट्री का भय दिखा कर डग्गामारो से अपनी जेबे भर रहे है

Posted on 05 February 2013 by admin

जनपद के नगर मुख्यालय पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन नो इंट्री का पालन स्वयं नही कराना चाहता जिसके चलते दिनभर नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है वही सिपाही से लेकर दरोगा तक नों इंट्री का भय दिखा कर डग्गामारो से अपनी जेबे भर रहे है प्रशासन को न तो आम पैदल जनता की चिन्ता है न गंभीर मरीजो के समय पर जिला अस्पताल पहुंचने की चिंता है भले ही आम जनता को स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री निरूशुल्क १०८ की एम्बुलेंस उपलब्ध करा दे मगर जिले में पुलिस और प्रशासन ही अपनी कार्यशैली से सडको पर एम्बुलेंस नही चलने देना चाहता ।
बेहद आश्चर्य की बात है कि यातायात कर्मी व चैकियों का शायद ही कोई सिपाही या दरोगा गंभीर मरीज की एम्बुलेंस को जाम मे जगह दिलाने का प्रयास करते आज तक दिखा हो एम्बुलेंस चाहे हूटर बजाये या साईरन अब वाहनो पर इसका कोई फर्क नही पड़ता सबकी संवेदना मरीजो के प्रति खत्म हो गई है एम्बुलेंस को साईड न तो वाहन देना चाहते है न ही यातायात कर्मी दिलाना चाहते है वही चैकियों के सिपाही व रेसर डग्गामारो, ट्रको, टैक्टरो से पैसा लेकर वाकायदा कापी मे दस्तखत कर नो इंट्री मे प्रवेश दिलाते है । इसे पुलिस के सी०ओ० और पुलिस अधीक्षक भी बखूबी जानते है चूंकि दिन भर वो भी जाम में फंसते रहते है । उससे भी बडा आश्चर्य कि कभी भी सी०ओ० सिटी न ही पुलिस अधीक्षक गाडी से उतरकर आम जनता को राहत दिलाते नही देखे जाते बल्कि हूटर और शैडो की बदौलत आंखे बन्दकर अपने मार्ग पर आगे बढ़ जाते है आखिर ये सब घटना क्या बयां करती है।
नगर मे कोई टैक्सी स्टैण्ड नही है मगर फिर भी टैक्सी वालो से वसूली होती है वो चाहे डी०एम० बंगले के गेट पर खडा कर सवारी भरे या चैक मे नगर में टैम्पो स्टैण्ड है ही नही । मगर लगभग पांच सौ विव्रहृम दिनभर सड़को पर जाम लगाकर सवारी भरते दिखते है और यातायात दुरुस्त करने के लिए खडे होमगार्ड वसूली कर जाम लगवाते रहते है । वही पालिका अपने कांिरंदो से बिना रसीद १५ से २० रु० वसूली करती है और राजस्व के रुप में दस बीस रसीदें ही दर्ज कराई जाती है बकाया पालिका अधिकारियों की जेब मे जा रहा है यह कार्य वर्षो से अनवरत चल रहा है जिसे जिलाधिकारी तक जानती है मगर न तो राजस्व की चोरी रुक रही है न जाम हट रहा है न जनता को कोई फायदा हो रहा है हालत वयां करते है कि मुख्यमंत्री के लाख चाहने के बावजूद जिले में अंधेर गर्दी रुकने का नाम नही ले रही है ।
जनता व मरीजो के परिजनो ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नगर को यातायात जाम की अंधेरगर्दी का सत्यापन कर जिम्मेदारो पर कठोर कार्यवाही करें तभी जनता को १०८ का लाभ मिल पायेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई जिले के विकास कार्यों की समीक्षा उ0प्र0 में हरदोई जिले को प्रथम स्थान दिलायें -अभिषेक मिश्र

Posted on 05 February 2013 by admin

राज्य मंत्री, प्रोटोकाल एवं जनपद हरदोई के प्रभारी, प्रो0 अभिषेक मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि इस जनपद को विकास कार्यो में प्रथम स्थान पर लाने के कार्य किये जायें। उन्होंने जिला अधिकारी को निर्देश दियें कि प्रत्येक विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा अपने स्तर से भी करते रहें तथा जिस स्तर से परेशानी या समस्या आ रही हो, उसका निस्तारण उनके माध्यम से करायें।
श्री मिश्र आज यहाॅं नवीन भवन स्थित सभाकक्ष में हरदोई जिले के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कृषि, खाद्य एवं रसद, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, धान क्रय, मनरेगा, पेयजल मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, आॅगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन, सर्व शिक्षा अभियान, निःशुल्क टैबलेट, लैपटाप, कन्या विद्याधन, पढ़े बेटिया बढ़े बेटियाॅं आदि योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है कि ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुचे। उन्होंने बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दियें कि स्वास्थ्य सेवाओं विशेषकर डिलेवरी के मामले में सावधानी बरते तथा प्रयास करें कि ज्यादा से ज्यादा प्रसव सरकारी अस्पतालों में हों तथा लाने ले जाने के लिए सरकारी ऐम्बुलेंस का प्रयोग हो।
प्रो0 अभिषेक मिश्र ने ऊर्जा, गन्ना विकास, समाज कल्याण, जिला पंचायत, सिंचाई, श्रम और लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत आने वाले राजीव गांधी विद्युतीकरण, फीडर सेपरेशन, ऊर्जीकरण, बीज उत्पादन, गन्ना मूल्य भुगतान, पारिवािरक लाभ, छात्रवृत्रि, पेंशन, हमारी बेटी उसका कल, बी0 आर0 जी0 एफ0, सिल्ट सफाई बेरोजगारी भत्ता वितरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि में तेजी लाने के कार्यों के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी निष्ठा, ईमानदारी तथा पारदर्शिता के साथ किया जायें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। और सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस जिले का प्रभारी होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि इस जिले को प्रदेश में विकास में न0 एक पर लायें।
बैठक में हरदोई के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेष में 8978 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति

Posted on 05 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेष में आज दिन में पावर कारपोरेषन द्वारा 8978 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है।
आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 2445 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 371 मेगावाट, अनपरा से 1241 मेगावाट, पनकी से 77 मेगावाट, हरदुआगंज से 238 मेगावाट तथा पारीछा से 518 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 272 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेषन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 3899 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेषन से 800 मेगावाट, रोजा से 806 मेगावाट, बजाज इनर्जी से 402 मेगावाट तथा लैन्को से 354 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसान व गरीब का विकास सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Posted on 04 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर: अखिलेश यादव

dscn0561उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए वृहद स्तर पर राज्य में विकास योजनाएं लागू की गई हैं। प्रदेश सरकार किसानों व गरीबों के विकास पर विशेष ध्यान देते हुए उनकी समृद्धि के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। इसीलिए प्रदेश के बजट में किसानों व गांवोें के विकास के लिए यथा सम्भव अधिक धनराशि प्राविधानित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समग्र विकास हेतु शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था का सुदृढ़ होना जरूरी है, जिसके प्रति प्रदेश सरकार संवेदनशील है और इस दिशा में निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री आज जनपद आजमगढ़ में एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरान्त पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी सभी घोषणाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने व सभी फैसलों पर अमल कर रही है। सरकार द्वारा संचालित जनहित की सभी योजनाओं को आगामी बजट में शामिल किया जायेगा। साथ ही उन्हें अधिक जनकल्याणकारी, लाभपरक, सहज, सरल और सशक्त बनाया जायेगा। किसानों के हितों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार कृषि नीति किसानों की आम राय और उनके सुझावों से बनाती है। जहां भी किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा दिया गया है, उनकी सहमति के उपरान्त ही दिया गया है।
श्री यादव ने कहा कि किसानों और नौजवानों को रोजगार की आवश्यकता है। रोजगार के अवसरों के लिए प्रदेश सरकार की सकारात्मक पहल जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल सहित अन्य भर्तियां भी शीघ्र होंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में रोजगार के नये अवसर सृजित किये जा रहे हैं। नई उद्योग नीति बनाई गयी है ताकि उद्योगपति यहां आकर उद्योग लगायें और बेरोजगारों को रोजगार मिले। बेरोजगारी भत्ता योजना से युवाओं में निराशा दूर हुई है।
मुख्यमंत्री ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक बालिका के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। प्रदेश सरकार ने इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए ‘कन्या विद्याधन योजना’ व ‘हमारी बेटी-उसका कल’ योजना संचालित की है, जिससे धनाभाव के कारण गरीब परिवार की बालिकाएं शिक्षा से वंचित न होने पाएँ। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में महिला सुरक्षा हेतु वूमेन पावर लाइन 1090 सर्विस तथा इमरजेन्सी मेडिकल ट्रांसपोर्ट हेतु ‘समाजवादी स्वास्थ्य सेवा’ चलाई जा रही है, जो 108 नम्बर डायल करने पर 24 घण्टे उपलब्ध है। जिसके सार्थक परिणाम आ रहे हैं।
श्री यादव ने आजमगढ़ के स्थानीय विकास की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश के समन्वित विकास हेतु सतत प्रयासरत है।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने स्टाम्प, न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक सुरक्षा मन्त्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव के आवास पर आयोजित प्रीतिभोज में भाग लिया और उनके नवविवाहित पुत्र एवं पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव सहित प्रदेश मंत्रिमण्डल के कई सदस्य मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

‘जैन धर्म का प्रमुख केन्द्र थी फतेहपुरसीकरी’ पुस्तक लोकार्पित

Posted on 04 February 2013 by admin

18वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तक ‘जैन धर्म का
प्रमुख केन्द्र थी फतेहपुरसीकरी’ का ताज साहित्य उत्सव में लोकार्पण करते बाएं
से मेयर हरविजय सिंह बाहिया, इंद्रजीत आर्य, डॉ. भानु प्रताप सिंह, अशोक जैन
सीए, राहुल देव, पीयूष पांडे, अरविन्द जोशी, अलोक पुराणिक, चंडीदत्त शुक्ल,
अविनाश वाचस्पति, प्रतीक पांडे।

फ्लैग.. पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की किताब पर ताज साहित्य उत्सव में हुई
चर्चा

खोजपूर्ण खबरों के बाद हुआ था उत्खनन 1000 साल प्राचीन जैन प्रतमिाएं मिली थीं सीकरी के इतिहास पर नई रोशनी पड़ी इतिहास के छात्रों के लिए संग्रहणीय

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘जैन धर्म का
प्रमुख केन्द्र थी फतेहपुरसीकरी’ का लोकार्पण डीपीएस, शास्त्रीपुरम में चल रहे
ताज साहित्य उत्सव में किया गया।

मेयर इन्द्रजीत आर्य, प्रसिद्ध भाषाविद, टीवी एंकर राहुल देव, दिल्ली विवि में
प्राध्यापक, आर्थिक विषयों के जानकार और ज्योतिषवेत्ता आलोक पुराणिक, प्रख्यात
व्यंग्यकार, लोकप्रिय हिन्दी ब्लॉगर चर्चित ब्लॉग नुक्कड़ के मॉडरेटर अविनाश
वाचस्पति, युवा लेखक, कवि, सम्पादक, ब्लॉगर, भास्कर के फीचर सम्पादक चंडीदत्त
शुक्ल, पहले हिन्दी ब्लॉग और जय हो के संस्थापक प्रतीक पांडे, अरविन्द जोशी,
पत्रकार, लेखक पीयूष पांडे, ताज साहित्य उत्सव के जनक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
हरविजय सिंह बाहिया, समाजसेवी अशोक जैन सीए आदि ने पुस्तक का लोकार्पण किया।
बीआरए विवि के इतिहास एवं संस्कृति विभागाध्यक्ष  और पूर्व कुलपति प्रो. सुगम
आनंद थोड़ा विलम्ब से आए।

बदल सकता है सीकरी का इतिहास
इस मौके पर अशोक जैन सीए ने कहा कि दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिन्दुस्तान के
बाद डॉ. भानु प्रताप सिंह इस समय ‘द सी एक्सप्रेस’ के समाचार सम्पादक हैं।
फतेहपुरसीकरी के सम्बन्ध में खोजपूर्ण रिपोर्टिंग की। उस आधार पर पुरातत्व
विभाग ने खोजबीन की और फतेहपुरसीकरी के इतिहास पर नई रोशनी पड़ी। यह तथ्य
उद्घाटित हुआ कि एक हजार साल पहले फतेहपुरसीकरी जैन धर्म का प्रमुख केन्द्र
थी। यह पुस्तक इतिहास के विद्यार्थियों और नए पत्रकारों के उपयोगी है। अगर
व्यापक खोजबीन हो तो सीकरी का इतिहास भी बदल सकता है। उत्खनन में मिली
मूर्तियों के लिए उनके प्रयासों से सीकरी में संग्रहालय बनाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2013
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in