Archive | December, 2012

भारतीय जनता का प्रदेश परिषद का सम्मेलन कल

Posted on 02 December 2012 by admin

भारतीय जनता का प्रदेश परिषद का सम्मेलन कल दिनांक 02 दिसम्बर 2012 को प्रातः 10ः30 बजे कैपिटल प्रेक्षग्रह (सिनेमा गृह) में होगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि प्रदेश परिषद के सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन का परिणाम प्रदेश के चुनाव अधिकारी श्री कप्तान सिंह सोलंकी घोषित करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ-साथ प्रदेश में चुनाव अधिकारी श्री कप्तान सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कलराज मिश्र, श्री विनय कटियार, राष्ट्रीय मंत्री श्री वरूण गाँधी, श्री अशोक प्रधान, श्री संतोष गंगवार भी उपस्थित रहेंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंह, श्री केसरीनाथ त्रिपाठी, श्री रमापतिराम त्रिपाठी, श्री सूर्यप्रताप शाही, भाजपा के नेता विधानसभा श्री हुकुम सिंह, एवं विधान परिषद के नेता डा0 नैपाल सिंह इस सम्मेलन को गरिमा प्रदान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नियमित इलाज से एच0 आई0 वी0 संक्रमित व्यक्ति सेहतमंद जीवन जी सकता है -अहमद हसन

Posted on 02 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन ने कहा है कि एच0 आई0 वी0 के प्रति जागरूकता जरूरी है क्योंकि एक बार संक्रमण हो गया तो उसका इलाज मुमकिन नहीं है। संक्रमण पर सिर्फ काबू ही पाया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह विचार विष्व एड्स जागरूकता दिवस के अवसर पर विधान सभा के सामने एक कार्यक्रम में व्यक्त किए। स्वास्थ्य मंत्री ने गुब्बारे उड़ाकर तथा हरी झण्डी दिखाकर एड्स जागरूकता रैली को रवाना किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेष में एच0 आई0 वी0 संक्रमित व्यक्ति लगभग 87 हजार हैं। इनके इलाज के लिए प्रदेष सरकार की ओर से भरपूर बजट व  दवायें उपलब्ध करायी जा रही हैं। पैसे की कोई कमी नहीं होने पायेगी। इस अवसर पर मंत्री जी ने नवयुवकों, स्कूली बच्चों, एन0 जी0 ओ0 संचालकों का विषेष रूप से सहयोग  मांगा।
श्री हसन ने बताया कि रेड रिबन एक्सप्रेस के माध्यम से लाखों को जागरूक किया गया, इसके भी सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। प्रदेष की जनता में जागरूकता लाकर एड्स पर काबू पाया जा सकता हैं
कार्यक्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री शंखलाल मांझी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर  एम0 एल0 सी0 डा0 मधु गुप्ता, परियोजना प्रबन्धक श्री आषीष गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस0 एन0 एस0 यादव सहित सैकड़ो स्कूली छात्र/छात्रायें तथा स्वास्थ्य विभाग के  अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भूतपूर्व प्रधान मंत्री श्री इन्द्र कुमार गुजराल के निधन पर राजकीय शोक

Posted on 02 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव श्री अषोक घोष, उ0 प्र0 पुर्नगठन तथा सामान्य प्रषासन ने बताया कि भूतपूर्व प्रधान मंत्री श्री इन्द्र कुमार गुजराल के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक मनाया जायेगा। इस अवधि में कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे।
श्री घोष ने बताया कि श्री इन्द्र कुमार गुजराल भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली का निधन 30 नवम्बर को हो गया था। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देंष के अनुसार पूरे भारत में 30 नवम्बर से 6 दिसम्बर (‘‘दोनों दिवसों को सम्मिलित’’) करते हुए सात दिन का राजकीय शोक मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेष में जहाॅं राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराये जाते हैं, वहाँ राष्ट्रीय ध्वज झुकाये जायेंगे। (हाफ मास्ट पर रहेंग)े इस अवधि में कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दिन में जनता पुलिस की वसूली से त्रस्त शाम को अपराधियों से त्रस्त

Posted on 02 December 2012 by admin

जनपद में पुलिस व्यवस्था फेल अपराधी हुए सव्रिहृय महिला कप्तान की हनक को नही मानते दरोगा व सिपाही शाम पांच बजे के बाद पुलिस व सुरक्षा विहीन हुआ पूरा जिला दिन में जनता पुलिस की वसूली से त्रस्त शाम को अपराधियों से त्रस्त ।
गौरतलब हो कि नगर सहित जिले में सपा सरकार की दयानतदारी से तैनाती पाये पुराने सिपाही और पुराने दरोगाओं के आते ही बसपा सरकार मे जिला छोड चुके अपराधियों के फिर से जिले मे सव्रिहृय हाने से अपराधो की बाढ आ गई है वही जिलें मे महिला कप्तान होने का पूरा फायदा ये पुराने सिपाही व दरोगा उठा रहे है । जिसके चलते न तो अब सी०ओ० न ही एडीशनल रात्रि गस्त के दौरान चेकिंग करते है न ही इन दरोगाओं व सिपाहियों पर किसी अधिकारी का कौई खौफ है जिससे पूरे क्षेत्र मे सरकारी अपाची से वाहन वसूली और रात्रि को पूरा आराम वो भी शराब और शबाब के साथ इससे अच्छी नौकरी और शासन शायद आजरइ भारत मे कभी नही आया होगा । अब तो अधिकारियों व दरोगा के सरकारी मोबाईल शाम छरू बजे के बाद नाट रिचविल हो जाते है ।
नगर कोतवाल व चैकी के दरोगाओ का अनजाना नम्बर जनता व मीडिया जानती ही नही है जिससे घटना के वक्त उठना ही नही है सपा राज्य मे राम राज्य का अनूठा उदाहरण शायद उ०प्र० में कही फिर देखने को मिले । नगर मे चोरियो व अपराधो की बाढ आ गई है चेन छिनैती, मोटर साईकिल चोरी तो कोतवाली के सामने से दिन दहाडे हो रही है । आखिर कहां गया पुलिस कप्तान का वो तेवर जो इनक आगमन पर जनता ने देखा था या वो महज दिखावा था आज सी०ओ० के सामने डग्गामार आराम से बीच चैराहे पर खडे है । कप्तान के बंगले के बगल बढैयावीर मे हत्या व मर्डर हो रहा है आखिर ये सब क्या है ।
एडिशनल व सी०ओ० काली फिल्म वाली गाडी से बंगला व आफिस आ जा रहे है जनता तो क्या ज्यादातर मीडिया भी इन लोगो को नही पहचानती ये कैसे आला अधिकारी है गभडिया व शाहगंज चैकी वूसली चैकी बन चुकी है दरोगा पत्रकार का कैमरा मोबाईल तक छीन ले रहे है तो अपराधी की बात ही दूर है उस पर भी अश्वासन के बाद भी कोई कार्यवाही नही से सब क्या दर्शाता है क्या जनपद की पुलिस अखिलेश सरकार विरोधी हो गई है जनता मे सरकार को अपराधो के जरिये बदनाम किया जा रहा है जनता अपराधो से त्रस्त होकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौप रही है क्या पुलिस कप्तान की वाकई ये दरोगा व सिपाही परीक्षा ले रहे है या कुछ दूसरी बात है ।
एक यातायात दरोगा कभी पैदल नही चलता कभी जाम हटवाते नही दिखता कोतवाल कभी नगर मे गस्त नही करता दिखता न तलासी ना ग्रस्त न वीट के सिपाही की जांच सब कुछ अधेंर गर्दी हो चली है । एक पार्क मे सिपाही स्वयं सरेबाजार रंगरलियां मना रहे है मगर अधिकारी खामोशी से सब देख रहे है महिला थाना पूरे परिदृश्य से गायब है आखिर इसका क्या काम है ।
व्यापारी महिलाएं, छात्राएं, वाहन स्वामी सभी सभ्रान्तजन सभी त्रस्त है आखिर पुलिस कप्तान को क्या हो गया है क्यो नही दिख रहा सख्त तेवर पुलिस अधिक्षक क्यो नही इन भ्रष्ठ कर्रि्मयों पर कार्यवाही करती है । जनता साथ है न नेता, न पार्टी जनता तेज तर्रार पुलिस कप्तान के साथ है न कि भयभीत और ढीले ढाले प्रशासन के साथ जनता सुरक्षा, संरक्षा और न्याय चाहती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के बहुमुखी विकास के लिए अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें: मुख्यमंत्री

Posted on 02 December 2012 by admin

आई0ए0एस0 संवर्ग में नव प्रोन्नत अधिकारियों ने  मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के बहुुमुखी विकास के लिए अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता से क्रियान्वित करें। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित की जा रही कई योजनाओं का हवाला देते हुए अधिकारियों से अपील की कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराने में अपना सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि आई0ए0एस0 संवर्ग में बड़ी संख्या में अनुभवी अधिकारियों के आ जाने से प्रदेश को लाभ मिलेगा।

up-cm-akhilesh-yadav-with-senior-ias-officers-1

मुख्यमंत्री ने यह अपेक्षा आज यहां अपने सरकारी आवास पर पी0सी0एस0 से आई0ए0एस0 संवर्ग में नव प्रोन्नत अधिकारियों से वार्ता के दौरान की। इस अवसर पर नव प्रोन्नत अधिकारियों ने पी0सी0एस0 के वरिष्ठ अधिकारियों की आई0ए0एस0 संवर्ग में बड़ी संख्या में पदोन्नति पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास सम्बन्धी सभी योजनाओं को उनके स्तर से पूरी पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ लागू किया जाएगा। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि इन योजनाओं में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जनसमस्याओं के निराकरण एवं जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
नव प्रोन्नत अधिकारियों ने पी0सी0एस0 संवर्ग से आई0ए0एस0 संवर्ग में बड़ी संख्या में प्रोन्नति किये जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके सहयोग के फलस्वरूप ही पी0सी0एस0 संवर्ग को यह सफलता मिली है।
अधिकारियो ने संसदीय कार्य मंत्री श्री मोहम्मद आजम खां, लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग एवं सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पी0सी0एस0 संवर्ग के विभिन्न वेतनमानों में भी बहुत अधिक संख्या में अधिकारियों को देय सेलेक्शन ग्रेड तथा उच्चतर वेतनमान मिले हैं, जो वर्तमान राज्य सरकार के सकारात्मक रुख का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णयों से पी0सी0एस0 संवर्ग का मनोबल बढ़ा है।
नव प्रोन्नत अधिकारियों के अनुसार आई0ए0एस0 संवर्ग में वर्ष 2006 से पद रिक्त थे, जिनके विरुद्ध पी0सी0एस0 अधिकारियों के कोटे की पदोन्नति वर्तमान वर्ष में होना मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का पी0सी0एस0 अधिकारियों की कार्य क्षमता के प्रति विश्वास एवं इस कैडर के प्रति उनके स्नेह का प्रतीक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से 01 दिसम्बर, 2012 को उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री आर0पी0एन0 सिंह भेंट करते हुए।

Posted on 02 December 2012 by admin

up-cm-akhilesh-yadav-with-rpn-singh-1

Comments (0)

रवीन्द्रालय, लखनऊ में आयोजित उर्दू हेरिटेज कारवां के अवसर पर 29 नवम्बर, 2012 को अन्तर्राष्ट्रीय मुशायरा में जस्टिस मारकण्डेय काटजू सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव को सम्मानित करते हुए।

Posted on 01 December 2012 by admin

shri-mulayam-singh-with-justice-kataju

Comments (0)

हस्तक्षेप करने का पुरज़ोर अनुरोध किया

Posted on 01 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेष के हज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आज़म खाँ ने भारत के प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह को एक मार्मिक पत्र लिखकर सऊदी अरब में हिन्दुस्तान विषेषकर उत्तर प्रदेष व बिहार के हज यात्रियो के साथ भारतीय दूतावास द्वारा उनकी देखभाल के लिए तैनात किये गये कर्मियों व सऊदी  हुकूमत के कर्मियों द्वारा किये जाने वाले अपमान जनक दुव्र्यवहार की ओर उनका ध्यानाकर्षण किया है और इस मुद्दे पर उनसे हस्तक्षेप करने का पुरज़ोर अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सम्पन्न हुए हज में मोहम्मद आज़म खाँ स्वयं शरीक हुए थे और वहाँ पर हिन्दुस्तानी हज यात्रियों को जिन दिक्कतों, मुष्किलों व जि़ल्लतों का सामना करते हुए उन्होंने पाया उससे वे बहुत दुःखी हुए और अन्ततः प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें इन शर्मनाक व अमानवीय हालात से अवगत कराते हुए उनसे इन मुद्दों के सम्मानजनक हल के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की ग़ुज़ारिष की है।
अपने पत्र में हज समिति के अध्यक्ष श्री खाँ ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस सिलसिले में सऊदी हुकूमत से उसके व्यवहार और काम करने के तरीकों पर बात करें और उनसे यह भी सुनिष्चित करने को कहा जाय कि वे उतने ही हाजी दुनिया भर से बुलायें जितने हाजियों को वे सुचारू रूप से हज करा सकते हों। उन्होंने कहा कि यदि अधिक संख्या में हज यात्री बुलाये जाते हैं तो उन्हें कामर्षियल दृष्टिकोण से ऐसी सारी सुविधायें दी जायें जिसका पैसा हज यात्री अदा करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से यह भी अनुरोध किया है कि भारतीय दूतावास व सेन्ट्रल हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों की सुविधा के लिए जो कर्मी तैनात किये जाते हैं उन्हें भी अपनी ड्यूटी को सही ढंग से निभाने और हज याित्रयों के साथ विनम्र व्यवहार करने की सख़्त हिदायत दी जाये। साथ ही हिन्दुस्तानी हज यात्रियों के साथ ऐसे देषों के कारिन्दे न तैनात किये जायें जो हिन्दुस्तानियों से नफ़रत करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बंग्लादेष के लोग भी मुअल्लिम, ड्राइवर व अन्य कार्यों के लिए भारतीय दूतावास द्वारा लगाये जाते हैं और ये लोग भारतीय हज यात्रियों के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हंै। अतः यह आवष्यक है कि इस तरह के लोगों को नियोजित करने पर कड़ा प्रतिबंध लगाया जाये।
श्री आज़म खाँ ने अपने पत्र में हज के दौरान सऊदी अरब में केरल के लोगों के वर्चस्व का जिक्र करते हुए कहा है कि केरल के ये लोग अन्य राज्यों के हज यात्रियों की उपेक्षा करते हैं और सिर्फ़ अपने प्रान्त के लोगों व वहाॅं के राजनैतिक महानुभावों के ही आगे-पीछे रहते हैं। उन्होंने जोर देकर प्रधानमंत्री से कहा है कि केरल के इस वर्चस्व को समाप्त किया जाना ज़रूरी है और साथ ही एक ऐसी व्यवस्था सुनिष्चित की जाये जिसमें देष के सभी राज्यो का संतुलन बरक़रार रहे। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि उत्तर प्रदेष देष का सबसे बड़ा राज्य है और वहाॅं से सर्वाधिक हज यात्री जाते हैं तो फिर उनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जाता है और उन्हें केरल की राजनीति और वहाॅं से आये हुए लोगों से अपमानित क्यों होना पड़ता है।
प्रदेष के हज मंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि हिन्दुस्तानी हज यात्रियों की सऊदी अरब में होने वाली दुष्वारियों के मद्देनज़र उत्तर प्रदेष राज्य हज समिति  द्वारा आगामी फ़रवरी-मार्च में एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस सम्मेलन में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है ताकि वे भी सऊदी अरब में हिन्दुस्तानी हज यात्रियों को होने वाली बेषुमार दिक़्क़तों से अवगत हो सकें और इनके निराकरण के लिए उचित व प्रभावी दिषा-निर्देंष दे सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बीजों एवं उर्वरक की अहम भूमिका

Posted on 01 December 2012 by admin

प्रदेष के उत्पादन/उत्पादकता में गुणवत्तायुक्त बीजों एवं उर्वरक की अहम भूमिका होती है। प्रमाणित बीजों तथा संतुलित उर्वरकों के प्रयोग से उत्पादन/उत्पादकता में लगभग 20-25 फीसदी की वृद्धि होती है। गुणवत्तायुक्त बीजों की उपलब्धता सुनिष्चित हो इस हेतु कृषि मंत्री के निर्देषन में रबी की समस्त फसलों की उन्नतषील प्रजातियों के बीज प्रदेष के कृषकों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कृषि मंत्री ने यह सुनिष्चित किये जाने के आदेष दिये हैं कि सरकारी अथवा अर्द्धसरकारी संस्थाओं के बिक्री केन्द्रों से वितरित किये जाने वाले अनुदानित बीज केवल उन्हीं संस्थाओं से प्राप्त किये जायेंगे, जो संस्थायें अपने निजी प्रक्षेत्रों अथवा उत्पादक कृषकों द्वारा बीज का उत्पादन कराती हैं। किसी भी निजी संस्थाओं द्वारा उत्पादित बीज का क्रय कर सरकारी एवं अर्द्धसरकारी बिक्री केन्द्रों से बीज का वितरण नहीं किया जायेगा।
कृषि मंत्री श्री आनन्द सिंह ने आज यहाॅं यह निर्देंष अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त कृषि निवेषों की उपलब्धता समय से सुनिष्चित की जाये। रबी फसलों के बीजों की आवष्यकता के अनुरूप ही बीजों की उपलब्धता समय से करायी गयी है, जिसके परिणाम स्वरूप प्रमाणित बीजों के प्रति किसानों में उत्साह है तथा राजकीय बीज बिक्री केन्द्र बीजों की उपलब्धता के लिए आकर्षण केन्द्र बने हुए है। बीजों की उपलब्धता के साथ-साथ प्रदेष में उर्वरकों की उपलब्धता भी सुनिष्चित कराई गई है।
कृषि मंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेष में उर्वरकों की कमी नहीं है। राज्य सरकार द्वारा विषेष प्रयास कर डी0 ए0 पी0, एन0 पी0 के0, एवं यूरिया उर्वरकों की प्रीपोजषनिंग की गयी है। उन्होंने बताया कि यूरिया की प्रीपोजषनिंग का लक्ष्य 3.0 लाख मी0 टन के सापेक्ष 2.23 लाख मी0 टन की प्रीपोजषनिंग कर ली गयी है। इसी प्रकार डी0 ए0 पी0 में प्रीपोजषनिंग लक्ष्य 5.00 लाख मी0 टन के सापेक्ष 5.65 लाख मी0 टन की प्रीपोजषनिंग की गयी है। इसका प्रभाव यह रहा कि वर्तमान में प्रदेष में डी0 ए0 पी0, एन0 पी0 के0 एवं यूरिया उर्वरकों का कोई अभाव नहीं रहा है। राज्य सरकार द्वारा नियमित रूप से उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की जा रही है। विगत 8-10 वर्षों के बाद प्रदेष में यह स्थिति आयी है कि अभी राज्य के किसी भी जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं रही है।
श्री आनन्द सिंह ने बताया कि कृषकों की मांग को देखते हुए मुख्य रूप से यूरिया की उपलब्धता का लक्ष्य 26.00 लाख मी0 टन के सापेक्ष 26.93 लाख मी0 टन की उपलब्धता की गई है अर्थात 104 प्रतिषत की उपलब्धता बनी हुई है। इसी प्रकार डी0 ए0 पी0 के लक्ष्य 5.50 लाख मी0 टन के सापेक्ष 11.64 लाख मी0 टन की उपलब्धता सुनिष्चित करा दी गयी है। इस प्रकार 212 प्रतिषत की उपलब्धता सुनिष्चित है। इसी क्रम में एन0 पी0 के0 जिसका लक्ष्य 3.25 लाख मी0 टन निर्धारित है, उसके सापेक्ष 6.00 लाख मी0 टन की उपलब्धता सुनिष्चित है, जो 185 प्रतिषत है। पोटाषयुक्त एम0 ओ0 पी0 का लक्ष्य 1.00 लाख मी0 टन निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 1.28 लाख मी0 टन की उपलब्धता कराते हुए 128 प्रतिषत की प्राप्ति है। प्रदेष के सभी अंचलों में उर्वरकों एवं बीजों की उपलब्धता सुनिष्चित्ता के कारण किसानों में बुवाई के प्रति उत्साह है तथा कृषि के मुख्य निवेषों के प्रति किसान आवस्त है। प्रमाणित बीजों एवं संतुलित उर्वरकों के प्रयोग से प्रदेष के उत्पादन में अवष्य वृद्धि होगी। अतः हम बारहवीं पंचवर्षीय योजना की समाप्ति तक 5 प्रतिषत ग्रोथ वृद्धि प्राप्त करने में सफल होेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

7351 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है

Posted on 01 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेष में आज दिन में पावर कारपोरेषन द्वारा 7351 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है।
आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 2623 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 467 मेगावाट, अनपरा से 1422 मेगावाट, पनकी से 135 मेगावाट, हरदुआगंज से 232 मेगावाट तथा पारीछा से 367 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 231 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेषन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 1968 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेषन से 450 मेगावाट, रोजा से 1080 मेगावाट, बजाज इनर्जी से 284 मेगावाट तथा लैन्को से 715 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in