Archive | December, 2012

सिंचाई मंत्री की केन्द्रीय जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

Posted on 05 December 2012 by admin

प्रदेश में चल रहे सिंचाई विभाग के वृहद एवं मध्यम सिंचाई योजनाओं पर भारत सरकार से अनुदान अवमुक्त करने के क्रम में जल संसाधन मंत्रालय भारत सरकार के श्री प्रदीप कुमार, आयुक्त (परियोजना), श्री टी0डी0 शर्मा संयुक्त आयुक्त (परियोजना), केन्द्रीय जल आयोग श्री बी0जी0 कौशिक एवं श्री एस0पी0 सिंह मुख्य अभियंता एवं लखनऊ स्थित निदेशक के साथ शासन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश में चल रही नौ सिंचाई योजनाओं की जिन पर केन्द्रीय सहायता अवमुक्त की जानी है, विस्तृत चर्चा हुयी तथा अनुदान की स्वीकृत में आ रहे गतिरोध को समाप्त किये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया। शासन एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा बुन्देलखण्ड में चल रही तीन परियोजनाओं कचनौदा, बाँध परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजनाओं एवं लहचुरा बांध परियोजनाओं पर अनुदान अवमुक्त करने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों से अनुरोध किया। सरयू नहर परियोजना जो कि अगस्त 2012 में राष्ट्रीय परियोजना घोषित की जा चुकी इस पर राज्य के अधिकारियों ने अपना पक्ष रखते हुए तत्काल अनुदान अवमुक्त किये जाने हेतु अनुरोध किया। इसी प्रकार कनहर सिंचाई परियोजना पर भी अनुदान अवमुक्त के लिए अनुरोध किया। यह सरयू नहर परियोजना एवं कनहर परियोजना के क्रमशः राष्ट्रीय परियोजना एवं सूखा, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र, नक्सल प्रभावी क्षेत्र में स्थित होने के कारण इन परियोजनाओं के लिए भारत सरकार से 90 प्रतिशत का अनुदान प्राप्त होना है जिस पर प्रमुख सचिव सिंचाई द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु विशेष अनुरोध किया गया है।
श्री शिवपाल सिंह यादव मा0 मंत्री सिंचाई एवं बाढ़, लोक निर्माण विभाग एवं सहकारिता से भी केन्द्र से आये अधिकारियों ने सम्पर्क कर वार्ता किया तथा इन अधिकारियों ने शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही किये जाने हेतु मा0 मंत्री जी को आश्वस्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़कें खराब पाई जाने पर लो0नि0 विभाग के अधिशासी एवं सहायक अभियंता निलम्बित

Posted on 05 December 2012 by admin

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने श्री जागेम्बर सिंह अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण जालौन उरई तथा श्री ए0 के0 तिवारी सहायक अभियंता प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0 विभाग जालौन उरई को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
इन दोनों अभियंताओं द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश के बावजूद इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी, जिसके कारण उन मार्गों पर चलना मुश्किल है तथा मार्गों की स्थिति अत्यन्त खराब है। इन गम्भीर आरोपों के कारण इन दोनों अभियंताओं को निलम्बित किया गया है। निलम्बन अवधि ने इन दोनों अभियंताओं को प्रमुख अभियंता (विकास) लो0नि0 विभाग के कार्यालय से सम्बन्ध किया गया है।
इस प्रकरण की जांच हेतु मुख्य अभियंता मध्य क्षेत्र लो0नि0 विभाग लखनऊ को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इलाहाबाद परिक्षेत्र की अपराघ स्थिति एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की

Posted on 05 December 2012 by admin

प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह आर0एम0 श्रीवास्तव एवं पुलिस महानिदेशक श्री ए0सी0 शर्मा ने आज इलाहाबाद के पुलिस लाइन सभागार में इलाहाबाद परिक्षेत्र की अपराघ स्थिति एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले अपराधों की प्रवृत्ति का अध्ययन कर उसे रोकने के लिए ठोस कार्य योजना बनाकर कार्यवाही करें। उन्होंने संगठित अपराधियों के विरुद्ध भी प्रभावी ढंग से कार्यवाही के निर्देश दिये। अपराध नियंत्रण के कार्यो में पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं अपर पुलिस अधीक्षकों की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने तथा इसका पर्यवेक्षण रेंज डी0आई0जी0 एवं जोनल आई0जी0 द्वारा किये जाने के निर्देश दिये गये। यह भी निर्देश दिये गये कि वरिष्ठ अधिकारी टीम लीडर की भांति अपने अधीनस्थों का मार्गदर्शन करें।
प्रमुख सचिव गृह आर0एम0 श्रीवास्तव ने कहा कि हर हाल में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सदभाव बनाये रखा जाय तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतनें पर लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक माहौल को खराब करने वाले तत्वों की पहले से ही सूची बनाकर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय तथा इस सूची को हर महीने अद्यतन भी किये जाने की भी व्यवस्था की जाय। उन्होंने इस कार्य के लिए अभिसूचना कार्य में लगी ईकाईयों का भी सक्रिय सहयोग लिये जाने की अपेक्षा की।
पुलिस महानिदेशकए0सी0 शर्मा ने दुर्दान्त चिन्हित अपराधियों को सजा दिलाने के लिए उनके मुकदमों की पैरवी सम्बन्धित कार्यो की जनपदवार गहन समीक्षा करते हुये इस दिशा में अब तक किये गये कार्यवाही पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देशित किया कि इस कार्य के लिए ऐसे दुर्दान्त अपराधियों का चिन्हांकन किया जाय जिनका क्षेत्र की जनता में आतंक हो तथा उनको सजा मिलने से जनमानस पर अच्छा प्रभाव पड़े।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक को एक-एक तथा प्रत्येक पुलिस क्षेत्राधिकारी को दो-दो चिन्हित दुर्दान्त अपराधियों के विरुद्ध न्यायालयों में चल रहे अपराधिक मुकदमों की सघन पैरवी की जिम्मेदारी सौपीं गयी है ताकि उन्हें अधिकतम सजा मिल सके। अपराधियों को सजा दिलाने के कार्य में तेजी लाने के लिए जिलों में गठित मानीटरिंग कमेटी की बैठकें नियमित आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये तथा यह भी अपेक्षा की गयी कि इस कार्य में आ रही कठिनाईयों पर बैठक में विशेष रुप से चर्चा कर कार्यवाही की जाय।
प्रमुख सचिव गृह ने हर्ष फायरिंग की घटनाओं में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों में दर्ज अभियोगों की प्रगति समीक्षा प्रभावीढंग से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाय तथा नियम विरुद्ध कार्य करने वाले असलहा धारकों के शस्त्र लाइसेंस नियमानुसार निरस्त किये जायें। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों की बैठकें हर महीने नियमित रुप से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जाय तथा उनके द्वारा उठाये गये महत्वपूर्ण प्रकरणों को अभिलेखों में दर्ज कर सही मामलों में प्रभावी कार्यवाही भी की जाये।
आर0एम0 श्रीवास्तव ने जिला मजिस्ट्रेटों द्वारा किये जा रहे क्रिमिनल कोर्ट वर्क की जिलेवार गहन समीक्षा की तथा इस कार्य में तेजी लाने हेतु सप्ताह में एक दिन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने गुण्डा एक्ट के प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्रता से निस्तारण तथा जिलाबदर गुण्डों की सूचना का समुचित प्रचार- प्रसार भी किये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि कुम्भ मेला के दौरान ट्रैफिक के सुचारु आवागमन की समुचित व्यवस्था की जाय ताकि जनसामान्य को कोई कठिनाई उत्पन्न न हो। साथ ही धार्मिक भावनाओं को भड़का कर गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाय।
बैठक में इलाहाबाद के मण्डलायुक्त श्री देवेश चतुर्वेदी, पुलिस महानिरीक्षक श्री आलोक शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक एन0 रविन्दर के अलावा इलाहाबाद, कौशाम्बी, फतेहपुर व प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पकिस्तान के कंराची शहर में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के मंदिर घर ठहाने का नेशनल पीस फेडरेशन ने विरोध जताया

Posted on 05 December 2012 by admin

नेशनल पीस फेडरेशन के कार्यालय 19, स्टेशन रोड विकास दीप हुसैनगंज लखनऊ में एक आवश्यक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष हारिश सिद्दीकी की अध्यक्षता मंे संम्पन्न हुई बैठक का संचालन फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री शमशुद्दीन ने किया बैठक में रिहाई मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैद अध्यक्ष फारूकी राष्ट्रीय बुनकर एवं दस्तकार कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष अफजाल अहमद आजाद व नेशनल फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव इसरार उल्ला सिद्दीकी यूथ गैंग फार जस्टिस के प्रदेश अध्यक्ष ए0एस0 नोमानी एवं डाॅ0 अम्बेडकर मिशन भारत के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह अशोक अल्पसंख्यक हिन्दुओं के मन्दिर गिराये जाने की भर्सना की।

पाकिस्तान, कंराची शहर में 150 वर्ष प्राचीन श्रीराम पीर मंन्दिर का दृष्य
hindu-temple-in-pakistan-1hindu-temple-in-pakistan

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हारिश सिद्दीकी ने पाकिस्तान के शहर करांची में रहने वाले हिन्दुओं के घर एवं मन्दिर गिराने पर ऐतराज जताते हुए कहा कि पाकिस्तान की हकूमत वहां रहने वाले विभिन्न प्रकार के अल्पसंख्यकों जैसे हिन्दु, ईसाइयों, पारसी को जान माल की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें।
नेशनल पीस फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव इसरार उल्ला सिद्दीकी ने कहा कि पाकिस्तान के कंराची के 150 वर्ष पुराने श्रीराम पीर मंदिर को वहां के बिल्डर द्वारा ढ़हाने और हिन्दुआंे के मकान तोड़ने की जितनी भी निन्दा की जाये वह कम है।
श्री सिद्दीकी ने कहा कि पाकिस्तान इस्लाम को मानने वाला मुल्क है और पाकिस्तान के संविधान में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। इस्लाम में सभी धर्मो सम्प्रदायों का आदर करना सिखलाया गया है जितनी मस्जिद पवित्र है उतना मंदिर भी पवित्र है वहां के मुसलमानों को रहने वाले अल्पसंख्यक हिन्दुओं और उनके पवित्र धार्मिक स्थानों की हिफाजत करना चाहिए।
रिहाई मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैद अहमद फारूकी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिन्दुओं के पवित्र धार्मिक स्थलों व उनकी हिफाजत के लिए अलग से प्रकोष्ठ बनाये जिसमें अल्पसंख्यक हिन्दुओं की भागीदारी हो।
श्री फारूकी ने कहा कि विश्व मुस्लिम समुदाय से कहा कि हमारे रसूल मोहम्मद साहब की शिक्षा रही है कि किसी धर्म के पूज्य को बुरा न कहो इसी की रोशनी मंे हमें सभी धर्मो के साथ एक व्यवहार करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Gallery

Posted on 04 December 2012 by admin

sawarn-samaj-ka-gpo-per-pradarshan-1

uttar-pradesh-home-guard-ka-vidhan-sabha-per-3

uttar-pradesh-home-guard-ka-vidhan-sabha-per-4

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री जयराम रमेश ने 4 दिसम्बर, 2012 को उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट की।

Posted on 04 December 2012 by admin

up-cm-akhilesh-yadav-with-sri-jairam-ramesh-meeting

Comments (0)

उद्योगों के कचरे और अपशिष्टों को गिरने से रोकने हेतु समस्त उपायो का कानूनी तौर पर परीक्षण कर समस्त आवश्यक कदम उठाए जायें

Posted on 04 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये कि आगामी कुम्भ मेला के स्नान पर्वो में तीर्थ यात्रियों को निर्मल गंगा जल धारा उपलब्ध कराने हेतु गंगा नदी के जल को प्रदूषित करने वाली इकाइयोें को चिन्हित कर स्नान पर्वो के समय नियमानुसार बन्द करने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने कहा कि गंगा जल में प्रदूषण फैलाने वाली  यूनिटों को चिन्हित कर व उनका निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु सम्बन्धित जिलाधिकारियों व संबंधित विभागो के साथ एक बैठक शीघ्रताशीघ्र आयोजित कराई जाय। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण विभाग का दायित्व है कि गंगा नदी में उद्योगों के कचरे और अपशिष्टों को गिरने से  रोकने हेतु समस्त उपायो का कानूनी तौर पर परीक्षण कर समस्त आवश्यक कदम उठाए जायें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कक्ष के सभागार में गंगा नदी में प्रवाहित होने वाले उद्योगों का कचरा एवं अपशिष्टों के रोकथाम हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे ताकि ‘अविरल व निर्मल गंगा की कल्पना को मूर्त रूप दिया जा सकंे’। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के जल को प्रदूषित करने वाली औद्योगिक यूनिटो को चिहिन्त कर एक सूची बनाकर निरीक्षण कराया जाय ताकि किसी भी स्थिति में कुम्भ मेला स्नान पर्वों के दौरान किसी भी स्थिति में प्रदूषित जल गंगा व यमुना में न आने पाये। उन्होंने प्रमुख सचिव सिंचाई को निर्देश दिये कि गंगा नदी में स्नान पर्वों के समय पर्याप्त स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करायें।
बैठक में प्रमुख सचिव पर्यावरण एवं संस्कृति, श्री वी0एन0 गर्ग, प्रमुख सिंचाई, श्री दीपक सिंघल, विशेष सचिव नगर विकास, श्री एस0पी0 सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

माइल स्टोन निर्धारित कर कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ करा दी जाय

Posted on 04 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने कहा कि मैत्रेय परियोजना, कुशीनगर पर्यटन तथा संस्कृति के विकास व विस्तार के लिए एक अत्यन्त महत्वपूर्ण परियोजना है जिसको पूर्ण करने के लिए माइल स्टोन निर्धारित कर कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ करा दी जाय। उन्होंने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन हेतु मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट द्वारा दी गई सहमति के अनुसार आगामी 15 जनवरी तक आवश्यक़ भूमि अधिग्रहीत कर ली जाय। उन्होंने मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट के सदस्यों से भी अनुरोध किया कि परियोजना का विस्तृत रूपरेखा बनाकर शीघ्रताशीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध करायें। मैत्रेय परियोजना उत्तर प्रदेश में ही लगाने हेतु मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट द्वारा प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी। मास्टर प्लान के अन्तर्गत आवश्यक संशोधन करा लिये जायें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कक्ष के सभागार में मैत्रेय परियोजना, कुशीनगर की राज्य स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन का नियमानुसार भुगतान किसानों को तत्काल कराना सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि यह परियोजना महत्वपूर्ण प्रकृति की है  और इसका क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जाना अति आवश्यक है। बैठक में जिलाधिकारी कुशीनगर ने बताया कि आवश्यक जमीन अधिग्रहीत करने हेतु पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था है।
बैठक में प्रमुख सचिव संस्कृति, श्री बी0एन0 गर्ग, मण्डलायुक्त गोरखपुर, श्री के0 रवीन्द्र नायक सहित जिलाधिकारी कुशीनगर तथा मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट के सदस्यगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिनका कभी खेत खलिहान और गांव-गरीब से नाता नहीं रहा उन्हें अब किसानों की चिन्ता सताने लगी है

Posted on 04 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि प्रदेश में विशाल जनादेश से बनी समाजवादी पार्टी की सरकार के प्रति पहले दिन से ही पूर्वाग्रह ग्रस्त दलों और उनके नेताओं को दिन में भी रात दिखने की बीमारी हो गई है। जिनका कभी खेत खलिहान और गांव-गरीब से नाता नहीं रहा उन्हें अब किसानों की चिन्ता सताने लगी है। पिछले पांच सालों तक जिन्हें बसपा कुशासन के खिलाफ विरोध की बात करने में भी भय लगता था अब वे सड़कों पर उतरने की धमकियां देने लगे है। गन्ना किसानों के लिए घडि़याली आंसू बहानेवाले कभी उनकी लड़ाई में शामिल नहीं हुए। आज उनकी झूठी हमदर्दी से गन्ना किसान भी हैरत में है।
गन्ना किसानों को उचित और लाभप्रद समर्थन मूल्य देने के लिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव प्रतिबद्ध है। वे जल्दी ही किसानों के हित में न्याय संगत निर्णय लेगें। किसान न तो निराश हैं और नहीं क्षुब्ध। किसान पेराई के लिए गन्ना मिलों में ले जा रहे है। उन्हें विश्वास है कि समाजवादी पार्टी की सरकार किसानों की सरकार है। जब भी समाजवादी पार्टी सत्ता में होती है, किसानों का भला होता हैं। श्री मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री जी स्वयं कृषक परिवार के होने से किसान और खेती का दर्द भली भांति जानते है। बसपा की भूतपूर्व मुख्यमंत्री ने तो कमीशन वसूली के लिए 31 चीनी मिलें ही बेच दी थीं।
विरोधियों के दुष्प्रचार के बावजूद सच्चाई यह है कि राज्य की कुल 125 चीनी मिलों में 100 ने पेराई शुरू कर दी है। शेष मिलें भी शीघ्र पेराई शुरू करनेवाली है। राज्य की चीनी मिलों ने 2012-13 सत्र के लिए अब तक 319 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली है। अब तक राज्य में 26 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन भी हो चुका है।
जो विरोधी दल फितूर और नफरत फैलाकर प्रदेश में बवंडर पैदा करने की कोशिशों में लगे है उन्हें जानना चाहिए कि प्रदेश की जनता उनके बहकावे में आनेवाली नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पिछली सरकार के समय के बकायों के भुगतान पर कार्यवाही करते हुए वर्तमान अवधि में गन्ना किसानों को सहकारी, निगम क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र की चीनी मिलों पर पेराई सत्र 2006-07 व 2007-08 का देय बकाया अतंर गन्ना मूल्य  भुगतान क्रमशः 123Û68 करोड़ रूपए एवं 759Û76 करोड़ रूपए, कुल 883Û54 करोड़ रूपए का भुगतान भी कराया गया है। सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण किसानों को 17812Û37 करोड़ रूपए का गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया।
इससे पूर्व जब श्री मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश में रिकार्ड चीनी उत्पादन हुआ और उत्पादकों को सर्वाधिक दाम देने वालों देश में प्रथम राज्य बना। नई चीनी नीति के तहत 28 चीनी मिलों की स्थापना हुई। गन्ना उत्पादन वृद्धि के लिए 7 नई गन्ना प्रजातियां विकसित की गई। समाजवादी पार्टी की सरकार ने श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पिछले आठ महीनों में बहुत तेजी से किसानों, गरीबों, नौजवानों और अल्पसंख्यकों के साथ किए गए अधिकांष चुनावी वायदों को पूरा करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश अब विकास के एक नए मार्ग पर अग्रसर है। जिसमें किसानों के लाभ पर सर्वाधिक ध्यान दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

Posted on 04 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उर्दू साहित्यकार डा0 काजिम अली खाॅ के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने 74 वर्षीय डा0 काजिम अली खाॅ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि वे उर्दू अदब की जानीमानी और सम्मानित शख्सियत थे। डा0 खाॅ उर्दू डेली आग एवं इन्किलाबी नजर अखबार के सलाहकार थे। उनके निधन से रिक्त स्थान की पूर्ति संम्भव नहीं है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डा0 काजिम अली खाॅ के निधन पर उनके पुत्रों श्री मोहसिन अली खाॅ तथा मीसम अली खाॅ के नाम भ्ेाजे गए शोक संदेश में कहा है कि डा0 साहब उर्दू साहित्य की दुनिया के प्रतिष्ठित आलोचक तथा लेखक थे। उनके निधन से प्रदेश को और विशेषकर साहित्य जगत को गहरी क्षति हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in