Archive | December, 2012

मिस्ट्री हंटर्स इंडिया

Posted on 08 December 2012 by admin

himanshu-apoorva-1डिस्कवरी किड्स बच्चों के लिए अपनी पहली नई और रोमांचक प्रस्तुति पेश करने जा रहा है, इस रोमांचक अनुभव का नाम है मिस्ट्री हंटर्स इंडिया। मिस्ट्री हंटर्स इंडिया पेचीदा मिथकों के रहस्य का अनावरण करते हुए अन्य राज्यों के अलावा महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान और दिल्ली के छिपे हुए और अस्पष्ट रहस्यों के जवाब भी तलाशेगा।
मिस्ट्री हंटर्स इंडिया कार्यक्रम में प्रतिभावान किशोर और किशोरी हिमांशु और अपूर्वा पूरे देश की यात्रा करेंगे और उन दास्तानों का लेखा-जोखा लेंगे जो सदियों से लोगों को हैरत में डालते आए हैं। ये दोनों उत्सुक किशोर मध्यप्रदेश की विचित्र पेंटिंगों से जुड़े सच का खुलासा करेंगे, केरल के उन पिग्मी हाथियों के अस्तित्व की जड़ तक जाएंगे जिन्हें 200 साल से भी पहले विलुप्त मान लिया गया था, वे ऐसे ही अनेक दिलकश रहस्यों के साक्षी बनेंगे।
इस मिस्ट्री हंटर्स टीम की मदद करेंगे मंत्रा या डाउटिंग देव, वे मिस्ट्री हंटर्स लैब के एक ऐसे किरदार में हैं, जो वैज्ञानिक हैं और हमेशा संशय में रहते हैं। वे मजेदार प्रयोगों को अपने ही मजेदार तरीके से अंजाम देते हैं और रहस्यों को सुलझाने में मदद करते हैं। तीन लोगों का ये समूह दर्शकों को भारत के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उनके दर्शन करेगा और पुरातत्व से जुड़े चमत्कारों, श्रापग्रस्त शहरों, घने वनों तथा और भी अनेक ऐसी ही चीजों से जुड़ी वास्तविकताओं का खुलासा करेगा।
राहुल जौहरी, सीनियर वाइस प्रैजिडैंट और जनरल मैनेजर - दक्षिण एशिया, डिस्कवरी नैटवक्र्स एशिया-पैसिफिक ने कहा, ‘बाल कार्यक्रम श्रेणी में डिस्कवरी किड्स एक बिल्कुल नई तरह की प्रस्तुति है जिसकी प्रशंसा इसके मजेदार, ज्ञानवान बनाने वाले और परिवर्तन लाने वाले इसके कार्यक्रमों के लिए की गई है। हमें भारत पर आधारित इसकी पहली श्रृंखला मिस्ट्री हंटर्स इंडिया, प्रस्तुत करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है। इस श्रृंखला को प्रतिभावान किशोरों - अपूर्वा और हिमांशु ने पेश किया है, और यह ऐसी दिलचस्प कहानियों को प्रस्तुत करती है जो आम मिथकों और ऐसी घटनाओं की रोमांचक व्याख्याएं सामने लाती है जिनके बारे में पहले से जानकारी नहीं है।
अपूर्वा और हिमांशु वीडियो कैमरा और अपनी सहजवृत्ति के बल पर तथ्यों को इकट्ठा करते हैं, विशेषज्ञों से मिलते हैं और व्याख्याएं प्रस्तुत करते हैं।
himanshu-apoorva-2इस श्रृंखला को प्रमोट करने के लिए डिस्कवरी किड्स ने दर्शकों के लिए मिस्ट्री हंटर्स इंडिया में फिल्म पर कैद किए गए रहस्यों पर आधारित एक रोमांचक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया है। बच्चे 56161 पर DISCOVERYKIDS<space>A/B/C टाइप करके
एस एम एस के जरिये अपने जवाब भेज सकते हैं, या वे www.dkids.co.in/contest पर लाॅग आॅन करके डिस्कवरी किड्स से रोमांचक पुरस्कार भी जीत सकते हैं।
मिस्ट्री हंटर्स इंडिया, अपार्टमैंट 11 फाॅर्मेट पर आधारित है और इसका निर्माण बी बी सी वल्र्डवाइड प्राॅडक्शन्स ने किया है।
मिस्ट्री हंटर्स इंडिया में जिन मिथकों की जांच पड़ताल की गई है, उनमें से कुछ हैंः
मिस्ट्री हंटर्स अहमदाबाद पहुंच कर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त स्तंभ जाते हैं ताकि पता लगा सकें कि झूलता मीनार हिलती क्यों है।
मिस्ट्री हंटर्स एक सपेरे से सांप पकड़ने और सांपों को अपने वश में करने की तरकीबें सीखते हैं।
अंजीर के अंदर छोटे-छोटे कीट होते हैं। तो क्या इसका ये मतलब हुआ कि जब हम अंजीर खाते हैं तो कीटों को भी खाते हैं?
चतुर्भुजनाथ नाला में अजीब सी पेंटिंगें और शिला आश्रय स्थल है, स्थानीय लोगों का मानना है कि इन्हें जंगल में रहने वाले महाकाय जीवों और राक्षसों ने बनाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा जनपद में 02 फरवरी तक धारा 144 लागू

Posted on 08 December 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आगरा में आगामी महीनों मंे होने वाले विभिन्न धार्मिक पर्वो पर तथा विभिन्न परीक्षाओं को आयोजन को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेद्याज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश 02 फरवरी, 2012 तक आगरा जनपद में लागू रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

16 तथा 23 दिसम्बर को लोक अदालत आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारी नियत

Posted on 08 December 2012 by admin

जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के आदेश के अनुपालन में माह दिसम्बर, 2012 में मेगा लेाक दालत दिनांक 16-12-2012 नियत है।उ0प्र0 राज विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्रांक 2925/एसएलएसए-18/208 दिनांकित 29-11-2012 के अनुपालन के अनुक्रम में जिला जज महोदय के उपरोक्त आदेशानुसार निम्नलिखित न्यायिक अधिकारीगण के संबंध में दिनांक 16-12-2012 के स्थान पर दिनांक 23-12-2012 की पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक मेगा लोक अदालत का आयोजन दीवानी परिसर आगरा में नियत किया गया है। श्री उमेश प्रकाश, सी0जे0एम0 श्रीमती रीता गुप्ता, लघुवाद न्यायधीश श्री नसीम अहमद, सिविल जज (प्रवर खंड) श्री अनिल कुमार सिंह, स्पेशल सी0जे0एम0 श्री पंकज मिश्रा, ए0सी0जे0एम0 कोर्ट सं0 1 श्रीमती रचना अरोडा, अपर सिविल जज (प्रवर खंड) कोर्ट सं0 1, श्री उमेश कुमार सिरोही, अपर सिविल जज (प्रवर खंड) कोर्ट सं0 2 श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, ए0सी0जे0एम0 कोर्ट सं 2 श्री एसानउल्ला खान, ए0सी0जे0एम0 कोर्ट सं 8 श्री इतियाज अली, ए0सी0जे0एम0 कोर्ट सं0 7 श्री बृजेश कुमार, ए0सी0जे0एम0 कोर्ट सं 12 राजेश कुमार, अतिरिक्त लघुवाद न्यायधीश श्री अजय कुमार साही, अपर सिविल जज (प्रवर खंड) कोर्ट सं0 8 श्री रामप्रताप सिंह, ए0सी0जे0एम0 कोर्ट सं 3 श्री अजयपाल सिंह, अपर सिविल जज (प्रवर खंड) कोर्ट सं0 5 श्री पुनित कुमार गुप्ता, ए0सी0एम0 कोर्ट 4ं, अनिल कुमार यादव, ए0सी0एम0 कोर्ट 5, ओम प्रकाश वर्मा, ए0सी0एम0 कोर्ट 6, श्री रामदयाल, ए0सी0एम0 कोर्ट 11 श्री निर्मल चंद सेमवाल, ए0सी0एम0 कोर्ट 9
यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि दिनांक 16-12-2012 को उपरोक्त वर्णित अदालतों के अतिरिक्त सिविल कोर्ट में जनपद की अन्य अदालतों के लिए मेगा लोक अदालत का आयोजन यथावत रहेगा। उपरोक्त वर्णित अदालतों के लिए मेगा लोक अदालत का आयोजन दिनांक 23-12-2012 को रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सशस्त्र सेना दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों का सम्मान

Posted on 08 December 2012 by admin

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की 54वीं वर्ष गांठ के समारोह का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान ने पूर्व सैनिकों के 25 मेधावी बच्चों को उनकी शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हेतु पुरस्कृत किया। नगर के दो पूर्व सैनिक सफल उद्यमियों रनवीर सिंह तथा एम0पी0 अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सशस्त्र सैना झंडा दिवस पर 15 हजार रूपये से अधिक योगदान देने वाले संस्थानों के प्रमुखों संभागीय परिवहन अधिकारी, डाक्टर एम0पी0एस0 ग्रुप आॅफ एज्यूकेशन, कार्तिक आशियाना, श्री बांके बिहारी प्रापर्टी, विजया इन्टरनेशल स्कूल, एस0एन0 मेडिकल कालेज, उपाध्यक्ष सैनिक बंद आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ उत्कृष्ट सैनिक समाज सेवा हेतु पूर्व सिपाही रवीन्दर सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित व्यक्तियों में उल्लेखनीय कुमारी महिमा बंसल जिन्होंने 23 वर्ष की आयु में पी0एल0डी0 की उपाधि प्राप्त की तथा 55 वर्षिय पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर राजेश्वर प्रसाद जिन्होंने सेवानिवृत्त के बाद पी0एच0डी0 प्राप्त की। द्धितीय विश्वयुद्ध के पेंशनकारों, निर्बल आश्रितों व 25 आश्रितों को छात्रवृत्ति के चेक भी प्रदान किये गये।
अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी अजय चैहान ने सभी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के बलिदानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों के अधिकारी सैनिकों की समस्याओं प्रति संवेदनशील रहे और जरूरी समस्याओं को तत्परता से निदान करायें ताकि सैनिक निश्चित होकर अपनी सेवा करते रहे। उन्होंने सैनिकों को शासन व्दारा प्रदत्त हर सुविधा एवं सहायता का लाभ दिलाने हेतु आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने झंडा दिवस पर उदारतापूर्वक दान देने की भी अपील की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने कहा कि यह दिन संकल्प दिवस है कि सेैनिकों को कल्याण और उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यू0सी0 दुबे ने “ सशस्त्र सेना झंडा दिवस “के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पूर्व सैनिको व उनके आश्रितों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जगदीश, मेजर पूरन सिंह, उपाध्यक्ष सैनिक बंधु, प्रताप सिंह चाहर, अनिल शर्मा, महावीर प्रसाद अग्रवाल आदि सैनिक बंधु सदस्य, बडी संख्या में पूर्व सैनिक तथा उनके आश्रित व परिवारीजन उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकार महासंघ की बैठक

Posted on 08 December 2012 by admin

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की एक आवश्यक बैठक धर्मपाल काम्पलेक्स स्थिति कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रमाकांत त्रिपाठी की उपस्थित में आयोजित की गयी ।
बैठक मे जनवरी मे होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम पर चर्चा की गयी और कार्यव्रहृम को कराने की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गयी । अध्यक्ष द्वारा सुलतानपुर मे आयोजित होने वाले कार्यव्रहृम के बारे मे विस्तृत चर्चा एवं संगठन के कार्यो की समीक्षा भी की गई । राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आगामी १८ जनवरी से २० जनवरी तक राष्ट्रीय सम्मेलन की तिथि की घोषणा की गई ।
बैठक में विजय विद्रोही राष्ट्रीय महासचिव, सत्य प्रकाश गुप्ता प्रान्तीय महासचिव, अशोक कुमार मिश्र जिला अध्यक्ष, नरेन्द्र द्विवेदी जिला महामंत्री, राकेश शर्मा, सुरेश मौर्या मीडिया प्रभारी, ओम प्रकाश मिश्र मंत्री, इम्तियाज रिजवी, फरीद अहमद, राजेश सिंह राजू, कृष्ण कुमार मिश्रा, सर्वदेव तिवारी, नमो नरायन चैबे सहित दर्जनो पत्रकार उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आए दिन एक से बढकर एक कारनामो का खुलासा

Posted on 08 December 2012 by admin

पूर्ति विभाग में आए दिन एक से बढकर एक कारनामो का खुलासा होता रहा है ताजे मामले में नगर क्षेत्र के ४९ कोटेदारो ने खाद्यान्न का वितरण ५ दिसम्बर से प्रारम्भ कर दिया है और सभी ४९ कोटेदारो के यहां एक एक पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया है ।
जिसकी देख रेख में ए.पी.एल. बी.पी.एल. एवं अन्तोदय कार्ड धारको को मानक के अनुसार राशन उपलब्ध करवाना है । परन्तु यहां तो पूर्रि्र्त विभाग ने सारे नियम कानून को धता बताते हुए दो दिन मे ही सारी मलाई उतार लिया यानि  ५ दिसम्बर से खाद्यान्न वितरण हो रहा है और ७ दिसम्बर को लगभग १ बजे पर्यवेक्षक को सूचना दी जा रही है कि आप को नगर के कोटेदारो के यहां खाद्यान्न वितरण के लिए प्रेक्षक बनाया गया है । यानि जितना लाल काला करना था दो दिन मे पूर्रि्त विभाग ने कोटेदारो के माध्यम से करवा लिया ।
बाल विकास सिटी परियोजना से ४ मुख्य सेविकाओं को प्रेक्षक बनाया गया जिनको सूचित ७ दिसम्बर को किया जा रहा है इस मामले मे जिला पूर्रि्त अधिकारी से वार्ता करना चाहा तो उनका मोबाईल बन्द मिला पूर्रि्त निरीक्षक ने फोन पर बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है । मामला पहली बार का नही है मामला विभागीय घोर लापरवाही का है और लापरवाही मे नियमतरू कार्यवाही होनी चाहिए तो ऐसे मे जिम्मेदारो के उपर कौन सी कार्यवाही होगी यह तो भविष्य के गर्भ मे है । परन्तु इस प्रकार की लापरवाही मे कही न कही खाद्यान्न घोटाला हुआ है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला प्रशासन और मनोरंजनकर विभाग कुंभकर्णाी नीेद सो रहा है

Posted on 08 December 2012 by admin

चैकिये मत हमारे शहर की दीवारो पर जगह जगह लगे अश्लील फिल्मो के पोस्टर चीख चीखकर बयान कर रहे है कि जिला प्रशासन और मनोरंजनकर विभाग कुंभकर्णाी नीेद सो रहा है।
एक समय था जब कही कही ऐसे पोस्टर दिखते थे लेकिन आज पूरे शहर की दीवारे अश्लील फिल्मो के पोस्टरो से सजी हुई है चाहे दहरयापुर तिराहा हो चाहे सब्जी मंडी हो, बस स्टैड हो या फिर दीवानी चैराहा हा जगह अश्लील फिल्मो के पोस्टरो ऐसे चिपके रहते है। मानो इन्ही पोस्टरो से शहर का सुंदरी करण किया गया हो ।
शहर के हृदयस्थल घंटाघर को देखकर और भी तकलीफ होती है । नगर पालिका अध्यक्ष ने इतना धन व्यय किया इसके परिमार्जन पर लेकिन वर्तमान मे पोस्टरो की वजह से इसकी यह हालत हो गई है उसकी तरफ निगाह दौडाने की जरुरत स्वयं पालिका अधिकारियो को भी नही महसूस होती दिख रही है ।
बस स्टैण्ड की अगर बात करे तो मुख्य दीवारो पर और जहॉ लखनउहृ जाने वाली बसें खडी होती है वहॉ की दीवारो पर अश्लील फिल्मो के ऐसे पोस्टर लगे रहते है कि देखने के बाद शर्म सी महसूस होती है इतना तो खैर सभी को पता होगा कि बस स्टेशन और इसके आस पास की जगह ऐसी जगी होती है जहॉ से रोज हजारो यात्री गुजरते है जो दूसरे जिलो के प्रांतो के होते है ।
जरा सोचिए इन अश्लील पोस्टरो की भरमार से दूसरे जिले के लोगो की नजरो मे हमारे शहर की क्या इज्जत बची होगी । उन लोगो के मन मे हमारे शहर की क्या तस्वीर बन रही होगी । आप खुद इसका अंदाजा लगा सकते है ।
अगर दूसरो की बात को छोड भी दे सिर्फ हम अपनी बात करे तब भी सोचिए कि हमे रोज ऐसे अश्लील दृश्यो का सामना इन पोस्टरो के जरिए करना पडता है कि एक इज्जतदार इंसान इसे गवारा नही कर सकता । अपने परिवार मे साथ जाता हुआ व्यक्ति ऐसे पोस्टरो को देखकर मन ही मन ऐसे शर्मिदा हो जाता है।
जैसे खुद उसने कोई गलती कर डाली हो । हमारे घर के बच्चो की, महिलाओ की सबकी नजर इन अश्लील पोस्टरो पर पडती है कितनी शर्म महसूस होती होगी उन्हे वही बता सकती है । बच्चो की मानसिकता पर कितना बुरा प्रभाव पड रहा है हम अंदाजा लगा सकेत है ।
वही दीवानी चैराहे पर हद ही हो गई इस चैराहे के निकट लड़कियों के एक नही दो दृदो विद्यालय पडते है जहॉ लडकियो को रोज इन अश्लील पोस्टरो का सामना न चाहते हुए करना पडता है कितने शर्म की बात है कि हमारी जो बहन बेटियां शादी विवाह की बात तक से संकोच करती है हमारे सामने वही ऐसे अश्लील फिल्मो के पोस्टर रोज देखने को मजबूर है ।
और हम कुछ नही कर सकते या करना नही चाहते सारे शहर का माहौल दूषित हो रहा है इनकी वजह से । क्या टी.बी. चैनल कम थे अभी अश्लीलता फैलाने मे जो हमारे शहर के सिनेमाघर मालिको ने इसका बीडा उठा लिया है ।
इन पोस्टरो के कारण पूरे शहर की सूरत बदल गई है । अगर चहेरे पर कोई दाग पड जाय बार बार आदमी की नजर उस पर जाती है और आदमी हर संभव   इलाज उसका करता है । उसी तरह ये अश्लील पोस्टरो सुलतानपुर शहर पर बदनुमा दाग है।
लेकिन तकलीफ की बात ये है कि इस दाग से जिला प्रशासन, मनोरंजनकर विभाग और स्थानीय निकाय बेखबर से बने हुए है । सुलतानपुर जिले के माननीय जिलाधिकारी महोदय, मनोरंजनकर विभाग के अधिकारियो एवं नगर पालिका अध्यक्ष से सुलतानपुर का एक एक निवासी अब इस दिशा मे ठोस सकारात्मक कदम उठाये जाने की अपेक्षा रखता है ।
जनपद वासियो को शासन का भरोसा स्वयं इस तरफ सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है जिससे समाज मे बढ रही अश्लीलता पर लगाम लगाई जा सके ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय विकास योजना के अन्तर्गत संचालित कार्यों को प्रत्येक स्तर पर साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक प्रगति समीक्षा सुनिश्चित कराने के मुख्य सचिव के निर्देश

Posted on 06 December 2012 by admin

  • सिंचाई एवं मत्स्य विभाग द्वारा आवंटित धनराशि का उपयोग बहुत कम किये जाने के कारणों की जांच 24 घण्टे में कर दोषी अधिकारियों को दण्डित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करें: जावेद उस्मानी
  • वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए प्रस्तावित 376.20 करोड़ रूपये की  योजना के सापेक्ष 310 करोड़ रूपये की योजनायें स्वीकृत
  • बुन्देलखण्ड पैकेज योजना के अन्तर्गत क्रय किये गये मोबाइल चिकित्सा वैन परिचालन की सुचारु रूप से व्यवस्था कराने हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष के  अवशेष चार माह के लिए 15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत
  • वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश के 50 जनपदों में 25 दुधारू पशुओं की 115 इकाइयांे एवं  25 बछियों की 45 इकाइयां स्थापित कराने हेतु 1943.10 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने राष्ट्रीय विकास योजना के अन्तर्गत संचालित कार्यों को प्रत्येक स्तर पर साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक प्रगति समीक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मासिक प्रगति से उन्हें नियमित रूप से अवगत कराया जाये। सम्बन्धित कार्यदायी विभाग, संस्था निर्धारित प्रारूपों पर प्रत्येक माह की तीन तारीख तक नोडल विभाग को प्रगति की सूचना अवश्य उपलब्ध करायें। उन्होंने प्रमुख सचिव सिंचाई विभाग एवं मत्स्य विभाग को निर्देश दिए कि उनके विभाग द्वारा आवंटित धनराशि का उपयोग बहुत कम किये जाने के कारणों की जांच 24 घण्टे में कर दोषी अधिकारियों को दण्डित करने का भी प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि थर्ड पार्टी से कार्यों का मूल्यांकन कराने हेतु उपकार, गिरि तथा च्त्।प् एजेन्सी के साथ-साथ और एजेन्सियों को कार्य सौपा जाये। बुन्देलखण्ड पैकेज योजना के अन्तर्गत क्रय किये गये मोबाइल चिकित्सा वैन परिचालन की सुचारु रूप से व्यवस्था कराने हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष के अवशेष चार माह के लिए 15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश के 50 जनपदों में 25 दुधारू पशुओं की 115 इकाइयांे एवं 25 बछियों की 45 इकाइयां स्थापित करायी जायेंगी, जिसके लिए 1943.10 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन में अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृत समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए प्रस्तावित 376.20 करोड़ रूपये की योजना के सापेक्ष 310 करोड़ रूपये की योजना स्वीकृत की गयी, जिसमें मुख्यतः कृषि विभाग को 71 करोड़ रुपये, सहकारिता को 175 करोड़ रुपये पशुपालन विभाग की 15.47 करोड़ रुपये, गन्ना विभाग हेतु 10 करोड़ रुपये, उद्यान हेतु 12.25 करोड़ रुपये, मत्स्य हेतु 3.65 करोड़ रुपये तथा पी0सी0डी0एफ0 हेतु 19.43 करोड़ रूपये की योजना अनुमोदित की गयी। उद्यान एवं सिंचाई विभाग में वित्तीय प्रगति कम होने के कारण पूर्व में आवंटित धनराशि से क्रमशः 10 एवं 18 करोड़ रुपये की धनराशि वापस लेने के भी निर्देश दिये गये। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 में 432.36 करोड़ रूपये की धनराशि भारत सरकार द्वारा मात्राकृत की गयी है तथा अब तक 122.01 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गयी है। गत् वर्ष की अवशेष 275.62 करोड़ रुपये की धनराशि सम्मिलित करते हुए वर्तमान में योजनान्तर्गत लगभग 397.63 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध है। इस योजनान्तर्गत अद्यावधि 164.87 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गयी है।
प्रदेश में बीज वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जनपद स्तर पर बफर बीज गोदाम, विकास खण्ड स्तर पर बीज भण्डार, विक्रय केन्द्र तथा बीज परीक्षण प्रयोगशाला के निर्माण हेतु योजना बनायी गयी है, जिसके अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपद स्तर पर एक हजार मी0टन क्षमता एवं विकास खण्ड स्तर पर 200 मी0टन क्षमता के बीज विक्रय केन्द्रों के निर्माण के सापेक्ष क्रमशः 30 एवं 26 केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि 20 ब्लाक स्तर के गोदाम तथा जनपद स्तरीय 45 बीज गोदामों का निर्माण वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 में ही करा लिया जाये। उन्हांेने कहा कि बीजों की पर्याप्त उपलब्धता तथा किसानों को फसलों की बुवाई, पुष्पावस्था एवं कटाई से पूर्व लगभग तीन बार प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 53.15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
श्री उस्मानी ने बताया कि वर्तमान में फास्फेटिक उर्वरकों के मूल्य में अत्यधिक वृद्धि हो जाने के कारण डी0ए0पी0 एवं यूरिया उर्वरकों की निरन्तर उपलब्धता बनाये रखने के लिये दो हजार पैक्स समितियों हेतु 3.00 लाख रूपये प्रति समिति की दर से छः हजार लाख रूपये धनराशि की अतिरिक्त व्यवस्था रिवाल्विंग फण्ड के रूप में की गई है। भण्डारण क्षमता की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से सहकारी समितियों में 4150 विभिन्न क्षमतायुक्त गोदाम निर्माण हेतु 74529.50 लाख रूपये का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है, जिसके अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रथम चरण में दस हजार लाख रूपये खर्च किए जायेंगे। उन्हांेने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 1432.95 लाख रूपये की योजना से फसलों एवं उनके उपयोग में आने वाले कृषि यंत्रों को न्याय पंचायत स्तर पर सहकारी समितियों पर स्थापना करायी जायेगी, जिनका उपयोग सम्बन्धित क्षेत्र के कृषकों द्वारा नियमानुसार कराया जायेगा।
मुख्य सचिव ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं एवं नवीन तकनीकों व कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार कार्य हेतु भी पच्चीस लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। प्रदेश के 25 जनपदों-आजमगढ़, मऊ, बलिया, इटावा, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, बाराबंकी, गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, गाजीपुर एवं जौनपुर में 50 समेकित मत्स्य पालन प्रदर्शन स्थलों के विकास की परियोजना हेतु 37.50 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रदेश में मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने हेतु मत्स्य पालकों को उच्च कोटि के प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षित कराने एवं जागरूकता अभियान चलाने हेतु 77 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
बुन्देलखण्ड पैकेज के अन्तर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत पशुपालन विभाग की परियोजनाओं के कार्य कराने हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 299.32 लाख रूपये की धनराशि भी स्वीकृत की गयी है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सब्जी फल, मशरूम एवं फूलों आदि की उपलब्धता मांग के सापेक्ष कम होने के कारण लखनऊ एवं इसके परिनगरीय जनपद उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर एवं हरदोई के चयनित विकास खण्डों में आने वाले 1 से 3 गांवों के सर्वेक्षण के आधार पर लाभार्थी कृषकों को प्रशिक्षित कर उन्नतशील संकर बीज, पौध, बल्ब एवं स्पान आदि की आपूर्ति के साथ ही साथ संरक्षित क्षेत्र में खेती कर उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होने से मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त कानपुर नगर, आगरा एवं वाराणसी महानगर तथा उसके परिनगरीय जनपदों में बेसलाइन सर्वे का कार्य वर्ष 2012-13 में गत् वर्षों के बाद कराने हेतु 1200 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव कृषि श्री देवाशीष पाण्डा, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री राजीव कुमार, प्रमुख सचिव मत्स्य श्री योगेश कुमार सहित भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री ई0के0मांझी, योजना आयोग के संयुक्त सलाहकार डाॅ0 वन्दना द्विवेदी, निदेशक डेयरी भारत सरकार श्री प्रशांत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान हेतु अभी भी गम्भीर नहीं हैं

Posted on 06 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कथन पर हैरानी जताते हुए सवाल किया कि ’’अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान हेतु अभी भी गम्भीर नहीं हैं’’ इसके लिए कौन जिम्मेदार है? प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मुख्यमंत्री के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का बार-बार यह कहना कि अधिकारी सुन नहीं रहे हैं, यह साबित करता है कि सरकार का नौकरशाही पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जनता के प्रति अधिकारियों को जवाबदेह नहीं बना सकते हैं तो उन्हें विचार करना चाहिए कि इस तरह की परिस्थितियों का निर्माण क्यों हो रहा है। अधिकारी यदि मुख्यमंत्री की नहीं सुन रहे हैं तो किसकी सुन रहे हैं। श्री पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से भाजपा के आरोपों की पुष्टि होती है, कि जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की भारी भीड़ स्थानीय तथा जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लोगों की बात न सुने जाने की वजह से हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से यह भी साबित होता है कि सभी स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से निरंकुश हैं और उन पर सरकार का इकबाल नहीं दिख रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में सत्ता के कई केन्द्र होने के कारण अधिकारी निरंकुश हो गये हैं और बेबस जनता अपनी फरियाद लेकर इधर-उधर भटक रही है। उन्होंने कहा सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव कहते हैं कि मंत्री ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बयान देते हैं कि अधिकारी जनता की नहीं सुन रहे, राज्य के पुलिस महानिदेशक कहते हैं कि मातहत पुलिस अधिकारी उनकी नहीं सुनते। ऐसे में जनता के सामने यह बड़ा प्रश्न खड़ा हो गया है कि आखिर वो अपनी फरियाद लेकर कहाँ दस्तक दे।
भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री सहित सत्ताधारी दल के शीर्षस्थ नेताओं के बयानों को चिन्ताजनक बताते हुए कहा कि सपा सरकार की प्रशासनिक अक्षमता और राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यों द्वारा जनहित की अनदेखी करने से राज्य की जनता हाहाकार कर रही है। पूरे राज्य में कानून व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर सरकारी स्तर पर उदासीनता बरती जा रही है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के जनता के दर्शन में उमड़ती फरियादियों की भीड़ को सत्ताधारी दल द्वारा अपनी उपलब्धियों में गिनाना राज्य के बिगड़ते हालात बयां करता है। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ राज्य की जनता ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सपा की सरकार बनायी, सत्ता में आते ही आमजन की उम्मीदें टूट गयीं। अपने नौं माह के कार्यकाल में ही सपा सरकार जनता के बीच अलोकप्रिय हो गई। झूठे वायदों के सहारे सत्ता में आयी सपा को आगामी लोकसभा चुनाव में जनता करारी शिकस्त देकर सजा देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेष विधान मंडल के 125 वर्ष

Posted on 06 December 2012 by admin

अम्बिका चैधरी, राजस्व मंत्री प्रदेष शासन/संयोजक आयोजन समिति उत्तर शती रजत जयंती समारोह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेष विधान मंडल के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माह जनवरी, 2013 में आयोजित होने वाले समारोह के सम्बन्ध में आज एक बैठक आयोजित की  गयी, जिसमें  लोक निर्माण विभाग, संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव/सचिव तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, राज्य सम्पत्ति अधिकारी, सूचना निदेषक एवं जिलाधिकारी, लखनऊ ने भाग लिया। बैठक में विधान सभा के प्रमुख सचिव एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थिति थें।
इस बैठक में उक्त समारोह के विभिन्न कार्यकलापों पर चर्चा की गई। जैसे कि  लखनऊ की विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों पर एक सप्ताह तक सजावट एंव रोषनी किया जाना, विधान सभा के सम्बन्ध में एक चित्र- प्रदर्षनी का एक सप्ताह तक आयोजन किया जाना। रजत जयंती समारोह के तीन दिवसीय कार्यक्रम मे दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन तथा प्रदेष के बाहर से आमंत्रित किए जाने वाले विभिन्न विषिष्ट अतिथिगणों  के ठहरने एवं उनकी अन्य सुविधाओं की व्यवस्था किये जाने के विषय में भी चर्चा की गई तथा विभिन्न विभागों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई जिससे कि समय के अंतर्गत उक्त आयोजन के विषय में सभी तैयारियाँ पूर्ण की जा सकें।
मा0 राजस्व मंत्री द्वारा बैठक में लिये गये विभिन्न निर्णयों एवं दिये गये निर्देषों के अनुपालन में कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये तथा यह भी नियत किया कि अब इस संबंध में अगली बैठक 11 दिसम्बर, 2012 को पुनः आहूत की जाएगी, जिसमें आयोजन से संबंधित अन्य तैयारियों के विषय में चर्चा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि विधान मंडल की स्थापना की 125 वीं जयंती आगामी 8 जनवरी, 2013 को पूरी हो रही है। इसके लिए गठित समिति के अध्यक्ष मा0 मुख्यमंत्री जी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in