Archive | December, 2012

अभिनव गुप्त का संस्कृत शास्त्र मंे योगदान

Posted on 24 December 2012 by admin

विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

संस्कृत प्राकृत भाषा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा रविवार को डी0पी0ए0 सभागार, लोक प्रशासन विभा लखनऊ विश्वविद्यालय मंे अभिनव गुप्त का संस्कृत शास़्त्र मंे योगदान विषय पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गाया।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अभिनव गुप्त जी का संस्कृत सहित्य में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारत आज भी उनके योगदान का ऋणी है। उन्होेंने संगोष्ठी की सफलता की शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी संगोष्ठी के आयोजनों से हम अपने ऋण को थोड़ा कम करने का सार्थक प्रयास करते हैं। श्री पाण्डेय जी द्वारा इस अवसर पर संगोष्ठी की ‘सार सड्क्षिप्तिका’ एवं ज्योतिर्विज्ञान सन्दर्भ समालोचनिका’ पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता मूर्धन्य विद्वान श्री रास बिहारी बोस तथा संचालन
डाॅ0 प्रयाग नारायण मिश्रा कर रहे थे। उक्त अवसर पर संस्कृत विभागाध्यक्ष
प्रो0 बृजेश कुमार शुक्ल द्वारा मंच पर आसीन आदरणीय जनों को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट की गई।
संगोष्ठी में डाॅ0 अशोक बाजपेयी पूर्व कुलपति सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्व विद्यालय वाराणसी प्रोे0 अभिराज राजेन्द्र मिश्र, प्रो0 बृजेश कुमार शुक्ल, डाॅ0 राम सुमेर यादव सहित संस्कृत के विद्वान प्राध्यापकगण एवं शोधरत छात्र-छात्राएं तथा अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

‘‘पारम्परिक सांस्कृतिक आर्टस उत्सव‘‘ का आयोजन

Posted on 24 December 2012 by admin

उत्तराखण्ड की संस्कृति पर आधारित
ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड की संस्कृति पर आधारित ‘‘पारम्परिक सांस्कृतिक आर्टस उत्सव‘‘ का आयोजन शनिवार को गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी परिसर के वाल्मीकी रंगशाला में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री नारायण दत्त तिवारी पूर्व माननीय मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड एवं विशिष्ट अतिथि डा0 दिनेश शर्मा महापौर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि  का स्वागत एवं माल्यापर्ण ग्राम्य विकास संस्थान के सचिव  भरत सिंह बिष्ट अध्यक्ष हरीश सिंह कार्की एवं कुमाऊॅ परिषद के संयोजक भवान सिंह रावत, अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष आर0 पी0 तिवारी, मंगल सिंह रावत व श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट,पूरन सिंह जीना तथा पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष श्री टी. एस. मनराल एवं महासचिव गणेश जोशी, द्वारा किया गया।
ग्राम्य विकास संस्थान द्वारा उत्तराखण्ड की संस्कृति पर आधारित पारम्परिक सांस्कृतिक उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाॅ संस्था के कलाकारों द्वारा दी गई। उत्सव की शुरूआत गणेश बन्दना ‘श्री गणेशाय धीमहि‘ से हुई। इसका निर्देशन कु0 यवनिका पंत ने किया तथा नृत्य कलाकार कामना बिष्ट एवं आॅचल उपाध्य थी। उसके बाद सरस्वती वन्दना ‘माॅ सरस्वती शारदे…‘ निर्देशन कु0 यवनिका पंत द्वारा नृत्य कलाकार तेजस्वनी उपाध्याय, हर्षिता पाण्डेय,हर्षिता पाठक एवं अवनी केसरवानी ने बहुत ही सुन्दर ठंग से पेश किया। अगले क्रम में कुमाऊॅनी लोक गीत एवं लोक नृत्य गायक चन्दन मेहरा के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। उत्तराखण्ड का पारम्परिक लोक गीत लोक नृत्य ‘हाय तेरो मिजात मिजात टुकड छै..‘ उसके बाद उत्तराखण्ड का पसंदीदा झोडा नृत्य ‘मार झपेका सुरमोली कौतिक लैरो मार झमेका..‘ सामुहिक जौनसार नृत्य ‘म्यर बाजू रंगा रंग बिचारी रंगा लैदे मोला..‘ तथा थडिया चैफुला नृत्य ‘माना ग्वीराला फूल फूलीगे म्यरा मिना..‘ पेश किया गया।
उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध हास्य एवं गायक कलाकार श्री शिरोमणी पंत के निर्देशन में उत्तरा खण्ड का प्रसिद्ध परम्परागत गीत ‘पागर का छाला घुघती, की कर का छाला घुघती, आम की डाई मा घुघती, बाॅज की डाई में घुघती..‘ उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध झोडा नृत्य ‘धार में क मिठ काॅफला, काॅफला तू पाकल कब…‘। कुमाऊॅनी परम्परागत गीत ‘साकर जयें घास काटडा, मोना होये थाडी…‘। उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध लोक गीत प्रसिद्ध गायिका कमला द्वारा ‘बिमला भौजी,पधानी बिमला,तिल धार बौला..‘ सुनाया। कमला देवी द्वारा लोक गीत ‘चन्दना मेरा पहाड आये, डना धूरा देखले,ठंग पाणी पी जालें..‘ सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद ‘गीत ओ लिला घसारी,माठो माठो हिटड तरों, खिल खिल हसण तेरों…‘ गायन कमला देवी, निर्देशन कु0 यवनिका पंत, चन्दन मेहरा एवं सिरोमणी पंत द्वारा।
गायन कलाकार सिरामणी पंत, चन्दन मेहरा, श्रीमती कमला, रावत,पूजा,विद्या सिंह,जगत सिह राणा,नरेन्द्र सिंह रावत, हेमा, नरेन्द्र रावत,,नीतू,मंगेशलता आदि। नृत्य कलाकार कामना बिष्ट, तेजस्वनी उपाध्याय, कमला, तनू, गीता, दीपा, सरिता, जीवन, आशीष, सुभाष,रोहित, तेजस्वनी उपाध्याय, हर्षिता पाण्डेय,हर्षिता पाठक एवं अवनी केसरवानी थे। वादन में प्रवीण कुमार, राजन श्रीवास्तव, जगदीश आर्या आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शीत लहर राहत कार्यों मंे देर होगी धातक-छाबड़ा

Posted on 24 December 2012 by admin

भीषण सर्दी से बचाव की किसी समुचति व्यवस्था के अभाव में राजधानी के हजारों मजदूर, भिखारी आदि सर्दी से परेशान। यदि इनके बचाव के लिए अलाव, रैनबसेरे तथा कम्बल आदि की व्यवस्था में देर की गई तो भीषण सर्दी इन गरीब लोगों के लिए कभी भी घातक सिद्ध हो सकती है।
यह चेतावनी देते हुए पूर्व मेयर प्रत्याशी एवं व्यापारी नेता चन्द्र कुमार छाबड़ा ने कहा कि पूरा प्रदेश जबरदस्त शीत लहर की चेपट है और यह स्थिति आने वाले दिनों में और तीब्र होगी। हजारों लोग बेहाल हैं ऐसे में राजधानी के सुदूर इलाके तो दूर मुख्य क्षेत्रों में सर्दी से बचाव की कोई समुचित व्यवस्था न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने जिलाधिकारी लखनऊ श्री अनुराग यादव तथा मेयर डा0 दिनेश शर्मा से मांग की है कि वह हजारों बेघर लोग जो फुटपाथों पर अपना जीवन बिताते हैं। भीषण सर्दी की चपेट में आ चुके है। उनके पास बचाव की कोई भी व्यवस्था नहीं है। जिलाप्रशासन, नगर निगम सदैव से इस वर्ग के हजारों लोगों के प्रति संवेदनशील रहा है तथा आवश्यकतानुसार अलाव तथा रैनबसेरे आदि की व्यवस्था पूर्व में होती रही है।
श्री छाबड़ा ने कहा कि इस वर्ष शीत लहर राहत कार्यों में उदासीनता के चलते लोग बेहाल हैं। इस स्थिति को तुरन्त ही ठीक किया जाना चाहिए तथा राजधानी के सभी क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर शीत लहर राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को समय से राहत मिल सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लाॅठीचार्ज की घोर निन्दा की

Posted on 23 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने दिल्ली गैंगरेप मंे इंसाफ मांग रहे लोगों पर हुये लाॅठीचार्ज की घोर निन्दा की है। भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि रायसीना हिल्स से राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ रहे हजारों प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्यवाही निन्दनीय है। दिल्ली गैंगरेप प्रकरण में पूरे देश में पीडि़ता के सर्मथन में आम जनता न्याय मांग रही हैं परन्तु केन्द्र तथा दिल्ली की कांग्रेस सरकार निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर लाॅठी बरसाते हुये आंसू गैस तथा कड़ाके की ठण्ड में पानी की बौछार कर रही है।
पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, हरिशंकर बाजपेई, अनुराग मिश्रा अन्नू, रामऔतार कनौजिया, मुकेश शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, कपिल सोनी, त्रिलोक अधिकारी, सुनील मिश्रा, रजनीश गुप्ता बाॅबी, श्यामजीत सिंह, लखविन्दर पाल सिंह, सुमन शुक्ला, पुष्पासिंह चैहान, बीना गुप्ता, जया शुक्ला, मंजू सिंह, माधुरी शुक्ला, सुशीला वर्मा, सुनीता बंसल, मान सिंह यादव, सुनील यादव, रामसेवक द्विवेदी, राजेन्द्र बाजपेई, अनूप सिंह, गज्जी निगम, संकेत मिश्रा, जीतेन्द्र सिंह, मो. जीशान, बलवीर सिंह दुआ ने प्रदर्शनकारियों पर हुये कांग्रेस सरकार के रवैये की भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए महामहिम राष्ट्रपति से यूपीए सरकार को बर्खास्त करने की मांग करती हैं। सभी नेताओं ने कहा कि पुलिस की दमनपूर्ण कार्यवाही के दौरान निहत्थे प्रदर्शनकारियों के सिर फूटे खून खराबा हुआ कई प्रदर्शनकारियों की हालत नाजुक है आखिर इन सबका जिम्मेदार कौन है सरकार जवाब दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जायेगा

Posted on 23 December 2012 by admin

युग पुरूष भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने देते हुए बताया कि उनके स्वास्थ्य को लेकर  24 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से पंचकोटी महायज्ञ एवं दीपोत्सव गायत्री परिवार द्वारा किया जायेगा। 12 बजे तहरी भोज का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे भाजपा नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन, महापौर डा0 दिनेश शर्मा उपस्थित जनों को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम आलमबाग चैराहा मौनी बाबा मन्दिर पार्क में आयोजित होगा।
समस्त कार्यक्रम पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी तथा स्थानीय भाजपा ईकाई द्वारा आयोजित होगा। इस अवसर पर देशी घी का 101 किलो के लड्डू का भगवान को भोग लगाया जाएगा और प्रसाद वितरण होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सह विपणन योजना का शुभारम्भ

Posted on 23 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश हैण्डी क्राफ्ट्स डेवलपमेण्ट एण्ड मार्केटिंग कारपोरशन लिमिटेड के तत्वावधान में प्रदर्श सह विपणन योजना का शुभारम्भ 24 दिसम्बर, 2012 को हजरतगंज लखनऊ स्थित गंगोत्री प्रदर्शन कक्ष में किया जायेगा।
यह जानकारी उ0प्र0 हस्तशिल्प विकास एवं विपणन निगम लि0 के वित्त नियंत्रक श्री मदन राजा मौर्य ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदर्श सह विपणन योजना प्रदेश के हस्तशिल्प एवं हस्तशिल्पियों/कारीगरों के विकास के लिए तैयार की गयी एक महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने बताया कि इस योजना का शुभारम्भ प्रदेश के लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भगवत सरन गंगवार द्वारा की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊवासियों की समस्याओं को प्रदेष के राज्यपाल के सामने रखा

Posted on 23 December 2012 by admin

बदहाली की स्थिति से जूझ रहे नगर निगम और लखनऊवासियों की समस्याओं को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने 22 दिसम्बर को प्रदेष के राज्यपाल के सामने रखा। कांग्रेस पार्षद दल के उपनेता ने राजभवन जाकर ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम की दयनीय स्थिति से राज्यपाल डाॅ. बीएल जोषी को अवगत कराया।
शनिवार सुबह कांग्रेस पार्षद दल के उपनेता मुकेष सिंह चैहान लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के कार्य अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला और वैष्य स्वाभिमान के प्रधान संपादक व पूर्व कांग्रेस महापौर प्रत्याषी डाॅ. नीरज बोरा के साथ राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि प्रदेष सरकार से नगर निगम को अनुदान न मिलने के कारण शहर में सभी तरह के विकास कार्य अवरूद्ध पड़े हैं। उन्होंने विकास कार्यों को सुचारु चलाने के लिए प्रदेष सरकार से नगर निगम के लिए 250 करोड़ रुपये के अनुदान की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम में सभी संवर्गों में संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को तुरंत बाहल किये जाने की मांग भी उठाई, जिससे नगर निगम की व्यवस्था को तत्काल पटरी पर लाया जा सके। श्री चैहान ने शहर में गरीबों को आवास मुहैया कराये जाने और तत्काल शुद्ध पेयजल व्यवस्था को भी सुनिष्चित कराये जाने की मांग भी उठाई। वहीं पार्षद गिरीष मिश्रा और मवष्षरा सगीर ने प्रदेष में तत्काल 74वें संविधान संषोधन को लागू कराये जाने की मांग उठाई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नरेन्द्र भाई मोदी जी के शपथग्रहण कार्यक्रम में सम्मिल्लित होंगे

Posted on 23 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी दिनांक 23 दिसम्बर को हापुड़ एवं मेरठ में रहेंगे तथा 24 दिसम्बर को लखनऊ मेल द्वारा हापुड़ से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि 25 दिसम्बर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्वेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर लखनऊ तथा कानपुर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। डा0 बाजपेयी लखनऊ के हलवासिया कोर्ट में श्रद्वेय अटल जी के स्वास्थ लाभ एवं शतायु होने के लिए आयोजित हवन पूजन कार्यक्रम में रहेंगे तथा 12 बजे टुडिया घाट पर श्रद्वेय अटल जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित  होगें, सायंकाल 4 बजे कानपुर देहात के रामलीला मैदान, सिकन्दरा में श्री अटल जी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगे।
26 दिसम्बर को अहमदाबाद(गुजरात) में डा0 बाजपेयी 11 बजे नरेन्द्र भाई मोदी जी के शपथग्रहण कार्यक्रम में सम्मिल्लित होंगे और सायंकाल नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संसद में मुसलमानों को आरक्षण दिये जाने को लेकर खुब शोर मचाते है

Posted on 23 December 2012 by admin

आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक हाफिज इरशाद मंसूरी ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह संसद में मुसलमानों को आरक्षण दिये जाने को लेकर खुब शोर मचाते है लेकिन उ.प्र. में चुनाव से पहले मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण देने के वायदे पर चुप्पी साध जाते है।
पूर्व विधायक हाफिज इरशाद मंसूरी ने जारी एक बयान में कहा कि सपा सरकार में सत्ता में आने से पहले मुसलमानों से यह वायदा किया था कि उन्हें प्रदेश स्तर पर 18 प्रतिशत आरक्षण तत्काल दिया जायेगा। लेकिन सरकार बनने के बाद मुलायम सिंह व सपा सरकार मुसलमानों से किया वायदा पूरी तरह भूल गयी है।
मंसूरी नेता ने कहा कि सपा सरकार मुस्लिम पसमांदा मंसूरी समाज के साथ भी कोई इंसाफ नही कर रही हैै। कांग्रेस ने मंसूरी समाज के सीनियर लीडर अब्दुल अली अजीजी मंसूरी को केन्द्र में पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दे चुकी है तथा बसपा भी मंसूरी नेता जावेद इकबाल मंसूरी को यू.पी. का चेयरमैन बनाकर राज्यमंत्री बनाया था लेकिन मुसलमानों की हितैषी बनने का नाटक करने वाली सपा सरकार ने मंसूरी समाज के किसी भी नेता को सत्ता में कोई पद न देकर यह दर्शा दिया है  िक इस सरकार में मंसूरी समाज के लोगों को कभी भागीदारी नही मिलेगी।
पूर्व विधायक हाफिज इरशाद मंसूरी ने कहा कि मुलायम सिंह को मुसलमानों व पसमांदा मुस्लिम मंसूरी की उपेक्षा का खमियाजा आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बलात्कारियों को तत्काल फाँसी देने की मांग की

Posted on 23 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता राज्यसभा की सांसद श्रीमती कुसुम राय ने दिल्ली में हुई बलात्कार की विभत्स धटना पर बलात्कारियों को तत्काल फाँसी देने की मांग की। श्रीमती राय ने कहा कि केन्द्र व दिल्ली की कांग्रेस सरकार एफ.डी.आई. व आरक्षण पर तो तत्काल निणर्य लेती है लेकिन बहन-बेटियों के साथ हो रही रेप जैसी दर्दनाक घटनाओं पर गम्भीर क्यों नही है।
भाजपा सरकार को आगाह करना चाहती है कि दोषियों को तत्काल फाँसी नही दी जाती तो सरकार को लोग वोट की ताकत से ऐसी सजा देगी जिसको कांगे्रस की पीढि़याँ याद करके कापेगी। अभी समय है ऐसा वातावरण बनाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटना न हो। लोगों का भरोसा व्यवस्था पर बढ़े न कि घटे। न्याय की मांग कर रहे लड़के लड़कियों पर पुलिस बेरहमी से लाठी-डंडा, वाटर कैनन और आँसू गैस छोड़ रही है यही पुलिस जब अपराधी अपराध को अंजाम देते है तब सो रही होती है। ऐसी व्यवस्था को तत्काल बदलने की आवश्यकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in