Archive | August 29th, 2012

वर्तमान सरकार अब पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है

Posted on 29 August 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि उ0 प्र0 की वर्तमान सपा सरकार अब पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मंत्रीमण्डल में सामूहिक जिम्मेदारी, परस्पर विश्वास एवं प्रदेश की समस्याओं के निदान के लिए एक जुटता और प्रतिबद्धता समाप्त है। यह स्थिति धीरे-धीरे संविधान की मंशाओं के विपरीत होती जा रही है। परिणाम स्वरूप उ0प्र0 के मंत्रिमण्डल में मंत्री अपनी तुनक मिजाजी और मर्यादाहीन व्यवहार के लिए कुख्यात हो रहे है। मंत्री द्वारा अपने विभाग की बुलाई गई बैठक में पूरे प्रदेश से आए अधिकारियों की उपस्थिति में दिशा निर्देश देने के स्थान पर गाली-गलौज से वरिष्ठ अधिकारी को अपमानित करना और फिर अपनी ही बैठक का बहिष्कार करना शायद उ0प्र0 के प्रशासनिक इतिहास में पहली घटना है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह सरकार भी पूर्ववर्ती बसपा सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है जब भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया था। ऐसा लगता है कि मंत्रियों का अहम और कुंठा अधिकारियों पर निकाला जा रहा है। नौकरशाही को धौस में ले कर मनमानी करने का आधार बनाया जा रहा है। इसका छोटा उदाहरण रामपुर नगरपालिका का है। रामपुर नगर पालिका परिषद अब मंत्री जी द्वारा संचालित मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को 15 लाख रूपये प्रतिवर्ष ग्रान्ट देगी वही दूसरी ओर के0डी0 डालमिया नेत्र अस्पताल को एक लाख रूपये सालाना की ग्रान्ट बंद कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 के युवा मुख्यमंत्री असहाय रूप में दिखाई दे रहे है। प्रदेश  विकास की राह पर चलने के लिए तरस रहा है। कानून-व्यवस्था के साथ असम की दुखद घटनाओं के साथ म्यांम्यार देश की घटनाओं को जोड़ कर प्रदेश के महानगरों में उत्पात और उन्माद पैदा करके साम्प्रदायिकता की आग में झोकने का प्रयास हो रहा है। श्री सत्यदेव सिंह ने कहा कि अक्षम विचलित शासन और प्रशासन प्रदेश को बर्बाद कर देगा
भाजपा, मुख्यमंत्री जी को चेताना चाहती है कि कुम्भकरणी नींद त्यागे, जनता के विश्वास का सम्मान करते हुए तुष्टीकरण और वोट की राजनीति से बाहर आकर प्रदेश की सेवा का कार्य करें। उन्होंने कहा कि 2012 से 2014 को जोड़कर जो सपना सपा देख रही है वह पूरा होने वाला नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चिन्तनधारा की धुरी पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में मूलगामी बदलाव आया था

Posted on 29 August 2012 by admin

dsc_0046समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी के सम्मान में गाजियाबाद बार एसोसियेशन ने 18 अगस्त,2012 को सत्कार समारोह का आयोजन किया। समारोह में बार से जुड़े सैकड़ो अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ राजेन्द्र चैधरी का स्वागत किया और समाजवादी पार्टी प्रमुख श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा उन्हें विधान परिषद सदस्य चुनवा कर एक त्यागी, तपस्वी  और मनस्वी सार्वजनिक कार्यकर्ता की ईमानदारी, सादगी और जनसेवा के लिए उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता दी है। इसके लिए अधिवक्ताओं ने समाजवादी पार्टी श्री मुलायम सिंह यादव के प्रति आभार प्रकट किया। राजेन्द्र चैधरी के सम्बन्ध में अधिवक्ताओं ने रेखांकित किया था कि राजेन्द्र चैधरी एक व्यक्ति का नाम नहीं है बल्कि गत चालीस वर्ष के त्याग बलिदान और कुर्बानी का पर्याय है।
राजेन्द्र चैधरी की विचारधारात्मक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए अधिवक्ताओं ने जोर देकर कहा कि वह गांधी, लोहिया, जयप्रकाश और चैधरी चरण सिंह की विचारों के प्रतीक पुरूष कहे जा सकते हैं। छात्रजीवन में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता की हैसियत से वह राजनीति में आये थे और 1968 में प्रदेश में उसके मंत्री भी चुने गये थे। महानन्द मिशन पेास्ट ग्रेजुएट कालेज छात्रसंघ के महामंत्री और अध्यक्ष के रूप में 1968 से 1974 की आलोच्य अवधि में उनकी नई पहचान बनी थी और पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की प्रेरणा पर वह पूर्णकालिक राजनीतिक कार्यकर्ता की भूमिका में आ गए थे। वर्ष 1977 में गाजियाबाद विधान सभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। राजेन्द्र चैधरी को युवा जनता का तब प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया था।
राजनीति में डा0 लोहिया और चैधरी चरण सिंह की चिन्तनधारा की धुरी पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में मूलगामी बदलाव आया था। राजनीति में इस विरासत का सृजनात्मक विकास उत्तर प्रदेश में मा0 मुलायम सिंह यादव ने किया। आज के बदले राजनीतिक परिदृश्य में नेता जी ने सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव की आभा के आलोक में डाक्टर राम मनोहर लोहिया और चैधरी चरण सिंह के अरमानों का पूरा करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया है। उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में लुटेरी मायावती सरकार को सत्ता से हटाकर अनूठा जनादेश दिया है और सत्ता की बागडोर एक युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को सौंप दी है। जिस उत्तर प्रदेश ने कभी पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, सम्पूर्णानन्द, चन्द्रभानु गुप्ता, सुचेता कृपालानी, कमलापति त्रिपाठी, चैधरी चरण सिंह, एच0एन0 बहुगुणा और मुलायम सिंह यादव का नेतृत्व देखा, परखा था, आज उसी प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा कर प्रदेश की जनता ने एक नया उदाहरण पेश किया है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने नीति वक्तव्य में प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया है कि बीते पांच वर्षो के लूटखसोट के एजेण्डे के स्थान पर उनकी सरकार ने विकास का एजेण्डा तैयार किया है। जो प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जायेगा। लोकतंत्र बहाल के साथ सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि जनता अपनी समस्याओं को लेकर सीधे मुख्यमंत्री से मिल सकती है।
गाजियाबाद बार एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री भारतेन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि गाजियाबाद के न्यायिक परिसर में वकीलों के चैम्बर और सभागार बनाने और अधिवक्ताओं के लिए पेंशन की व्यवस्था की शुरूआत समय की मांग है। उन्होने कहा कि श्री राजेन्द्र चैधरी भी चूॅकि बार के 1974 से सम्मानित सदस्य हैं और उनका यहां चैम्बर भी है।
बार के पूर्व अध्यक्ष राम शरण शर्मा,एडवोकेट ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि चैधरी चरण सिंह से लेकर राजेन्द्र चैधरी तक गाजियाबाद बार एसोसियेशन से जुड़े रहे है। चैधरी साहब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वह 1931 में गाजियाबाद से ही नमक सत्याग्रह में जेल गए थे और 1937 में पहली बार विधायक चुने गए थे। तब कांग्रेस के पांच विधायक सर्वश्री प्यारे लाल शर्मा, खुशीराम शर्मा, प्रकाशवती सूद, चैधरी रघुवीर नारायण सिंह बी0ए0 और चैधरी चरण सिंह चुने गए थे। मुस्लिम लीग के टिकट पर लियाकत अली और  हाफिज मोहम्मद इब्राहिम चुने गए थे। लियाकत अली पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री और चैधरी साहब भाारत देश के पांचवे प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। हाफिज साहब बाद में मुस्लिम लीग के अलगाववाद को छोडकर कांग्रेस की मुख्यधारा से जुड़कर गांधी, नेहरू और मौलाना आजाद के हमसफर बने थे। राजेन्द्र चैधरी की ईमानदारी, सादगी और जनसेवा के प्रति सारे प्रदेश में सम्मान का भाव है। मुलायम सिंह का उनपर स्नेह है और वे उनके परम विश्वासपात्र हैं।  राजेन्द्र चैधरी के उन्नत भविष्य के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं दीं।
अधिवक्ताओं की भावभीनी अभिव्यक्ति से अभिभूत राजेन्द्र चैधरी ने अत्यन्त विनम्रता के साथ अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेरे सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहने की प्रेरणाभूमि यदि कहीं है तो वह गाजियाबाद ही है। गाजियाबाद क्षेत्र की मुक्तिकामी जनता ने विदेशी सत्ता के खिलाफ अविराम संघर्ष किया था और श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह ने गाजियाबाद में रहते हुए पहली बार  जंगे आजादी की तहरीक में शिरकत की थी। वह मेरी युवा पीढ़ी के लिए वन्दनीय युगपुरूष थे और उन्हीं की प्रेरणा पर मेरे जैसे नौजवान राजनीति में आये थे आपातकाल के खिलाफ चैधरी चरण सिंह विरोध दर्ज कराकर जेल गए थे और तब मैने भी आपातकाल के खिलाफ संघर्ष कर मेरठ जेल में कैद था। उत्तर प्रदेश में बसपा कुशासन के खिलाफ बसपा हटाओं, प्रदेश बचाओं सत्याग्रह में दस लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की। बसपा शासन के कार्यकाल में दो लाख करोड़ रूपए का घोटाला हुआ। बसपा राज के चर्चित घोटाले एन0आर0एच0एम0 (5700 करोड़) मनरेगा घोटाला (12000 घोटाला) चीनी मिल बिक्री घोटाला (1180 करोड़) टीईटी घोटाला 120 करोड़) में उल्लेखनीय है। इस के अलावा फीस, प्रतिमूर्ति, नौएडा प्लाट आवंटन, शौचालय निर्माण, ढैंचा बीज गेहूॅ बीज, बाण साकार परियोजना, सरयू योजना और यूपीएसआईडीसी भर्ती घोटाले ने बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री की असलियत उजागर कर दी है।
राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए मायावती ने पार्को, स्मारकों, मूर्तियों, माला और माया के मायाजाल के नये करतब दिखाए है। बाबा साहब ने 1949 में संविधान सभा को सम्बोधित करते हुए कहा था राजनीति में व्यक्ति पूजा इसके अवमूल्यन और अधिनायकवाद की उपज है। मायावती ने अपने मां, बाप और अपनी मूर्तियों के बहाने प्रदेश के सार्वजनिक राजस्व के चालीस हजार करोड रूपये लुटा कर प्रदेश को अवनति के गर्त में धकेल दिया। उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य हैं जहां 38 फीसदी दलितों ने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा। आज भी अनुमानित रूप से 70 फीसदी दलित प्रारम्भिक स्तर पर स्कूल छोड़ देते है और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में हर साल सैकड़ों बच्चे इंसेफ्लाईटिस के कारण दम तोड जाते है।
राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि समाज के हर वर्ग का उत्थान करना समाजवादी पार्टी सरकार अपना फर्ज समझती है। प्रदेश की 57 आरक्षित सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है जबकि बसपा ने कुल 16 सीटे ही हासिल की हैं। प्रदेश के हर वर्ग में नेताजी की अपील है और समाजवादी पार्टी का दलित वर्ग में भी ठोस जनाधार है। हमारे नेता मुलायम सिंह यादव जी की प्रेरणा पर प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी भत्ता, कन्याधन, सरकारी टयूबबेल और किसानों को सिंचाई के लिए नहर का पानी मुफ्त देने का वायदा पूरा किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आपातकालीन बंन्दियों की सुविधाओं को भी बहाल कर लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की है और घोषणा पत्र में किए गए वायदों को लागू करने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है।
राजेन्द्र चैधरी ने अपने सम्बोधन में कहा है कि अधिवक्ताओं को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी भूमिका के गौरवशाली संघर्षशील इतिहास को कायम रखते हुए हर प्रकार के अन्याय के खिलाफ संघर्षरत रहना चाहिए। अधिवक्ताओं व आम जनता के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार सदैव समर्पित रही है। उन्होने अधिवक्ताओं से अपील की कि वह देश के हित में श्री मुलायम सिंह यादव के हाथ मजबूत करें ताकि देश की आम जनता का हित सुनिश्चित किया जा सके।
गाजियाबाद बार एसोसिएशन, जिसके स्वयं राजेन्द्र चैधरी भी सदस्य हैं, में यह आयोजन इस दृष्टि से अभूतपूर्व था कि बार के ही एक सदस्य ने राजनीति के क्षेत्र में अपनी प्रभावी भूमिका स्थापित की और उनको सम्मान देने के लिए उनके समकालीन और बाद की पीढ़ी के नौजवान अधिवक्ता सब एक साथ सैकड़ो की संख्या में एकत्र थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मैक्स प्रस्तुत करता है, ’डर्टी खबर’

Posted on 29 August 2012 by admin

dirty-khabar-launch-vikalp-vip-priya-and-kapilमस्ती और ताजगी से भरपूर, अटपटा और चटपटा प्रोग्राम आज के बाॅलीवुड की मजेदार तस्वीर
25 अगस्त से शुरू, हर शनिवार, रात 8.00 बजे

अगस्त के इस महीने, प्रीमियर हिंदी फिल्मों तथा स्पेशल इवेंट्स के प्रमुख चैनल मैक्स ने बाॅलीवुड के क्रेजी फैन्स को अलग तरह के मनोरंजन से सराबोर कर देने और उनका मन बहलाए रखने का एक नया इंतजाम कर दिया है - ’डर्टी खबर’। इसमें बाॅलीवुड में नित नया रूप लेकर आने वाली गाॅसिप्स और खबरें एक ऐसे अंदाज में परोसी जाएंगी जिसे देख कर आप खुद महसूस करेंगे, यह है जरा हट के!
यह शो न्यूज रूम फाॅर्मेट में पेश किया जायेगा और इसके होस्ट होंगे हरफनमौला कलाकार, आरजे एवं प्रेजेंटर मंत्र और टेलीविजन की खूबसूरत स्टार करिश्मा तन्ना। मिमिकरी आर्टिस्टों की पूरी जमात, जिसमें वी आई पी, कपिल, राजा, प्रिया रैना, विकल्प, मुबीन, होवर्ड रोजमेयर, जसवंत वगैरह सभी शामिल हैं, बाॅलीवुड सेलिब्रिटीज का भेष धारण करते तथा फिल्मों पर अपने अलग अंदाज में राय देते और क्रिटिक्स के तौर पर विचार प्रकट करते मिलेंगे।
सप्ताह में एक बार दिखाया जाने वाले, आधे घंटे के इस शो में बाॅलीवुड के अलग अलग टाॅपिक्स की सिरीज होगी जिन्हें रंगीले प्रहसन के सजीले तरीके से पेश किया जाएगा। बाॅलीवुड की नयी गाॅसिप्स का चटपटापन पीछे पड जाने वाले छायाकारों पत्रकारों के स्टाइल से जुटाई गई ’अंदर की खबर’, कहकहे … डर्टी खबर जैसे आपको हंसा हंसा कर दोहरा कर डालने की गारंटी है!
mantra-and-karishma-tannaथ्नराले अंदाज में गंदगुदाने वाले मनोरंजन का वादा है यह शो। इसके अलग अलग सेगमेंट्स में सबसे पहले दिखेंगी न्यूज बुलेटिन की हैडलाईन्स की पैरोडी। इन तेज रफ्तार उलझी खबरों को आप सुनेंगे होस्ट मंत्र तथा करिश्मा तन्ना सेमसालेदार इंटरव्यूज और सवाल जवाब के उस सेक्शन को तो आप मिस कर ही नहीं सकते जिसमें मंत्र आज के जमाने के किसी बी टाउन सेलिब्रिटी का पूरी गंभीरता के साथ मजाकिया इंटरव्यू करेंगे। यह सेलेब्रिटी भी कोई काॅमेडियन ही बनेगा यह कहने की कोई जरूरत है क्या ?
टगला सेगमेंट, जिसमें आपकी हंसी रोके न रुकेगी, नये नाम वाला है … ’एंड के बाद’! कल्पना की नयी उडान है यह जिसमें कहानी यह गढी जायेगी कि फिल्म के क्रेडिट्स दिखा दिये जाने के बाद क्या कुछ घट सकता था! दर्शक को हंसी की पूरी डोज यहां भी मिलेगी।
इसके लाॅन्च के बारे में मैक्स के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट तथा बिजनेस हैड श्री नीरज व्यास ने बताया, ’मैक्स की कोशिश हमेशा यही रही है कि बाॅलीवुड को लेकर कुछ नया और निराला मनोरंजन प्रदान किया जाए। इसके लिए एकदम नयी सूझ बूझ वाले ’डर्टी खबर’ से बेहतर और भला क्या हो सकता था ? बाॅलीवुड पर यह नया नजरिया है जो हर वर्ग के दर्शक की मनोरंजन की भूख को तृप्त करेगा। टेलेंटेड एक्टर्स और काॅमेडियंस का परफाॅमेंस देखना अपने आप में एक अनुभव होगा। हमें पूरा भरोसा है कि कलाकार आपके मन की मुराद भरपूर पूरी करेंगे।’
vip-and-howard-rosemeyer’डर्टी खबर’ को तैयार किया है जाने माने कुशल प्रोडक्शन हाउस आॅप्टिमिस्टक्स ने, प्रस्तुतकर्ता हैं रैलिस्प्रे और यह फाॅग बाॅडी स्प्रे के साथ पावर्ड बाई क्रिस्टल है।
डर्टी खबर की शुरुआत होने जाा रही है, 25 अगस्त 2012 से, देखिये हर शनिवार, रात 8.00 बजे से केवल मैक्स पर !

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सभी जिलों में हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा

Posted on 29 August 2012 by admin

दुनिया के महान हाॅकी खिलाडि़यों में शामिल मेजर ध्यान चन्द की याद में 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूर्व वर्षों की भांति इस साल भी खेल दिवस के अवसर पर लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में हाॅंकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
खेल निदेशक शहबुद्दीन मोहम्मद ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में हाॅंकी के खेल को प्रोत्साहित करने के लिए 14 वर्ष के बालक/बालिकाओं की हाॅंकी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले में तैनात क्रीड़ा अधिकारियों की मांग पर बच्चों के लिए हाॅंकी (स्टिक) भी आवश्यकतानुसार खेल विभाग उपलब्ध करायेगा जिससे ज्यादा से ज्याद खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता टीम के खिलाडि़यों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारियों द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए संकल्प भी लिया जायेगा।
गुरू गोविन्द सिंह स्पोटर््स कालेज के प्रधानाचार्य श्री ए0 के0 बनौधा ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर कालेज में स्थापित ध्यान चन्द्र की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया जायेगा तथा इसके पश्चात हाॅकी का एक प्रदर्शनी मैच भी खेला जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रामराज्य की अवधारणा अवध में विकसित हुई

Posted on 29 August 2012 by admin

मंथन श्रृंखला के अन्तर्गत ‘अवध की विरासत’ पर विचार गोष्ठी सम्पन्न

अवध की विरासत मिली-जुली संस्कृति की रही है। यहां के साहित्य, संगीत, नृत्य व शेरो-शायरी में यह सांझी संस्कृति नुमाया होती है। गंगा-जुमनी तहजीब की जो मिसाल लखनऊ में मिलती है, वह अन्यत्र नहीं है। लखनऊ विभिन्न संस्कृतियों के मेल-जोल का एक गुलदस्ता है, जो जाति, धर्म, सम्प्रदाय व संकीर्णता से परे है।
ये विचार सुप्रसिद्ध इतिहासविद् व लखनऊ की संस्कृति के जानकार डाॅ0 योगेश प्रवीन ने आज एनेक्सी स्थित मीडिया सेन्टर में व्यक्त किये। वे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आरम्भ की गई विचार गोष्ठी श्रृंखला ‘मंथन’ के अन्तर्गत ‘अवध की विरासत’ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
डाॅ0 योगेश प्रवीन ने कहा कि अवध की विरासत में हठधर्मिता नहीं रही है। लखनऊ शहर जोकि अवध क्षेत्र का केन्द्र है अपनी नजाकत, नफासत व तहजीब के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। यह शहर जहां एक ओर मीर तकी मीर, मजाज लखनवी, हसरत मोहानी व सौदा की शेरो-शायरी से लबरेज है, वहीं दूसरी ओर यह शिवानी, अमृतलाल नागर व भगवती शरण वर्मा जैसे साहित्यकारों की रचनाओं का गवाह भी है। उन्हांेने कहा कि वाजिद अली शाह की रचनाएं और हादी रूसवा की उमराव जान अदा आज भी काफी मशहूर हैं।
डाॅ0 प्रवीन ने कहा कि जो पराजित न हो, वही अवध है। उन्हांेने कहा कि यह क्षेत्र प्रेम, न्याय, उपकार व करूणा से संपृृक्त है। उन्होंने कहा कि रामराज्य की अवधारणा अवध में विकसित हुई थी। उन्हांेेने कहा कि अवध सही मायनों में ‘कास्मोपाॅलिटन’ क्षेत्र है, जो सभी संस्कृतियों व धर्माें को समेटे हुए है। इसकी छाप यहां की स्थापत्य कला, साहित्य व संगीत में महसूस की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अवध की विरासत, सादगी और मिल-जुल कर साथ रहने की अदा की विरासत है। उन्होंने कहा कि लखनऊ, अवध की विरासत की नायाब मिसाल है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में वह ताकत है कि जो भी यहां पर आया, वो यही का होकर रह गया। सहजता व मेहमान नवाजी लखनऊ की विशेषता है। यहां की भाषा व बोली में मिठास है।
डाॅ0 प्रवीन ने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि आज की नौजवान पीढ़ी को अवध की विरासत व इसके इतिहास की जानकारी कम है। उन्होंने कहा कि हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि हम आने वाली पीढ़ी को अवध की विरासत से रूबरू कराये।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ0 अनिल कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन करते हुए कहा कि संस्कृति हमारी प्राण वायु है इसके बिना जीवन की कल्पना असम्भव है। उन्होंने कहा कि अवध की विरासत पर विचार करते हुए हमें इस बात पर भी मंथन करना चाहिए कि आज हम अपनी परम्परा संस्कृति और विरासत से कितने दूर हो रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2012
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in