Categorized | लखनऊ.

वर्तमान सरकार अब पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है

Posted on 29 August 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि उ0 प्र0 की वर्तमान सपा सरकार अब पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मंत्रीमण्डल में सामूहिक जिम्मेदारी, परस्पर विश्वास एवं प्रदेश की समस्याओं के निदान के लिए एक जुटता और प्रतिबद्धता समाप्त है। यह स्थिति धीरे-धीरे संविधान की मंशाओं के विपरीत होती जा रही है। परिणाम स्वरूप उ0प्र0 के मंत्रिमण्डल में मंत्री अपनी तुनक मिजाजी और मर्यादाहीन व्यवहार के लिए कुख्यात हो रहे है। मंत्री द्वारा अपने विभाग की बुलाई गई बैठक में पूरे प्रदेश से आए अधिकारियों की उपस्थिति में दिशा निर्देश देने के स्थान पर गाली-गलौज से वरिष्ठ अधिकारी को अपमानित करना और फिर अपनी ही बैठक का बहिष्कार करना शायद उ0प्र0 के प्रशासनिक इतिहास में पहली घटना है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह सरकार भी पूर्ववर्ती बसपा सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है जब भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया था। ऐसा लगता है कि मंत्रियों का अहम और कुंठा अधिकारियों पर निकाला जा रहा है। नौकरशाही को धौस में ले कर मनमानी करने का आधार बनाया जा रहा है। इसका छोटा उदाहरण रामपुर नगरपालिका का है। रामपुर नगर पालिका परिषद अब मंत्री जी द्वारा संचालित मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को 15 लाख रूपये प्रतिवर्ष ग्रान्ट देगी वही दूसरी ओर के0डी0 डालमिया नेत्र अस्पताल को एक लाख रूपये सालाना की ग्रान्ट बंद कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 के युवा मुख्यमंत्री असहाय रूप में दिखाई दे रहे है। प्रदेश  विकास की राह पर चलने के लिए तरस रहा है। कानून-व्यवस्था के साथ असम की दुखद घटनाओं के साथ म्यांम्यार देश की घटनाओं को जोड़ कर प्रदेश के महानगरों में उत्पात और उन्माद पैदा करके साम्प्रदायिकता की आग में झोकने का प्रयास हो रहा है। श्री सत्यदेव सिंह ने कहा कि अक्षम विचलित शासन और प्रशासन प्रदेश को बर्बाद कर देगा
भाजपा, मुख्यमंत्री जी को चेताना चाहती है कि कुम्भकरणी नींद त्यागे, जनता के विश्वास का सम्मान करते हुए तुष्टीकरण और वोट की राजनीति से बाहर आकर प्रदेश की सेवा का कार्य करें। उन्होंने कहा कि 2012 से 2014 को जोड़कर जो सपना सपा देख रही है वह पूरा होने वाला नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in