Archive | January 6th, 2012

सुश्री उमा भारती द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

Posted on 06 January 2012 by admin

आज सुबह से मेरे नाम से विभिन्न संचार माध्यमों में निराधार खबरें प्रसारित की जा रही हैं। मैंने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है। उनका कोई राजनैतिक मंतव्य न निकाला जाएं।

अगले 4 दिन के सघन दौरे में मैं 30 चुनावी प्रचार सभाएं करूंगी। आगामी कार्यक्रम भी पार्टी की योजना के अनुसार मेरी सहमति से तय किए जाएंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सीबीआई के भेदभावपूर्ण रवैये की आलोचना की

Posted on 06 January 2012 by admin

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सीबीआई के भेदभावपूर्ण रवैये की आलोचना की है। श्री शाही ने कहा कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनन्द कुमार और भाभी विचित्र लता के खिलाफ दस्तावेजी सबूत सीबीआई को सौपा है। जिसमें मायावती के करीबी और परिवार के लोग मिलकर 300 बोगस कम्पनियों के जरिये 10 हजार करोड का चूना प्रदेष की जनता को लगाया है। जिसकी शिकायत भारत सरकार से की जा चुकी है। लेकिन सीबीआई सिर्फ और सिर्फ राजनैतिक द्वेषवष काम कर रही है। मायावती के इषारे पर डा0 सचान की हत्या को सीबीआई भी आत्महत्या बताने लगी है।
श्री शाही ने केंद्र में बैठी यूपीए सरकार के गृहमंत्री पी चिदम्बरम पर कहा कि कांग्रेस को तुरंत चिदम्बरम का इस्तीफा ले लेना चाहिए। क्योकि 2जी मामले में वो भी दोषी हैं। जिनकी आंखों के सामने 1लाख 76 हजार रूपये का घोटाला हुआ। इसलिए सबसे पहले सीबीआई को चिदम्बरम से पूछताछ करनी चाहिए कि आखिर इस 2जी का पैसा कहां-कहां पहुंचाया गया है ? कहीं ये पैसा कालेधन के रूप में विदेशों में तो नहीं जमा हो गया है ? कही इसके तार 10 जनपथ तक तो नहीं है ? इस लूट का पैसा किस-किसने खाया है ये भी जनता के सामने आना चाहिए। साथ ही दिल्ली मुख्यमत्री शीला दीक्षित और गोवा के मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत को भी तुरंत पद से हटाना चाहिए जिनके खिलाफ हजारों-हजार करोड़ के घोटाले सामने आए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्य चुनाव आयुक्त को राजभवन में मिलकर 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Posted on 06 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त को राजभवन में मिलकर 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने वालों में चुनाव प्रबन्धन प्रकोष्ठ के संयोजक पूर्व विधायक श्याम नन्दन सिंह, रामकुमार शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी थे।

1    डुप्लीकेट मतदाताओं के सम्बन्ध में आयोग द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही अभी तक नही की गयी है। औसत प्रति विधानसभा क्षेत्र में 15 से 20 हजार मतदाता दिनांक 02 जनवरी, 2012 को जारी मतदाता सूची में भी हैं। यदि फोटो युक्त सी0डी0 हो तो प्रति विधानसभा क्षेत्र से 4 से 6 घण्टे में निर्धारण हो सकता है।
2    जनपदों में काशीराम योजना के अन्तर्गत उपलब्ध नये अध्यासियों के पूर्व मकान में बना वोट अभी तक नही काटा गया है।
3    बगंलादेशी धुसपैठियों के नामों को भी चिन्हित करके सूची से पृथक करने में सफलता नही मिली।
4    व्यय व्यवस्था नामांकन के पूर्व तथा नामांकन के बाद का खर्चा आंकलन व्यवस्था का स्पष्टीकरण भी होना आवश्यक हैै।
5    व्यापारी को रास्तें में पकड़ कर पैसा जब्त करने के कारण प्रदेश में दो माह व्यापार ठप्प हो जायेगा। इससे व्यापारी वर्ग में राजनैतिक दलों के प्रति विरोध पैदा हो रहा है। पहले यह जाॅच होनी चाहिए कि यह पैसा राजनैतिक उपयोग के लिए है, तो ही अवैध धन को जब्त करें, यदि व्यापार के उपयोग के लिए है, तो फिर रूपया वापस होना चाहिए।
6    संवेदनशील बूथों के निर्धारण की जानकारी अभी तक नही दी गयी है।
7    बस्ता लगने की व्यवस्था में भ्रम पैदा हो गया है। इस सम्बन्ध में वर्तमान में क्या स्थिति है, लिखित रूप स्पष्ट में होनी आवश्यक है।
8    मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था होनी आवश्यक है।
9    पोलिंग एजेन्ट को मतदाता सूची पर चिन्हाकन करना, पड़े/शेष वोटों की पर्ची बाहर पार्टी कैम्प में भेजने की व्यवस्था, जिससे शेष मतदाताओं को बुलाने की व्यवस्था बन सके।
10    पोलिंग एजेन्ट के कार्ड फाड़ने, बाहर भगा देने के आचरण पर रोक लगनी आवश्यक है। पोलिंग एजेन्ट के लिए कुर्सी की व्यवस्था आवश्यक है।
11    अपने परिवार के वोटों को मतदान केन्द्र तक वाहन से लाने के लिए कोई रोक नहीं होनी चाहिए।
12    मोबाइल/फोन पर प्रतिबन्ध नहीं लगना चाहिए।
13    107/116 में मुचलका पाबन्दी पूर्व में चुनाव की घटनाओं का मुलजिम या अपराधिक इतिहास वाले लोगों का हो तो ठीक परन्तु राजनैतिक मुकदामों व सामान्य आदमी पर यह कार्यवाही अनुचित है। स्पष्ट निर्देश की आवश्यकता है।
14    EVM मशीन की डाक्यूमैन्ट्री फिल्म देने पर सहमति थी लेकिन अभी तक नहीं मिली है।
15    EVM मशीन पर समुचित प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए।
16    मतदान के दिन बैलेट पेपर एकाउन्ट की भाॅति मतदान का विवरण मिलना चाहिए।
17    मतदान कर्मियों को वोट का अधिकार सुनिश्चित हो सके उसके लिए की गई व्यवस्था का प्रचार होना आवश्यक है।
18    पर्ची बांटना, बस्ता लगाना पोलिंट एजेन्ट आदि की व्यवस्था सम्बन्धी निर्देश भी स्पष्ट होने चाहिए। गाडियों पर 6X4 के झण्डे की छूट होनी चाहिए।

भाजप प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि प्रदेश के कैविनेट सचिव, प्रमुख सचिव गृह व पुलिश महानिदेशक को तत्काल हटाया जाय तथा लोकायुक्त द्वारा जिन मंत्रियों के खिलाफ शिकायतें स्वीकार कर ली गई हैं वे अब भी सरकार में बने हुए हैं। उन्हें भी तुरन्त हटाया जाए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मथुरा के जिलाधिकारी पंचायत चुनाव कोर्ट आदेश से हटाया गया था वे वहां फिर तैनात हैं उन्हें हटाया जाए। चुनार (मिर्जापुर) में टूटे हुए मकानों के लिए सरकारी सहायता राशि बसपा उम्मीदवार से दिलवाई गई व बसपा रैली में एक व्यक्ति मरा था उसकी सरकारी सहायता राशि बसपा जिलाध्यक्ष से दिलवाई गइ। चुनाव आयोग इसको संज्ञान में ले के कार्रवाई करे।
महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है कि लखनऊ के पालिटेक्निक वैराज गोमतीनगर से वेव सिनेमा मल्टीप्लेक्स के सामने वाली सड़क का सौन्दर्यकरण व 7 प्रतिमाओं को लगाने का कार्य शुरू किया गया है जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। पार्टी मांग करती है कि चुनाव आयोग तात्कालिक कार्रवाई कर मूर्तियां लगाने के इस कार्यक्रम को कड़ाई से रोके और दोषी अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनता की गाढ़ी कमाई पत्थरों, पार्को, स्मारकों पर लुटा दी है

Posted on 06 January 2012 by admin

6-01-b-dhampur-bijnaurसमाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा पर बसपा के कुशासन के खिलाफ जन जागरण के लिए निकले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने जनता का आव्हान किया है कि वह प्रदेश को बर्बाद करनेवाली भ्रष्ट और अत्याचारी बसपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर दे और इसके प्रत्याशियों की जमानतें जब्त कराकर उनके काले कारनामों की सजा दें। उन्होने कहा बसपा सरकार ने समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न किया है। जनता की गाढ़ी कमाई पत्थरों, पार्को, स्मारकों पर लुटा दी है। विकास से प्रदेश को वंचित रखा है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज मुरादाबाद में कांठ, सहसपुर, व बिजनौर में धामपुर, नगीना और नजीबाबाद में जनसभा को सम्बोधित किया। सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह उनके स्वागत में मुस्लिमों, महिलाओं और नौजवानों का भारी रेला दिखाई पड़ा। उनके साथ सर्वश्री फिजाउल्लाह चैधरी, कुतुबुद्दीन अंसारी, यूसुफ अंसारी, मनमोहन सैनी, शमीमुल हक, मो0 हाजी रिजवान, मूलचन्द्र चैहान, मनोज पारस, शाहिद अंली तथा गोपाल सिंह यादव, कैसर अली कुद्दूसी भी उपस्थित रहे।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने नई चीनी मिलें लगवाई थीं। किसानों को गन्ने का उचित मूल्य मिला था। बसपा सरकार ने चीनी मिलें बेचने का काम किया है। किसानों को तबाह किया है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर फिर नई चीनी मिलें लगेगी। बिजलीघर लगेगें। नौजवानों को रोजगार या बेकारी भत्ता मिलेगा, कन्या विद्याधन बढ़ाकर दिया जाएगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिखावे के लिए कई मंत्री निकालें हैं। कई बसपा विधायक जेल गए हैं। इस सरकार ने भ्रष्टाचार की हदें तोड़ दी है। घोटालें दर घोटालों में बसपा मंत्री, विधायक फंसे हैं। मुख्यमंत्री भी इनमें शामिल है।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लुटेरी बसपा सरकार को सहारा दे रही है। उसके सहारे से ही हाथी विकास का पैसा खाकर मोटा हो रहा है। कांग्रेस मुसलमानों को धोखा दे रही है। आरक्षण से उनका भला होनेवाला नहीं है। समाजवादी पार्टी आबादी के हिसाब से आरक्षण देने के लिए बचनबद्ध है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी मुकाबले में है। जनता उसके पक्ष में है। वह चाहती है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बने। उन्होने जनता से आग्रह किया कि वह बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा दागियों और अपराधियों की जमात बनी हुई है

Posted on 06 January 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री का पाक साफ बनने का नाटक जनता की नजरों से छुपा नहीं रह गया है। बसपा दागियों और अपराधियों की जमात बनी हुई है। दिखावे में चन्द मंत्रियों- विधायकों को बाहर करने के पीछे उनका इरादा तमाम घोटालों की जांच की आंच से बचना भर है पर वह मंशा पूरी नहीं होगी। विधानसभा के चुनावों में जनता उनको करारा सबक सिखाएगी और उनके कारनामों की जांच कर जेल भिजवाने का काम समाजवादी पार्टी की सरकार करेगी।
मुख्यमंत्री का दोहरा चेहरा इससे जाहिर है कि उन्होने हत्यारोपी, अवैध कब्जे, लूट और सत्ता के दुरूपयोग के मामलों में लोकायुक्त की जांच में दोषी पाए गए लोगों को भी बसपा का प्रत्याशी बनाया है। पट्टी विधान सभा क्षेत्र से श्री मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जनपद प्रतापगढ़ के थाना जेठवारा के गांव भखनपुर (नन्दापुरवा) अनुसूचित जाति के हीरालाल की हत्या में इनका नाम आया था। अदालत से उनके खिलाफ धारा 307 में गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। इस समय उनकी कुर्की के आदेश है। अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है पर पुलिस अभी तक ऊपरी संरक्षण की वजह से उनपर हाथ नहीं डाल रही है। बसपा के  घेाषित प्रत्याशी पर फर्जी पते पर रायबरेली जनपद से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का भी मुकदमा दर्ज है। उनके असलहों के लाइसेंस रद्द करने की नोटिस भी जारी हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त जैसे संवैधानिक पद पर बैठे एक पूर्व न्यायाधीश की संस्तुतियां भी रद्दी की टोकरी में डाल दी है। मंत्री श्री रंगनाथ मिश्र लोकायुक्त की जांच में दोषी पाए गए। वे भी बसपा के घेाषित प्रत्याशी है। श्री राम अचल राजभर एवं श्री राकेशधर त्रिपाठी को भी लोकायुक्त की जांच में दोषी पाया गया। श्री राजभर के लड़के को और श्री त्रिपाठी के परिवारी सदस्य को टिकट दे दिया गया है। सीबीआई और लोकायुक्त दोनों की जांच में फंसे श्री राम प्रसाद जायसवाल की पत्नी को टिकट दिया गया है।
दरअसल मुख्यमंत्री ने दागी मंत्रियों, विधायकों को आज भी संरक्षण दे रखा है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और मुकदमा चलाने से परहेज किया जा रहा है। उन्हें बचाने के लिए ही उनको या उनके परिवारवालों को  बसपा प्रत्याशी बनाया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री अपने दलित भाईयों की हत्या में आरोपित को भी संरक्षण दिए हुए हैं।
मुख्यमंत्री से संविधान के अंतर्गत रागद्वेष से रहित निर्णय लेने की उम्मीद भी कैसे की जा सकती है जबकि वे स्वयं ताज कारिडोर में फंसी हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन जैसे घोटालों में उनकी भी साझेदारी रही है। चुनाव आयेाग को मुख्यमंत्री सहित बसपा के दागियों के कारनामों का संज्ञान लेकर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। वैसे अब उनका भाग्य निर्णय जल्दी ही होनेवाला है। समाजवादी पार्टी ने एक भी दागी को प्रश्रय नहीं दिया है। वह अपनी स्वच्छ छबि के साथ मैदान में है और जनता ने भी तय कर लिया है कि वह समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उमा भारती जी का संशोधित कार्यक्रम

Posted on 06 January 2012 by admin

भाजपा की राष्ट्रीय नेता एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती 2 दिवसीय प्रवास पर उ0प्र0 में रहेंगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उमाश्री भारती 7 जनवरी को फर्रूखाबाद के ठटीया, कन्नौज के तिर्वा, 8 जनवरी को औरेया के विधुना और रमाबाईनगर के अकबरपुर की जनसभा को संबोधित करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्रद्धालुओं के साथ किए जा रहे दुव्र्यवहार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त

Posted on 06 January 2012 by admin

श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने श्रीराम जन्मभूमि पर दर्षन को लेकर स्थानीय सुरक्षा कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ किए जा रहे दुव्र्यवहार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राम भक्तों के दर्षन हेतु अनुकूल वातावरण का निर्माण किया जाना चाहिए। सुरक्षा के नाम पर आतंकियों जैसा व्यवहार आचरण के विपरीत है।

श्री दास श्रीराम जन्मभूमि पर राम लला का दर्षन करने वृन्दावन के श्री काठिया बाबा आश्रम, रमणरेती से पहुंचे आधा दर्जन काठिया संतों को रोके जाने पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने बताया संतों की अपनी परम्परा है उसी परम्परा के अन्तर्गत कोई कमर में मूंझ का आंडबन्द लगाता है कोई डोरी पहनता है और कोई काठ का आंडबन्द लगाता है। काठिया संतों द्वारा आंडबन्द काठ का पहना जाता है। रामलला के दर्षन के समय सुरक्षा कर्मियों ने उनके आंडबन्द पहनने मात्र पर दर्षन करवाने से मना कर दिया। उन्होनंे कहा श्रीराम लला का दर्षन करना प्रत्येक संत-धर्माचार्य और राम भक्तों का मौलिक अधिकार है। संत परम्परा पर किसी को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। आये दिन श्रद्धालुओं द्वारा यह षिकायत मिलती आ रहा है कि श्रीराम जन्मभूमि पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा उनसे दुव्र्यवहार किया जाता है।

उन्होंने कहा सुरक्षा के नाम पर आतंकियों जैसा व्यवहार उचित नहीं है। षासन प्रषासन सुरक्षा मानकों में सुधार लाये और ऐसे सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाये जिन्हें व्यवहारिक ज्ञान हो, क्योंकि अयोध्या एक धार्मिक और पौराणिक नगरी है देष के कोने कोने से विभिन्न पंथ और सम्प्रदायों के आचार्य, महामण्डलेष्वर, श्रीमहंत, महंत तथा विभिन्न भाशा-भाशी क्षेत्रों के राम भक्त अपने आराध्य का दर्षन पूजन करने आते हैं यहाॅं से वह ऐसा संदेष न लेकर जाये जो अयोध्या की गरिमा के विपरीत हो।

काठिया संत केषव दास ने बताया कि हमारे साथ गोपाल दास, ललिता षरण, प्राण वल्लभ, मदनदास, गोपाल दास त्यागी आदि संत थे। वृन्दावन स ेचल कर मकरसंक्रान्ति का स्नान करने गंगासागर जा रहे थे। अयोध्या प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली है इस कारण दर्षनार्थ यहाॅं आये लेकिन सुरक्षा के नाम पर हम सबके साथ किया गया व्यवहार दुखद रहा। आत्म पीडा पहुची है भगवान राम लला सुरक्षा अधिकारियों को सद्बुद्धि दे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन

Posted on 06 January 2012 by admin

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत प्रदेश में अब तक कुल 273 मामले दर्ज किये गये तथा 60 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई, 1026 अवैध असलहों के साथ 1316 कारतूस जब्त किये गये और 253642 व्यक्तियों को धारा 107/116 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत पाबन्द किया गया। इसके अतिरिक्त 4067 लोगों के विरूद्ध गैर जमानती वारन्ट तामील कराये गये तथा अवैध हथियार बनाने वाले 1559 कारखाने नष्ट किये गये। अभियान के दौरान अब तक कुल 64903 लाइसेंसी हथियार जमा कराये गये तथा 2552 वल्नरेबल केन्द्रों का चिन्हीकरण किया गया एवं 16039 लोगों को चुनाव में समस्या उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के रूप में चिन्हित किया गया। उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात प्रवर्तन कार्यों के अंतर्गत अब तक कुल 248755 मामलों में कार्यवाई की गई है जिनके अंतर्गत 23632 वालराइटिंग, 101609 पोस्टर तथा 123514 बैनर्स एवं अन्य सामग्री हटाई गयी है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 70/72, आई0पी0सी0 की धारा 272/273 एवं 1338/11 तथा आम्र्स एक्ट 4/25 के तहत बड़े पैमाने पर कार्यवाई की गयी है जिसके तहत 18827 ली0 अवैध देशी एवं कच्ची शराब एवं 523 मसालेदार शराब की बोतल तथा शराब के 204 पौवे व बिना लेबल के 829 पौवे जब्त कर नष्ट किये गये। इसके अतिरिक्त 35925 किग्रा0 लहन और 63 किग्रा0 नौसादर, 30 किग्रा0 चरस, 4 कुंतल महूआ, 90 ली0 एलकोहल एवं 50 ली0 रेक्टिफाइड स्प्रिट जब्त कर नष्ट किये गये। प्रवर्तन दल द्वारा 15805 खाली शीशी, होलोग्राम ढक्कन एवं बुलेट मार्का देशी शराब के नकली लेबल, एक तमंचा एवं दो कातूस भी जब्त किये गये। आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल ने आज जनपद झाँसी के बबीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नयाखेड़ा में चल रहे अवैध शराब की भट्टियों पर कार्यवाई करते हुये 7000 ली0 कच्ची शराब तथा 3.5 लाख किग्रा0 लहन जब्त किया तथा मौके पर 10 महिलाओ को गिरफ्तार किया गया। जनपद उन्नाव में भी अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत जनपद के थाना पुरवा, थाना बिहार एवं थाना मौरावां के ग्राम ब्रम्हींखेड़ा, चित्ताखेड़ा, जमूरपुर, नयाखेड़ा एवं केदारखेड़ा क्षेत्र में आबकारी प्रवर्तन दल द्वारा दबिश डाली गयी जिसके तहत 200 ली0 अवैध कच्ची शराब, 1800 किग्रा0 लहन महूआ जब्त करते हुए 13 व्यक्तियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किये गये तथा स्थल पर 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं बिना किसी दस्तावेज/आय व्यय विवरण के निर्धारित सीमा से अधिक रूपये लेकर चलने पर फ्लाइंग स्क्वायड/निगरानी दल के जरिये चलाये जा रहे तलाशी अभियान के तहत अब तक लगभग 6.48 करोड़ रूपये बरामद किये गये। अभियान के दौरान जनपद मेरठ में 32.03 लाख रूपये, बुलन्दशहर में 28.54, वाराणसी में 29.27, मुरादाबाद में 6.40, रमाबाई नगर में 86.73, फैजाबाद में 81 लाख, गाजियाबाद में 90.38, गोरखपुर में 4.56, गाजीपुर में 4.60, गोण्डा में 32.51, मऊ में 4 लाख, बलरामपुर में  20.41, इलाहाबाद में 16.67 एवं बाराबंकी में 217.77 लाख रूपये बरामद किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिकायत प्रकोष्ठ/ नियत्रंण कक्ष के दूरभाष

Posted on 06 January 2012 by admin

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में शिकायत प्रकोष्ठ एवं नियत्रंक कक्ष कलेक्ट्रेट में लोकवाणी भवन में स्थापित कर दिया गया है जो निरन्तर 24 घण्टें कार्यरत है। इसके लिए तीन पाली में अधिकारी-कर्मचारी तैनात किये गये हैं।
अपर जिलाधिकारी (भू0अ0)/प्रभारी अधिकारी (शिकायत प्रकोष्ठ) अवधेश प्रताप सिंह ने बताया है कि इस नियत्रंक कक्ष में चार दूरभाष स्थापित किये गये है- 9454417664, 9454417693,0562-2250170, तथा फैक्स नम्बर 0562-2463887 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ की साँस्कृतिक विरासत व ऐतिहासिक इमारतों को देख गद्गद् हुए विदेशी बच्चे

Posted on 06 January 2012 by admin

cisv-children-1सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में आयोजित ‘अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर’ में पधारे 10 देशों के मेहमान बच्चों ने आज नवाबी नगरी लखनऊ की साँस्कृतिक विरासत, गंगा-जमुनी तहजीब व ऐतिहासिक इमारतों को देख ऐसे मंत्रमुग्ध हुए कि उनके मुंह से बरबस ही निकल पड़ा कि इण्डिया इज ग्रेट। विश्व के 10 देशों ब्राजील, कोस्टारिका, फिनलैण्ड, जर्मनी, इटली, नार्वे, कोलम्बिया, स्वीडन, अमेरिका एवं भारत के बच्चे आज अपने एक माह के प्रवास के दौरान के लखनऊ भ्रमण को निकले एवं रीजनल साइंस सेन्टर, इमामबाड़ा, अम्बेडकर पार्क इत्यादि की सैर की एवं यहाँ की गंगा-जमुनी तहजीब को नजदीक से अनुभव किया। ज्ञातव्य हो कि 28 दिसम्बर 2011 से 24 जनवरी 2012 तक एक माह का ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर’’ इन दिनों सी.एम.एस. की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न देशों के 11 वर्ष से 12 वर्ष की आयु के बच्चे साथ-साथ रहकर एकता, शान्ति, सद्भाव, सहयोग, भाईचारा, मैत्री आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं तथापि भारत की सँस्कृति, सभ्यता, खान-पान व रीति-रिवाजों से भी अवगत हो रहे हैं। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी।
श्री शर्मा ने बताया कि लखनऊ की गलियों में घूमते हुए इन विदेशी बच्चों ने वसुधैव कुटुम्बकम का अनूठा अद्भुद दृश्य उपस्थित किया एवं लखनऊ दर्शन के दौरान इन विदेशी बाल मेहमानों ने विभिन्न प्रकार के लजीज पकवानों का भी जमकर आनन्द उठाया। अवध के नवाब आसिफुद्दौला द्वारा बनवाये गये इमामबाड़ा को देखकर इन बच्चों ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम एकता का परिचय देती हुई यह इमारत अपने आप में शानदार धरोहर है। हम लोग चाहे किसी भी मजहब के क्यों न हों किन्तु हम सब विश्व शान्ति चाहते हैं। मानव मात्र का सबसे पहला धर्म यही है कि वह विश्व कल्याण के लिए कार्य करे। एक अनौपचारिक वार्ता में विभिन्न देशों से पधारे इन बच्चों ने कहा कि भारत के इतिहास के बारे में मैने किताबों में पढ़ा था। आज मैंने यहाँ की संस्कृति, सभ्यता, आपसी प्रेम, मिलनसार लोगों को करीब से देखने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है। यहां हमें बहुत प्यार और मुहब्बत मिली है और हम फिर से भारत आना चाहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2012
M T W T F S S
« Dec   Feb »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in