Categorized | लखनऊ.

मुख्य चुनाव आयुक्त को राजभवन में मिलकर 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Posted on 06 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त को राजभवन में मिलकर 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने वालों में चुनाव प्रबन्धन प्रकोष्ठ के संयोजक पूर्व विधायक श्याम नन्दन सिंह, रामकुमार शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी थे।

1    डुप्लीकेट मतदाताओं के सम्बन्ध में आयोग द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही अभी तक नही की गयी है। औसत प्रति विधानसभा क्षेत्र में 15 से 20 हजार मतदाता दिनांक 02 जनवरी, 2012 को जारी मतदाता सूची में भी हैं। यदि फोटो युक्त सी0डी0 हो तो प्रति विधानसभा क्षेत्र से 4 से 6 घण्टे में निर्धारण हो सकता है।
2    जनपदों में काशीराम योजना के अन्तर्गत उपलब्ध नये अध्यासियों के पूर्व मकान में बना वोट अभी तक नही काटा गया है।
3    बगंलादेशी धुसपैठियों के नामों को भी चिन्हित करके सूची से पृथक करने में सफलता नही मिली।
4    व्यय व्यवस्था नामांकन के पूर्व तथा नामांकन के बाद का खर्चा आंकलन व्यवस्था का स्पष्टीकरण भी होना आवश्यक हैै।
5    व्यापारी को रास्तें में पकड़ कर पैसा जब्त करने के कारण प्रदेश में दो माह व्यापार ठप्प हो जायेगा। इससे व्यापारी वर्ग में राजनैतिक दलों के प्रति विरोध पैदा हो रहा है। पहले यह जाॅच होनी चाहिए कि यह पैसा राजनैतिक उपयोग के लिए है, तो ही अवैध धन को जब्त करें, यदि व्यापार के उपयोग के लिए है, तो फिर रूपया वापस होना चाहिए।
6    संवेदनशील बूथों के निर्धारण की जानकारी अभी तक नही दी गयी है।
7    बस्ता लगने की व्यवस्था में भ्रम पैदा हो गया है। इस सम्बन्ध में वर्तमान में क्या स्थिति है, लिखित रूप स्पष्ट में होनी आवश्यक है।
8    मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था होनी आवश्यक है।
9    पोलिंग एजेन्ट को मतदाता सूची पर चिन्हाकन करना, पड़े/शेष वोटों की पर्ची बाहर पार्टी कैम्प में भेजने की व्यवस्था, जिससे शेष मतदाताओं को बुलाने की व्यवस्था बन सके।
10    पोलिंग एजेन्ट के कार्ड फाड़ने, बाहर भगा देने के आचरण पर रोक लगनी आवश्यक है। पोलिंग एजेन्ट के लिए कुर्सी की व्यवस्था आवश्यक है।
11    अपने परिवार के वोटों को मतदान केन्द्र तक वाहन से लाने के लिए कोई रोक नहीं होनी चाहिए।
12    मोबाइल/फोन पर प्रतिबन्ध नहीं लगना चाहिए।
13    107/116 में मुचलका पाबन्दी पूर्व में चुनाव की घटनाओं का मुलजिम या अपराधिक इतिहास वाले लोगों का हो तो ठीक परन्तु राजनैतिक मुकदामों व सामान्य आदमी पर यह कार्यवाही अनुचित है। स्पष्ट निर्देश की आवश्यकता है।
14    EVM मशीन की डाक्यूमैन्ट्री फिल्म देने पर सहमति थी लेकिन अभी तक नहीं मिली है।
15    EVM मशीन पर समुचित प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए।
16    मतदान के दिन बैलेट पेपर एकाउन्ट की भाॅति मतदान का विवरण मिलना चाहिए।
17    मतदान कर्मियों को वोट का अधिकार सुनिश्चित हो सके उसके लिए की गई व्यवस्था का प्रचार होना आवश्यक है।
18    पर्ची बांटना, बस्ता लगाना पोलिंट एजेन्ट आदि की व्यवस्था सम्बन्धी निर्देश भी स्पष्ट होने चाहिए। गाडियों पर 6X4 के झण्डे की छूट होनी चाहिए।

भाजप प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि प्रदेश के कैविनेट सचिव, प्रमुख सचिव गृह व पुलिश महानिदेशक को तत्काल हटाया जाय तथा लोकायुक्त द्वारा जिन मंत्रियों के खिलाफ शिकायतें स्वीकार कर ली गई हैं वे अब भी सरकार में बने हुए हैं। उन्हें भी तुरन्त हटाया जाए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मथुरा के जिलाधिकारी पंचायत चुनाव कोर्ट आदेश से हटाया गया था वे वहां फिर तैनात हैं उन्हें हटाया जाए। चुनार (मिर्जापुर) में टूटे हुए मकानों के लिए सरकारी सहायता राशि बसपा उम्मीदवार से दिलवाई गई व बसपा रैली में एक व्यक्ति मरा था उसकी सरकारी सहायता राशि बसपा जिलाध्यक्ष से दिलवाई गइ। चुनाव आयोग इसको संज्ञान में ले के कार्रवाई करे।
महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है कि लखनऊ के पालिटेक्निक वैराज गोमतीनगर से वेव सिनेमा मल्टीप्लेक्स के सामने वाली सड़क का सौन्दर्यकरण व 7 प्रतिमाओं को लगाने का कार्य शुरू किया गया है जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। पार्टी मांग करती है कि चुनाव आयोग तात्कालिक कार्रवाई कर मूर्तियां लगाने के इस कार्यक्रम को कड़ाई से रोके और दोषी अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in