Categorized | लखनऊ.

सीबीआई के भेदभावपूर्ण रवैये की आलोचना की

Posted on 06 January 2012 by admin

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सीबीआई के भेदभावपूर्ण रवैये की आलोचना की है। श्री शाही ने कहा कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनन्द कुमार और भाभी विचित्र लता के खिलाफ दस्तावेजी सबूत सीबीआई को सौपा है। जिसमें मायावती के करीबी और परिवार के लोग मिलकर 300 बोगस कम्पनियों के जरिये 10 हजार करोड का चूना प्रदेष की जनता को लगाया है। जिसकी शिकायत भारत सरकार से की जा चुकी है। लेकिन सीबीआई सिर्फ और सिर्फ राजनैतिक द्वेषवष काम कर रही है। मायावती के इषारे पर डा0 सचान की हत्या को सीबीआई भी आत्महत्या बताने लगी है।
श्री शाही ने केंद्र में बैठी यूपीए सरकार के गृहमंत्री पी चिदम्बरम पर कहा कि कांग्रेस को तुरंत चिदम्बरम का इस्तीफा ले लेना चाहिए। क्योकि 2जी मामले में वो भी दोषी हैं। जिनकी आंखों के सामने 1लाख 76 हजार रूपये का घोटाला हुआ। इसलिए सबसे पहले सीबीआई को चिदम्बरम से पूछताछ करनी चाहिए कि आखिर इस 2जी का पैसा कहां-कहां पहुंचाया गया है ? कहीं ये पैसा कालेधन के रूप में विदेशों में तो नहीं जमा हो गया है ? कही इसके तार 10 जनपथ तक तो नहीं है ? इस लूट का पैसा किस-किसने खाया है ये भी जनता के सामने आना चाहिए। साथ ही दिल्ली मुख्यमत्री शीला दीक्षित और गोवा के मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत को भी तुरंत पद से हटाना चाहिए जिनके खिलाफ हजारों-हजार करोड़ के घोटाले सामने आए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in