Archive | November, 2011

सेवादल की बैठक

Posted on 01 November 2011 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के जोनल इंचार्जों की बैठक आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सेवादल के प्रान्तीय मुख्य संगठक श्री प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी ने सेवादल के सभी दस जोनों के प्रभारियों से परिचय कराया तथा सौंपे गये कार्यों के विभाजन के बारे में बताया।
उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मुख्य प्रवक्ता अशोक सिंह रघुवंशी ने बताया कि विशेष रूप से इलाहाबाद के फूलपुर में आगामी 14 नवम्बर को राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी द्वारा जनसम्पर्क अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये जाने एवं आयोजित जनसभा को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।
श्री रघुवंशी ने बताया कि बैठक में इस बात पर चिंता व्यक्त की गयी कि उ0प्र0 में आरएसएस के इशारे पर धर्मगुरूओं के जमघट लगने की स्थिति पैदा की जा रही है। जो चुनाव की दृष्टि से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश मात्र है। श्री प्रहलाद द्विवेदी ने कहा कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गयी तथा देश में आज तक जो भी विकास हुआ है वह सब कांग्रेस की देन है। उन्होने कहा कि छद्म हिन्दुत्ववाद के नाम पर समाज में जो विघटन फैलाने की कोशिश की जा रही है उसे सेवादल कभी भी सफल नहीं होने देगा। साधु महात्माओं को भारतीय संस्कृति की रक्षा करने की जिम्मेदारी थी किन्तु आज इन लोगों को कुछ राजनीतिक दल के लोग राजनीतिक प्रयोग कर रहे हैं जो भारत में आने वाले दिनों में संघर्षपूर्ण स्थिति पैदा करेगा। इससे देश की एकता-अखंडता को खतरा है, कंाग्रेस कार्यकर्ताओं को इसका डटकर मुकाबला करना होगा।
सेवादल के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार की बात करके जनता के बीच जाने का प्रयास कर रहे लेागों को अपने अगल बगल खड़े लोगों की भी छवि देखनी होगी, क्योंकि यदि भ्रष्टाचारी ही भ्रष्टाचार की बात करेंगे तो भ्रष्टाचार दूर करने का जो मकसद है वह कामयाब नहीं हो पायेगा। उन्होने कहा कंाग्रेस का नेतृत्व और नीयत दुरूस्त है। सेवादल के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गांधी की टोपी पहनकर उसमें दाग न लगने दें, क्योंकि कुछ फिरकापरस्त ताकतें कुछ ऐसी ही वेशभूषा पहनकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करने में जुटी हुई हैं, ऐसे तत्वों से हमेशा सावधान रहना होगा।
बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री शर्मानन्द मिश्र, रामबहादुर सिंह चैहान, दिनेश पायलट, महेन्द्र तिवारी, पवन अग्रवाल, कौशल किशोर मिश्र, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, धनंजय चतुर्वेदी, अखिलेश चैधरी, राजेन्द्र कटियार, शोभा सिंह, अच्छन खान, कमलेन्द्र सिंह भदौरिया, कृष्ण मोहन गुप्ता, अमरनाथ मिश्रा, जगतवर्ती पाठक सहित सभी जोनल के प्रभारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आलोचना करने से पहले खुद अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए

Posted on 01 November 2011 by admin

बाबरी मस्जिद विध्वंस के दोषी श्री कल्याण सिंह के साथ गलबहियां डालने वाले एवं समझौते करने वाली समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया के प्रवक्ता के तौर पर श्री आजम खां द्वारा कंाग्रेस पार्टी की आलोचना करने से पहले खुद अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए और खुद से सवाल करना चाहिए कि समाजवादी पार्टी के मुखिया ने श्री कल्याण सिंह के साथ समझौता करके मुसलमानों के साथ क्या धोखा नहीं किया था?
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अपने शासनकाल के दौरान सिपाहियों की भर्ती में भी सिर्फ एक विशिष्ट जाति के लोगों को भर्ती में तरजीह देकर मुसलमानों के साथ किस तरह न्याय किया गया, इसका जवाब मुस्लिम समाज के लोग समाजवादी पार्टी से चाहते हैं।
मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि श्री आजम खान का बयान हताशा और निराशा का प्रतीक है। क्योंकि समाजवादी पार्टी में उनकी वापसी के बावजूद अल्पसंख्यक समुदायक अभी भी समाजवादी पार्टी की तरफ आकर्षित नहीं हो सका है। केन्द्र सरकार द्वारा सच्चर कमेटी को लागू करने, अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए वजीफे देने, पिछड़े वर्ग के मुसलमानों को केन्द्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण देने और मुस्लिम आबादी वाले जिलों में विकास योजनाओं को लागू करने से मुस्लिम समाज का रूझान कांग्रेस की तरफ बढ़ा है, जिससे समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी, दोनों ही दलों में बेचैनी बढ़ गयी है।
उन्होने कहा कि अपनी सरकार के रहते श्री मुलायम सिंह यादव ने कभी भी मुसलमानों को आरक्षण देने की बात नहीं की, जबकि दक्षिण भारत में कंाग्रेस की सरकारों ने इस दिशा में काफी सार्थक कदम बढ़ाये हैं। उ0प्र0 में पिछले 22 वर्षों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने हमेशा ही मुसलमानों की भावनाओं से खिलवाड़ करके वोट जुटाने का प्रयास किया है। जिसके चलते पिछले 22 सालों में प्रदेश में मुसलमानों की हालत बद से बदतर हुई है। उन्होने कहाकि कांग्रेस के खिलाफ बयान देने से पहले श्री आजम खां को सबसे पहले खुद अपने आप से सवाल करना चाहिए कि वह समाजवादी पार्टी से बाहर क्यों हुए थे और उन्होने समाजवादी पार्टी पर रास्ते से भटक जाने का आरोप क्यों लगाया था?
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गयी है। अल्पसंख्यक कल्याण विशेषकर मुसलमानों से उसका कोई लेना-देना नहीं रह गया है। कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाने से पहले उसे मुसलमानों की ओर से उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि

Posted on 01 November 2011 by admin

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 27 वीं पुण्य तिथि को कांग्रेसियों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर
राजीव भवन पर श्रद्धाजंलि सभा हुई। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष सुहेल बेग समेत कांग्रेसियों ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर देश की एकता अखंडता को अक्षुण्ण रखने में योगदान का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र दीक्षित ने कहा कि श्रीमती गांधी निडर एवं साहसी महिला प्रधानमंत्री थी। वह देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही विश्व को भी दिशा निर्देश देने का काम करती थीं। नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने भारत की विश्व जगत में मजबूत पहचान दी। देश की अखंडता एवं एकता के लिए कोई समझौता नहीं किया। हमले का आभास होने पर भी उन्होंने सुरक्षा दस्ते में तैनात समुदाय विशेष के लोगों को न हटाकर जो संदेश दिया वह उनके महान व्यक्तित्व का छोटा सा अंश है। शहर अध्यक्ष सुहेल बेग ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी अपने प्राणों की चिंता न करते हुए आमजन को सुरक्षा के नाम पर अपने से दूर नहीं होने दिया था।
राहुल गांधी भी देश की जनता की सेवा करने निकल पड़े हैं। यह देश सेवा की भावना सिर्फ गांधी परिवार के ही लोग दे सकते हैं। बलिदान दिवस श्रद्धाजंलि सभा में मुख्य रूप से शाहिद अनवर कुरैशी, कोविद कुमार सिंह, जीशान खां, तसनीम खां, रविन्द्र सिंह, राजू कुरैशी, फुरकान कुरैशी, जगदीश कुशवाहा, राजीव गुप्ता, अमरदीप, मुमताज खां, हरनाम कटियार, अहमद अली, राम प्रकाश दीक्षित, विपिन त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, दिलबाग सिंह, सलमान खां, सावित्री शर्मा, शारदा थापा आदि शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने पीस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली

Posted on 01 November 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के समक्ष आज बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने पीस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। पीस पार्टी की प्रदेश नेता सुश्री शमा परवीन ने अपने साथ आई महिलाओं की तरफ से संकल्प दुहराया कि वे सब सन् 2012 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने के लिए जीजान से काम करेगी।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मो0 आजम खाॅ, प्रदेश  प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।
श्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में आई महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी नर-नारी समान1-11-aता के सिद्धान्त में विष्वास करती है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए विशेष अवसर मिलना चाहिए। हम मानते हैं कि किसी भी वर्ग की महिला हो वह पिछड़ी ही होती है। उन्हें महिलाओं से राजनीति में आने का आव्हान करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों के साथ धोखा किया है। समाजवादी पार्टी ने जेन्डर बजटिंग की व्यवस्था में हर स्तर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की थी। समाजवादी पार्टी महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा की पक्षधर है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मो0 आजम खाॅ ने बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को नुकसान करने के लिए ही सांप्रदायिक ताकतों के इशारे पर पीस पार्टी बनी है। उसको चलाने के लिए फंड कहां से आता है? मुसलमानों की असली हमदर्द समाजवादी पार्टी है। यूपी में कौम एक होकर समाजवादी पार्टी को जिताए तभी उसकी ताकत निखरेगी। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उर्दू शिक्षकों, अनुवादकों की भर्ती हुई। जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। बाबरी मस्जिद को बचाने में श्री मुलायम सिंह यादव ने सरकार कुर्बान कर दी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और लोकदल के कई वरिष्ठ नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय संयोजक, सहकारिता विभाग (राष्ट्रवादी कांग्रेस) श्री पूरन शर्मा के साथ बड़ी संख्या में आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और उन्होने श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताई है।
सहारनपुर के लोकदल नेता श्री जितेन्द्र सिंह और कांग्रेस के पूर्व पीसीसी सदस्य श्री अजय कुमार खन्ना ने भी आज सदस्यता ग्रहण करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था जताई है।
श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और सन् 2012 में पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

काली माता के मंदिर में आस्था पर महिला ने जीभ चढ़ाई

Posted on 01 November 2011 by admin

अंध विश्वास या आस्था की महिला की मन्नत पूरी हो गई। महिला ने काली मंदिर पर ब्लेट से काटकर अपनी जीभ मां के चरणों मंे अर्पित कर दी। घटना कोतवाली शहर क्षेत्र की बिलग्राम चुंगी निवासी विभूति नगर की महिला पत्नी लालाराम गुप्ता काली ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान भी है। भरापूरा परिवार पत्नी शशि गुप्ता की दो पुत्रियां चार पु़त्र है। और बड़ी पुत्री की शादी भी हो चुकी है। वह प्रतिदिन मंा काली के मंदिर में पूजन अर्चन हेतु आती रही है। सोमवार की सुबह शशि गुप्ता घर से पूजन हेतु आई मंदिर पर काफी भीड़ थी। पूजा के बाद वह सीधें मूर्ति के पास चली गईं और जेब से ब्लेड निकालकर अपनी जीभ का अगला हिस्सा काटकर चढ़ा दिया। जब तक लोग कुछ समझे वह मां के चरणों मंे लेट गई। जीभ कटते ही खून बहने लगा सूचना पर परिजन भी आ गए। महिला बोली हमारी मनौती पूरी हो गई है लेकिन मनौती के विषय में परिजनों ने कुछ नहीं बताया। महिला की दिमागी हालत भी ठीक बताई जा रही है। चार वर्ष पूर्व महिला की बड़ी बेटी ने भी इसी प्रकार अपनी जीभ काटकर चढ़ाई थी। कुछ समय बाद उसकी जीभ पूरी हो गई थी और वह बोलनेे लगी। इस संबंध में डाक्टरों की राय के मुताबिक मनुष्य की जीभ में एक विशेष प्रकार का तरल पदार्थ निकलता है वह श्राव होने के कारण जीभ का कटा हिस्सा पूरा कर देता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आंगन बाड़ी केन्द्र प्रशासन का सबसे बड़ा सर दर्द पात्रों को वाजिब हक नहीं तो कार्यवाही - मु0 विकास अधिकारी

Posted on 01 November 2011 by admin

बाल विकास निदेशालय और जिला प्रशासन के अधिकारी लाख कोशिस करें ब्यवस्था सुधारने की जीतोड़ कोशिस कर रहे है परन्तुनतीजा ढाक के तीन पात हो रही है इसी सन्दर्भ में कल डी0पी0ओ और शहर की सी0डी0पी0ओ के साथ लेकर  शहर के केन्द्रों की हकीकत देखी उन्हे आश्चर्य हुआ अनिमितिताओं की कोई सीमा नहीं तब उन्होनें दो सुपरवाइजर और 5 कार्यकत्रियों की तीन सहायिकाओं की और सी0डी0पी0ओं से जवाब तलब करके कार्यवाही की लापरवाही से फुरसत में बैठी इन लोगों में औचक निरिक्षण से हडकंप मच गया सी0डी0पी0ओ गीता गीता पाॅंडेय के साथ मलिन बस्ती बगियापुर भट्रटा पुरवा केन्द्र पर 5 बच्चें मिलें। सहायिका राम रखि गायत्री देवी नदारत मिली अभिलेख भी देखने को नही मिले भट़टा पुरवा में सहायिका किरन देवी मीना देवी गायब थी अभिलेख में भी गड़ब़ड़ी थी अपूर्ण रजिस्टर पर सी0डी0पी0आ सेे जवाब तलब किया। यही हाल काशी राम कालोनी पर एक भी बच्चा नही मिला। सहायिका किताबा देबी उर्मिला नीलम देवी सरिता और उमा कान्ती गायब थी। एक दिन का मानदेय काटने की संस्तुति की गई सुपरवाइजर रामलली ऊषाा साहनी पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए। ग्रोथ चार्ट पूरा करने का आदेश भी दिया। दूसरी तरफ सीडीओ आनंद कुमार द्विवेदी ने विकास भवन सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्लाॅक परियोजना अधिकारी सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक करके आदेशित किया कि औचक निरीक्षण बच्चों का वजन चार्ट अंकित करने अभिलेखों का सत्यापन महिला और बच्चों का टीकाकरण पोषण कार्य सभी पर सत्त निगरानी शून्य से 6 वर्ष के बच्चों की डाटा फिडिंग कराने का भी निर्देश दिया। पात्रों का लाभ न देने पर कार्यवाही अवश्य करे। इस अवसर पर डीपीओ प्रकाश कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री की दौलतमंदों के खेल में दिलचस्पी दलितों के साथ क्रूर मजाक है

Posted on 01 November 2011 by admin

समाजवादी party के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि कल फार्मूला-1 सत्र की 17वीं और भारत की पहली रेस सिनेसितारों और पाप singर लेडी गागा की उपस्थिति में संपन्न हुई और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती भी रेस की दशzकों में रहीं। उनके द्वारा पुरस्कार भी बांटे गए। इस रेस के आयोजन पर 20 अरब रूपए से ज्यादा खर्च हुए हैं। रेस ख़त्म होने पर शराब और शबाब का खुलकर प्रदशzन हुआ। भारत में, जहॉ 80 प्रतिशत आबादी आज भी 20 रूपए रोज पर गुजर-बसर करती है, दो जून पेट भरने लायक जिसकी कमाई नहीं, उस देश-प्रदेश मे राजसी खेल का आयोजन “मसान में शाही दावत के इंतजाम जैसा है।
प्रदेश की मुख्यमंत्री की दौलतमंदों के खेल में दिलचस्पी दलितों के साथ क्रूर मजाक है। झुग्गी-झोपड़ी में बीमारी, तंगहाली और कर्ज के िशकार दलितों को सिर्फ vote bank की तरह इस्तेंमाल करनेवाली मुख्यमंत्री ने बड़े पूंजीघरानों से दोस्ती के लिए ही इस खेल में सक्रिय दिलचस्पी ली है। इसमें उनकी ओर से भी लंबी रकम का पूंजीनिवेश किया गया है। उनके इस खेल प्रेम की बलि चढ़े है ग्रेटर नोएडा के वे किसान जिनकी 875 एकड़ जमीन जबरन छीनकर फार्मूला वन रेस की सिर्कट  तैयार की गई है।  इन गांवोे के बुजुर्ग हतप्रभ थे कि ये क्या हो रहा है, यह कोई खेल है या अमीरो की चोंचलेबाजी। उनसे जबरन छीनी जमीन पर विदेशी कारों का फर्राटा और साथ में नशे में झूमती युवतियां। क्या इसी ÞजनहितÞ के लिए गरीबों की रोजी रोटी छीनी गई है। मुख्यमंत्री के इस आला दलित प्रेम का दूसरा कोई उदाहरण देखने को नहीं मिलेगा।
Þबहुजन हिताय सर्वजन सुखायÞ का नारा देनेवाली प्रदेश की बसपा सरकार न तो बहुजन की है, नहीं सर्वजन की। वह सिर्फ मुख्यमंत्री की लूट, झूठ और उगाही की पत्थर दिल सरकार है। किसानों की जमीन छीनकर बड़े बिल्डरों को मोटा कमीशन लेकर बांटने का काम यह सरकार अपने सत्तासीन होने के दिन से ही करती आई है। फार्मूलावन रेस की तैयारी के साथ शनिवार को करछना (इलाहाबाद) में प्रस्तावित पावर प्लांट के लिए जमीन लिए जाने का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाई और firing भी की। महिलाओं और बच्चों पर भी जुल्म ढाए गए।  क्षेत्र के आठ गांव इस योजना से प्रभावित होने जा रहे है।
फार्मूला-1 रेस के बहाने मुख्यमंत्री ने अपने चहेते उद्योगपति जेपी समूह को उपकृत किया है। क्या वजह है कि उन्होने जेपी समूह को इस रेस के लिएतमाम टैक्सों से छूट दे रखी है? उन्हें गांवो से पलायन कर रहे और आत्महत्या करने के लिए मजबूर किसानों को फसल का लागत मूल्य दिलाने की याद क्यों नहीं आई?
समाजवादी party विलासिता के इस नग्न प्रदशzन की निंदा करती है और इस बात की स्वतंत्र एजेन्सी से निश्पक्ष जांच की मांग करती है कि इस फार्मूला-1 रेस में प्रायोजक कंपनी जेपी समूह के साथ मुख्यमंत्री की किस हद तक साझेदारी है? समाजवादी party की सरकार इस खेल में किए गए खेल की जांच जरूर कराएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जापानी इंसेफेलाइटिस(मस्तिष्क ज्वर) ने महामारी का रूप धारण किया

Posted on 01 November 2011 by admin

पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों विशेषकर गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर आदि जिलों में जापानी इंसेफेलाइटिस(मस्तिष्क ज्वर) ने महामारी का रूप धारण करते हुए अब तक लगभग 25हजार अबोध नौनिहालों की मौत हो चुकी है तथा 45हजार बच्चे विकलांग हो चुके हैं। इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार मौतों पर भी राजनीति कर रही है। उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी प्रदेश सरकार से यह मांग करती है कि बयानबाजी से अच्छा है कि वह एक श्वेतपत्र जारी कर प्रदेश की जनता को बताए कि अब इस बीमारी से निपटने के लिए क्या-क्या कदम उठाए।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि सिर्फ गोरखपुर स्थित बाबा राघवदास चिकित्सा विश्वविद्यालय में हुई मौतों के संबंध में सरकारी आंकड़े ही खुद ब खुद बसपा सरकार की संवेदनहीनता को उजागर कर रहे हैं। वर्ष 2008 में इस महामारी से लगभग 450 मौतें, वर्ष 2009 में लगभग 470 से 480मौंतें, वर्ष 2010 में लगभग 490 से 500 मौतें और इस वर्ष में जबकि दो माह शेष हैं, अभी तक लगभग 470 मौंतें हो चुकी हैं और जिस तरह मौतों का सिलसिला चल रहा है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि लगभग 100 जानें अभी और जा सकती हैं। यह सरकारी आंकड़ें खुद इस बात के गवाह हैं कि प्रदेश की बसपा सरकार किस हद तक मानवता को तार-तार कर रही है। यह तो सरकारी आंकड़ें हैं, सच्चाई तो यह है कि मौतों का आंकड़ां इससे कहीं बहुत ज्यादा है। यही कारण है कि पूर्वांचल की जनता में बसपा सरकार के प्रति इस कदर आक्रोश व्याप्त है कि वह सड़कों पर उतरने को अमादा है और यह मांग कर रही है कि प्रदेश में आखिर सरकार कहां है, इसका जवाब बसपा सरकार को देना चाहिए।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि जहां तक उ0प्र0 में कंाग्रेस सरकार की बात थी, उसने अपने शासनकाल में इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण के लिए सतर्कता बरतने के साथ ही टीके ईजाद किए और सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए डीडीटी का छिड़काव कराया। जहां पर उ0प्र0 में गैर कंाग्रेसी सरकारों की बात है विगत सभी सरकारों ने केंद्र द्वारा क्रियािन्वत योजनाओं में सिर्फ लापरवाही बरती और उसके द्वारा दिए गए धनराशि का दुरूपयोग किया। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि चाहे वह प्रदेश में पीने के पानी के लिए हैंडpump लगवाने की बात हो अथवा टीके, यह सभी सिर्फ आंकड़ों मेें ही किया गया है बाकी बचा समय आरोप-प्रत्यारोप में बिता दिया, नतीजतन इस बीमारी ने महामारी का रूप धारण कर लिया। जहां तक केंद्र सरकार की बात है उसने काफी गंभीरता से लिया। यही कारण है कि कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी के बाद भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री गुलाम नबी आजाद जी ने दौरा कर परिस्थितियों का जायजा लिया और इससे निपटने के लिए रूट मैप तैयार कर वृहद कार्ययोजना लागू करने पर विचार कर रही है। अभी तक प्रदेश में जितने भी स्वास्थ्य मंत्री रहे, उन सभी ने केंद्र सरकार द्वारा दिए गए एनआरएचएम के धन की बंदरबांट की और आखिर क्षण तक अपने को बचाने के लिए पूरा वक्त लगा दिया। जहां तक वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री की बात है उनके पास आज इतने विभाग हैं कि उन्हें इतने गंभीर मामले को समझने और जानने की फुर्सत ही नहीं है।
प्रवक्ता ने कहा कि बाबा राघवदास मेडिकल कालेज को यदि उदाहरण मान लिया जाए तो प्रदेश में अन्य चिकित्सालयों का क्या होगा, बेहतर अंदाजा लगाया जा सकता है। उक्त मेडिकल कालेज में न तो पर्याप्त स्टाफ है और न ही चिकित्सीय उपकरण हैं। कर्मचारियों को दीपावली के पर्व पर वेतन तक नहीं मिल पाया है। वेंटिलेटर कई वषोzं से खराब पड़ा है। महामारी के चलते एक-एक बेड पर तीन-तीन मरीजों को रखा जा रहा है। 450 मरीजों के लिए मात्र 35 डाक्टर ही उपलब्ध हैं जबकि कम से कम 90 डाक्टरों की व्यवस्था होनी चाहिए। ज्यादातर दैनिक वेतनभोगी कर्मियों से काम चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं गोरखपुर के मेडिकल कालेज के डाक्टरों द्वारा जब वर्ष 2010 में इन कमियों को पूरा करने के लिए आवाज उठायी गई तो प्रदेश की तानाशाह और निरंकुश बसपा सरकार द्वारा उसे दबाने का प्रयास किया गया। जिसके कारण आज पूरे पूर्वांचल में इस बीमारी ने मौत का रूप धारण कर लिया है। मेडिकल कालेज के डाक्टरों द्वारा महामारी से निपटने के लिए जिस तरह से निप(नेशनल इंसेफेलाइटिस इरैडिकेशन programm) चलाकर इसे समाप्त करने की बात की जा रही है, अच्छा हेाता कि प्रदेश सरकार इसी programm को आगे बढ़ाकर केंद्र सरकार से सहयोग लेकर महामारी से निपटने के लिए कदम उठाती।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारत रत्न श्रीमती इिंदरा गांधी जी का 28वा बलिदान दिवस

Posted on 01 November 2011 by admin

पूर्व प्रधानमंत्री-भारत रत्न श्रीमती इिंदरा गांधी जी के 28वें बलिदान दिवस पर आज प्रात: प्रदेश कंाग्रेस मुख़्यालय पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में सर्वधर्म पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने किया। इसके पश्चात डॉ0 जोशी ने एनएसयूआई कार्यालय के सामने स्थित श्रीमती इिंदरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत स्वप्नदृष्टा श्रीमती इिंदरा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई। तदुपरांत सर्वधर्म पाठ किया गया जिसके तहत कुरान पाठ मौलाना शमीम, बौद्धपाठ भंते नागार्जुन, गुरूग्रंथ साहब पाठ सरदार भजन सिंह एवं गीता पाठ आचार्य मोहित शुक्ला ने किया तथा श्रीमती गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात श्री किशोर चतुर्वेदी एवं श्रीमती श्वाती रिजवी द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित् करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आज के सत्ताईस वर्ष पूर्व आज के दिन जो घटा घटी थी, वह आज भी आंखों के सामने नाच जाती है। एक ऐसी महिला नेत्री जिसने अंतराष्zट्रीय क्षितिज पर हिंदुस्तान को स्थापित किया। पूरे विश्व की सर्वमान्य और सशक्त राजनेता के रूप में इिंदरा जी जानी जाती थीं। देश को आत्मनिर्भरता और परमाणुशक्ति देकर जो ताकत दिया, उससे आज हम सभी देशवासियों को गर्व है। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। गांधी जी के बाद देश की एकता-अखंडता के लिए इिंदरा जी ने अपना बलिदान दिया। हम सभी आज उनकी शहादत पर दु:खी हैं किंतु संतोष यह है कि ईश्वर ने हमारे देश में ऐसी महान विभूतियों को धरती पर उतारा जिन्होने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। फक्र तो यह है कि इिंदरा जी ने कंाग्रेस party को सींचा था और हम सभी उसी party के अनुयायी हैं। राजीव जी ने आजादी के लिए और देश की एकता अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होने कहा कि क्षेत्रवाद, जातिवादी और धर्म के नाम पर कुछ देश विरोधी, समाज विरोधी ताकतें देश और समाज को बांट रही हैं। वह राजनीति को स्वार्थ और सेवा में बांटना चाहती है। आज इिंदरा जी के बलिदान दिवस पर हम सभी को ऐसी ताकतों के विरूद्ध उनके समूल नाश के लिए संकल्प लेना है। आज आतंकवाद और नक्सलवाद को ख़त्म करने के लिए संकल्प लेना है। हम तिरंगे की आन-बान-शान को गिरने नहीं देंगे। परिश्रम से इस तिरंगे को और अधिक बुलंद करेंगे। डॉ0 जोशी ने कहा कि आज के दिन यही संकल्प श्रीमती गांधी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, श्री राज बहादुर पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र शर्मा, विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, जिलाध्यक्ष श्री सिराज वली खां`शान´, श्री श्यामलाल पुजारी, सरदार दलजीत सिंह, श्री दिग्विजय सिंह, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, प्रवक्ता श्री द्विजेंद्र त्रिपाठी, श्री प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी, श्री जगदीश अवस्थी, श्री एस.जे.एस. मक्कड़, डॉ॰ जियाराम वर्मा, श्री राजीव बख्शी, श्री राम स्वरूप वर्मा, श्री बद्री प्रसाद अग्निहोत्री, श्री रमेश मिश्रा, डॉ॰ ए.के. उप्रेती, श्रीमती सविता सिंह, डा0 शशिकांत तिवारी, श्री मारूफ खान श्री नसीम खान, डॉ0 ए.के. सक्सेना, श्री अरशी रजा, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्रीमती नूतन बाजपेई, श्री ब्रजेश गुप्ता चंचल, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री अमीर हैदर एडवोकेट, सैयद हसन अब्बास श्री के.के.शुक्ला, श्री शकील फारूकी, श्री गिरीश मिश्रा, , श्री शरद सिंह, श्री अवधेश यादव, श्री शाहकार जैदी, श्री नवीन जायसवाल, श्री मेंहदी हसन, श्रीमती बबिता सिंह, श्री एस.के. अस्थाना, श्री मनोज पाठक, श्री उग्रसेन सिंह, श्री जीशान हैदर, श्री सुरेश चंद्र वर्मा, श्री प्रदीप गौड़,, श्री राजेंद्र पांडेय, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री माता प्रसाद नेता सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

इसी क्रम में     आज अपरान्ह 2 बजे मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के गौरा गांव में प्रदेश कंाग्रेस कार्यकारिणी सदस्य श्री श्यामलाल पुजारी की अध्यक्षता में श्रीमती इिंदरा गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दलितों, गरीबों, मजदूरों की मूलभूत सुविधाओं पानी, बिजली, सड़क, सफाई, रोजगार की समस्याओं के संबंध में सुनवाई की गई और शासन द्वारा उसका त्वरित निराकरण हेतु मांग की गई। इस मौके पर श्री पुजारी ने श्रीमती गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी लोग एकजुट होकर देश की एकता अखंडता को बनाए रखने तथा विकास में अपना योगदान दें एवं श्रीमती गांधी के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें। इस मौके पर श्रीमती नीलम सिंह, श्री ब्रहमानंद, श्री रमेश रावत, श्री सीताराम रावत, श्री मैकू, श्रीमती बसंती देवी, श्रीमती उमा जायसवाल, श्रीमती रूपाली सामंत, श्रीमती राधा पांडेय, श्रीमती सुधा सिंह, श्रीमती अनीता यादव सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिवक्ताओं के संबंध में बी0एस0पी0 सरकार की घोषणाओं को लेकर समाजवादी अधिवक्ता सभा की बयानबाजी बेबुनियाद, असत्य एवं तथ्यों से परे

Posted on 01 November 2011 by admin

  • समाजवादी party अब अपने अनुषांगिक संगठनों के माध्यम से प्रदेश की जनता को गुमराह करने के विफल प्रयास में लग गई है
  • उ0प्र0 अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति को अधिवक्ताओं के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाओं हेतु 60 करोड़ रूपए की धनराशि प्रदान की गई
  • 01 जनवरी, 2007 अथवा इसके बाद मृतक अधिवक्ताओं की विधवाओं को 50-50 हजार रूपए प्रदान किए गए
  • जनपद स्थित बार काउिन्सल को 01 लाख तथा प्रत्येक तहसील को 50-50 हजार रूपए की पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है

बहुजन समाज party के प्रवक्ता ने समाजवादी अधिवक्ता सभा द्वारा प्रदेश सरकार की अधिवक्ताओं के संबंध में की गई घोषणाओं को लेकर हाल ही में की गई बयानबाजी को बेबुनियाद, असत्य एवं तथ्यों से परे बताते हुए कहा है कि समाजवादी party अब अपने अनुषांगिक संगठनों के माध्यम से प्रदेश की जनता को गुमराह करने के विफल प्रयास में लग गई है।
party प्रवक्ता ने वकीलों के संबंध में बी0एस0पी0 सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के 120वें जन्म दिवस के पुनीत अवसर पर उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति को, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं हेतु, 60 करोड़ रूपए की धनराशि प्रदान किए जाने का निर्णय लिया था। इस धनराशि से ख़ासतौर पर अधिवक्ताओं का बीमा, दिवंगत अधिवक्ताओं की विधवाओं को पेंशन, प्रदेश में अधिवक्ताओं के नए चैंबर आदि का निर्माण तथा बार एसोसिएशन में पुस्तकालयों व computer की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए चैंबर/टिन शेड निर्माण तथा पुराने चैंबर की मरम्मत हेतु जनपद गौतमबुद्ध नगर, रमाबाई नगर, मुजफ्फरनगर, कन्नौज को 02 करोड़ रूपए, संतकबीर नगर को 01 करोड़ रूपए तथा शेष जनपदों को 50 लाख रूपए की धनराशि संबंधित जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि 01 जनवरी, 2007 अथवा इसके उपरांत मृतक अधिवक्ताओं की विधवाओं को आर्थिक सहायता के रूप में, 50 हजार रूपए की दर से, कुल 510 महिलाओं को सहायता प्रदान की गई।
प्रवक्ता ने कहा कि जनपद में स्थित बार कॉउिन्सल को 01 लाख रूपए तथा प्रत्येक तहसील को 50-50 हजार रूपए की पुस्तकों की आपूर्ति किए जाने के आदेश न्यासी समिति के अनुमोदन के उपरांत दे दिए गए, जिससे पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
party प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी व गैर-सरकारी वकीलों के हितों के मामले में समाजवादी party की सरकार सहित पूर्ववर्ती सरकारों ने लंबी-चौड़ी घोषणाएं की, किंतु न तो उनके लिए ज्यादा कुछ कार्य किए और न ही उन घोषणाओं को लागू करने के लिए ईमानदारी से बजट इत्यादि की व्यवस्था की। इससे साफ़ जाहिर है कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा की गई सभी घोषणाएं केवल वकीलों को गुमराह करने के इरादे से थीं। इसके विपरीत बी0एस0पी0 party की सरकार जो कहती है, उसे पूरा भी करती है।
प्रवक्ता ने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार द्वारा वकीलों समेत सर्वसमाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान एवं कल्याण के लिए किए गए कार्यों को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र समाजवादी party फर्जी करार देने के असफल प्रयास में लगी हुई है, जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होगी। प्रदेश की जनता सपा सरकार के कुशासन को अभी तक भुला नहीं पायी है, जिससे उस party के नेता अच्छी तरह वाकिफ हैं। इसलिए सपा के लोग आगामी विधान सभा आम चुनाव में अपनी party की शर्मनाक हार के डर से, ऐसे अनाप-शनाप बयान देने और अनर्गल प्रलाप करने में लगे हुए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2011
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in