Categorized | लखनऊ.

आलोचना करने से पहले खुद अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए

Posted on 01 November 2011 by admin

बाबरी मस्जिद विध्वंस के दोषी श्री कल्याण सिंह के साथ गलबहियां डालने वाले एवं समझौते करने वाली समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया के प्रवक्ता के तौर पर श्री आजम खां द्वारा कंाग्रेस पार्टी की आलोचना करने से पहले खुद अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए और खुद से सवाल करना चाहिए कि समाजवादी पार्टी के मुखिया ने श्री कल्याण सिंह के साथ समझौता करके मुसलमानों के साथ क्या धोखा नहीं किया था?
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अपने शासनकाल के दौरान सिपाहियों की भर्ती में भी सिर्फ एक विशिष्ट जाति के लोगों को भर्ती में तरजीह देकर मुसलमानों के साथ किस तरह न्याय किया गया, इसका जवाब मुस्लिम समाज के लोग समाजवादी पार्टी से चाहते हैं।
मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि श्री आजम खान का बयान हताशा और निराशा का प्रतीक है। क्योंकि समाजवादी पार्टी में उनकी वापसी के बावजूद अल्पसंख्यक समुदायक अभी भी समाजवादी पार्टी की तरफ आकर्षित नहीं हो सका है। केन्द्र सरकार द्वारा सच्चर कमेटी को लागू करने, अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए वजीफे देने, पिछड़े वर्ग के मुसलमानों को केन्द्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण देने और मुस्लिम आबादी वाले जिलों में विकास योजनाओं को लागू करने से मुस्लिम समाज का रूझान कांग्रेस की तरफ बढ़ा है, जिससे समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी, दोनों ही दलों में बेचैनी बढ़ गयी है।
उन्होने कहा कि अपनी सरकार के रहते श्री मुलायम सिंह यादव ने कभी भी मुसलमानों को आरक्षण देने की बात नहीं की, जबकि दक्षिण भारत में कंाग्रेस की सरकारों ने इस दिशा में काफी सार्थक कदम बढ़ाये हैं। उ0प्र0 में पिछले 22 वर्षों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने हमेशा ही मुसलमानों की भावनाओं से खिलवाड़ करके वोट जुटाने का प्रयास किया है। जिसके चलते पिछले 22 सालों में प्रदेश में मुसलमानों की हालत बद से बदतर हुई है। उन्होने कहाकि कांग्रेस के खिलाफ बयान देने से पहले श्री आजम खां को सबसे पहले खुद अपने आप से सवाल करना चाहिए कि वह समाजवादी पार्टी से बाहर क्यों हुए थे और उन्होने समाजवादी पार्टी पर रास्ते से भटक जाने का आरोप क्यों लगाया था?
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गयी है। अल्पसंख्यक कल्याण विशेषकर मुसलमानों से उसका कोई लेना-देना नहीं रह गया है। कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाने से पहले उसे मुसलमानों की ओर से उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in