Categorized | लखनऊ.

बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने पीस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली

Posted on 01 November 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के समक्ष आज बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने पीस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। पीस पार्टी की प्रदेश नेता सुश्री शमा परवीन ने अपने साथ आई महिलाओं की तरफ से संकल्प दुहराया कि वे सब सन् 2012 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने के लिए जीजान से काम करेगी।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मो0 आजम खाॅ, प्रदेश  प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।
श्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में आई महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी नर-नारी समान1-11-aता के सिद्धान्त में विष्वास करती है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए विशेष अवसर मिलना चाहिए। हम मानते हैं कि किसी भी वर्ग की महिला हो वह पिछड़ी ही होती है। उन्हें महिलाओं से राजनीति में आने का आव्हान करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों के साथ धोखा किया है। समाजवादी पार्टी ने जेन्डर बजटिंग की व्यवस्था में हर स्तर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की थी। समाजवादी पार्टी महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा की पक्षधर है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मो0 आजम खाॅ ने बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को नुकसान करने के लिए ही सांप्रदायिक ताकतों के इशारे पर पीस पार्टी बनी है। उसको चलाने के लिए फंड कहां से आता है? मुसलमानों की असली हमदर्द समाजवादी पार्टी है। यूपी में कौम एक होकर समाजवादी पार्टी को जिताए तभी उसकी ताकत निखरेगी। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उर्दू शिक्षकों, अनुवादकों की भर्ती हुई। जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। बाबरी मस्जिद को बचाने में श्री मुलायम सिंह यादव ने सरकार कुर्बान कर दी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और लोकदल के कई वरिष्ठ नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय संयोजक, सहकारिता विभाग (राष्ट्रवादी कांग्रेस) श्री पूरन शर्मा के साथ बड़ी संख्या में आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और उन्होने श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताई है।
सहारनपुर के लोकदल नेता श्री जितेन्द्र सिंह और कांग्रेस के पूर्व पीसीसी सदस्य श्री अजय कुमार खन्ना ने भी आज सदस्यता ग्रहण करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था जताई है।
श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और सन् 2012 में पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in