Categorized | लखनऊ.

सेवादल की बैठक

Posted on 01 November 2011 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के जोनल इंचार्जों की बैठक आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सेवादल के प्रान्तीय मुख्य संगठक श्री प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी ने सेवादल के सभी दस जोनों के प्रभारियों से परिचय कराया तथा सौंपे गये कार्यों के विभाजन के बारे में बताया।
उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मुख्य प्रवक्ता अशोक सिंह रघुवंशी ने बताया कि विशेष रूप से इलाहाबाद के फूलपुर में आगामी 14 नवम्बर को राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी द्वारा जनसम्पर्क अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये जाने एवं आयोजित जनसभा को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।
श्री रघुवंशी ने बताया कि बैठक में इस बात पर चिंता व्यक्त की गयी कि उ0प्र0 में आरएसएस के इशारे पर धर्मगुरूओं के जमघट लगने की स्थिति पैदा की जा रही है। जो चुनाव की दृष्टि से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश मात्र है। श्री प्रहलाद द्विवेदी ने कहा कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गयी तथा देश में आज तक जो भी विकास हुआ है वह सब कांग्रेस की देन है। उन्होने कहा कि छद्म हिन्दुत्ववाद के नाम पर समाज में जो विघटन फैलाने की कोशिश की जा रही है उसे सेवादल कभी भी सफल नहीं होने देगा। साधु महात्माओं को भारतीय संस्कृति की रक्षा करने की जिम्मेदारी थी किन्तु आज इन लोगों को कुछ राजनीतिक दल के लोग राजनीतिक प्रयोग कर रहे हैं जो भारत में आने वाले दिनों में संघर्षपूर्ण स्थिति पैदा करेगा। इससे देश की एकता-अखंडता को खतरा है, कंाग्रेस कार्यकर्ताओं को इसका डटकर मुकाबला करना होगा।
सेवादल के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार की बात करके जनता के बीच जाने का प्रयास कर रहे लेागों को अपने अगल बगल खड़े लोगों की भी छवि देखनी होगी, क्योंकि यदि भ्रष्टाचारी ही भ्रष्टाचार की बात करेंगे तो भ्रष्टाचार दूर करने का जो मकसद है वह कामयाब नहीं हो पायेगा। उन्होने कहा कंाग्रेस का नेतृत्व और नीयत दुरूस्त है। सेवादल के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गांधी की टोपी पहनकर उसमें दाग न लगने दें, क्योंकि कुछ फिरकापरस्त ताकतें कुछ ऐसी ही वेशभूषा पहनकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करने में जुटी हुई हैं, ऐसे तत्वों से हमेशा सावधान रहना होगा।
बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री शर्मानन्द मिश्र, रामबहादुर सिंह चैहान, दिनेश पायलट, महेन्द्र तिवारी, पवन अग्रवाल, कौशल किशोर मिश्र, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, धनंजय चतुर्वेदी, अखिलेश चैधरी, राजेन्द्र कटियार, शोभा सिंह, अच्छन खान, कमलेन्द्र सिंह भदौरिया, कृष्ण मोहन गुप्ता, अमरनाथ मिश्रा, जगतवर्ती पाठक सहित सभी जोनल के प्रभारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in