Archive | November 1st, 2011

Rahul Gandhi in Varanasi at Sant Ravidas Mandir

Posted on 01 November 2011 by admin


photo-rg-at-varanasi-at-sant-ravidas-mandir-today-1-11-2011-fivephoto-rg-at-varanasi-at-sant-ravidas-mandir-today-1-11-2011-p2

Comments (0)

उपजा की जिला बैठक सम्पन्न

Posted on 01 November 2011 by admin

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स क¢  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.के. राय ने आज यहां कहा कि पेड न्यूज आज पत्रकारिता को खत्म कर रहा है। पेड न्यूज में एक स्थान क¢  सभी प्रत्याशियों को जिताना दिखाकर पाठकों में भ्रम पैदा किया जाता है, जो पत्रकारिता क¢ क्षेत्र में पाठकों में इसका बुरा असर डाल रहा है, तथा हमारी विश्वसनीयता घट रही है।
सुलतानपुर में नगर के एक होटल में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि संगठन ने पत्रकारा¢ं क¢ लिए कई बड़े काम किये। जिसमें पत्रकारा¢ं क¢ लिए वेतन और मान्यता पर सर्वाधिक काम किये। जिले स्तर पर पत्रकारों क¢ लिए स्वास्थ्य शिविर व प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर लाभ पहुंचाया जा सकता है।  उन्हा¢ंने कहा कि प्रेस कौंसिल व मान्यता समिति में इलेक्ट्रानिक मीडिया को कोई ी प्रतिनिधित्व नहीं है, जिससे उनसे जुड¢ कई समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। संगठन इसक¢ लिए सरकार से प्रेस कौंिसंल की जगह मीडिया कौंसिल बनाने की मांग कर रहा है।
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) क¢ प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने कहा कि आज जनपदीय स्तर क¢ पत्रकारा¢ं क¢ सामने सबसे ज्यादा चुनौतियां हैं। जिसकी हालत सबसे चिंता जनक है। ऐसे में हम सभी पत्रकारा¢ं को इस बैनर तले मिल बैठकर काम करना चाहिए, जिससे हमारी व्यक्तिगत समस्याओं का ी समाधान आसानी से हा¢ सक¢। प्रदेश महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह ने पत्रकारों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए कहा बताया कि प्रदेश की मान्यता समिति ंग है किन्तु जिन पत्रकारा¢ं की जिले स्तर से जांच हा¢कर मान्यता फाइल मुख्यालय ेजी जा रही है। उनकी मान्यता निदेशक सूचना अपने अधिकारा¢ं क¢ तहत स्वीकृत कर रह¢ हैं। उन्हा¢ंने यह ी बताया कि तहसील स्तरीय पत्रकारा¢ं क¢ साथ ी यही है यदि उनकी फाइल निदेशालय तक जा रही है तो उनकी मान्यता हा¢ रही है। स्थानीय लोगों की समस्याओं पर किये गये सवालों का जवाब देते हुए उन्हा¢ंने कहा कि अन्य जनपदों की तरह यहां का प्रेस क्लब ी आपसी सहयोग क¢ साथ संगठनों को अपने हाथों में लेना चाहिए। जिससे उसका अस्तित्व बरकरार रह¢।
उन्होंने रा¢सा दिलाया कि सुलतानपुर में सूचना अधिकारी क¢ रिक्त पद पर नियुक्ति क¢ लिए निदेशक सूचना से वार्ता कर¢ंगे। उन्हा¢ंने बताया कि संगठन ने प्रदेश क¢ पश्चिमी जिलों में तहसील स्तरीय पत्रकारा¢ं को ी संगठन से जोड़ने की शुरूआत कर दी है और अब तहसील स्तर पर एक संयोजक बना दिया गया है। यह व्यवस्था यहां ी लागू हा¢गी।
इस मौक¢ पर वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश, सतीश तिवारी, वृजेन्द्र विक्रम सिंह, विजय विद्रोही, विवेक बरनवाल, अनिल द्विवेदी, दर्शन साहू, जितेन्द्र श्रीवास्तव, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल तथा संचालन महामंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में राजेश सिंह, अशोक जायसवाल, संतोश यादव, अशोक मिश्र, सर्वेश श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, इस्मत खान, यतीन्द्र शाही, विष्णु कुमार, गौरव सिंह, अभिषेक सिंह, करूणाशंकर तिवारी, अखिलेश बरनवाल, मनोज शर्मा, अतुल कुमार दीपक, राम दुलार मौर्य, सुनील कुमार वर्मा, सभापति वर्मा, राम सुन्दर यादव, कन्हैया लाल यादव, अमित जायसवाल, सुर¢श मौर्य आदि मौजूद रह¢।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विजय संकल्प सम्मेलन

Posted on 01 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमा श्री भारती ने आज राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर विधानसभा के दुर्गा पूजा पार्क, में ’विजय संकल्प सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई और कांगे्रस का रिश्ता पुराना है। केन्द्र सरकार के मंत्री तथा प्रदेश बसपा सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों में तथा अन्य संगीन अपराधों में जेल की हवा खा रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में कांगे्रस,सपा व बसपा के नेताओं में गठबन्धन है। केन्द्र सरकार को बसपा, सपा, समर्थन देकर चला रही है बदले में कांगे्रस इनके आय से अधिक सम्पत्ति की जांच को दबा कर बैठी है। दोनों का नारा है लूटो, खाओ देश को कंगाल बनाओ। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश को बचाने के के लिए कड़ी मेहनत करनी है। बसपा को उखाड़ फेंकने में अब ज्यादा समय नही है। प्रदेश में बसपा को हटाकर भाजपा की सरकार बनानी है, इसी संकल्प के साथ यहां से जाएं। घर-घर कमल खिलाना है भाजपा को लाना है।
सम्मेलन के संयोजक वीरेन्द्र तिवारी, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री कुंवर जितेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, गिरजाशंकर गुप्ता आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सेवादल की बैठक

Posted on 01 November 2011 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के जोनल इंचार्जों की बैठक आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सेवादल के प्रान्तीय मुख्य संगठक श्री प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी ने सेवादल के सभी दस जोनों के प्रभारियों से परिचय कराया तथा सौंपे गये कार्यों के विभाजन के बारे में बताया।
उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मुख्य प्रवक्ता अशोक सिंह रघुवंशी ने बताया कि विशेष रूप से इलाहाबाद के फूलपुर में आगामी 14 नवम्बर को राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी द्वारा जनसम्पर्क अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये जाने एवं आयोजित जनसभा को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।
श्री रघुवंशी ने बताया कि बैठक में इस बात पर चिंता व्यक्त की गयी कि उ0प्र0 में आरएसएस के इशारे पर धर्मगुरूओं के जमघट लगने की स्थिति पैदा की जा रही है। जो चुनाव की दृष्टि से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश मात्र है। श्री प्रहलाद द्विवेदी ने कहा कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गयी तथा देश में आज तक जो भी विकास हुआ है वह सब कांग्रेस की देन है। उन्होने कहा कि छद्म हिन्दुत्ववाद के नाम पर समाज में जो विघटन फैलाने की कोशिश की जा रही है उसे सेवादल कभी भी सफल नहीं होने देगा। साधु महात्माओं को भारतीय संस्कृति की रक्षा करने की जिम्मेदारी थी किन्तु आज इन लोगों को कुछ राजनीतिक दल के लोग राजनीतिक प्रयोग कर रहे हैं जो भारत में आने वाले दिनों में संघर्षपूर्ण स्थिति पैदा करेगा। इससे देश की एकता-अखंडता को खतरा है, कंाग्रेस कार्यकर्ताओं को इसका डटकर मुकाबला करना होगा।
सेवादल के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार की बात करके जनता के बीच जाने का प्रयास कर रहे लेागों को अपने अगल बगल खड़े लोगों की भी छवि देखनी होगी, क्योंकि यदि भ्रष्टाचारी ही भ्रष्टाचार की बात करेंगे तो भ्रष्टाचार दूर करने का जो मकसद है वह कामयाब नहीं हो पायेगा। उन्होने कहा कंाग्रेस का नेतृत्व और नीयत दुरूस्त है। सेवादल के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गांधी की टोपी पहनकर उसमें दाग न लगने दें, क्योंकि कुछ फिरकापरस्त ताकतें कुछ ऐसी ही वेशभूषा पहनकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करने में जुटी हुई हैं, ऐसे तत्वों से हमेशा सावधान रहना होगा।
बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री शर्मानन्द मिश्र, रामबहादुर सिंह चैहान, दिनेश पायलट, महेन्द्र तिवारी, पवन अग्रवाल, कौशल किशोर मिश्र, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, धनंजय चतुर्वेदी, अखिलेश चैधरी, राजेन्द्र कटियार, शोभा सिंह, अच्छन खान, कमलेन्द्र सिंह भदौरिया, कृष्ण मोहन गुप्ता, अमरनाथ मिश्रा, जगतवर्ती पाठक सहित सभी जोनल के प्रभारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आलोचना करने से पहले खुद अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए

Posted on 01 November 2011 by admin

बाबरी मस्जिद विध्वंस के दोषी श्री कल्याण सिंह के साथ गलबहियां डालने वाले एवं समझौते करने वाली समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया के प्रवक्ता के तौर पर श्री आजम खां द्वारा कंाग्रेस पार्टी की आलोचना करने से पहले खुद अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए और खुद से सवाल करना चाहिए कि समाजवादी पार्टी के मुखिया ने श्री कल्याण सिंह के साथ समझौता करके मुसलमानों के साथ क्या धोखा नहीं किया था?
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अपने शासनकाल के दौरान सिपाहियों की भर्ती में भी सिर्फ एक विशिष्ट जाति के लोगों को भर्ती में तरजीह देकर मुसलमानों के साथ किस तरह न्याय किया गया, इसका जवाब मुस्लिम समाज के लोग समाजवादी पार्टी से चाहते हैं।
मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि श्री आजम खान का बयान हताशा और निराशा का प्रतीक है। क्योंकि समाजवादी पार्टी में उनकी वापसी के बावजूद अल्पसंख्यक समुदायक अभी भी समाजवादी पार्टी की तरफ आकर्षित नहीं हो सका है। केन्द्र सरकार द्वारा सच्चर कमेटी को लागू करने, अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए वजीफे देने, पिछड़े वर्ग के मुसलमानों को केन्द्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण देने और मुस्लिम आबादी वाले जिलों में विकास योजनाओं को लागू करने से मुस्लिम समाज का रूझान कांग्रेस की तरफ बढ़ा है, जिससे समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी, दोनों ही दलों में बेचैनी बढ़ गयी है।
उन्होने कहा कि अपनी सरकार के रहते श्री मुलायम सिंह यादव ने कभी भी मुसलमानों को आरक्षण देने की बात नहीं की, जबकि दक्षिण भारत में कंाग्रेस की सरकारों ने इस दिशा में काफी सार्थक कदम बढ़ाये हैं। उ0प्र0 में पिछले 22 वर्षों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने हमेशा ही मुसलमानों की भावनाओं से खिलवाड़ करके वोट जुटाने का प्रयास किया है। जिसके चलते पिछले 22 सालों में प्रदेश में मुसलमानों की हालत बद से बदतर हुई है। उन्होने कहाकि कांग्रेस के खिलाफ बयान देने से पहले श्री आजम खां को सबसे पहले खुद अपने आप से सवाल करना चाहिए कि वह समाजवादी पार्टी से बाहर क्यों हुए थे और उन्होने समाजवादी पार्टी पर रास्ते से भटक जाने का आरोप क्यों लगाया था?
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गयी है। अल्पसंख्यक कल्याण विशेषकर मुसलमानों से उसका कोई लेना-देना नहीं रह गया है। कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाने से पहले उसे मुसलमानों की ओर से उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि

Posted on 01 November 2011 by admin

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 27 वीं पुण्य तिथि को कांग्रेसियों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर
राजीव भवन पर श्रद्धाजंलि सभा हुई। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष सुहेल बेग समेत कांग्रेसियों ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर देश की एकता अखंडता को अक्षुण्ण रखने में योगदान का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र दीक्षित ने कहा कि श्रीमती गांधी निडर एवं साहसी महिला प्रधानमंत्री थी। वह देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही विश्व को भी दिशा निर्देश देने का काम करती थीं। नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने भारत की विश्व जगत में मजबूत पहचान दी। देश की अखंडता एवं एकता के लिए कोई समझौता नहीं किया। हमले का आभास होने पर भी उन्होंने सुरक्षा दस्ते में तैनात समुदाय विशेष के लोगों को न हटाकर जो संदेश दिया वह उनके महान व्यक्तित्व का छोटा सा अंश है। शहर अध्यक्ष सुहेल बेग ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी अपने प्राणों की चिंता न करते हुए आमजन को सुरक्षा के नाम पर अपने से दूर नहीं होने दिया था।
राहुल गांधी भी देश की जनता की सेवा करने निकल पड़े हैं। यह देश सेवा की भावना सिर्फ गांधी परिवार के ही लोग दे सकते हैं। बलिदान दिवस श्रद्धाजंलि सभा में मुख्य रूप से शाहिद अनवर कुरैशी, कोविद कुमार सिंह, जीशान खां, तसनीम खां, रविन्द्र सिंह, राजू कुरैशी, फुरकान कुरैशी, जगदीश कुशवाहा, राजीव गुप्ता, अमरदीप, मुमताज खां, हरनाम कटियार, अहमद अली, राम प्रकाश दीक्षित, विपिन त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, दिलबाग सिंह, सलमान खां, सावित्री शर्मा, शारदा थापा आदि शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने पीस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली

Posted on 01 November 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के समक्ष आज बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने पीस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। पीस पार्टी की प्रदेश नेता सुश्री शमा परवीन ने अपने साथ आई महिलाओं की तरफ से संकल्प दुहराया कि वे सब सन् 2012 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने के लिए जीजान से काम करेगी।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मो0 आजम खाॅ, प्रदेश  प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।
श्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में आई महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी नर-नारी समान1-11-aता के सिद्धान्त में विष्वास करती है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए विशेष अवसर मिलना चाहिए। हम मानते हैं कि किसी भी वर्ग की महिला हो वह पिछड़ी ही होती है। उन्हें महिलाओं से राजनीति में आने का आव्हान करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों के साथ धोखा किया है। समाजवादी पार्टी ने जेन्डर बजटिंग की व्यवस्था में हर स्तर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की थी। समाजवादी पार्टी महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा की पक्षधर है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मो0 आजम खाॅ ने बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को नुकसान करने के लिए ही सांप्रदायिक ताकतों के इशारे पर पीस पार्टी बनी है। उसको चलाने के लिए फंड कहां से आता है? मुसलमानों की असली हमदर्द समाजवादी पार्टी है। यूपी में कौम एक होकर समाजवादी पार्टी को जिताए तभी उसकी ताकत निखरेगी। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उर्दू शिक्षकों, अनुवादकों की भर्ती हुई। जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। बाबरी मस्जिद को बचाने में श्री मुलायम सिंह यादव ने सरकार कुर्बान कर दी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और लोकदल के कई वरिष्ठ नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय संयोजक, सहकारिता विभाग (राष्ट्रवादी कांग्रेस) श्री पूरन शर्मा के साथ बड़ी संख्या में आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और उन्होने श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताई है।
सहारनपुर के लोकदल नेता श्री जितेन्द्र सिंह और कांग्रेस के पूर्व पीसीसी सदस्य श्री अजय कुमार खन्ना ने भी आज सदस्यता ग्रहण करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था जताई है।
श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और सन् 2012 में पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

काली माता के मंदिर में आस्था पर महिला ने जीभ चढ़ाई

Posted on 01 November 2011 by admin

अंध विश्वास या आस्था की महिला की मन्नत पूरी हो गई। महिला ने काली मंदिर पर ब्लेट से काटकर अपनी जीभ मां के चरणों मंे अर्पित कर दी। घटना कोतवाली शहर क्षेत्र की बिलग्राम चुंगी निवासी विभूति नगर की महिला पत्नी लालाराम गुप्ता काली ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान भी है। भरापूरा परिवार पत्नी शशि गुप्ता की दो पुत्रियां चार पु़त्र है। और बड़ी पुत्री की शादी भी हो चुकी है। वह प्रतिदिन मंा काली के मंदिर में पूजन अर्चन हेतु आती रही है। सोमवार की सुबह शशि गुप्ता घर से पूजन हेतु आई मंदिर पर काफी भीड़ थी। पूजा के बाद वह सीधें मूर्ति के पास चली गईं और जेब से ब्लेड निकालकर अपनी जीभ का अगला हिस्सा काटकर चढ़ा दिया। जब तक लोग कुछ समझे वह मां के चरणों मंे लेट गई। जीभ कटते ही खून बहने लगा सूचना पर परिजन भी आ गए। महिला बोली हमारी मनौती पूरी हो गई है लेकिन मनौती के विषय में परिजनों ने कुछ नहीं बताया। महिला की दिमागी हालत भी ठीक बताई जा रही है। चार वर्ष पूर्व महिला की बड़ी बेटी ने भी इसी प्रकार अपनी जीभ काटकर चढ़ाई थी। कुछ समय बाद उसकी जीभ पूरी हो गई थी और वह बोलनेे लगी। इस संबंध में डाक्टरों की राय के मुताबिक मनुष्य की जीभ में एक विशेष प्रकार का तरल पदार्थ निकलता है वह श्राव होने के कारण जीभ का कटा हिस्सा पूरा कर देता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आंगन बाड़ी केन्द्र प्रशासन का सबसे बड़ा सर दर्द पात्रों को वाजिब हक नहीं तो कार्यवाही - मु0 विकास अधिकारी

Posted on 01 November 2011 by admin

बाल विकास निदेशालय और जिला प्रशासन के अधिकारी लाख कोशिस करें ब्यवस्था सुधारने की जीतोड़ कोशिस कर रहे है परन्तुनतीजा ढाक के तीन पात हो रही है इसी सन्दर्भ में कल डी0पी0ओ और शहर की सी0डी0पी0ओ के साथ लेकर  शहर के केन्द्रों की हकीकत देखी उन्हे आश्चर्य हुआ अनिमितिताओं की कोई सीमा नहीं तब उन्होनें दो सुपरवाइजर और 5 कार्यकत्रियों की तीन सहायिकाओं की और सी0डी0पी0ओं से जवाब तलब करके कार्यवाही की लापरवाही से फुरसत में बैठी इन लोगों में औचक निरिक्षण से हडकंप मच गया सी0डी0पी0ओ गीता गीता पाॅंडेय के साथ मलिन बस्ती बगियापुर भट्रटा पुरवा केन्द्र पर 5 बच्चें मिलें। सहायिका राम रखि गायत्री देवी नदारत मिली अभिलेख भी देखने को नही मिले भट़टा पुरवा में सहायिका किरन देवी मीना देवी गायब थी अभिलेख में भी गड़ब़ड़ी थी अपूर्ण रजिस्टर पर सी0डी0पी0आ सेे जवाब तलब किया। यही हाल काशी राम कालोनी पर एक भी बच्चा नही मिला। सहायिका किताबा देबी उर्मिला नीलम देवी सरिता और उमा कान्ती गायब थी। एक दिन का मानदेय काटने की संस्तुति की गई सुपरवाइजर रामलली ऊषाा साहनी पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए। ग्रोथ चार्ट पूरा करने का आदेश भी दिया। दूसरी तरफ सीडीओ आनंद कुमार द्विवेदी ने विकास भवन सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्लाॅक परियोजना अधिकारी सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक करके आदेशित किया कि औचक निरीक्षण बच्चों का वजन चार्ट अंकित करने अभिलेखों का सत्यापन महिला और बच्चों का टीकाकरण पोषण कार्य सभी पर सत्त निगरानी शून्य से 6 वर्ष के बच्चों की डाटा फिडिंग कराने का भी निर्देश दिया। पात्रों का लाभ न देने पर कार्यवाही अवश्य करे। इस अवसर पर डीपीओ प्रकाश कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री की दौलतमंदों के खेल में दिलचस्पी दलितों के साथ क्रूर मजाक है

Posted on 01 November 2011 by admin

समाजवादी party के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि कल फार्मूला-1 सत्र की 17वीं और भारत की पहली रेस सिनेसितारों और पाप singर लेडी गागा की उपस्थिति में संपन्न हुई और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती भी रेस की दशzकों में रहीं। उनके द्वारा पुरस्कार भी बांटे गए। इस रेस के आयोजन पर 20 अरब रूपए से ज्यादा खर्च हुए हैं। रेस ख़त्म होने पर शराब और शबाब का खुलकर प्रदशzन हुआ। भारत में, जहॉ 80 प्रतिशत आबादी आज भी 20 रूपए रोज पर गुजर-बसर करती है, दो जून पेट भरने लायक जिसकी कमाई नहीं, उस देश-प्रदेश मे राजसी खेल का आयोजन “मसान में शाही दावत के इंतजाम जैसा है।
प्रदेश की मुख्यमंत्री की दौलतमंदों के खेल में दिलचस्पी दलितों के साथ क्रूर मजाक है। झुग्गी-झोपड़ी में बीमारी, तंगहाली और कर्ज के िशकार दलितों को सिर्फ vote bank की तरह इस्तेंमाल करनेवाली मुख्यमंत्री ने बड़े पूंजीघरानों से दोस्ती के लिए ही इस खेल में सक्रिय दिलचस्पी ली है। इसमें उनकी ओर से भी लंबी रकम का पूंजीनिवेश किया गया है। उनके इस खेल प्रेम की बलि चढ़े है ग्रेटर नोएडा के वे किसान जिनकी 875 एकड़ जमीन जबरन छीनकर फार्मूला वन रेस की सिर्कट  तैयार की गई है।  इन गांवोे के बुजुर्ग हतप्रभ थे कि ये क्या हो रहा है, यह कोई खेल है या अमीरो की चोंचलेबाजी। उनसे जबरन छीनी जमीन पर विदेशी कारों का फर्राटा और साथ में नशे में झूमती युवतियां। क्या इसी ÞजनहितÞ के लिए गरीबों की रोजी रोटी छीनी गई है। मुख्यमंत्री के इस आला दलित प्रेम का दूसरा कोई उदाहरण देखने को नहीं मिलेगा।
Þबहुजन हिताय सर्वजन सुखायÞ का नारा देनेवाली प्रदेश की बसपा सरकार न तो बहुजन की है, नहीं सर्वजन की। वह सिर्फ मुख्यमंत्री की लूट, झूठ और उगाही की पत्थर दिल सरकार है। किसानों की जमीन छीनकर बड़े बिल्डरों को मोटा कमीशन लेकर बांटने का काम यह सरकार अपने सत्तासीन होने के दिन से ही करती आई है। फार्मूलावन रेस की तैयारी के साथ शनिवार को करछना (इलाहाबाद) में प्रस्तावित पावर प्लांट के लिए जमीन लिए जाने का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाई और firing भी की। महिलाओं और बच्चों पर भी जुल्म ढाए गए।  क्षेत्र के आठ गांव इस योजना से प्रभावित होने जा रहे है।
फार्मूला-1 रेस के बहाने मुख्यमंत्री ने अपने चहेते उद्योगपति जेपी समूह को उपकृत किया है। क्या वजह है कि उन्होने जेपी समूह को इस रेस के लिएतमाम टैक्सों से छूट दे रखी है? उन्हें गांवो से पलायन कर रहे और आत्महत्या करने के लिए मजबूर किसानों को फसल का लागत मूल्य दिलाने की याद क्यों नहीं आई?
समाजवादी party विलासिता के इस नग्न प्रदशzन की निंदा करती है और इस बात की स्वतंत्र एजेन्सी से निश्पक्ष जांच की मांग करती है कि इस फार्मूला-1 रेस में प्रायोजक कंपनी जेपी समूह के साथ मुख्यमंत्री की किस हद तक साझेदारी है? समाजवादी party की सरकार इस खेल में किए गए खेल की जांच जरूर कराएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2011
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in