Archive | November, 2011

उ0प्र0 सरकार द्वारा पेराई सत्र 2011-12 के लिए गन्ना क्रय मूल्य घोषित

Posted on 09 November 2011 by admin

  • गन्ना क्रय मूल्य में 40 रु0 प्रति कुन्तल की वृद्धि
  • गन्ना की अगैती प्रजाति के लिए 250 रु0, सामान्य प्रजाति के लिए 240 रु0 व अनुपयुक्त घोषित प्रजाति के लिए 235 रु0 प्रति कुन्तल मूल्य निर्धारित
  • माननीया मुख्यमंत्री जी ने अगले तीन दिनों में सभी चीनी मिलों को चलाने के निर्देश दिये
  • वर्ष 2007 से बी0एस0पी0 की सरकार ने गन्ने की कीमत में अब तक लगभग दोगुनी बढ़ोत्तरी की
  • केन्द्र द्वारा पेराई सत्र 2011-12 के लिए घोषित 145 रू0 प्रति कुन्तल एफ0आर0पी0 पूरी तरह नाकाफी

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी की अध्यक्षता में आज यहाॅ सम्पन्न मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के 40 लाख से भी अधिक गन्ना किसानों के हित में अति महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए, पेराई सत्र 2011-12 के लिए प्रदेश की चीनी मिलों द्वारा क्रय किये जाने वाले विभिन्न प्रजातियों के गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य में 40 रूपये प्रति कुन्तल की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। इस निर्णय के अनुसार गन्ने की अगैती प्रजातियों के लिए 250 रुपये, सामान्य प्रजातियों के लिए 240 रुपये तथा अनुपयुक्त घोषित प्रजातियों के लिए 235 रुपये प्रति कुन्तल मूल्य वर्तमान पेराई सत्र के लिए निर्धारित किया गया है।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने आज यहां सचिवालय एनेक्सी स्थित मीडिया सेन्टर में मीडिया प्रतिनिधियों को अपनी सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने अनेकों महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक फैसले लिये हैं। पिछले वर्ष भी प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में 40 रूपये प्रति कुन्तल की ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी की थी, जो प्रदेश की किसी भी पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं की थी।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सन् 2007 में जब उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया था, तब प्रदेश के गन्ना किसानों को पूर्ववर्ती सपा सरकार द्वारा सामान्य प्रजाति हेतु गन्ना मूल्य 125 रूपये प्रति कुन्तल मात्र ही दिया जा रहा था। इसकी तुलना में उनकी सरकार ने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर, गन्ना मूल्य में लगातार बढ़ोत्तरी करते हुए वर्ष 2010-11 में सामान्य प्रजाति हेतु गन्ना मूल्य 205  रूपये प्रति कुन्तल तक कर दिया, जो पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दी गयी कीमतों से लगभग 65 प्रतिशत अधिक है। इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल के लगभग 2400 करोड़ रूपये के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान भी कराया।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछले पेराई सत्र 2010-11 में उनकी सरकार द्वारा सामान्य प्रजाति के लिए 205 रूपये प्रति कुन्तल के मूल्य के सापेक्ष चीनों मिलों द्वारा गन्ना किसानों को लगभग शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। इस वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा पेराई सत्र 2011-12 के लिए जो 145 रूपये प्रति कुन्तल गन्ना मूल्य अर्थात् एफ0आर0पी0 घोषित किया गया, वह न केवल पूरी तरह नाकाफी है, बल्कि केन्द्र की किसान-विरोधी मानसिकता का एक और जीता-जागता उदाहरण है। गन्ना मूल्य निर्धारण को लेकर किसानों के प्रति केन्द्र सरकार के नकारात्मक रवैये व असंवेदनशीलता को देखते हुए, फिर राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों के हित में पर्याप्त राज्य परामर्शित मूल्य निर्धारित करने का फैसला लिया।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने बताया कि पड़ोसी राज्य पंजाब में इस वर्ष के लिए गन्ना मूल्य मात्र 220 रूपये, 225 रूपये तथा 230 रूपये प्रति कुन्तल ही तय किया गया है। इसकी तुलना में प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने किसानों की खुशहाली के लिए बेहतर गन्ना मूल्य देने का निर्णय लिया है। गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य में प्रति कुन्तल 40 रुपये की जो वृद्धि की गयी है, वह प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए हमारी सरकार की संवेदनशीलता का एक और उदाहरण है।
अपनी सरकार के चार वर्षाें के कार्यकाल में प्रदेश में किसानों के हितों का हमेशा पूरा-पूरा ध्यान रखे जाने का उल्लेख करते हुए माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह उसका ही नतीजा है कि वर्ष 2007 से लेकर अब तक बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने गन्ने की कीमत में लगभग दोगुनी बढ़ोत्तरी की है। इतना ही नहीं, उनकी सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य परामर्शित मूल्य समय से इसलिए निर्धारित किया है, ताकि प्रदेश के किसान अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए साहूकारों के चंगुल में न फंसे।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि प्रदेश की समस्त निजी एवं सहकारी चीनी मिलें अपना पेराई सत्र समय से प्रारम्भ करें, ताकि गन्ना किसानों को अपनी फसल का भरपूर मूल्य समय से मिल सके और किसानों को रबी के दौरान गेहूँ की बुवाई के लिए खेत भी समय से खाली मिल सकें। हमारी सरकार के विशेष प्रयास के चलते, इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में प्रदेश के पश्चिमी इलाकों की चीनी मिलों ने लगभग तीन सप्ताह पूर्व ही अपना पेराई कार्य प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने प्रदेश की शेष चीनी मिलें, जो अभी तक नहीं चल पाई हैं, उन्हें अगले तीन दिनों में चलाने के निर्देश भी दिये हैं।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने चीनी मिल मालिकों को कड़ी चेतावनी दी है कि चीनी मिलों द्वारा गन्ना क्रय करने या मिल संचालन में उदासीनता बरतने की शिकायत प्राप्त होने पर उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने कभी भी किसानों के हितों के साथ समझौता नहीं किया है। जब भी किसी व्यक्ति ने, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है, तो प्रदेश सरकार ने उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी कार्रवाई की है। इस सम्बन्ध में उन्होंने याद दिलाया कि पिछले पेराई सत्र में समय से चीनी मिल चलाने में आनाकानी करने पर, राज्य सरकार को दो चीनी मिलों के मालिकों को गिरफ्तार भी कराना पड़ा था।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों का गन्ना निकटतम चीनी मिलों को आपूर्ति कराकर गन्ना किसानों को पूरा सहयोग प्रदान करें और उनके हितों का पूरा-पूरा ध्यान रखना सुनिश्चित करें। क्योंकि उनकी सरकार प्रदेश के गन्ना किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। माननीया मुख्यमंत्री जी ने दोहराया कि उनकी सरकार किसानों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रही है। इसके तहत प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों को पूरा संरक्षण प्रदान करते हुए नई भूमि अधिग्रहण नीति लागू की है। गन्ना मूल्य निर्धारण का आज का यह फैसला भी किसान हितों के लिए उनकी सरकार की इसी प्रतिबद्धता का नवीनतम उदाहरण है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा, कांगे्रस व सपा के नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई

Posted on 09 November 2011 by admin

img_3884भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने आज बसपा, कांगे्रस व सपा के नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बसपा छोड़ आने वालों में पूर्व मंत्री बहुरन लाल मौर्य, डा0 डी0सी0वर्मा, डा0 अरूण सक्सेना (सभी बरेली) आशुतोष शुक्ला (उन्नाव) नीरज चतुर्वेदी (कानपुर) नागेन्द्र सिंह राठौर (फर्रखाबाद) कांगे्रस से तथा सपा से विजय सिंह व रमेश लोधी भी भाजपा में शामिल हुए।
श्री कटियार ने कहा कि भाजपा का जनाधार बढ़ा है। जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में अन्य दलों से नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांगे्रस छोड़ भाजपा मंें आए नागेन्द्र ंिसह चैहान के साथ 28 प्रधान, 5 दुग्ध संघ के निदेशक तथा एक पूर्व ब्लाक प्रमुख भी भाजपा में शामिल हुए।
इसके अलावा भाजपा में शामिल होने वाले अरविन्द प्रधान भटकुर्शी मोहम्मदाबाद, प्रकाश चन्द्र कठेरिया, छग्गे लाल दिवाकर, विनय कुमार सिंह, हरनाथ सिंह, कुलदीप दीक्षिप, कमलनरायन दुबे, राधेश्याम गुप्ता, सुरेन्द्र पाल , अवधेश पाल, विनोद कुमार, होरी लाल बाथम, सुनील कुमार, शिवनाथ ंिसंह, प्र्रेमपाल सिंह, भारत ंिसह, बटेश्वर सिंह, मंगली प्रसाद, जागेश्वर ंिसह, मंगली प्रसाद प्रभाकर सिंह, रेनु सिंह, भारत ंिसह वर्मा, प्रभाकर सिंह, बटेश्वर ंिसह, कृष्ण बिहारी सिंह, दिनेश चंदेल, यदुवीर सिंह, ए के सिंह कमालगंज, सुरेश ंिसह राठोैर, बालेन्द्र सिंह चैहान फर्रूखाबाद दुर्विजय ंिसह , यथपाल सिंह सकवाई, रमेश चन्द्र कठेरिया, श्यामू सिंह फर्रूखाबाद भी भाजपा में शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गन्ना मूल्य को ना काफी बताते हुए इसे किसानों की आॅंख में धूल झोंकना बताया

Posted on 09 November 2011 by admin

img_3892भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए गन्ना मूल्य को ना काफी बताते हुए इसे किसानों की आॅंख में धूल झोंकना बताया। श्री शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 40 रू0 प्रति कुन्तल की दर से गन्ना मूल्य बढ़ाया है जो आज की किसान की लागत, बढ़ती हुई महंगाई, खाद, बिजली तथा जुताई के संसाधनों में कई गुना वृद्धि से बहुत कम है। मात्र 40 रू0 बढ़ाना प्रदेश के किसानों के साथ धोखा है। भारतीय जनता पार्टी और किसान 300 रू0 प्रति कुन्तल की कीमत की मांग कर रहे थे और आज भी कर रहे हैं। सरकार के आज के निर्णय से किसान हताश है, निराश है। भारतीय जनता पार्टी किसानों के हकों की लड़ाई लड़ती रहेगी। 2001 में जब भाजपा की सरकार थी तब चीनी का मूल्य लगभग 12.50 पैसा था आज तीन गुना अधिक है। बसपा सरकार की चीनी मिल मालिकों से साठ-गांठ है उन्हीं के हितों को साधने में सरकार लगी है। किसान की जमीन औन-पौने दामों में बडे़ पूंजीपतियों को दी जा रही है जो सरकार और पूंजीपतियों की मिलीभगत का प्रमाण है। भाजपा 15 नवम्बर से 20 नवम्बर तक सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ डेरा डालो,घेरा डालो कार्यक्रम करेगी जिसका केन्द्र- धान क्रय केन्द्र, खाद गोदाम, बिजली सब स्टेशन, चीनी मिलें आदि होगें। भाजपा ने निर्णय किया है कि प्रदेश को इस अराजक स्थिति से बाहर लाने के लिए बड़े पैमाने पर जन जागरण किया जाएगा। पार्टी 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर के मध्य यूपी बचाओ,भाजपा लाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत विधानसभाओं पर जन सभाएं करेगी।
श्री शाही ने कहा कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह तथा कलराज मिश्र के नेतृत्व में दूसरे चरण की जन स्वाभिमान यात्राएं कल से निकलेगीं। श्री राजनाथ सिंह बहराइच से तथा श्री मिश्र बुंदेलखंड के  जनपद हमीरपुर से यात्रा प्रारम्भ करेगें। श्री राजनाथ ंिसह की यात्रा 94 विधानसभा क्षेत्रों में तथा श्री मिश्र की 84 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता से सीधा संवाद करेगी। 31 जनपदों में यात्राएं जाएगी। यात्राओं का समापन 17 नवम्बर को अयोध्या में होगा जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी होंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधाानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी की यात्रा प्रदेश में 18 नवम्बर को प्रवेश करेगी। बिजनौर बार्डर पर यात्रा का स्वागत होगा उसी दिन धामपुर में विशाल जनसभा होगी। दि0 19 नवम्बर को रामपुर में यात्रा का स्वागत, मुरादाबाद व जे पी नगर होते हुए जनपद गाजियाबाद में विशाल जनसभा होगी। 20 को गाजियाबाद से चलकर दिल्ली के लालकिले पर यात्रा का समापन होगा।
श्री शाही ने कहा कि हमारी यात्राओं को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ। मैं प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हॅूं। यात्राओं के दौरान शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक जनता ने खड़े रहकर जिसप्रकार का भारी समर्थन भाजपा को दिया उससे साफ हो गया है कि कांगे्रस-सपा व बसपा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। बसपा बहन है, कांगे्रस तथा सपा भाई-भाई हैं। यदि सपा तथा बसपा महंगाई के मुद्दे पर गम्भीर हैं तो तत्तकाल कांगे्रस की केन्द्र सरकार से समर्थन वापस लें। प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, जर्जर कानून व्यवस्था से त्राहि-त्राहि कर रही है। उ0प्र0 को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने तथा प्रदेश को विकास व प्रगति के रास्ते पर लाने के लिए भाजपा संघर्षरत है। हम सफल होंगे ऐसा मेरा विश्वास है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश विधान सभा श्री शिवपाल सिंह यादव की प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

Posted on 09 November 2011 by admin

8-11-bÛ    मुख्यमंत्री द्वारा घोषित गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य न तो उचित है और नहीं लाभकारी है। यह गन्ना किसानों को लूट कर मिल मालिको का पेट भरने और अपना मोटा कमीशन वसूलने का बसपाई तरीका है। इस सरकार में किसान पहले से परेशान है, उसको यह सरकार और ज्यादा तबाह करने पर तुली है।
Û    राज्य सरकार ने पेराई सत्र 2011-12 के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य 240 रूपए प्रति कुंतल घोषित किया है। मुख्यमंत्री अपने को किसानों का हमदर्द बताने का नाटक कर रही है।
Û    इधर डीजल, पानी, बिजली, खाद सभी के दामों में भारी वृद्धि हुई है। मिलों पर सैकड़ों करोड़ रूपए बकाया हैं। घोषित मूल्य से तो लागत भी नहीं निकलेगी। इसलिए समाजवादी पार्टी की मांग है कि राज्य सरकार गन्ना किसानों को कम से कम 350 रूपए कुंतल के दाम दे।
Û    समाजवादी पार्टी सरकार में 24 नई चीनी मिलें लगवाई गई थी। दो दर्जन से ज्यादा चीनी मिले बसपा सरकार ने बेच दी है। समाजवादी पार्टी सरकार में गन्ना बुबाई का रकबा बढ़ा था, रिकार्ड चीनी उत्पादन हुआ था, बसपा सरकार में हर चीज में गिरावट आई है। दरअसल मुख्यंमंत्री मिल मालिकों के इशारे पर चलती है और उनसे मोटा कमीशन वसूलती है।
Û    समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार गेहूॅ का समर्थन मूल्य 1800 रूपए प्रति कुतल, धान का समर्थन मूल्य 1600 रूपए कुंतल तथा आलू का समर्थन मूल्य 600 रूपए कुंतल तय करें। इससे कम समर्थन मूल्य दिया जाना किसानों के साथ धोखा करना है।
Û    उत्तर प्रदेश में रबी की बुबाई शुरू हो गई है। किसानों को खाद के गम्भीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। फास्फेटिक खाद अनुपलब्ध है या ब्लैक से बिक रही है। सरकार ने गत 6 महीनों में डीएपी खाद के दाम 502 रूपए से बढ़ाकर 910 रूपए प्रति बोरी, यूरिया के दाम 278Û50 रूपए बोरी से बढ़ाकर 296 रूपए और एनपी के दाम 435 रूपए से बढ़ाकर 703 से बोरी कर दिए है।
Û    इस समय बड़े किसान एनपीके की खाद 450 रू0 से 500 रूपए एवं डीएपी 1200से 1500 रूपए ब्लैक में खरीद रहे है। ज्यादातर सहकारी समितियों में ताले लटक रहे है। किसान मारा-मारा फिर रहा है।
Û    राइस मिलर्स से लेवी नहीं उठाई जा रही है। एक लाट लेवी के उठाने पर राइस मिल मालिकों से लगभग 10 से 15 हजार रूपये कमीशन लिया जा रहा है। उन्हें समय से लेवी का भुगतान नहीं हो रहा है जिससे वे किसानों को समय से धान का मूल्य नहीं दे पा रहे है।
Û    प्रदेश में सत्तारूढ़ बसपा सरकार की नीतियां किसानों को तबाह करने वाली है। किसानों को उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। उसके उत्पादन का मूल्य बाजार, मिल मालिकों तथा सरकार की साठगांठ से तय होता है जबकि मिल उत्पादित वस्तुओं के दाम स्वयं मिल मालिक तय करते है।
Û    केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाए, खाद के दाम बढ़ाए तो उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने टैक्सों को कम न कर मंहगाई को और बढ़ा दिया है। कांग्रेस बसपा की इस मिलीभगत से सभी त्रस्त है।
Û    किसान को रबी की बुवाई के वक्त तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही है। नहरों में पानी नहीं है। सिंचाई की गम्भीर समस्या है। बिजली के आने जाने का समय नहीं है, ट्रांसफार्मरों की बुरी हालत है। टयूबवेल नहीं चल पा रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले अपने प्रत्याशी घोषित किए

Posted on 09 November 2011 by admin

सन् 2012 में होनेवाले राज्य विधान सभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने रणभेरी फंूक दी हैं। अन्य सभी दलों से बढ़त लेते हुए समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले अपने प्रत्याशी घोषित किए। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव सत्तारूढ़ बसपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान के तहत 12 सितम्बर,2011 से समाजवादी क्रान्तिरथ पर सवार होकर विभिन्न जनपदों का दौरा कर रहे हैं। अब तक वे छह चरणों की यात्रा कर चुके हैं। अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम ंिसह यादव भी चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम एटा में दिनांक 16 नवम्बर,2011 को होगा जहाॅ वे रामलीला मैदान में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करेगें। उनके साथ रैली को राष्ट्रीय महासचिव मो0 आजम खाॅ तथा प्रो0 रामगोपाल यादव भी सम्बोधित करेगें। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव सातवें चरण की यात्रा क्रान्तिरथ से 12 नवम्बर,2011 से फिर शुरू करेगें जो 19 नवम्बर,2011 तक चलेगी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी मंहगाई, भ्रष्टाचार और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 नवम्बर,2011 को जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी। भ्रष्टाचार और मंहगाई एक दूसरे की पूरक हैं। इससे आम आदमी बुरी तरह त्रस्त है। केन्द्र सरकार ने इनके नियंत्रण में विफलता को अपनी मजबूरी मान लिया है। प्रदेश सरकार की इसमें मिलीभगत है। केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों की नीतियां जन विरोधी हैं। इसके विरोध में जनरोष के प्रदर्शन के लिए 9 नवम्बर,2011 को समाजवादी पार्टी जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव प्रदेश में व्याप्त अराजकता एवं बसपा सरकार की कुनीतियों के विरूद्ध जन जागरण हेतु समाजवादी क्रान्तिरथ से 12 नवम्बर,2011 से सातवें चरण की सात दिवसीय यात्रा पर रवाना होगें। 12 नवम्बर,2011 से प्रारम्भ यात्रा का समापन 19 नवम्बर,2011 को होगा।
12 नवम्बर,2011 को श्री यादव फैजाबाद से अपनी यात्रा शुरू करेंगें और जनपद बस्ती के हरैया, कप्तानगंज, बस्ती, महादेवा, नाथनगर और खलीलाबाद में स्वागत तथा जनसभाओं में भाग लेगें। दूसरे दिन 13 नवम्बर,2011 को वे मेंहदावल, कम्पीयरगंज, फरेंन्दा तथा नौतनवा पहुॅचेगें। 14 नवम्बर,2011 को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निचलौल, महाराजगंज, परतावल, कप्तानगंज और हाटा में सभाएं करेगें। 15 नवम्बर,2011 को श्री यादव कुशीनगर से फाजिलनगर, सेवरही, कसया, पडरौना, नौरंगिया (खड्डा) जाएगें जबकि 16 नवम्बर,2011 को वे कुशीनगर से चलकर तरकुलवा, रामपुर कारखाना, देवरिया, सोनूघाट (बरहज) और सलेमपुर में जनसभाएं करेगें। 17 नवम्बर,2011 को श्री यादव देवरिया से चलकर कपरवाराघाट, रूप्रपुर, गौरीबाजार, चैरी चैरा, पिपराइच तथा गोरखपुर पहुॅचेगें। क्रान्तिरथ यात्रा के सातवें दिन 18 नवम्बर,2011 को श्री अखिलेश यादव गोरखपुर से नौसढ़ (गोरखपुर ग्रामीण) कौड़ीबाजार (बांसगांव) गोला (चिल्लूपार) खजनी होते हुए सहजनवा में स्वागत एवं जनसभाओं में शिरकत करेगें। 19 नवम्बर,2011 को उनकी यात्रा का समापन गोरखपुर से खुटहन खास (पिपराइच) सभा के पश्चात गोरखपुर वापस आयेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फ्यूचर समूह बीपीएल ग्रामीण युवाओं के लिये ‘जाॅब मेला’ का आयोजन लखनऊ में 8 से 13 नवंबर तक करेगा

Posted on 09 November 2011 by admin

फ्यूचर ग्रुप की एक शिक्षण, प्रशिक्षण तथा कौशल वृद्धि बांह, फ्यूचर लर्निंग, एक ‘जाॅब मेला’ का आयोजन, 8 से 13 नवंबर 2011 के बीच, रीजनल काॅलेज आॅफ पाॅलिटेक्नीक, वीका एलपी खंड-03, मल्हापुर स्टेशन के नजदीक, गोमती नगर में लखनऊ तथा नजदीकी क्षेत्र के गरीबी रेखा के नीचे के ग्रामीण युवाओं को खोजने, प्रशिक्षित करने तथा रोजगार अवसर देने हेतु कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन हेतु रीजनल काॅलेज आॅफ पोलिटेक्निक, प्रातः 10 से 04 बजे के बीच जाना होगा। चयनित उम्मीदवारो को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा ग्राहक केंद्रित कार्य, फ्यूचर समूह के रीटेल परिचालन सहित अनेक रीटेल कंपनियों में नौकरी दिलवाई जाएगी। झांसी तथा इसके आसपास के क्षेत्र के गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले युवाओं के लिये यह बहुत अच्छा अवसर है जिससे एक व्यवस्थित रीटेल सेक्टर में काम को खोजा जा सकेगा। प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद चुने हुए युवा, बिग बाजार में काम की अपेक्षा कर सकते हैं जो कि भारत की सबसे बड़ी हायपर मार्केट रीटेल चेन है। उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं या 12 वीं पास तथा 18-30 वर्ष आयु समूह में होना चाहिये। वांछित दस्तावेज- शिक्षा प्रमाण पत्र, आयु एव ंपते का प्रूफ, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ तथा बीपीएल का सर्टिफिकेट/कार्ड/प्रूफ/इच्छुक उम्मीदवारों से अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु 9621756840 पर संपर्क करने का निवेदन है फ्यूचर समूह ने जो कि भारत की प्रमुख रीटेल कंपनी है मिनिस्ट्री आॅफ रूरल डेवलमेंट, भारत सरकार के साथ स्वर्ण जयंति ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप के तहत देश के गरीबी रेखा के नीचे के ग्रामीण युवाओं का प्रशिक्षिण करने एवं रोजगार दिलाने हेतु की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसान के गन्ने का मूल्य निर्धारण किया जाना चाहिये

Posted on 09 November 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे ने उ0प्र0 सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में की गयी बढ़ोत्तरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि  मूल्य वृद्वि करते समय सरकार ने बढ़ी हुयी मंहगाई और पिछले वर्ष चीनी मिलों द्वारा दिये गये मूल्य का ध्यान नहीं रखा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 205-210 का रेट घोषित होने के बाद रालोद प्रमुख चै0 अजित सिंह के आन्दोंलन के बाद चीनी मिलों ने 270 से 290 रू तक किसानों को दिये, जिसकी सरकार ने अनदेखी की है।
श्री दुबे ने कहा कि पेट्रोल डीजल, खाद के दामों में भारी वृद्वि से किसान की लागत बढ़ी है और उस लागत को देखते हुये किसान के गन्ने का मूल्य निर्धारण किया जाना चाहिये था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजनैतिक दलों के साथ 9 नवम्बर को कलेक्ट्रेट में बैठक

Posted on 09 November 2011 by admin

मतदाता पंजीकरण मेला और ई0वी0एम0 की फस्ट लेबिल चैकिंग पर चर्चा

जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में 9 नवम्बर बुधवार को मध्यान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता पंजीकरण मेला तथा ई0वी0एम0 मशीनों की फस्ट लेबिल चैकिंग के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी हैं। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैनिक दलों के जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री, शहर अध्यक्ष तथा मतदाता पंजीकरण मेला के सभी प्रभारी अधिकारी भाग लेगें।
अपर जिलाधिकारी (नगर) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण प्रकाश ने बताया है कि निर्वाचक नामवलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संदर्भ में अधिक से अधिक मतदाताओं को पंजीकरण का अवसर देने और मतदाताओं में निर्वाचक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढाने के उद्देश्य से सेन्ट जान्स डिग्री कालेज आगरा के प्रांगण में 11 नवम्बर 2011 को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक मतदाता पंजीकरण मेला आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया है कि आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन के प्रयोग के लिए साउथ चैबीस परगना, पश्चिम बगांल से 3600 वैलेट यूनिट तथा 3400 कन्ट्रोल यूनिट प्राप्त कराई जा रही है जिनको आगरा कालेज आगरा सप्रू हास्टल के बराबर हाल में रखी जायेगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार उक्त मशीनों की फस्ट लेबिल चेकिंग का कार्य मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कराया जायेगा।
उन्होंने निर्देश दिये है कि मतदाता पंजीकरण मेला हेतु नामित सभी प्रभारी अधिकारी मेले के सम्बन्ध में सौपे गये दायित्वो पर कृत कार्यवाही के विवरण सहित 9 नवम्बर को आहूत इस बैठक में उपस्थित होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नौनिहालों का जन्म सिद्ध अधिकार है शिक्षा ग्रहण करना

Posted on 09 November 2011 by admin

राज्य मन्त्री रामपाल वर्मा -शिक्षा आज के बच्चों का जन्म सिद्ध अधिकार है। जिस प्रकार  मनुष्य को अपने सभी अंगों की जरुरत है उसी प्रकार शिक्षा भी मौलिक जरुरत बन चुकी है यह बात कछौना विकारस खण्ड बालामऊ में ए0बी0सी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के मौके पर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री राम पाल वर्मा ने कहा की विजयी बच्चों को प्रतियोगिता में सफलता पर पुरुस्कृत भी किया छात्रो तथा उनके अभिभावको को संबोधित करते हुये कहा शिक्षा के बगैर कोई भी राष्ट्र या समाज का विकार सम्भव नहीं होगाा। कक्षा 1 से 8 तक बच्चों को निःशुल्क शिल्क का प्रावधान है बच्चों को बैग बजीफा खाना और स्कूल की ड्रेस सभी कुछ दिया जा रहा है आज के बच्चे देश का भविष्य है कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबन्धक वी0के सिंह प्राधानाचार्य गंगाा राम प्रेमी बसपा विधान सभा अध्यक्ष शिवा धार कुरील आादि मौजूद रहे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सिटीजन चार्टर की सुविधा बिजली उपभोक्ताओं को

Posted on 09 November 2011 by admin

राज्य बिजली नियामक आयोग ने एक बार फिर से बिजली वितरण संहिता 05 के मुवावजा धराओं के साथ जन सेवा गारंटी विनियम 2011 को जारी कर दिया जिसमें बिजली विभाग के उपभोक्ता बिजली विभाग पर अपने दायित्यों पर जागरुप हो जायेंगे अब अगर उपभोक्ता को कोई नुकसान होगाा तो उपभोक्ता बिजली विभाग पर हरजाने का दावा करेगाा ये कड़ाई से नियम लागू कर दिया गया है लेकिन ये समय ही बतायेगाा की यह कितना कामयाब होगा लाइन उर्जाना लाइन फाल्ट ट्रांसफार्मर की खराबी से अक्सर बिजली खराब हो जाती है तो आपका बिल भी कम आना चाहिये। विभाग स्वंम उसको घटाकर कम कर देगा। अब आयोग कुछ फेर बदलकर नये नियमों में इसे पेश कर दिया है वर्ष 06 में वर्ष 05 के बिजली वितरण नियमों को लागू किया था नये नियमों में 2011 में जन सेवा गारन्टी विनियम का सुधरा रुप प्रस्तुत करके लागू किया जिसमें कहा गया है हर काम का समय तय है काम न होने पर अब जुर्माना देना होगा विनियम 2011 में कनेक्शन की अवधि शहरी क्षेत्र में निश्चित है घरेलू कनेक्शन 4 किलो वाट तक का 1 सप्ताह में मिल जाना चाहिये ग्रामीध क्षेत्रों में समय सीमा 10 दिन में निश्चित की गयी है वही लोकल फाल्ट पर जुर्माना तय है 4 घण्टें की अवधि में 50 रु0 10 घण्टे की अवधि में 100 रु0 13 घण्टे की अवधि में ये जुर्माना 150रु0  होगा। राज्य नियामत बोर्ड ने कानून बनाकर लागू तो कर दिया परन्तु आदेशो का पालन बिजली विभाग कहाफं तक कार पायेगा । ये समय बतायेगा अभियन्ता एम0के अहिरवार ने कहा आदेश अभी मिला नहीं है जब मिलेगा तब इसे लागू कर देगें

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2011
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in