Categorized | लखनऊ.

गन्ना मूल्य को ना काफी बताते हुए इसे किसानों की आॅंख में धूल झोंकना बताया

Posted on 09 November 2011 by admin

img_3892भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए गन्ना मूल्य को ना काफी बताते हुए इसे किसानों की आॅंख में धूल झोंकना बताया। श्री शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 40 रू0 प्रति कुन्तल की दर से गन्ना मूल्य बढ़ाया है जो आज की किसान की लागत, बढ़ती हुई महंगाई, खाद, बिजली तथा जुताई के संसाधनों में कई गुना वृद्धि से बहुत कम है। मात्र 40 रू0 बढ़ाना प्रदेश के किसानों के साथ धोखा है। भारतीय जनता पार्टी और किसान 300 रू0 प्रति कुन्तल की कीमत की मांग कर रहे थे और आज भी कर रहे हैं। सरकार के आज के निर्णय से किसान हताश है, निराश है। भारतीय जनता पार्टी किसानों के हकों की लड़ाई लड़ती रहेगी। 2001 में जब भाजपा की सरकार थी तब चीनी का मूल्य लगभग 12.50 पैसा था आज तीन गुना अधिक है। बसपा सरकार की चीनी मिल मालिकों से साठ-गांठ है उन्हीं के हितों को साधने में सरकार लगी है। किसान की जमीन औन-पौने दामों में बडे़ पूंजीपतियों को दी जा रही है जो सरकार और पूंजीपतियों की मिलीभगत का प्रमाण है। भाजपा 15 नवम्बर से 20 नवम्बर तक सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ डेरा डालो,घेरा डालो कार्यक्रम करेगी जिसका केन्द्र- धान क्रय केन्द्र, खाद गोदाम, बिजली सब स्टेशन, चीनी मिलें आदि होगें। भाजपा ने निर्णय किया है कि प्रदेश को इस अराजक स्थिति से बाहर लाने के लिए बड़े पैमाने पर जन जागरण किया जाएगा। पार्टी 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर के मध्य यूपी बचाओ,भाजपा लाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत विधानसभाओं पर जन सभाएं करेगी।
श्री शाही ने कहा कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह तथा कलराज मिश्र के नेतृत्व में दूसरे चरण की जन स्वाभिमान यात्राएं कल से निकलेगीं। श्री राजनाथ सिंह बहराइच से तथा श्री मिश्र बुंदेलखंड के  जनपद हमीरपुर से यात्रा प्रारम्भ करेगें। श्री राजनाथ ंिसह की यात्रा 94 विधानसभा क्षेत्रों में तथा श्री मिश्र की 84 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता से सीधा संवाद करेगी। 31 जनपदों में यात्राएं जाएगी। यात्राओं का समापन 17 नवम्बर को अयोध्या में होगा जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी होंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधाानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी की यात्रा प्रदेश में 18 नवम्बर को प्रवेश करेगी। बिजनौर बार्डर पर यात्रा का स्वागत होगा उसी दिन धामपुर में विशाल जनसभा होगी। दि0 19 नवम्बर को रामपुर में यात्रा का स्वागत, मुरादाबाद व जे पी नगर होते हुए जनपद गाजियाबाद में विशाल जनसभा होगी। 20 को गाजियाबाद से चलकर दिल्ली के लालकिले पर यात्रा का समापन होगा।
श्री शाही ने कहा कि हमारी यात्राओं को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ। मैं प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हॅूं। यात्राओं के दौरान शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक जनता ने खड़े रहकर जिसप्रकार का भारी समर्थन भाजपा को दिया उससे साफ हो गया है कि कांगे्रस-सपा व बसपा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। बसपा बहन है, कांगे्रस तथा सपा भाई-भाई हैं। यदि सपा तथा बसपा महंगाई के मुद्दे पर गम्भीर हैं तो तत्तकाल कांगे्रस की केन्द्र सरकार से समर्थन वापस लें। प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, जर्जर कानून व्यवस्था से त्राहि-त्राहि कर रही है। उ0प्र0 को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने तथा प्रदेश को विकास व प्रगति के रास्ते पर लाने के लिए भाजपा संघर्षरत है। हम सफल होंगे ऐसा मेरा विश्वास है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in