Archive | September, 2011

विज्ञान शिक्षकों एवं बाल वैज्ञानिको को विज्ञान पुरस्कार

Posted on 03 September 2011 by admin

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2000 से प्रति वर्ष विज्ञान पुरस्कार प्रदान किये जाते है, जिसके अन्र्तगत वैज्ञानिकों के साथ-साथ बाल वैज्ञानिको एवं विज्ञान वर्ग में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को निहित किया गया है वर्ष 2004 से इन पुरस्कारों के अन्तर्गत दो अन्य पुरस्कार-नव अन्वेषक पुरस्कार (किसान मजदूर पुरस्कार) एवं माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक हेतु विज्ञान शिक्षक पुरस्कार समिल्लित किये गये है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ0प्र0 के निदेशक ने बताया है कि प्रपत्र परिषद की बेबसाइट www.cstup.gov.in पर उपलब्ध हैै आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र पर निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ0प्र0 विज्ञान भवन, 9 नवी उल्लाह रोड, सूरज कुण्ड पार्क लखनऊ को 15 सितम्बर 2011 प्राप्त करा सकते है।
उन्होंने बताया कि विज्ञान शिक्षक सम्मान पाॅच पुरस्कार राशि 25 हजार प्रति सम्मान के अन्तर्गत माध्यमिक स्कूलों के पाॅच विज्ञान शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षा पद्यति एवं नवीन शिक्षा तकनीकी के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए चयनित किया जायेगा।
नव अन्वेषक सम्मान( किसान मजदूर पुरस्कार) पाॅच पुरस्कार राशि 25 हजार प्रति सम्मान के अन्तर्गत असंगठित क्षेत्रों के नव अन्वेषकों को जिन्होंने बिना किसी बाहरी आर्थिक/तकनीकी  मदद के कोई नवीन अबिष्कार, तकनीकी पद्यति, जडी बूटी आधारित चिकित्सा पद्यति, उन्नत फसल प्रजातियां, उन्नत औजार एवं उपकरण, विविध यंत्रो में सुधार, ऊर्जा बचाने वाली तकनीकी अबिष्कृत की हो, को प्रदान की जायेगी
बाल वैज्ञानिक सम्मान(पाॅच) पुरस्कार राशि दस हजार प्रति बाल वैज्ञानिक सम्मान के लिए 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे पाॅच बाल वैज्ञानिको को चयन किया जाता है जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण, प्रंशसनीय एवं सराहनीय कार्य किये हो एवं वैज्ञानिक माडलो को विकसित किया हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रामगंगा ने शुरू कर दिया कटान, आधा दर्जन गांव चपेट में

Posted on 03 September 2011 by admin

ग्रामीणों ने शुरू किया पलायन

अभी क्षेत्रवासी विगत दिनों आयी भीषण बाढ़ को भुला नहीं पाये और अपनी गृहस्थी के बारे मंे सोच विचार में जुटे हैं वहीं फिर राम गंगा में आधा दर्जन से अधिक ग्रामों मंे कटान शुरू कर दिया जिससे ग्रामों मंे अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। वहंी अधिकांश लोग पलायन करने लगे हैं। अभी क्षेत्रवासी पिछले दिनों आयी भीषण बाढ़ को भूल भी नहीं पाये थे और बाढ़ की चपेट में तहस नहस हुए आशियाने को ठीक रने का लगातार प्रयत्न कर रहे हैं, लेकिन अब क्षेत्र के ग्राम पहरूआ, कुनिया, शाहनजीरपुर, मौजमपुर, नवादा, हरिहरपुर सहित लगभग आधा दर्जन ग्रामांे में रामगंगा ने अपना कहर शुरू कर दिया। जहां लगातार घटने के उपरान्त भी उक्त ग्रामों मंे कटान शुरू हो गया। ग्रामीणों को भय बना हुआ है कि अगर शीघ्र ही उक्त कटान नहंी रूका तो शायद आने वाले समय में उक्त ग्रामों पर कितना बड़ा संकट आ सकता है यह सोचने से भी भय लगता है। बरहाल जहां ग्रामीणों ने उक्त क्षेत्रों से पलायन शुरू कर दिया है। वहीं प्रशासन अभी भी मौन है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उक्त कटान पर गम्भीरता से विचार करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अध्यापक चिम्मनलाल को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

Posted on 03 September 2011 by admin

उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक दिवस पर होंगे सम्मानित

तिलहर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नियुक्त सहायक अध्यापक चिम्मनलाल गंगवार का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किया गया है। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल नई दिल्ली स्थित विकास भवन में उन्हें सम्मनित करेंगी।
मूल रूप से बरेली के खिरका गांव निवासी श्री गंगवार का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन उनके सर्व शिक्षा अभियान तथा सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए किया गया है। उन्हें पुरस्कारस्वरूप पचीस हजार रुपए और सिल्वर मेडल मिलेगा। इससे पूर्व 2008 में डीएम मिनिस्ती एस व बीएसए जेके वर्मा उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक के तौर पर सम्मानित कर चुके हैं। वर्तमान में ब्लाक तिलहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजनपुर में सहायक अध्यापक चिम्मनलाल वहीं मुहल्ला निजामगंज में रहते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गोकशी को जा रहे 50 बैलों को पकड़ा

Posted on 03 September 2011 by admin

2spn-03क्षेत्र में वैल तस्करी के धन्धे के लिये प्रसि( कटरा नखाशा से अवैध रूप से गौवंशीय प्रतिबन्धित पशुओं की गौकसी के लिये 50 बैलों को मुखबिर की सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी बीके त्यागी एवं थानाध्यक्ष भइयालाल ने भारी फोर्स के साथ 50 वैलों को पकड़ लिया। पुलिस की दबिश को देखते हुये पशु व्यापारी अपने जानवर छोड़कर भागने में कामयाब रहे।
थाना खुदागंज के ग्राम दीपपुर स्थित खरमसिया की मजार के पास कटरा से आ रहे प्रतिबन्धित पशुओं की 25 जोड़ी को दूरभाष पर मिली सूचना के आधार पुलिस क्षेत्राधिकारी बी.के.त्यागी एवं थानाध्यक्ष भइयालाल ने भारी फोर्स बल के साथ घेराव करके वैलों को तो पकड़ लिया लेकिन व्यापारी भागने में कामयाब रहे। पुलिस की गाड़ियों एवं बैलों की जोड़ियों को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष को अज्ञात व्यापारियों के विरू( अभियोग पंजीकृत करके बैलों को गौशाला अथवा किसानों की सुपुर्दगी में देने के निर्देश दिये। वहीं थानाध्यक्ष भइयालाल ने बताया है कि क्षेत्र में पशुओं की तस्करी एवं गौकशी का धंधा किसी भी दशा में नहीं करने दिया जायेगा। एक साथ इतने बैलों की पुलिस के द्वारा पकड़े जाने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चायें हो रहीं हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आम आदमी बीमा योजना लागू: डीएम

Posted on 03 September 2011 by admin

ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में आम आदमी बीमा योजना लागू है, जिसके अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी भूमिहीन परिवारों के 18 से 59 वर्ष के सदस्यों को लिया जाता है किन्तु परिवार के मुखिया को ही बीमा प्रदान किया जाता है और यदि मुखिया की उम्र 59 वर्ष से अधिक होती है तो उस परिवार के मुख्य आय अर्जित करने वाले समदस्य का बीमा कराया जाता है। उक्त कथन जिलाधिकारी ने एक भेंटवार्ता में कहे।
उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत आवृत्त व्यक्ति को काई भी प्रीमियम का भुगतान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। बीमा का आवरण प्राकृतिक मृत्यु की दशा में रूपए तीस हजार तथा दुर्घटनावश मृत्यु की दशा में रूपए 75 हजार होती है। पूर्ण तथा अपंग होने की दशा में भी उसे रूपए 75 हजार मिलता है किन्तु आंशिक अपंगता की दशा में यह राशि 37500 रूपए ही देय है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त योजना के अन्तर्गत लाभान्वित परिवार के दो बच्चों को जो कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत है को रूपए सौ प्रति माह कि दर से छमाही छात्रवृत्ति देने का प्राविधान है। उन्होंने कहा कि जनपद के कुल 29 हजार ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन परिवार इस योजना द्वारा लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर तहसीलदार तथा विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी अपने क्षेत्र में योजना केो क्रियान्वित करने के जिम्मेदार है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डीएम ने की विकास कार्यो की मासिक समीक्षा

Posted on 03 September 2011 by admin

अधिकारियों को अपने दायित्वों का कराया एहसास

विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिकारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन और कार्यो में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी श्री रिणवा ने समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं के निष्पादन एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालो के लिए इन्दिरा आवास, महामाया आवास आदि योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ति, सीसी रोड, केसी ड्रेनेज तथा सम्पर्क मार्ग निर्माण के साथ ही विद्युत आपूर्ति मानक के अनुरूप कराये जाने के निर्देश दिये। स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक सामुदायिक केंद्रों के निर्माण तथा विभिन्न पेंशन तथा छात्रवृत्ति तथा सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का सत्यापन करने के उपरांत ही लाभार्थियों को धनराशि उपलब्ध कराने। छात्रवृत्ति की धनराशि विद्यालयों के खातों में न डालकर सीधे छा़त्रों के खातों में डालने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि पट्टाधारकों का सत्यापन रकने के बाद ही पट्टाधारकों को कब्जा दिलाया जाये तथा जो व्यक्ति पट्टो से तत्काल हटाया जाये। श्री रिणवा ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्यान्न उठान के समय गोदामों पर नामित अधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों का संयुक्त रूप से सत्यापन कराया जाना सुनिश्चित करें तथा ग्रामों में भी वितरण पूर्ण रूप से पारदर्शी बनायें ताकि किसी को काई शिकायत न हो। इस अवसर पर उन्होंने अधिशासी अभियंता, विद्युत को निदेश दियें कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक विद्यालयों जहां विद्युतीकरण नहीं हो सका है वहां एक सप्ताह में विद्युतीकरण करायें। गांवों के विद्यालयों में खंड़जा लगवाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों को दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मुरली मनोहर लाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. केके कटियार, डीडीओ एके अग्रवाल, अधि.अभियंता विद्युत, लोनिवि, जलनिगम, ग्रामीण अभियं़त्रण सेवा  अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा में मनमानी पर रोजगार सेवक बिफरे

Posted on 03 September 2011 by admin

ग्राम प्रधान तथा सेक्रेटरी के मनमाने रवैये के विरोध में रोजगार सेवकों के स्वर तेज हो गए हैं। जिलाधिकारी को दिए पत्र में मनरेगा में धांधली की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जिला प्रभारी ललितेश शास्त्री के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने डीएम को पत्र देते हुए कहा कि ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी सेवकों को काम पर जाने से रोकते हैं। सम्बन्धित अभिलेख मांगने पर मानदेय तथा सेवा समाप्ति की धमकी दी जाती है। श्री शास्त्री ने कहा कि मनरेगा में हो रही धांधली के कारण ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल पा रहा। उन्होंने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर में हुई बैठक में रोजगार सेवकों के साथ हो रहे अन्याय पर नाराजगी जताई गई। पत्र देने वालों में राजीव कुमार, नीरज कुमार, संतोष, बागेश सिंह, धर्मपाल सिंह, भूपेंद्र मिश्र, अमित गुप्ता, मनोज वर्मा, मुन्ना लाला, सुधीर, हरिओम सहित मदनापुर, ददरौल, तिलहर, कलान के दर्जनों रोजगार सेवक मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूरे प्रदेश में खाद की भारी कमी है

Posted on 02 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों को खाद मुहैया कराने के बजाए सरकार गलत बयानी कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। पूरे प्रदेश में खाद की भारी कमी है, कानून व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है और बसपा सरकार के नजरिए में सब ठीक है। बसपा सरकार में हिम्मत हो तो फर्टीलाइजर की अनुपलब्धता और कालाबाजारी की उच्चस्तरीय जांच कराके श्वेत पत्र जारी करे। प्रदेश प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही द्वारा किसानों को फर्टीलाइजर की उपलब्धता न हो पाने के विषय में दिए गए वक्तब्य पर बसपा की ओर से झूठे दावे किए जा रहे हैं कि प्रदेश में फर्टीलाइजर की कमी नहीं है और कानून व्यवस्था चुस्त दुरस्त है जबकि यह सरासर गलत है।
श्री तिवारी ने कहा कि शाही ने कहा था कि मुरादाबाद, बहराइच और कौशाम्बी में एक वर्ग विशेष द्वारा साम्प्रदायिक दंगे फैलाने की कोशिश की गई तथा सरकार  ने पक्षपात पूर्वक कार्रवाई कर एक वर्ग को प्रताड़ित किया। इस आरोप के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि गाजीपुर में भी हुए ताजा घटना से वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। जहां एक स्थानीय विवाद में लोगों को भेदभावपूर्वक प्रताड़ित किया जा रहा है। यदि सरकार अपने वादे से भटकी न हो तो दोनों विषयों पर उच्चस्तरीय जांच कराए और जनता को सच्चाई से अवगत कराए।
श्री तिवारी ने कहा कि मायावती का गरीब, मजदूर, किसान और महिला हितैषी चेहरा लोगों के सामने है। कानून का शासन स्थापित करने की घोषणा की कलई पहले ही ख्ुाल चुकी है। भाजपा प्रवक्ता ने कहाकि मायावती आम जनता की सोचे और उनके हितों को प्राथमिकता दे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों को खाद मुहैया कराने के बजाए सरकार गलत बयानी कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। पूरे प्रदेश में खाद की भारी कमी है, कानून व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है और बसपा सरकार के नजरिए में सब ठीक है। बसपा सरकार में हिम्मत हो तो फर्टीलाइजर की अनुपलब्धता और कालाबाजारी की उच्चस्तरीय जांच कराके श्वेत पत्र जारी करे। प्रदेश प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही द्वारा किसानों को फर्टीलाइजर की उपलब्धता न हो पाने के विषय में दिए गए वक्तब्य पर बसपा की ओर से झूठे दावे किए जा रहे हैं कि प्रदेश में फर्टीलाइजर की कमी नहीं है और कानून व्यवस्था चुस्त दुरस्त है जबकि यह सरासर गलत है।
श्री तिवारी ने कहा कि शाही ने कहा था कि मुरादाबाद, बहराइच और कौशाम्बी में एक वर्ग विशेष द्वारा साम्प्रदायिक दंगे फैलाने की कोशिश की गई तथा सरकार  ने पक्षपात पूर्वक कार्रवाई कर एक वर्ग को प्रताड़ित किया। इस आरोप के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि गाजीपुर में भी हुए ताजा घटना से वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। जहां एक स्थानीय विवाद में लोगों को भेदभावपूर्वक प्रताड़ित किया जा रहा है। यदि सरकार अपने वादे से भटकी न हो तो दोनों विषयों पर उच्चस्तरीय जांच कराए और जनता को सच्चाई से अवगत कराए।
श्री तिवारी ने कहा कि मायावती का गरीब, मजदूर, किसान और महिला हितैषी चेहरा लोगों के सामने है। कानून का शासन स्थापित करने की घोषणा की कलई पहले ही ख्ुाल चुकी है। भाजपा प्रवक्ता ने कहाकि मायावती आम जनता की सोचे और उनके हितों को प्राथमिकता दे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डाक्टरांें की टीम अब गांव गांव मंे जाए - जिलाधिकारी

Posted on 02 September 2011 by admin

बाढ़ की विभिषिका से त्रस्त ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध कराने में सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने दायत्विों को समझकर वहां जाए ऐसा आदेश जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य मोहकमे को निर्देशित करते हुए कहा है पानी निकलने के बाद डीएम के निर्देश पर 49 सदस्यीय टीम सात ब्लाॅकों में टीकाकरण के लिए कूच कर गई है मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का कहना है कि एफएमडी में टीके लगाने का अभियान मवेशियों मंे चलाया जा रहा है पानी या पानी के खुरांे के पकने की जानकारी मिली हुई है मुंहपका, खुरपका आदि गंभीर बीमारियों की आशंका मवेशियों मंे रहती है ब्लाॅकों में शाहाबाद भरखनी हरपालपुर संाडी बिलग्राम माधौगंज मल्लावां मंे टीमें भेज दी गई। जो वहां पर काम कर रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर निशुल्क टीकाकरण करवाया जा रहा है प्रत्येक ब्लाॅक में तीन डाक्टर तीन पशुधन अधिकारी तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रखा गया है। प्रत्येक पशुधारी ग्रामीण को जानवरों के अनुपात मंे 245 किलो भूसा वितरण करवाया जा रहा है। मवेशियों मंे फुटराट की आशंका से टीकाकरण जरूरी हो गया हैं इसकी प्रकार स्वास्थ्य मोहकमंे में सीएमओं को भी निर्देशित किया गया है। कि ग्रामीणों मंे स्वास्थ्य विभाग अपनी जिम्मेदारियों को समझे एवं वहां पर जाकर चिकित्सकों की टीम जाकर जांच पड़ताल करे जिससे त्वरित स्तर पर सेवा उपलब्ध करवाई जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जेल की सुरक्षा व्यवस्था लचर, साधारण कैदी भी हुआ फरार

Posted on 02 September 2011 by admin

जिला जेल की मुख्य दीवार फांदकर भागा कैदी शहर की विलग्राम चुंगी पर पकड़ लिया गया। मगर जेल की सुरक्षा व्यवस्था चैकसी सब बेकार साबित हो गई। सारी व्यवस्था प्रश्न चिंह लगाकर सवालों की श्रंृखल को मजबूती प्रदान कर रही है जिला जेल में बंदियों को बैरकों में रखा जाता है रात को बैंरके बंद रहती है सुबह जेल खुलने पर भी बंदी सर्किल दीवार के अंदर रहते है। जो चैहर फिट ऊंची होती है और उसके पीछे मुख्य दीवार भी 18 फिट ऊंची रखी जाती है सर्किल दीवार की जिम्मेदारी डिप्टी जेलर के अधीन होती है। बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था बंदी रक्षक दल करते है यह व्यवस्था चैबीस घंटे की होती है। सुबह प्रतिदिन जेल खुलने पर जेल सक्रियता बढ़ा दी जाती है। फिर भी तांत्रिक की हत्या करने वाला रामसागर उर्फ साधू सारी चैकसी को धता बताते हुए जेल से फरार हुआ तो प्रशासन हैरान हो गया। उसके बंदी साथियों ने बताया कि रामसागर नहीं है। पूरे जेल परिसर में खलबली मच गई। जिले के पुलिस अधीक्षक सूचना पाकर जेल पहंुच गए। एएसपी एके सिंह के साथ उन्होंने भागने के स्थान को देखकर परेशान हो गए। सारी व्यवस्था को एक मामूली अपराधी ने धताकर जब यह काम कर डाला तो शातिर अपराधी कुछ भी कर सकते हैं क्यों कि हरदोई जेल में शाहजहंापुर, लखनऊ, उन्नाव, सहारनपुर के कई शातिर अपराधी बंद है। जेलर डा. एसआर ंिसह का कहना है कि वह जल्द ही आए है। और सारी व्यवस्था का अवलोकर करके सख्त कदम उठाए जाएगें। रामसागर के भागने के समय 17 आदमी उसके साथ काम कर रहे थे। बंदी रक्षक भी ड्यूटी पर मौजूद था तब कैसे रामसागर लटकती हुई पेड़ की डाल के सहारे सर्किल दीवार पर चढ़ गया। वहां से लकड़ी खीचकर मुख्य दीवार पर जा पहुंचा जब कि लकड़ी की जगह पर ताजी सीमेंट लगी थीं जेल केे पीछे की दीवार जिस दीवार पर भागने की बात बताई जा रही है उसके भी पीछे मजदूर काम कर रहे थे इस प्रकार सारा मामला घटना को संहेदजनक बना रहा हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2011
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in