Archive | September, 2011

जिले में बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ, कानून व्यवस्था लचर

Posted on 05 September 2011 by admin

हत्या- लूट की घटनायें हुई आम, पुलिस के संरक्षण में चल रहे अवैध कार्य

उ0 प्र0 की बद्तर कानून व्यवस्था की झालक जनपद सुलतानपुर में दिखाई पड़ रही है जहाॅ अपराधी एक से एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस आॅख बंद किए बैठी है। पुलिस के संरक्षण में यहाॅ अवैध धन्धे फल-फूल रहे हैं। इसे लेकर जनपद का प्रवुद्ध वर्ग काॅफी चिन्तित है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाॅ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों मंे हो रहे  राहगीरों, कर्मचारियों के धन को लूटना, हरे पेड़ों की कटान,कच्ची शराब की भट्टियाॅ, जुए के फड़, गाॅजा और मादक द्रव्यों की विक्री पुलिसिया सुरक्षण में खूब चल रहा है। कतिपय क्षेत्रों में जिस्म फरोशी का धन्धा भी चल रहा है। राहजनी, लूट  व चोरी की घटनाएं आम हो गयी हैं। जिस पर जिले के पुलिस अधीक्षक गोविन्द अग्रवाल को काफी मकस्स्त करनी पड़ रही है। सीमेन्ट व्यवसाई की लूट, आलू व्यवसाई की हत्या, अमेठी गैस के कर्मचारी से लूट और अब पेट्रोल पम्प के कमचारी की लूट व हत्या पुलिस की सक्रियता व निश्क्रियता का बखूबी बयाॅ कर रहे रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अति दलित-अति पिछड़ा एक्सप्रेस से हजारों पीस पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

Posted on 05 September 2011 by admin

रंगनाथ मिश्र की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर दिल्ली में संसद भवन का घेराव करने के पीस पार्टी के कार्यक्रम के तहत गोरखपुर से दिल्ली जा रही अति दलित-अति पिछड़ा एक्सप्रेस रविवार को शाम चार बजे लखनऊ पहुंची. हजारों कार्यकर्ताओं से ठसाठस भरी इस ट्रेन में सवार पार्टी कार्यकर्ताओं का लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अभिनन्दन करने के साथ-साथ लखनऊ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भी इसी जत्थे में शामिल भी करवाया. अभिनंदन करने वाले नेताओं में प्रमुख तौर पर पार्टी के लखनऊ जिला अध्यक्ष मोहम्मद नईम, मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री  अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और लखनऊ में सभी विधानसभा सीटों के पार्टी प्रभारी थे.

नईम बताया कि  पीस पार्टी ५ सितम्बर को उत्तर प्रदेश और देश की राजधानी में एक साथ ही बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेगी. अपनी तीन प्रमुख मांगो को लेकर किये जाने वाले इस व्यापक प्रदर्शन के तहत पार्टी न सिर्फ लखनऊ में विधानसभा पर प्रदर्शन करेगी बल्कि दिल्ली में संसद का घेराव भी करेगी. पार्टी की मांग है कि केंद्र सरकार रंगनाथ मिश्र आयोग की रिपोर्ट को लागू करे, उत्तर प्रदेश सरकार १२ मछुवा जातियों को एससी सूची में शामिल करे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एम. अय्यूब को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए. पूर्वी उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं को इस प्रदर्शन में शामिल करने के लिए गोरखपुर से दिल्ली के लिए जा रही इस अति पिछड़ा-अति दलित एक्सप्रेस पार्टी के तक़रीबन हजारों कार्यकर्ता संसद का घेराव करने के लिए दिल्ली कूच कर गए हैं.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

घर-घर जाकर सत्यापन कार्य की निगरानी एवं पर्यवेक्षण बूथ स्तर पर अवश्य करायें ताकि कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता सूची से वंचित न रहने पाये: विनोद जुत्शी

Posted on 04 September 2011 by admin

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त, श्री विनोद जुत्शी ने मण्डलायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का बी0एल0ओ0 के माध्यम से घर-घर जाकर सत्यापन कार्य की निगरानी एवं पर्यवेक्षण बूथ स्तर पर अवश्य करायें ताकि कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता सूची से वंचित न रहने पाये। उन्होंने कहा कि विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं मतदाताओं को विशेष ध्यान देते हुए कार्य योजना बनायी जाये ताकि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवावर्ग मतदाता सूची में सम्मिलित हो जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि आंगनबाड़ियों, ए0एन0एम0, महिला शिक्षा मित्रों, आशा बहुओं, महिला मंगल दलों आदि का सहयोग लेकर पात्र महिला मतदाताओं को भी मतदाता सूची में सम्मिलित कराया जाये। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्य योजना के क्रियान्वयन के साथ-साथ अपने स्तर पर समय-समय पर समीक्षा अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पात्र मतदाता का नाम कटे नहीं और अपात्र का नाम जुड़े नहीं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि यदि किसी कारणवश मतदाता सूची से किसी भी पात्र मतदाता का नाम कट गया हो अथवा छूट गया हो तो उसका नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल करा लिया जाये, परन्तु अपात्र लोगों को किसी भी दशा में मतदाता सूची में शामिल न किया जाये।
उप निर्वाचन आयुक्त आज योजना भवन में फोटोयुक्त मतदाता सूची तथा मतदाता पहचान पत्र आदि निर्वाचन कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंनंे कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही किसी भी अपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया जाये। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची बनायी जाय। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शत्-प्रतिशत सम्मिलित करने हेतु विशेष प्रयास किया जाये।
श्री जुत्शी ने कहा कि निर्वाचन एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है जिसे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराना सम्बन्धित अधिकारियों का दायित्व होता है। मण्डलायुक्त जो मतदाता सूची के प्रेक्षक भी हैं, वह इस दायित्व के निर्वहन के लिए निर्वाचन से पूर्व फोटोयुक्त मतदाता सूची, मतदान पहचान पत्र के पहलुओं पर भली-भांति होमवर्क कर लें। उन्होंने मण्डलायुक्तों द्वारा मतदाता सूची प्रेक्षक के रूप में किए गए कार्याें पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी दिनों में वह जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सम्पादित मतदाता सूची कार्य का भली प्रकार से पर्यवेक्षण करें।
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव श्री आर0के0 श्रीवास्तव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मृत्युन्जय कुमार नारायण सहित प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्त एवं विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक तथा वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखीमपुर खीरी जनपद के मोहम्मदी तहसील परिसर में हुई घटना में 33 लेखपाल व दो अन्य व्यक्ति हिरासत में

Posted on 04 September 2011 by admin

मण्डलायुक्त लखनऊ व आई0जी0जोन ने घटना स्थल का दौरा किया
घटना की मैजिस्टीरियल जांच के क्रम में निष्पक्ष एवं तेजी से कार्रवाई

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील परिसर में लेखपालों और वकीलों के बीच हुई घटना में राज्य सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में लखनऊ के मण्डलायुक्त श्री प्रशान्त त्रिवेदी एवं आई0जी0जोन श्री सुबेश कुमार सिंह को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना करते हुए स्पष्ट निर्देश दिये गये थे कि इस घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये और मामले को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता से परखा जाये।
इस क्रम में मण्डलायुक्त लखनऊ एवं आई0जी0जोन ने घटना स्थल का दौरा करने के पश्चात् जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मदी तहसील के लेखपाल संघ द्वारा सभा की जा रही थी, उसी दौरान कुछ लेखपालों  द्वारा, उधर से गुजरते हुए वकीलों पर बिना किसी उकसावे के फायरिंग की गयी, जिसके फलस्वरूप दो वकीलों की मृत्यु हो गयी और छः घायल हो गये। घटना स्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे।
मण्डलायुक्त, लखनऊ ने बताया कि वकीलों द्वारा इस घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ0आई0आर0) दर्ज करायी गयी है। राज्य सरकार द्वारा घटना की मैजिस्टीरियल जांच के आदेश दिये गये हैं, जिसके तहत निष्पक्षता के साथ तेजी से कार्यवाही की जा रही है और 33 लेखपालों व अन्य दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य, शान्तिपूर्ण और नियन्त्रण में है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

खण्ड विकास अधिकारी क्षेत्रीय विकास की जन समस्याओं पर विशेष ध्यान दें-जिलाधिकारी

Posted on 04 September 2011 by admin

सभी खण्ड विकास अधिकारी सप्ताह के तीन दिन अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से बैठे, जिससे कि क्षेत्र के विकास एवं जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जायेगा।
जिलाधिकारी अजय चैहान विकास भवन सभागार में विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत बोरिंग की कार्य योजना के सम्बन्ध में अछनेरा तथा फतेहपुर सीकरी के खण्ड विकास अधिकारियों से नाराजगी प्रकट करते हुये कहा कि बोरिंग के कार्यो को प्राथमिकता पर तत्काल शुरू करायें। उन्होंने कहा कि यदि अवर अभियन्ता कार्य में रूचि नही ले रहे है तो ऐसे नाम बतायें, जिससे कि उनके निलम्बन की कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा के कार्यो की समीक्षा करते हुये बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील बाह क्षेत्र में बच्चों को मध्यान्ह भोजन तो मिल रहा है लेकिन पढाई का स्तर क्यों गिर रहा है जिलाधिकारी ने स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कराने के निर्देश भी दिये।
जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति तथा पंेशन वितरण की समीक्षा करते हुये छात्रवृत्ति तथा सभी प्रकार की पेंशन वितरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि 20 दिन के बाद वितरण चैक कराया जायेगा। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि उचित दर विक्रेता नियत समय से तेल व खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए सभी विभागों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर प्रसव कराने के लिए जन जागरूकता लायी जाये, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सकेगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में खाद मांग के अनुरूप उपलब्ध है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराया जाये, उन्होंने ए.आर. कोपरेटिव से भी कहा कि वे समितियों पर समय से खाद को पहुॅचाने तथा वितरण सुनिश्चित करायें।
मुख्य विकास अधिकारी आर0 के0 श्री वास्तव ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यो की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बैठक में जिला वनाधिकारी एन.के. जानू , अपर जिलाधिकारी(प्रशा0)जगदीश प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी डा0 रामरतन सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दागी एवं सत्ता लोलुप व्यक्ति नहीं होगे पार्टी के उम्मीदवारः शाही

Posted on 04 September 2011 by admin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2012 में हमारी पार्टी केवल अच्छे पारदर्शी व्यक्ति को ही टिकट देगी पार्टी का वही अधिकृत प्रत्याशी होगा। जो साफ सुथरी छवि वाला व्यक्ति हो। कुछ मौका परस्त नेता जो पहले दूसरी पार्टी में चले गए थे अब फिर वापस टिकट पाने की जुगाड़ से भाजपा में आ रहे है। उन्हें टिकट की चाह में पार्टी से निराशा ही मिलेगी। हम इन सब बातों का अवलोकन कर रहे ताकि उनका चयन निश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 28 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। उत्तर प्रदेश सरकार केवल बाढ़ के नाम पर औपचारिकता निभा रही है। श्री शाही कल यहां पर पार्टी के नेता अमलेंद्र नाथ मांटी बाबू के निवास पर पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे उन्होनंे कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री अपने निवास पर निर्माण कार्य में 32 करोड़ रूपए खर्च कर सकती है जबकि बाढ़ के राहत के नाम पर 18 करोड़ रूपए की धनराशि दे रही है। जिसमें बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा और उनकी दवाई का कोई इंतजाम नहीं है। भाजपा नेता ने बसपा सरकार के सौ बड़े घोटाले चिहिंत किए है जिसमें कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाया गया है प्रदेश का किसान धोखा खा रहा है। आत्म हत्या का विवश हैं खाद्य की कीमत दिन पर दिन बढ़ रही है इस लिए भाजपाई 11 सिंतबर से 18 सितंबर तक ब्लाॅक और तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगंे तथा कल जनपद में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय श्री राजनाथ सिंह बाढ़ पीड़ितों का अवलोकन कर उनकी सहायतार्थ कार्य योजना का श्रीगणेश भी करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल

Posted on 04 September 2011 by admin

img_1679भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने गोरखपुर के बड़हलगंज के ब्लाक प्रमुख विजय यादव को सैकड़ों समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल होने की घोषणा की तथा उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, प्रवक्ता हरद्वार दुबे, डा0 मनोज मिश्र, विजय बहादुर पाठक समेत अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। ये जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार बनाना चाह रही है

Posted on 03 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आज यहां बताया कि पार्टी की मीडिया वर्कशाप में प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी तथा जिलों से आए मीडिया प्रभारियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मीडिया की महत्ता की बहुआयामी जानकारी दी। दिल्ली में कांगे्रस नीत यूपीए सरकार तथा प्रदेश में माया सरकार के भ्रष्टाचारों को उजागर करने के साथ-साथ प्रदेश के 29 जिलों की बाढ़ तथा यूरिया/डी0ए0पी0 के संकट के बारे में बताया तथा कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार बनाना चाह रही है। भविष्य में आक्रामक राजनैतिक अभियान चलाएगी।

img_1631डा0 मिश्र ने बताया कि कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्य प्रवक्ता श्री रविशंकर प्रसाद ने देश व प्रदेश की समस्याओं का विस्तार से वर्णन करते हुए मीडिया से संवाद बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री प्रसाद ने प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, रेडियों तथा इण्टरनेट और मोबाइल के विभिन्न आयामों का जिक्र किया। मीडिया प्रभारियों की भूमिका और मीडिया से संवाद और सम्पर्क की वारीकियों की जानकारी दी। दिल्ली से आए पूर्व मीडिया प्रभारी नलिन कोहली ने सोशल नैटवर्किंग की उपयोगिता तथा आई0टी0 सेल के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुधांशु त्रिवेदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी के राजनैतिक सलाहकार विनय सहस्रबुद्धे ने पार्टी के विस्तार में मीडिया प्रभारियों की भूमिका की चर्चा की। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकान्त शर्मा ने मीडिया प्रबन्धन की जानकारी दी।

डा0 मिश्र ने कहा कि इस मीडिया की कार्यशाला का समापन करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कार्यशाला को प्रदेशभर से आए मीडिया से संबंधित कार्यकर्ताओं के लिए उपयोगी बताया। श्री नकवी ने कांगे्रस, सपा और बसपा के भ्रष्टाचारों को उजागर करते हुए कहा कि इक्कीसवीं सदी मीडिया की सदी है। अतः भाजपा मीडिया प्रबन्धन पर विशेष ध्यान दे रही है। इस कार्यशाला में प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र को पार्टी की रिसर्च और एनालिसिस विग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।
डा0 मिश्र ने कहा कि इस कार्यशालाओं मे ंप्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्य प्रवक्ता श्री रवि शंकर प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, श्रीकांत शर्मा, विनय सहस्रबुद्धे, सत्यदेव सिंह,, नलिन कोहली, सुधाशु त्रिवेदी, दुष्यंत चोपड़ा, राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविन्द तथा प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे, राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, मनीष दीक्षित सहित क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है

Posted on 03 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने लखीमपुर जनपद की मोहमदी तहसील प्रागंण में आज हुई लेखपालों द्वारा दिन-दहाड़े गोली बारी से तीन वकीलों की हत्या एवं अनेकों घायल अधिवक्ताओं की घटना की निन्दा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का कानून व्यवस्था से नियंत्रण समाप्त हो गया है। दिन-दहाड़े अधिवक्ताओं की हत्याओं से जनजीवन भयाक्रान्त हो गया है। इस वीभत्स हत्याकाण्ड की जितनी भी निन्दा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। अपराधियों के होंसले बुलन्द हैं।
श्री शाही ने इस घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय अधिवक्ताओं का एक जांच दल घोषित किया है। जिसमें अधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल, अधिवक्ता हरिशंकर बाजपेई, राजेश कटियार, प्रशांत अटल शामिल हैं। यह जांच दल 5 सितम्बर को मोहमदी तहसील के लिए रवाना हो जाएगा। जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विभाग संयोजकों एवं जिला प्रभारियों की बैठक

Posted on 03 September 2011 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेष पदाधिकारियो, विभाग संयोजकों एवं जिला प्रभारियों की बैठक प्रदेष भाजपा कार्यालय आहूत की गयी। जिसमें पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी माह में किये जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी। भाजयुमो की इस बैठक को प्रदेष भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय महामंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय जोषी एवं राष्ट्रीय भाजयुमो महामंत्री  मनोरंजन मिश्र ने सम्बोधित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेष भाजयुमो अध्यक्ष हरीष द्विवेदी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नव युवक मतदाता को जोड़ने एवं उनका अभिन्दन करने पर सहमति व्यक्त की गयी। जिसके अन्तर्गत विधान सभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर प्रत्येक विधान सभा में नवम्बर माह में नव मतदाता सम्मेलन किया जायेगा।
बैठक को प्रदेष भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सम्बोधित करते हुए कहा आज प्रदेष में 60 प्रतिषत मतदाता नवयुवक है। प्रत्येक विधान सभा में लगभग 40 हजार मतदाता नवयुवक है। जिनके बीच काम करने एवं अपने पक्ष में जोड़ने की जरूरत है। प्रदेष भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अगामी समय में उत्तर प्रदेष की पृष्ठ भूमि पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के अहम भूमिका रहेगी। उन्होने कहा कि भाजयुमो को युवा संसद के माध्यम से संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाना चाहिये। जिसके अन्तर्गत नव युवाओं को भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी पर अपने विचार रखने का अवसर देना चाहिये।
बैठक में प्रदेष के युवाओं की समस्याओं और चुनौतियों पर भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने हेतु एक विषेष समिति का गठन किया गया है जिसका संयोजक प्रदेष उपाध्यक्ष यादवेन्द्र शर्मा को बनाया गया,समिति के अन्य नामित सदस्यो में शैलेन्द्र शर्मा, मनोज पासवान, राहुल मिश्रा, सिद्धार्थ लोधी राघवेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह एवं कामरान रिजवी को शामिल किया गया है। यह समिति अध्ययनोपरांत व प्रदेष भर में युवा संबंधी समस्याओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके पार्टी नेतृत्व को सोंपेगी।
बैठक में प्रदेष मंत्री भाजपा एवं युवा मोर्चा प्रभारी दयाषंकर सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष हरीष द्विवेदी उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, यादवेन्द्र शर्मा षिव भूषण सिंह, शैलेन्द्र सिंह आजाद, महामंत्री श्रीकृष्ण दीक्षित, सोमेन्द्र तोमर, मंत्री सिद्धार्थ लोधी, प्रत्यूष मणि, राघवेन्द्र तिवारी, बृज भूषण सिंह, प्रांषू दत्त द्विवेदी, मीडिया प्रभारी राहुल मिश्रा, सह-प्रभारी सोनू सिंह, आनन्द शाही कार्यालय प्रभारी अषोक द्विवेदी क्षेत्रीय प्रभारी विजय सोनी एवं रूपेन्द्र सैनी, राजू त्रिपाठी आदि पदाधिकारी एवं जिला प्रभारी विभाग संयोजक उपस्थित थे
प्रदेष मीडिया प्रभारी राहुल मिश्र ने बताया कि 11 सितम्बर काषी, 12 सितम्बर, 13 सितम्बर, अवध 14 सितम्बर, कानपुर 15 सितम्बर, पष्चिम तथा 16 सितम्बर को ब्रज में क्षेत्रीय सम्मेलन के कार्यक्रम तय किये गये। जिसमें मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री भी उपस्थित होंगे। उक्त आषय की जान कारी प्रदेष मीडिया प्रभारी राहुल मिश्र ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2011
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in