Archive | November, 2010

DG, ICAR to inaugurate Media Resource Centre/CISH Phone-in-Help line

Posted on 18 November 2010 by admin

Central Institute for Subtropical Horticulture, Lucknow has been serving farmers, entrepreneurs, exporters, etc., of the country since its establishment in 1972 through technology development and transfer. In order to render the mechanism of technology transfer more effective, the Institute is now planning an exclusive ‘Media Resource Centre/CISH Phone-in-Help line / Visitor’s room’. The facility will   cater to farmers- scientists interface through a direct dedicated communication channel for availing immediate solutions to the contextual problem to the production of fruit crops. This ‘Phone-in-Help line’ facility will be made available to all the users on telephone No. 0522-2841082 on every Friday of the week from 10.30 AM to 4 PM in an interactive mode.

The objective of creating this service is to provide the end users, comprehensive guidance related to production, protection and post harvest management of subtropical fruits like mango, guava, aonla, bael, papaya, jamun and other less known underutilized fruit crops.

This initiative of the Institute is intended to bridge the gap between scientists and farmers and work together in a participatory approach in order to analyze gaps in technology transfer and address the critical issues for enhancing productivity and quality of subtropical fruits. This facility will be inaugurated by Dr. S. Ayyappan, Secretary, Department of Agricultural Research and Education (DARE), Government of India and Director General, Indian Council of Agricultural Research, New Delhi on November 19, 2010 at 8.30 AM.

The Institute has been publishing different scientific/ extension literature on production technologies of fruits like mango, guava, aonla, bael, etc. and now this service will be an effective add-on. The initiative also offers farmers advisory services on specified topics of scientific nursery management, crop production issues, integrated insect pests and disease management, rejuvenation of old and unproductive mango, guava and aonla orchards, meadow orcharding in guava, harvesting, packaging, storage, value addition, food safety, marketing and export of fruits linked through its website: www.cishlko.org.

Farmers, students, nurserymen, government and non-government agencies  and others  concerned are encouraged to visit the Institute for further information and interaction with scientists.

Issued in public interest by:

(H. Ravishankar)
Director
Central Institute for Subtropical Horticulture
REHMANKHERA,P.O. KAKORI, LUCKNOW-227 107
Telephone: 0522-2841022-24; Fax: 0522-2841025
E.mail: cish.lucknow@gmail.com;
Website: www.cishlko.org

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंजुनाथ शंमुगम की याद में एक मीटिंग आयोजित

Posted on 18 November 2010 by admin

इंस्टीट्युट फ‚र रिसर्च एण्ड डोक्युमेंटेशन इन सोशल साईंसेज (आई आर डी एस)  तथा  नेशनल आर टी आई फोरम की तरफ से आईआईएम लखनऊ के पूर्व छात्र मंजुनाथ शंमुगम की याद में एक मीटिंग आयोजित की गई. मंजुनाथ शंमुगम की ºत्या खीरी लखीमपुर जिले में वहां के एक पेट्रोल पम्प मालिक ने अपने गुण्डों के साथ मात्र इसीलिए कर दिया था क्योंकि मंजुनाथ ने उसके गलत मीटर  इस्तेमाल और मिलावटी पेट्रोल के खिलाफ कार्यवाही की थी.
यह मीटिंग आईआईएम लखनऊ के पीजीपी ब्लाक में आयोजित हुई  जिसमे मंजुनाथ शंमुगम को उनके पुण्य तिथि पर स्मरण किया गया, साथ  ही मंजुनाथ  को मरणोपरान्त पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने के अभियान को आगे बढाने के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई. आईआईएम लखनऊ के छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत की. आई आर डी एस  तथा  आरटीआई फोरम के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मंजुनाथ आज के हमारे समाज के लिए एक सच्चे आदर्श हैं जिन्होंने अपनी खुद की कुबाZनी दे कर पूरे समाज के समक्ष एक अद्भुत मिसाल कायम की है. उन्होंने इस बात पर भी गर्व प्रकट किया कि किस्मत से वे इन दोनों अकादमिक संस्थानों से जुड़े रहे हैं. सीसीएसआर के उत्कर्ष कुमार सिन्हा का मानना था कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वे पाते है कि मंजुनाथ को सरकारी तन्त्र से वह सम्मान नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था. आर टी आई कार्यकर्त्री ड‚ नूतन ठाकुर का कहना था कि उनकी संस्था अपने मंजुनाथ तथा आईआईटी कानपुर के सत्येन्द्र नाथ दुबे, जिनकी हत्या भी इसी प्रकार के कारणों से तब कर दी गई थी जब वे नेशनल हाईवे अ‚थोरिटी में कार्यरत थे, को उच्च  श्रेणी के पद्म पुरस्कार के अभियान को निरन्तर जारी रखेगी. उन्होंने बताये कि इस हेतु आई आर डी एस  तथा  आरटीआई फोरम की तरफ से राष्ट्रपति से ले कर कैबिनेट सचिव, गृह सचिव तक सभी सम्बंधित को कई पत्र भेजे गए हैं. इसके अलावा जनजागरण हेतु इन्टरनेट का भी भारी सहारा लिया गया है तथा फेसबुक जैसे सोशल नेट्वोकिंZग साईट और अ‚नलाइन पेटीशन से हजारों लोग इस अभियान में शामिल हो चुके हैं. मानवाधिकार कार्यकर्ता आशीष अवस्थी का मानना था कि मंजुनाथ और सत्येन्द्र आम आईआईएम और आईआईटी वालों से अलग थे और  वे इस रूप में इनका सम्मान मन से करते हैं. वे लोग पूंजीवादी व्यवस्था के  अनुरूप नहीं थे और इसीलिए मार दिए गए. कक्षा नौ के छात्र आदित्य और कक्षा ग्यारह की छात्रा तनया ने मंजुनाथ की याद में स्वरचित कवितायें प्रस्तुत की. अग्रणी संस्था के अनुपम पाण्डेय, जेएन डिग्री क‚लेज के मनोज पाण्डेय तथा आईआईएम लखनऊ के विशाल गुप्ता, शुशोवन नायक, यतीन्द्र कटारिया आदि छात्रों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की.
अन्त में यह निर्णय हुआ कि यह अभियान मंजुनाथ और सत्येन्द्र को पद्म पुरस्कार दिए जाने तक लगातार जारी रहेगा

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टाइटन पर पूरे बीस प्रतिशत डिस्काउंट

Posted on 18 November 2010 by admin

टाइटन इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के तीसरे प्रमुख करोबार टाइटन आई प्लस ने अपने सभी फ्रेमों और चुनीन्दा सनग्लासों पर पूरे बीस प्रतिशत डिस्काउंट देने की घोषणा की है। इस नए संग्रह के लॉन्च  के मौके पर दलशेर िढल्लन, एरिया मैनेजर आईवियर डिवीज़न टाइटन इण्डस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा पूरे बीस प्रतिशत की छूट से ग्राहकों को नए साल पर अपने लुक को बदलने का मौका मिलेगा और वे हमारे स्टाइलिश फ्रेम तथा संलग्लास बेहद आकर्षक कीमतों पर खरीद सकते है। टाइटन आई प्लस ने अपने स्टोर्स पर आंखों की जांच की अत्याधुनिक सुविधाएं और विश्व प्रसिद्ध शंकर नेत्रलाय द्वारा प्रशिक्षित ऑपटोमीटरिस्टों की सेवाएं उपलब्ध करायी है ताकि आपको मिले आंखों की जांच की एकदम दोष रहित सुविधा। टाइटन के सभी फ्रेमों पर वारंटी की सुविधा मिलती है और सभी स्टोर्स में अलग से कन्सल्टैंसी सैक्शन भी है जो ग्राहकों को उनके चेहरे के आकर के हिसाब के हिसाब से सही फ्रेम चुनने में मदद करता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दलालों और कर्मचारियों की मिलीभगत से खाद ब्लैक में बेची जा रही है

Posted on 18 November 2010 by admin

समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा रबी की बुवाई के लिए किसानों को खाद,बीज कुछ भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। खाद विपणन की अधिकांश सहकारी समितियां बन्द पड़ी हैं और जो चल रही है उनमें दलालों और कर्मचारियों की मिलीभगत से खाद ब्लैक में बेची जा रही है। किसान को हर तरह से परेशान किया जा रहा है। मन्त्री की घोशणा के बावजूद डीएपी उपलब्ध नहीं हो रही है। मुख्यमन्त्री द्वारा किसानों को जरूरत मुताबिक खाद,बीज उपलब्ध कराने के निर्देश हवा हवाई साबित हो रहे है। जनपदो में यू0पी0 ऐग्रो और पीसीएफ के गोदामों पर पर्याप्त स्टाक न होने की शिकायतें मिल रही हैं।

राज्य में सत्तारूढ़ बसपा सरकार किसानों को तबाह करने पर तुली हुई है। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है जिसके कारण खेती घाटे की हो गई है। समाजवादी पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य मात्र 20 रूपए बढ़ाए जाने को नाकाफी समझती है और 1500 रूपए प्रतिकुन्तल कम से कम समर्थन मूल्य दिए जाने की मांग करती है। धान की न्यूनतम कीमत 1600 रूपए प्रतिकुन्तल और गन्ने का न्यूनतम दाम 325 रूपए कुन्तल घोिशत किया जाए। अभी तक प्रदेश में धान के क्रय केन्द्र नहीं खोले गए हैं, जिससे किसान मजबूरन गल्ला व्यापारियों के हाथों अपनी फसल औने-पौने दाम बेचने को मजबूर हो गया है।

प्रदेश में संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुख्यमन्त्री के निर्णयों को प्रशासन में अब कोई अहमियत नहीं दी जाती है। उन्होने चीनी मिलों को तुरन्त पेराई ‘ाुरू करने को कहा परन्तु तमाम मिल मालिकों ने उस पर अमल नहीं किया है। मुख्यमन्त्री द्वारा घोिशत गन्ने की कीमत भी देने को वह राजी नहीं है। पिछला बकाया अदा करने में भी हीलाहवाली की जा रही है। मिल मालिकों ंको मुख्यमन्त्री या राज्य के ‘ाासन-प्रशासन की कोई परवाह नहीं है। चीनी मिल मालिकों की मुख्यमन्त्री के साथ लेन-देन का ही यह परिणाम है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि राज्यपाल प्रदेश की बिगड़ते हालात का खुद संज्ञान लें और भ्रश्ट  बसपा सरकार से प्रदेश की जनता को मुक्ति दिलाएं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक ओलिम्पयाड `सेलेस्टा-2010´ का भव्य उद्घाटन संगीत, नाटक, आर्ट एण्ड पेिन्टंग प्रतियोगिताओं में देश-विदेश के छात्रों ने बिखेरा अपना जलवा

Posted on 18 November 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज कैम्पस द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक ओलिम्पयाड `सेलेस्टा-2010´ का भव्य उद्घाटन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारी सुश्री ऊषा गुप्ता, पूर्व चीफ कमिश्नर, इनकम टैक्स, ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का  विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल एवं भारत के विभिन्न राज्यों से पधारे 500 से अधिक छात्रों ने संगीतमय वातावरण में बड़े उल्लास से अपना परिचय दिया तथापि सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने देश-विदेश की छात्र टीमों के सम्मान में सर्व-धर्म एवं विश्व शान्ति का आलोक बिखेरते अनेक शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि सुश्री ऊषा गुप्ता, पूर्व चीफ कमिश्नर, इनकम टैक्स ने कहा कि मुझे असीम हर्ष का अनुभव हो रहा है कि सी.एम.एस. अलीगंज ने देश-विदेश के छात्रों को सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताओं के लिए एक ग्लोबल मंच पर एकत्रित किया है। उन्होंने कहा कि गीत संगीत और नृत्य केवल मनोरंजन की वस्तु नहीं, अपितु आत्मा का भी भोजन है। संगीत मनुष्य की आत्मा को बल प्रदान करता है और इन्सान का पदार्पण बुराईयों से अच्छाइयों की ओर होता है। वास्तव में संगीत के द्वारा व्यक्ति के चिन्तन, मनन और सोच को रचनात्मक दिशा में मोड़ा जा सकता है।

celesta-participants-1इस अवसर पर `सेलेस्टा-2010´ की संयोजिका व सी.एम.एस. अलीगंज की प्रधानाचार्या श्रीमती गौरी खन्ना ने कहा कि इस सांस्कृतिक ओलिम्पयाड को आयोजित करने का उद्देश्य भावी पीढ़ी की बहुमुखी प्रतिभा के विकास के साथ ही उनके मानवीय एवं आध्याित्मक दृष्टिकोण को विकसित करना है। यह ओलिम्पयाड न सिर्फ देश-विदेश के बाल कलाकारों को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है अपितु विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं को विकसित करने का एक सुअवसर भी है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी ने कहा कि एकता, शान्ति, प्रेम, भाई चारा, सर्व-धर्म समानत्व व आपसी सहयोग, क्षेत्रीय व संकुचित राष्ट्रीयता से छुटकारा, गोरे काले का भेद रहित समाज स्थापित करना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है। जब तक इन कुरीतियों से संसार को मुक्त नहीं किया जायेगा तब तक सपनों के संसार की सुखद अनुभूति नहीं हो सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद एटा एवं कांशीराम नगर में प्रभावी आचार संहिता समाप्त

Posted on 18 November 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2010 के दौरान जनपद एटा एवं कांशीराम नगर में प्रभावी आचार संहिता समाप्त हो गई है।

उ0प्र0 के संयुक्त आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 (पंचायत एवं स्थानीय निकाय) श्री जय प्रकाश सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद एटा एवं कांशीराम नगर में प्रभावी आदर्श आचार संहिता परिणामों की घोषणा के साथ गत 15 नवम्बर, 2010 को समाप्त हो गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सावनी रस्तोगी की एकल चित्रकला प्रदर्शनी प्रारम्भ उद्घाटन डॉ0 सरोज चूड़ामणि ने किया

Posted on 18 November 2010 by admin

राज्य ललित कला अकादमी कैसरबाग में आज शाम 5.00 बजे युवा कलाकार सुश्री सावनी रस्तोगी की पहली एकल चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन छत्रपति शाहू जी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ0 सरोज चूड़ामणि ने किया।

रंग तरंग शीर्षक से आयोजित इस प्रदर्शनी में लगभग 40 कला कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। कलाकृतियों में समसामयिक समस्याओं, स्त्री के विभिन्न स्वरूपों, प्राकृतिक दृश्यों एवं आध्याित्मक चिन्तन को रंगों के माध्यम से दर्शाया गया है। इसमें सलोनी ने तैल, जल, एक्रेलिक पोस्टर एवं मिक्स मीडिया रंगों का प्रयोग किया है। सलोनी इससे पूर्व अनेक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। यह प्रदर्शनी दर्शकों के अवलोकनार्थ 22 नवम्बर तक खुली रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश मे औद्योगिक विकास की अपार सम्भावनायें-माननीया मुख्यमंत्री जी

Posted on 17 November 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार पूंजी निवेशकों को हर सम्भव सहयोग व सुविधायें सुलभ कराने के लिए कटिबद्ध

उद्योगों के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, र्जा व कृषि आदि क्षेत्रों में  निवेश करने वाले उद्यमियों को समुचित प्रोत्साहन एवं सुविधायें

अन्तर्राष्टीय व्यापार मेले में लगे प्रदेश के आकर्षक स्टालों की माननीया मुख्यमंत्री जी ने सराहना की

माननीया मुख्यमंत्री जी द्वारा अन्तर्राष्टीय व्यापार मेले में उ0 प्र0 मण्डप का अवलोकन

dsc_0298उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत अन्तर्राष्टीय व्यापार मेला-2010 में स्थापित उत्तर प्रदेश मण्डप का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की अपार सम्भावनायें हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पूंजी निवेश करने वाले निवेशकों को हर सम्भव सहयोग और मूलभूत सुविधायें सुलभ कराने के लिए कटिबद्ध है। इन सम्भावनाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए उनकी सरकार निजी क्षेत्र से भी सहयोग की अपेक्षा करती है। प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए उनकी सरकार पूरी तरह गम्भीर है। उद्यमों के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, र्जा तथा कृषि आदि क्षेत्रों में निवेश करने वाले उद्यमियों को समुचित प्रोत्साहन एवं सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूंजी निवेशकों को प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए बेहतर कानून-व्यवस्था के साथ-साथ उद्योगों के लिए आधारभूत संरचना एवं सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं। प्रदेश सरकार ग्रीन र्जा को बढ़ावा दे रही है तथा गैस आधारित परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक प्रदेश विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जायेगा और हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए विभिन्न विद्युत परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। औद्योगिक विकास के साथ ही लघु, कुटीर, पारम्परिक एवं हस्तशिल्प उद्योगों को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्व है, क्योंकि इन उद्योगों में रोजगार सृजन की व्यापक संभावनाएं हैं। इसलिए प्रदेश सरकार ने इनको प्रोत्साहन देने के लिए अपने बजट में पर्याप्त व्यवस्था की है। इसके अलावा निर्यात को भी प्रोत्साहित करने के लिए उद्यमियों को विभिन्न मदों में दी जाने वाली सहायता राशि में भी वृद्धि की गयी है। उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए ऑन लाइन व्यवस्था की गयी है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा ग्रेटर नोएडा से आगरा तक आठ लेन के यमुना एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य के बड़े नगरों को जोड़ने वाली इस बहुउद्द्‌ेशीय लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना का विकास निजी पूंजी निवेश के आधार पर किया जा रहा है। आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय तकनीकी से निर्मित होने वाले ताज एक्सप्रेस-वे तथा गंगा एक्सप्रेस-वे सहित अन्य विभिन्न एक्सप्रेस-वे के बन जाने से प्रदेश के विकास को नयी दिशा और नयी गति मिलेगी। इसके साथ ही इनके किनारे पर बसे हुए विशेष रूप से पिछड़े इलाकों का भी तेजी से विकास सुनिश्चित होगा।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उनकी सरकार ने क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने और बेरोजगारी को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रदेश के पिछड़े हुए बुन्देलखण्ड एवं पूर्वांचल क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक कदम उठाये है, इसके साथ ही इन क्षेत्रों में उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष रियायतें दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।

मण्डप में उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर नगर, रमाबाई नगर, संत रविदास नगर भदोही, लखन, वाराणसी, बलिया, बुलंदशहर, मुरादाबाद तथा सहारनपुर जैसे शहरों से मेले के थीम से संबंधित इकाईयों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन आकर्षक ढंग से किया गया है। इन उत्पादों में मुख्य उत्पाद-ग्रीन एर्नेजी, वेस्ट मैनेजमेंट, प्रदूषण नियंत्रण, गैस आधारित फिल्टरेशन प्लान्ट, आर0ओ0 सिस्टम, पावर सेंवंग डिवाइसेज के साथ-साथ टेक्टर, साईकिल, कार, दुग्ध उत्पादन, खाद्य मसाले, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, चर्म उत्पाद, हैण्डी ाफ्‌ट, रेडीमेड गारमेण्ट, चिकन वर्क, कारपेट, आयुर्वेदिक उत्पाद इत्यादि का प्रदर्शन प्रदेश की प्रतिष्ठित इकाईयों द्वारा किया गया हैं। इस मेले में लगभग 136 इकाईयों द्वारा अपने उत्पादों के प्रदर्शन हेतु स्टालों को सुसज्जित किया गया है।

उत्तर प्रदेश मण्डप में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में प्राप्त की गयी विभिन्न उपलब्धियों, ग्रामीण सड़कों नव-निर्माण, महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण एवं मरम्मत आदि के कार्यों को बेहतर ढंग से दर्शाया गया है। उत्तर प्रदेश औद्योगीकरण, निर्यात सम्वर्धन एवं स्वस्थ औद्योगिक वातारण के साथ-साथ उत्तरोत्तर प्रगति की दिशा में सतत्‌ प्रयासरत है। नवीन ओखला विकास प्राधिकरण, वृहत्तर नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम, साफ्‌टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, वैकल्पिक र्जा द्वारा अपने-अपने कार्यकलापों तथा प्रदत्त करायी जाने वाली सुविधाओं का बेहतर ढंग से प्रस्तुतिकरण किया गया है। माननीया मुख्यमंत्री जी ने मण्डप की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि राष्टीय एवं प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत हस्तशिल्पियों की कृतियों एवं उनके उत्पादों के निर्माण  की प्रयाि का जीवन्त प्रदर्शन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा।

उत्तर प्रदेश मण्डप में अनुसूचित जाति/जनजाति के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाये गये महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी दी गयी है। इसके अलावा नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में कराये गये औद्योगिक विकास की विभिन्न गतिविधियों को दर्शाया गया है। मण्डप के वाह्‌य आवरण स्वच्छ तथा र्जा श्रम प्रौद्योगिकी उत्पाद एवं सेवायें तथा प्रदेश का सर्वांगीण विकास प्रदर्शित कर रहा है, जिसे विभिन्न रंगों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

उत्तर प्रदेश मण्डप के बाहरी हिस्से पर डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल की अनुकृति बनायी गयी है। इसके बगल में महात्मा बुद्ध की चर्तुमुखी प्रतिमा दिखायी गयी है, तथा इसके समीप हाथी स्वागत की मुद्रा में खड़े है। मण्डप में बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी के स्मारक स्थल दर्शाया गया है। इसके अलावा माननीया मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना में लाभार्थियों को चेक वितरित करते हुए दिखाया गया है। इसके अतिरिक्त मुख्य हाल में नवनिर्मित स्मारकों का कोलाज प्रदर्शित किया गया है।

इसके अलावा मण्डप में र्जा संरक्षण थीम के अन्तर्गत नेडा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट तथा लालटेन एक खूबसूरत झोपड़ी बनाकर दर्शायी गयी है। इसके अतिरिक्त चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, र्जा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण के साथ ही उत्तर प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब व विकास को दर्शाते हुए आकर्षक कोलाज बनाये गये है। इसके अतिरिक्त महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना व सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना के बारे में बताया गया है। इसके अलावा किसानों के हित में भूमि अधिग्रहण को लेकर राज्य सरकार द्वारा घोषित आकर्षक एवं उदार पुनर्स्थापन एवं पुनर्वास नीति चित्रित की गयी है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति तथा बी0पी0एल0 परिवारों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है।

मण्डप में दो विशाल एल0ई0डी0 स्थापित किये गये है, जिनके माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित फिल्में लगातार प्रदर्शित की जा रही हैैं। इस अवसर पर राज्य सलाहकार परिषद के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्र, मंत्रिमण्डलीय सचिव श्री शशांक शेखर सिंह, मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता, स्थानिक आयुक्त श्री पंकज अग्रवाल, औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अनूप मिश्र, प्रमुख सचिव सूचना श्री विजय शंकर पाण्डेय, प्रमुख सचिव लघु उद्योग श्री श्रीकृष्ण सहित बड़ी संख्या विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंजुनाथ शंमुगम की याद में एक मीटिंग आयोजित

Posted on 17 November 2010 by admin

इंस्टीट्युट फ‚र रिसर्च एण्ड डोक्युमेंटेशन इन सोशल साईंसेज की तरफ से आईआईएम लखनऊ के पूर्व छात्र मंजुनाथ शंमुगम की याद में एक मीटिंग आयोजित कर रहे हैं. मंजुनाथ शंमुगम की ºत्या पांच वर्ष पूर्व खीरी लखीमपुर जिले में वहां के एक पेट्रोल पम्प मालिक ने अपने गुण्डों के साथ मात्र इसीलिए कर दिया था क्योंकि मंजुनाथ ने उसके गलत मीटर इस्तेमाल और मिलावटी पेट्रोल के खिलाफ कार्यवाही की थी.

यह मीटिंग आईआईएम लखनऊ के पीजीपी ब्लाक में कक्ष संख्या „å„ में आयोजित होगा जिसमे हम मंजुनाथ शंमुगम को उनके पुण्य तिथि पर स्मरण करेंगे. साथ ही हम मंजुनाथ शंमुगम तथा आईआईटी कानपुर के सत्येन्द्र नाथ दुबे, जिनकी हत्या भी इसी प्रकार के कारणों से तब कर दी गई थी जब वे नेशनल हाईवे अ‚थोरिटी में कार्यरत थे, को मरणोपरान्त पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने के अपने अभियान को आगे बढाने के सम्बन्ध में भी चर्चा करेंगे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधान परिषद के नव निर्वाचित सदस्य 19 नवम्बर को शपथ लेंगे

Posted on 16 November 2010 by admin

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से नव-निर्वाचित सदस्यों को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्यता की शपथ शुवार दिनांक 19 नवम्बर 2010 को पूर्वाह्न 11-00 बजे माननीय सभापति, विधान परिषद श्री गणेश शंकर पाण्डेय द्वारा विधान भवन, लखन स्थित राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन हाल में दिलायी जायेगी।     यह जानकारी श्री प्रताप वीरेन्द्र कुशवाहा, प्रमुख सचिव ने आज यहां देते हुए कहा है कि उक्त नवनिर्वाचित सदस्य अपने साथ निर्वाचन संबंधी प्रमाण-पत्र लायेंगे तथा दिनांक 19 नवम्बर, 2010 को पूर्वाह्न 10-45 बजे तक विधान भवन स्थित राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन हाल, लखन में अवश्य उपस्थित होंगे ताकि शपथ के पूर्व अन्य औपचारिकतायें पूर्ण करायी जा सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2010
M T W T F S S
« Oct   Dec »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in