Archive | November, 2010

श्रीमती इिन्दरा गांधी जी की 93वीं जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सादगी के साथ मनायी गई

Posted on 19 November 2010 by admin

पूर्व प्रधानमन्त्री-भारत रत्न श्रीमती इिन्दरा गांधी जी की 93वीं जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मन्त्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में सादगी के साथ मनायी गई। कार्यक्रम की शुरूआत इिन्दरा जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। सभा का संचालन प्रदेश कंाग्रेस श्रम प्रकोष्ठ(असंगठित क्षेत्र) के चेयरमैन श्री अरशाद अली ने की।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कंाग्रेस नेताओं ने इिन्दरा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व मुख्यमन्त्री श्री रामनरेश यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते कहा कि इिन्दरा जी ने सत्ता में भागीदारी के लिए पंचायतराज प्रणाली को लागू करके सत्ता का विकेन्द्रीकरण के जरिये जन-जन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने जैसा महान कदम उठाकर सबको बराबरी का अधिकार दिलाया। इिन्दरा जी साहस और दृढ़ता की प्रतिमूर्ति थीं। संविधान में संशोधन करके प्रीवीपर्स को खत्म कर देश को एक सूत्र में बांधने एवं मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया था। उन्होने धर्मनिरपेक्ष समाजवादी आन्दोलन के जरिये देश की एकता-अखण्डता को अक्षुण्य रखने की जो नींव रखी, उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता।

जन्मदिवस कार्यक्रम में इिन्दरा जी केा नमन करते हुए पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि इिन्दरा जी का सामाजिक परिवर्तन के प्रति दृढ़ संकल्प था। उनमें यथास्थितिवाद को तोड़ने की बेचैनी थी। निदिZष्ट दिशा की ओर चलने की महत्वाकांक्षा थी। समाज के उत्थान और विषमता दूर करने के लिए उन्होने पूंजीवादी शक्तियों को नेस्तनाबूत कर दिया। वह साहस और दृढ़ता की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होने विश्व क्षितिज पर हिन्दुस्तान को स्थापित करने का जो महान कार्य किया उससे कांग्रेसजनों को गर्व है। शोषित, पीड़ित और वंचितों के लिए उन्होने ऐतिहासिक कार्य किये। बैंको का राष्ट्रीयकरण करके पिछड़े और दलितों के लिए जनहितकारी कदम उठाया, उससे आज देश विकास की दिशा में निरन्तर बढ़ रहा है।

इस मौके पर पूर्व मन्त्री श्रीमती स्वरूप कुमारी बख्शी, पूर्व मन्त्री श्री राजबहादुर, लखनऊ पश्चिम के विधायक एवं शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री श्यामकिशोर शुक्ल, प्रदेश कंाग्रेस के महामन्त्री एवं प्रभारी-प्रशासन श्री प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्री परमात्मा प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक श्री राकेश मिश्रा, प्रदेश कंाग्रेस के महामन्त्री श्री संगमलाल शिल्पकार, श्री अरूण प्रकाश सिंह, डा. सनाउल हक ने भी इिन्दरा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये।

जन्मदिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी श्रीमती बीना दुग्गल, जिलाध्यक्ष श्री सिराजवली खां`शान´, श्री गिरिजाशंकर अवस्थी, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, पूर्व विधायक डा. जगदीश चन्द्रा, सरदार दलजीत सिंह, श्री रमेश मिश्रा, कै. एस.जे.एस. मक्कड़, डा0 नीरज बोरा, डा0 आर0.पी0 त्रिपाठी, श्री रंजन दीक्षित, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्री विजय सक्सेना, श्री विजय बहादुर, श्री जगदीश अवस्थी, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री होरी लाल, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री शंकर लाल गौतम, श्री अोंकार सिंह, श्रीमती सन्तोष श्रीवास्तव, श्रीमती ममता चौधरी, श्री नदीम मजहर, श्री लल्ला पाण्डेय, श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, श्री स्वराज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद के.के.शुक्ला, श्रीमती अनीता उपाध्याय, श्री राजेन्द्र सोनकर, श्रीमती भारती चौधरी, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती नूतन बाजपेई, श्री शकील फारूकी, श्री रामगोपाल सिंह, श्री हरिओम कठेरिया, श्री राकेश कुमार जोशी सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

20 नवम्बर को विधान सभा उपचुनाव के अवसर पर सम्बंधित क्षेत्र के अनविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में सार्वजनिक अवकाश

Posted on 19 November 2010 by admin

अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों के कर्मचारियों को मतदान का अवसर दिया जायेगा

उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी एवं जिला एटा के निधौली कला विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के कल 20 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव के मतदान दिवस पर सम्बंधित क्षेत्र के अनविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में सार्वजनिक सवेतन अवकाश रहेगा एवं अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नहीं लिया जायेगा।

यह जानकारी प्रमुख सचिव श्रम डा0 आर0सी0 श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी एवं एटा को सम्बोधित पत्र में दी गई है। सम्बोधित पत्र में जिला अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि वह सम्बंधित क्षेत्र के अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त अवसर प्रदान कराना सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सूचना अधिकारी हितेन्द्र कुमार अग्निहोत्री नहीं रहे

Posted on 19 November 2010 by admin

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सूचना अधिकारी हितेन्द्र कुमार अग्निहोत्री का कल रात्रि यहॉ पी0जी0आई0 में असामयिक निधन हो गया।

स्व0 अग्निहोत्री 1980 में सूचना विभाग में आये थे और तीस साल तक विभाग की सेवा के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों का सम्पादन किया।     स्व0 अग्निहोत्री वर्तमान में जालौन में जिला सूचना अधिकारी के पद पर तैनात थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गये हैं।

सूचना निदेशालय में आयोजित एक शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की गई। इस मौके पर अपर निदेशक सूचना श्री रामदीन सहित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री की अध्यक्षता में उ0प्र0 उर्दू अकादमी की कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन

Posted on 19 November 2010 by admin

श्रीमती तरन्नुम अकील उपाध्यक्ष नामित

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उर्दू अकादमी की कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया है। प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती इसकी अध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम अकील उपाध्यक्ष होंगी।

यह जानकारी प्रमुख सचिव, भाषा श्री अशोक कुमार घोष ने दी है। उन्होंने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी समिति में भाषा, वित्त एवं शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अथवा उनके प्रतिनिधि, हिन्दी संस्थान के उपाध्यक्ष, उर्दू शिक्षा निदेशालय के निदेशक, उर्दू अकादमी के सचिव, बनारस, अलीगढ़, इलाहाबाद, गोरखपुर एवं मेरठ विश्वविद्यालयों के उर्दू विभाग के अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे।

श्री घोष ने बताया कि कार्यकारिणी समिति के गैर सरकारी सदस्यों में मेरठ के हाजी मो0 शबील, लखनऊ की श्रीमती सबीहा अनवर, रायबरेली के चौधरी इिम्तयाज अहमद, बहराइच के श्री सलीम सिद्दीकी, लखनऊ के श्री शाहनवाज कुरैशी व श्री हुसैन अफसर तथा अम्बेडकर नगर के श्री अनवर जलालपुरी सम्मिलित है।

कार्यकारिणी समिति के गैर सरकारी सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Media Resource Centre/CISH Phone-in-Help line inaugurated by Dr. S. Ayyappan, DG, ICAR

Posted on 19 November 2010 by admin

A ‘Media Resource Centre/CISH Phone-in-Live/Visitor’s room’ facility was inaugurated by Dr. S. Ayyappan, Secretary, Department of Agricultural Research and Education (DARE), Government of India and Director General, Indian Council of Agricultural Research, New Delhi. On the occasion Dr. H. Ravishankar, Director, CISH explained that this facility would cater to the needs of farmers/fruit growers/stakeholders/entrepreneurs/industry through a direct communication channel with Institute’s scientists for availing immediate solutions to their problems related to new fruit varieties developed, production technologies, management of insect pests and diseases, development of farm machinery and value added products and marketing of fruits and other problems caused by climatic changes for maximizing fruit productivity on sustained basis.  The ‘Phone-in-Live’ facility has been made available to all the users on telephone No. 0522-2841082 on every Friday of the week from today onwards in between 10.30 AM and 4:00 PM in an interactive mode.

picture-152The foundation stone for extension of laboratory building was also laid by Dr. Ayyappan. The chief guest in his address to the scientists appreciated the significant achievements of the Institute during past 38 years. He stressed the need for profit-prestige-partner ship (PPP) mode in agriculture giving it a new dimension and keeping in the centre, the interests of the farmers. Due focus is to be given to arid horticulture and underutilized fruit crops in the years to come, he added. He also expressed the concerns of almost stagnant productivity in agriculture, problems of spongy tissue, jelly formation, jhumka in mango, waste management in horticultural crops.

Dr H. P. Singh, Deputy Director General (Horticulture), ICAR in his remarks highlighted the Institute’s technologies like ultra high density planting of guava which has spread to many new areas and made visible impact due to very high productivity upto 40 tonnes/ha in south India and Maharashtra.

Dr H. Ravishankar, Director presented the achievements of the Institute like rejuvenation technology, high density planting, integrated disease and pest management, value added products and technologies for fruit waste management. A media resources file has been created on the Institute’s website www.cishlko.org. Dr P. S. Pathak, former director, IGFRI, and a well known agroforester shared that fruit and other trees constitute 3.1 percent of the total 9% forest cover in U.P.

All the technologies developed by the Institute were displayed through the posters on the occasion. Dr B. Meenakumari, DDG (Fishery), ICAR,  Dr R. P. Singh, former VC, MPUAT, Udaipur, Dr R. L. Yadav, Director, IISR,  Dr Mathura Rai, former director, IIVR, Varanasi, Dr S. K. Pandey, were present present on the occasion.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधान परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

Posted on 19 November 2010 by admin

आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति श्री गणेश शंकर पाण्डेय द्वारा विधान परिषद के चार नव निर्वाचित सदस्यों को विधान भवन सेन्ट्रल हाल में सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी गई। इसमें स्नातक निर्वाचन खण्ड से डा0 नैपाल सिंह, एवं देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा शिक्षक निर्वाचन खण्ड से श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी एवं श्री राज बहादुर सिंह चन्देल शामिल हैं। शिक्षक खण्ड से निर्वाचित सदस्य श्री जगेन्द्र स्वरूप अनुपस्थित रहने के कारण शपथ ग्रहण नहीं कर सके।

उक्त अवसर पर संसदीय कार्यमन्त्री श्री लालजी वर्मा नेता सदनएवं पंचायत मन्त्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं अन्य दलीय नेता श्री ओम प्रकाश शर्मा, अहमद हसन, हरपाल सैनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विधान परिषद के प्रमुख सचिव श्री प्रताप वीरेन्द्र कुशवाहा ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दू महासभा की महासमिति की बैठक कल (20 नवम्बर) लखनऊ में

Posted on 19 November 2010 by admin

अखिल भारत हिन्दू महासभा की केन्द्रीय महासमिति की बैठक कल यहां दयानन्द बाल सदन मोतीनगर में प्रात: दस बजे से हो रही है। इस बैठक में देशभर से पार्टी के कई पूर्व एवं मौजूदा विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं राश्ट्रीय नेता भाग लेने पहंुच रहे है। इस बैठक को लेकर महासमिति के सदस्य कमलेश तिवारी ने बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बैठक में पार्टी के उत्थान और देश में उसकी सक्रियता को बढ़ाने के साथ-साथ श्रीराम जन्मभूमि महत्वपूर्ण मामले को लेकर खासतौर से चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि हिन्दू महासभा ने श्रीराम जन्म भूमि मामले में उच्च न्यायालय के आये निर्णय की प्रमाणित प्रति भी प्राप्त कर ली है और इस निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शीघ्र अपील करने के साथ-साथ पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में व्यापक सुधार एवं देश में सक्रिय हिन्दुत्व राजनीति करने के लिये रणनीति तय करने पर भी विचार किया जायेगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

काम की तलाश में मुम्बई, सूरत, दिल्ली आदि शहरों में जाने वाले यात्रियों को एच0आई0वी0/एड्स के संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए “माइग्रेन्ट संवेदीकरण परियोजना´´ का शुभारम्भ रेलवे ट्रेन यात्रियों को एच0आई0वी0/एड्स के विषय में जागरूक करने के साथ ही तथा उपलब्ध सेवाओं के बारे में सहयोग देगा-डी0आर0एम0 रेलवे

Posted on 18 November 2010 by admin

मण्डलीय रेल प्रबन्धक श्री ए0के0 सिंह “माइग्रेन्ट संवेदीकरण परियोजना´´ का आज एन0ई0आर0 रेलवे स्टेशन पर शुभारम्भ करते हुए कहा कि अन्य प्रदेशों में काम की तलाश में जाने वाले ट्रेन यात्रियों को एच0आई0वी0 एड्स के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए हर सम्भव सहयोग प्रदान करेगा तथा इससे सम्बन्धित उपलब्ध सेवाअों के बारे में जानकारी भी उपलब्ध करायेगा।

श्री सिंह ने इस परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से खासतौर से पूर्वांचल क्षेत्र से रोजी रोटी की तलाश में घर परिवार छोड़ कर मुम्बई, सूरत, दिल्ली आदि शहरों में जाते हैं। कुछ अन्तराल के बार घर वापस आने पर दूसरे प्रदेश में पुन: चले जाते हैं। इस प्रक्रिया को माइग्रेसन कहते हैं। कभी-कभी विस्थापन के दौरान व्यक्ति जानकारी के अभाव में एच0आई0वी0 से संक्रमित हो सकता है और घर लौटने के बाद परिवार को भी संक्रमित कर सकता है। इस लिए जरूरी है कि इस तरह के विस्थापितों को एच0आई0वी0 एड्स के प्रसार, बचाव एवं एड्स व यौनरोग से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करायी जाये तथा इससे सम्बन्धित स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया जाये। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियन्त्रण संगठन (नाको) के मार्गदर्शन तथा उ0प्र0 राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी द्वारा “माइग्रेन्ट संवेदीकरण परियोजना´´ का संचालन किया जा रहा है।

इस अवसर पर एड्स नियन्त्रण सोसाइटी की अपर निदेशक श्रीमती कुमुदलता श्रीवास्तव ने बताया कि माईग्रेन्ट संवेदीकरण परियोजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश से दूसरे प्रदेशों में काम-धन्धे की तलाश में विस्थापित होने वाले लोगों को एच0आई0वी0/एड्स, एच0टी0आई0 ट्रीटमेन्ट एवं कण्डोम प्रमोशन आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करना है, जिससे एच0आई0वी0 के संक्रमण को नियन्त्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि एच0आई0वी0 संक्रमण का प्रसार उत्तर प्रदेश के सामान्य जनसाधारण में अन्य माध्यमों के साथ-साथ विस्थापितों के माध्यम से भी हो रहा है। इसको रोकने के लिए एड्स नियन्त्रण सोसाइटी रेलवे के सहयोग से “माइग्रेन्ट संवेदीकरण परियोजना´´ शुरूआत की गई है।

श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि इस परियोजना के अन्तर्गत पूर्व में 20 अक्टूबर 2010 को रेलवे स्टेशन चारबाग से तथा वाराणसी कैन्ट रेलवे स्टेशन पर “माइग्रेन्ट संवेदीकरण परियोजना´´ शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विशाल जनसंख्या वाला राज्य है, जिसके कारण एच0आई0वी0 एड्स से प्रभावित होने के जोखिम वाले राज्यों की श्रेणी में से एक है। एच0आई0वी0 का संक्रमण केवल उच्च जोखिम व्यवहार वाले समूहों तथा शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन करने वाले श्रमिकों के माध्यम से जन समुदाय एवं ग्रामीण क्षेत्र में भी फैल रहा है। इस बीमारी का कोई टीका व इलाज अबतक विकसित नहीं हुआ है। इस लिए एच0आई0वी0 एड्स के बारे में जानकारी ही एक मात्र विकल्प है।

इस अवसर पर एड्स नियन्त्रण सोसाइटी के सभी अधिकारी, यूनिसेफ के डॉ0 के0 भूयन, ए0डी0आर0एम0 रेलवे श्री ए0के0 दादरिया, सीनियर डी0सी0एम0 श्री राधेश्याम, सी0एम0एस0 डॉ0 किरन मिश्रा तथा स्टेशन मैनेजर श्री गिरधारी सिंह आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

19 नवम्बर को विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथग्रहण

Posted on 18 November 2010 by admin

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्रों से नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण दिनांक 19-11-2010 को पूर्वाहन 11:00 बजे राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन हाल सेन्टल हाल विधान भवन में आयोजित किया गया है। सभापति विधान परिषद श्री गणेश शंकर पाण्डेय द्वारा सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

यह जानकारी प्रमुख सचिव विधान परिषद श्री प्रताप वीरेन्द्र कुशवाहा ने दी है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भा-कृ-अनु-परिषद के महानिदोक द्वारा मीडिया संसाधन केन्द्र/सी-आई-एस-दूरभाष सहायता सेवा का उद्घाटन

Posted on 18 November 2010 by admin

केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखन सन्‌ 1972 में अपनी स्थापना के समय से ही तकनीकी विकास एवं प्रसार के क्षेत्र में दो के किसानों, उद्यमियों, निर्यातकों आदि की सेवा करता रहा है। अब संस्थान अपने हरदोई रोड स्थित रहमानखेड़ा, लखन मुख्यालय में किसानों की उपोष्ण फलोत्पादन संबंधित समस्याओं के तात्कालिक समाधान के लिए वैज्ञानिक-किसान चर्चा हेतु ’मीडिया संसाधन केन्द्र/सी-आई-एस-एच- दूरभाष सहायता सेवा/आगंतुक कक्ष’ नामक एक सीधा संचार माध्यम ाुरू करने जा रहा है। दूरभाष सहायता सेवा प्रत्येक ाुवार को पूूर्वान 10:30 बजे से अपरान 4:00 बजे तक दूरभाष न0 0522-2841082 पर उपलब्ध होगी। इस सेवा का उद्देय आम, अमरूद, आवला, बेल, पपीता, जामुन तथा अन्य अधोपयोगी उपोष्ण फलों के उत्पादन, संरक्षण तथा तुड़ाई उपरान्त प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए किसानों, बागवानों आदि का  मार्गर्दान करना है। इस सुविधा का उद्घाटन दिनांक 19 नवम्बर 2010 को प्रात: 08:30 बजे डॉ- एस- अयप्पन, सचिव, कृषि अनुसंधान एवं ाक्षा विभाग, भारत सरकार तथा महानिदोक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा किया जायेगा। उनके द्वारा रहमानखेड़ा स्थित प्रयोगााला परिसर के विस्तार की आधार ाला भी रखी जायेगी। इस कार्यम में डॉ- एच- पी- सिंह, उप महानिदोक बागवानी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भी उपस्थित रहेंगे।

यह संस्थान आम, अमरूद, पपीता, आवला एवं बेल की उत्पादन प्रौद्योगिकियों से संबंधित वैज्ञानिक तथा प्रसार साहित्य प्रकाात करता रहा है तथा इस सेवा द्वारा अब एक और प्रभावकारी प्रयास होगा। यह प्रयास संस्थान के वेबसाइट www.cishlko.org. के माध्यम से वैज्ञानिक-नर्सरी प्रबंधन, फसल उत्पादन मुद्दे, समेकित कीट तथा रोग प्रबंधन, आम, अमरूद एवं आवला के पुराने तथा अनुत्पादक बागों का जीर्णोद्धार, आवला की बागवानी, अमरूद में मीडो बागवानी, तुड़ाई, पैकेजिंग, भंडारण, मूल्य संवर्धन, खाद्य सुरक्षा, विपणन तथा फलों के निर्यात जैसे विाष्ट विषयों पर किसानों को परार्मा सेवा देता है। इस प्रयास को सफल बनाने के लिए किसानों, विद्यार्थियों, पौधााला उद्यमियों, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं तथा अन्य सभी संबंधित लोगों का अवान किया जाता है कि वे अधिक जानकारी तथा वैज्ञानिकों से चर्चा के लिए संस्थान आकर इस सेवा का लाभ उठायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2010
M T W T F S S
« Oct   Dec »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in