Categorized | लखनऊ.

मुख्यमन्त्री की अध्यक्षता में उ0प्र0 उर्दू अकादमी की कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन

Posted on 19 November 2010 by admin

श्रीमती तरन्नुम अकील उपाध्यक्ष नामित

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उर्दू अकादमी की कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया है। प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती इसकी अध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम अकील उपाध्यक्ष होंगी।

यह जानकारी प्रमुख सचिव, भाषा श्री अशोक कुमार घोष ने दी है। उन्होंने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी समिति में भाषा, वित्त एवं शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अथवा उनके प्रतिनिधि, हिन्दी संस्थान के उपाध्यक्ष, उर्दू शिक्षा निदेशालय के निदेशक, उर्दू अकादमी के सचिव, बनारस, अलीगढ़, इलाहाबाद, गोरखपुर एवं मेरठ विश्वविद्यालयों के उर्दू विभाग के अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे।

श्री घोष ने बताया कि कार्यकारिणी समिति के गैर सरकारी सदस्यों में मेरठ के हाजी मो0 शबील, लखनऊ की श्रीमती सबीहा अनवर, रायबरेली के चौधरी इिम्तयाज अहमद, बहराइच के श्री सलीम सिद्दीकी, लखनऊ के श्री शाहनवाज कुरैशी व श्री हुसैन अफसर तथा अम्बेडकर नगर के श्री अनवर जलालपुरी सम्मिलित है।

कार्यकारिणी समिति के गैर सरकारी सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in