Archive | November 22nd, 2017

उत्तर प्रदेश, विधान सभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित से मध्य प्रदेश, विधान सभा के अध्यक्ष डा0 सीता सरण शर्मा ने भेंट की

Posted on 22 November 2017 by admin

1-1उत्तर प्रदेश, विधान सभा के मा0 अध्यक्ष, श्री हृदय नारायण दीक्षित से आज दिनांक 22.11.2017 को विधान भवन में मध्य प्रदेश, विधान सभा के अध्यक्ष डा0 सीता सरण शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। श्री शर्मा, उत्तर प्रदेश के अध्य्यन-भ्रमण पर आये हुए हैं।
उत्तर प्रदेश, विधान सभा अध्यक्ष श्री दीक्षित ने श्री शर्मा को स्मृति चिन्ह् व साहित्य भेंट कर स्वागत किया। भेंट के दौरान श्री दीक्षित एवं श्री शर्मा के बीच विधान सभाओं की कार्य-पद्धति, संसदीय प्रणाली व अन्य लोकतांत्रिक विषयों पर चर्चा हुई।
इस भेंट के दौरान मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री शर्मा से आपसी विचार-विमर्श के दौरान यह मत व्यक्त किया गया कि समय-समय पर विधान सभा की विभिन्न समितियाँ जो अनुशंसायें शासन को भेजती हैं उन पर क्रियान्वयन में अस्थिरिता की स्थिति व्याप्त है। नौकरशाही गम्भीरता से समितियों के निणर्यों, अनुशंसाओं पर कार्रवाई करने में सचेष्ट नहीं रहती हैं। हीला-हवाली करती हंै। इस विषय पर विभिन्न विधान सभाओं में एक हाउस कमेटी बनाये जाने पर चर्चा हुयी जो समिति की विभिन्न संस्तुतियों के समयबद्ध क्रियान्वयन पर अपनी पैनी नज़र रखे। डा0 शर्मा ने मा0 अध्यक्ष, उ0प्र0 के सुझाव पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए इस प्रकार के प्रस्तावों को पीठासीन अधिकारियों की बैठकों में लाकर इस पर गम्भीर चिन्तन की आवश्यकता पर बल दिया।
श्री दीक्षित ने विधान सभा की समितियों के बारे में चर्चा करते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा में कुल 17 समितियाॅं हैं जिसमें 04 वित्तीय समितियाॅं हैं और 13 संसदीय समितियाॅं कार्यरत् हैं। मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि उनके यहाॅं कुल 24 समितियाॅ है। दोनों मा0 अध्यक्षो ंने समितियों की कार्यप्रणाली के बारे में आपसे विचार-विमर्श किया।
श्री दीक्षित ने श्री शर्मा को अपनी नव प्रकाशित पुस्तक ‘‘सोचने की भारतीय दृष्टि’’ भी भेंट की। मध्य प्रदेश के मा0 अध्यक्ष ने श्री दीक्षित को मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्यांे को सम्बोधित करने हेतु समय देने की माँग की। श्री दीक्षित ने उसे सहर्ष स्वीकार करते हुए यथाशीघ्र मध्य प्रदेश आने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव, श्री प्रदीप दुबे व अन्य अधिकारीगणों के साथ मध्य प्रदेश, विधान सभा के उप सचिव, श्री बी0एल0 विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

Comments (0)

विजयी बनाने के लिए जनता से अपील की

Posted on 22 November 2017 by admin

लखनऊ 22 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल’ ने आज नगर निगम में पारदर्शी प्रशासन एवं सुदृढ़ व जबाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था के लिए भाजपा महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया सहित पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए जनता से अपील की है। श्री टण्डन ने कहा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा शहरों को सुन्दर-स्वस्थ व स्वच्छ बनाते हुए ‘स्मार्ट सिटी‘ बनाने की योजना का लाभ जनता को तभी मिल पायेगा जब नगर निगम में विकासवादी सोच के साथ महापौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी जीत कर पहुॅचे। श्री टण्डन आज इन्दिरा प्रियदर्शिनी वार्ड में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
श्री टण्डन ने कहा कि लखनऊ नगर निगम के महापौर के रूप स्व0 डाॅ0 एस0सी0 राय और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा जी महापौर के कार्यकाल में राजधानी लखनऊ का बहुत विकास हुआ। उन्होंने ने कहा महापौर के रूप में डाॅ0 दिनेश शर्मा जी राजधानी लखनऊ के ‘सिटीजन चार्टर‘ लागू करवाया। पूरे उत्तर प्रदेश में पहला ‘मार्डन शिकायत कन्ट्रोल रूप‘ नगर निगम में तत्कालीन महापौर डाॅ दिनेश शर्मा की पहल पर ही स्थापित हुआ। पूर्ववर्ती सपा-बसपा की सरकारों की विकास विरोधी नीतियों एवं असहयोग के बावजूद हमारे महापौर व पार्षदो ने बेहतर सड़के व नागरिकों को मूलभूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कई ठोस कार्य किये है।
उन्होंने जनता से महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया व पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी संख्या में विजयी बनाने के जनता से अपील की। श्री टण्डन ने आज इन्दिरा प्रियदर्शिनी, महानगर, रहीमनगर, इस्माइलगंज प्रथम व द्वितीय वार्डो सहित कई अन्य क्षेत्रों सघन जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

Comments (0)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय लखनऊ में कल करेंगे जनसभाओं को सम्बोधित/ आशुतोष टण्डन ‘गोपाल’ जी की जनसभा

Posted on 22 November 2017 by admin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय लखनऊ में कल करेंगे जनसभाओं को सम्बोधित
लखनऊ 22 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री लखनऊ नगर निगम चुनाव के सहप्रभारी गोबिन्द नारायन शुक्ला ने आज बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल राजधानी लखनऊ में महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में संयुक्त रूप से दो विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
श्री शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय सायं 6 बजे सरोजनीनगर विधानसभा में सेक्टर एस चैराहा एलडीए कालोनी शनि मंदिर के पास गुरूद्वारे के सामने आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और सायं 7 बजे सुभाष मार्ग पर आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सभाओं में पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी स्वाती सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

नगरीय विकास के लिए कमल खिलाएं - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 22 November 2017 by admin

photo_-kpmलखनऊ 21 नवम्बर 2017, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनता से अपील की जिस तरह से लोकसभा और फिर विधानसभा के चुनाव में प्रदेश में कमल खिलाया। उसी प्रकार से नगर निगम के चुनाव में भी भाजपा को विजयी बनाकर कमल का फूल खिलाये। श्री मौर्य ने कहा जाइए सब कुछ भूल, सिर्फ याद रखिए कमल का फूल। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में जनसभा को फोन द्वारा सम्बोधित किया। मैनपुरी और इटावा में आयोजित विशाल जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए गए श्री मौर्य ने कहा कि नगरों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए भाजपा को जितायें।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से भाजपा को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का खजाना और प्रदेश सरकार का खजाना प्रदेश के विकास के लिए उपलब्ध है। मा0 मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश मे स्वच्छता अभियान ने आन्दोलन का रूप ले लिया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी जी ने पहले दिन से ही स्वच्छता को जन-जन के स्वभाव में स्वच्छता समाहित करने का संकल्प लिया है। निकायों में भाजपा की विजय के साथ ही प्रदेश का हर नगर साफ और स्वच्छ होगा। प्रमुख बाजारों में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सभी प्रमुख स्थानों पर महिलाओं के लिए अलग से पिंक शौचालय की व्यवस्था का प्रबन्ध कराया जायेगा। नगर निगम में पारदर्शी व जनहित में काम करने वाली प्रशासनिक व्यवस्था को लागू करवाने के लिए भाजपा को विजयी बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे। उन्होंने कहा स्वच्छ शहर-हरित शहर-स्वस्थ शहर के सपने को सरकार करने के लिए भाजपा को विजयी बनाये भाजपा की जीत विकास की जीत होगी।

Comments (0)

मुख्यमंत्री 22 नवम्बर को करेंगे मतदान

Posted on 22 November 2017 by admin

लखनऊ 21 नवम्बर 2017, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 नवम्बर को सुबह 7ः30 से 8 बजे के बीच कन्या प्राथमिक पाठशाला गोरखनाथ रोड, निकट झूलेलाल मंदिर, गोरखपुर में मतदान करेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in