Archive | November 11th, 2017

सरकार जहां झूठ, फरेब एवं जुमलों के आधार पर चल रही है

Posted on 11 November 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश तथा केन्द्र की सरकार जहां झूठ, फरेब एवं जुमलों के आधार पर चल रही है वहीं पर धार्मिक उन्माद में भी कहीं पीछे नहीं है। जब-जब प्रदेश एवं देश में चुनाव सन्निकट होते हैं इनके चश्में में धार्मिकता आगे-आगे दिखने लगती है।
उ0प्र0 कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने आज जारी बयान में कहा कि अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के धार्मिक स्थलों का अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट आदि जगहों पर दौरा किया गया था वहीं पुनः निकाय चुनाव की शुरूआत फैजाबाद से करने की घोषणा साबित करती है कि लगभग आठ माह की सरकार में बताने के लिए जनता से कुछ भी नहीं है इसलिए जहां तमाम जनपद दौरों से वंचित हैं तथा समस्याओं से ग्रस्त हैं वहां न जाकर एक बार पुनः फैजाबाद से चुनाव अभियान की शुरूआत करना कहीं न कहीं इनकी नाकामयाबी को दर्शाता है।
प्रवक्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का वादा करने वाले, एण्टी रोमियो स्क्वायड के नाम पर लोगों को भ्रमित करने वाली सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षा महिलाओं में व्याप्त है। बुन्देलखण्ड के साथ ही कर्ज के बोझ से त्रस्त किसान हापुड़ में भी आत्महत्या कर रहा है। पूरे प्रदेश का किसान जहां कर्ज के बोझ से उबर नहीं पाया है वहीं पर अपनी फसलों का उचित मूल्य न पाने की वजह से आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है और यह सरकार फर्जी जुमलों में इस कदर व्यस्त है कि किसानों की मौतों पर भी संवेदनहीन बनी हुई है। सबसे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण तो यह है कि किसानों और आम जनता की समस्याओं को दूर करने के बजाय मुख्यमंत्री जी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन प्रदेश की जनता ने भाजपा को निकाय चुनाव में सबक सिखाने के लिए मन बना लिया है।

Comments (0)

चुनाव कण्ट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया

Posted on 11 November 2017 by admin

उत्तर प्रदेश में चल रहे स्थानीय निकाय चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने श्री सुबोध श्रीवास्तव, चेयरमैन, उ0प्र0 कांग्रेस प्रचार एवं प्रकाशन विभाग को चुनाव कण्ट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया है।
यह जानकारी उ0प्र0 कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

Comments (0)

शाहजहांपुर का कार्य0 अध्यक्ष मनोनीत किया

Posted on 11 November 2017 by admin

अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रभारी उ0प्र0) श्री गुलाम नबी आजाद जी की सहमति से उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, सांसद ने श्री बृजेश सिंह गाट को जिला कांग्रेस कमेटी बलिया एवं श्री जगदीश कुशवाहा को शहर कांग्रेस कमेटी शाहजहांपुर का कार्य0 अध्यक्ष मनोनीत किया है।
यह जानकारी उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

Comments (0)

मोदी जी के सपनों का प्रदेश बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता - डाॅ0 चन्द्रमोहन

Posted on 11 November 2017 by admin

लखनऊ 10 नवम्बर 2017, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन के बाद निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारम्भ हो गए है। पार्टी प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने गोरखपुर और आजमगढ में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल जी ने मेरठ, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा और प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद ने अलीगढ तथा प्रदेश सरकार के मंत्री अतुल गर्ग ने हापुड़ में कार्यकर्ता का आहवान करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता मोदी जी के सपनों का और योगी जी के संकल्प का प्रदेश बनाने में पूरे मनोयोग से लग जाए।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास को भाजपा संकलपित है। आज भी आर्दश नगरीय क्षेत्र के रूप में भाजपा शासित नगरीय क्षेत्रों की ही पहचान है। भाजपा सभी 16 नगर निगमों के साथ ही नगरपालिका एवं नगर पंचायतो में पूरे प्रदेश में सबसे बडे दल के रूप में विजय सुनिश्चित है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि भाजपा नगरीय क्षेत्र का चुनाव विकास के ऐजेण्डे पर लड़ने जा रही है। प्रदेश के नगरीय क्षेत्र की जनता पूर्व की सपा और बसपा सरकारों ने नगरीय क्षेत्र के साथ किये गए सौतेले व्यवहार को भूली नहीं है और लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद सपा बसपा को एक बार फिर उनके कुकृत्य की सजा देने जा रही है। प्रदेश की जनता योगी सरकार द्वारा प्रदेश में कम समय में नगरीय क्षेत्र, जो विकास की आधार शिला रखी है वह एतिहासिक हैं। प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश में व्यापक प्रवास कर विकास कार्यो की समीक्षा और मागदर्शन किया है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के गरीबों कों निशुल्क बिजली कनेक्शन और गरीबों को आवास की सुविधा देने की योजना अभूतपूर्व है। शहरी क्षेत्रों की स्वच्छता और समुचित प्रकाश व्यवस्था योगी सरकार की प्राथमिकता में है। भाजपा निकाय चुनाव को विकास के ऐजेण्डे पर लडेगी।

Comments (0)

नेडा में सिखाये गए कम खपत ऊर्जा के उपाय

Posted on 11 November 2017 by admin

pic-2लखनऊ,10 नवम्बर 17। उ.प्र. नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण में ‘‘ऊर्जा संरक्षण-शिक्षण संस्थानों का योगदान विषय पर जनपद स्तररीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्याशाला में सो से अधिक प्रधानाचाार्य एवं अध्यापकोें ने भाग लिया। इस दौरान परियोजना अधिकारी नेडा आर.पी. सिंह और वरिष्ठ सलाहकार एसडीए गिरीश कुमार ने प्रतिप्रतिभागयों को ऊर्जा संरक्षण विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला के दौरान ऊर्जा संरक्षण के लिए बनाई गई बेवसाइड ूूूण्नचेंअमेमदमतहण्बवउ पर विद्यालयों एवं विद्यार्थियों का पंजीकरण किये जाने की पूर्ण प्रक्रिया तथा स्टुडेन्ट इनर्जी क्लब बनाकर विद्यालय में उर्जा बचत की जानकारी दी गई। इस दौरान मेसर्स सनलेड इनर्जी के निदेश विकास गुप्ता ने सौर ऊर्जा संयं़त्र की जानकारी देते हुए विद्युत ऊर्जा के कम खत के उपाय बताए। इस कार्यशाला को मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ एवं परिजयोजना निदेशक, डीआरडीए तथा नईम अहमद खण्ड विकास अधिकारी ने सम्बोधित किया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in