Archive | March 7th, 2014

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी को 06 मार्च, 2014 को राजभवन में उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डा0 डी0वार्इ0चन्द्रचूड़ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए।

Posted on 07 March 2014 by admin

rajyapal-photo-11

श्री बी0एल0 जोशी को आज राजभवन में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में दूसरी बार राज्यपाल पद की शपथ मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति डी0वार्इ0 चन्द्रचूड़ ने दिलार्इ। श्री बी0एल0 जोशी दिल्ली के लेफिनेन्ट गवर्नर के साथ ही मेघालय, उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे हैं। उन्होंने 28 जुलार्इ, 2009 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की थी। स्वतंत्रता के बाद श्री जोशी प्रदेश के 26वें राज्यपाल हैं।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति, श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण श्री आजम खां, श्री अहमद हसन, श्री राजेन्द्र चौधरी, श्री अमिबका चौधरी, श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, श्री मनोज पाण्डेय, श्री अभिषेक मिश्रा, पूर्व राज्यपाल, श्री एन0डी0 तिवारी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, श्री मुलायम सिंह यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, श्री लक्ष्मी कांत बाजपेर्इ, पूर्व मंत्री, श्री अम्मार रिजवी, लोकायुक्त, श्री एन0के0 मेहरोत्रा, पुलिस महानिदेशक, श्री ए0एल0 बनर्जी, प्रमुख सचिव राज्यपाल, श्री राजीव कपूर तथा वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा व पुलिस के अधिकारीगण एवं पत्रकार बन्धु भी उपसिथत थे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव, श्री जावेद उस्मानी ने किया।

press-2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने प्रदेश में पारदर्शी, निष्पक्ष, शानितपूर्ण और स्वतंत्र माहौल में लोक सभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए

Posted on 07 March 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने प्रदेश में पारदर्शी, निष्पक्ष, शानितपूर्ण और स्वतंत्र माहौल में लोक सभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आज अपने कार्यालय सिथत सभाकक्ष में बैठक की। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिये जिस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा उनके सुझावों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। अत: इनके सुझावों पर अमल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां प्रदेश में सकारात्मक माहौल बनायें जिससे सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और देश-दुनिया में यह संदेश जाये कि उत्तर प्रदेश एक जागरूक प्रदेश है।
श्री सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में बूथ स्तर पर आगामी 09 मार्च को मतदाता चौपाल का आयोजन किया जायेगा जिसमें मतदाताओं की सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता हो। अत: प्रदेश के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी सुनिशिचत हो इसके लिए चुनाव आयोग पूरा प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के चुनाव खचोर्ं, वोट के लिए लालच तथा जनता की शिकायतों पर आयोग की पूरी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जीरो टालरेंस नीति का अनुसरण किया जायेगा तथा पेड न्यूज पर आयोग निगरानी रखेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोकतंत्र की परिभाषा

Posted on 07 March 2014 by admin

हम भारतीय लोकतंत्र की परिभाषा को समझने में इस समय अपने आपको अक्षम पा रहे है क्योंकि आये दिन रोज रोज नये नये विचार लोकतंत्र की परिभाषा गढ रहें है,
हमारी राष्ट्रीय पार्टियां कांग्रेस भाजपा, बसपा, सपा,के विचार जो समाचार पत्रों व विज्ञापनों के जरिये हम तक पहुंचती है यह है कि-
कांग्रेस की नजर में लोकतंत्र की परिभाषा मुसिलम, दलित, पिछडे, व गांधी परिवार तक ही सीमित नजर आ रहे है।
भाजपा की नजर में लोकतंत्र की परिभाषा अति पिछडे और धार्मिक उन्माद ही नजर आ रहे हैं।
बसपा की नजर में लोकतंत्र की परिभाषा पिछडे वर्ग के महान विभूतियों के स्मारकों पे जनता की गाढी कमार्इ के अरबों रूपये लगाकर जनता तक पेश करना।
सपा की नजर में यादव और मुसिलम समाज ही सम्पूर्ण नागरिकता पाने के योग्य है।
क्या हमारा समाज इसी भेदभाव से शुरू और इसी से खत्म होता है इस बात को सभी लोग सभी पार्टियां अच्छी तरह समझ लें की अगर किसी समाज जैसे अनारक्षित समाज के योग्य युवकों को हमारी सरकारी और हमारी सोच से उनकी योग्यता को कुचला जा रहा है अगर ये सिथतियां नहीं बदली तो एक ही उपाय बचता है वर्ग संघर्ष जो किसी देश व समाज के हित में नहीं होता है इस लिए हमारे विचार से डार्विन के सिद्धांत का पालन करना ही हमारा देश  समाज व प्रदेश के लिए जरूरी है योग्यता की उत्तर जीविता का सिद्धांत योग्यता को जाति धर्म व समाजों में ना बांटे योग्यता को सम्मान दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

र्इरान के प्रतिनिधि मण्डल से आज़म ने की शिष्टाचार भेंट

Posted on 07 March 2014 by admin

प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने आज यहाँ वी0वी0आर्इ0पी0 गेस्ट हाउस में र्इरान से सौहार्द यात्रा पर आक़ार्इ मोहम्मद हसन अख्तरी के नेतृत्व में आये एक चार सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर भारत व र्इरान के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व आर्थिक सम्बन्धों पर अनौपचारिक बात-चीत हुयी।
प्रतिनिधि मण्डल के लीडर आकार्इ मोहम्मद हसन अख़्तरी, वल्र्ड अहलेबैत फ़ोरम के जनरल-सेक्रेटरी हैं। प्रतिनिधि मण्डल के अन्य सदस्यों में सर्वश्री अबुल फ़ज़ल जहानी, सैयद ग़सीम मूसवी ज़बेह व अहमद आलमी शामिल हैं। यह प्रतिनिधि मण्डल अपनी दो-दिवसीय सौहार्द यात्रा पर आज ही राजधानी पहुंचा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों आशा व्यक्त करते हुए दो बार सांसद रहे श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Posted on 07 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों आशा व्यक्त करते हुए दो बार सांसद रहे श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने बताया की  आकाश वाणी लखनऊ में कार्यरत श्री मती खुर्शीद अब्बास,श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह और श्री राम सवेरे वर्मा ने भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।
इससे पूर्व आज सुबह प्रदेश कार्यालय में उ0प्र0 होमगार्ड एसोशियशन ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राठौर एवं अंजीम अंसारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी से मिलकर भाजपा में अपना समर्थन व्यक्त किया। प्रतिनिधि मण्डल में विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग शामिल थे
सदस्यता ग्रहण के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डां बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था, आधार भूत सेवा जैसे पानी, बिजली, सड़क की बदहाली, रोजगार के कम होते हुए अवसरों और भाजपा की विकास परक नीतियों से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्गो के लोंगो का रूझान भाजपा की तरफ बढ़ा है। उन्होंने भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोंगो का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
भाजपा ज्वानिंग कमेटी के चेयरमैन व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
सदस्यता ग्रहण एवं प्रतिनिधिमण्डल द्वारा समर्थन देने के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री अनुपमा जयसवाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला,  अशोक तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, मनोहर सिंह अवधेश गुप्ता छोटू,  आदि लोग उपसिथत रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी सरकार की उपलबिधयों को जन-जन तक पहुचाने के उददेश्य से 23 फरवरी,2014 को दिल्ली से चली समाजवादी साइकिल यात्रा का आज लखनऊ मे

Posted on 07 March 2014 by admin

समाजवादी सरकार की उपलबिधयों को जन-जन तक पहुचाने के उददेश्य से 23 फरवरी,2014 को दिल्ली से चली समाजवादी साइकिल यात्रा का आज लखनऊ मेें लोहिया पार्क, गोमतीनगर में भव्य समापन हुआ। जोश से भरे हजारों नौजवानों के तीन जत्थों को मुख्यमंत्री जी ने पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया था और आज लखनऊ में समापन पर नौजवानों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आशीर्वाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव सहित इस मौके पर सर्वश्री मो0 आजम खा, अहमद हसन, बलराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, राम गोविन्द चौधरी, ओमप्रकाष सिंह, दुर्गा प्रसाद यादव, अमिबका चौधरी, गायत्री प्रसाद प्रजापति,डा0 अशोक बाजपेयी, सुशीला सरोज की उपसिथति उल्लेखनीय रही।
नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव ने भूखे प्यासे रहकर और असुविधाओं के बीच भी साइकिल चलाकर लखनऊ पहुचे नौजवानो को बधार्इ देते हुए कहा कि उनका इतनी लम्बी यात्रा के बाद भी जोश बरकरार है, इससे विश्वास होता है कि नौजवान ही सफलता के प्रतीक हैं। उन्होने नौजवानों का आव्हान किया कि वे हीनता की भावना छोड़ें और लोकसभा के चुनाव में कतर्इ चूक न करें क्योंकि ये चुनाव देश की तकदीर बदल सकते हैं। नौजवानों का पसीना कभी व्यर्थ नहीं जाता है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने जवानों, किसानों, मुसलमानों और गरीबों के सपनों को पूरा किया है और विधान सभा चुनाव के समय किए गए वायदों को निभाया है। प्रदेश में नौजवानों की मेहनत से समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनी है। इस सरकार ने जनहित में जो काम किए हैं, वैसी योजनाएं किसी और सूबे में नहीं बनी हैं।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस समय देश के समक्ष गम्भीर चुनौतियां है। भाजपा और कांग्रेस मिलकर देश को चला रही हैं। मंहगार्इ, भ्रष्टाचार पर इसीलिए रोक नहीं लग रही है। देश इन दलों की नीतियों से ऊब गया हैं। अब केन्द्र में इनका विकल्प ही सत्ता में आएगा और इसमें समाजवादी पार्टी की एक निर्णायक भूमिका होगी। इसलिए हमें यथासिथतिवादी कांग्रेस और सांप्रदायिक भाजपा को शिकस्त देने का संकल्प लेना होगा। समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने हम सबको में पूरी ताकत लगा देनी है।
नौजवानों के गगनभेदी नारों के बीच प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने में नौजवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 6 मार्च,2012 को विधान सभा का चुनाव परिणाम आया था। राजनीति में उससे नए परिवर्तन की आहट सुनार्इ दी थी। उत्तर प्रदेश की जनता के लिए यह दिन स्मरणीय है जब बसपा के कुशासन का अंत हुआ था और लोकतंत्र की पुन: स्थापना हुर्इ थी। उन्होने कहा कि हमें इतिहास दुहराना हैं दिल्ली से लखनऊ यात्रा के बाद फिर दिल्ली पहुचना है। साइकिल से दिल्ली पहुचने की दूरी जल्दी तय हो जाएगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र की गलत नीतियों के कारण समस्याएं गहरी हुर्इ है। विपक्षी पिछड़ गए हैं। वे हताशा के शिकार हैं। तमाम ताकतें हैं जो समाजवादी पार्टी के कारवां  को रोकने की साजिशों में लगी है लेकिन युवाओं की ताकत उनके कुतिसत इरादों को सफल नहीं होने देगी। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं के सपनों को पूरा करने में समाजवादी सरकार सफल रही है। नौजवान साइकिल सवारों ने सरकार की उपलबिधयों को गांव-गांव, घर-घर पहुचाने का बीडा उठाया और रास्ते की तमाम दिक्कतों की अनदेखी करते हुए मिशन पूरा किया हैं। वे बधार्इ के पात्र हैं।
इस मौके पर युवा नेताओं ने नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया और कहा कि उन्होने मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में संघर्ष का रास्ता चुना है। अन्याय के विरूद्ध वे लड़ते रहेगें। नौजवानों का सपना दिल्ली तक समाजवाद का परचम लहराने का है। उनका लक्ष्य केन्द्र की राजनीति में समाजवादी पार्टी को मुख्य भूमिका में लाने का है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि लालशर्ट, हरी पैंट और लाल टोपी वाले नौजवानों के तीन जत्थे साइकिल यात्रा पर निकले थे। समाजवादी साइकिल यात्रा का एक जत्था पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा श्री सुनील सिंह यादव के नेतृत्व में नर्इ दिल्ली से ग्रेटर नोएडा, टप्पल, वृन्दावन, सिकन्दरा, फिरोजाबाद, सिरसागंज, इटावा, अजीतमल, सिकन्दरा, भौती, नवाबगंज होते हुए लखनऊ पहुचा। जत्थे में सर्वश्री अरविन्द्र गिरि, नफीस अहमद, उदयवीर सिंह, अभिषेक यादव, अमिताभ बाजपेयी, राजेश यादव राजू, संजय सविता विधाथी और मनीष यादव भी शामिल रहे।
समाजवादी साइकिल यात्रियों का दूसरा जत्था युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष मो0 एबाद के नेतृत्व में नर्इ दिल्ली से दादरी, बुलन्दशहर, अलीगढ़, सिकन्दरराऊ,एटा, भोगांव, छिबरामऊ, कन्नौज, हरदोर्इ, संण्डीला, मलिहाबाद होते लखनऊ पहुचा। जत्थे में सर्वरी प्रदीप तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी के साथ डा0 राजपाल कश्यप और राम सागर यादव भी रहे।
समाजवादी साइकिल यात्रियों का तीसरा जत्था छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल प्रधान, श्री अनुराग यादव, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश यादव के नेतृत्व में नर्इ दिल्ली से हापुड़, गजरौला, मुरादाबाद, चन्दौसी, बदायू, बरेली, कटरा, शाहजहापुर, मैगलगंज, सीतापुर, इंटौजा होते हुए लोहिया पार्क लखनऊ पहुचा। जत्थे में सर्वश्री अनुराग यादव, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, अतुल प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा, बृजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष यूथ बिग्रेड, शहजाद आलम, छात्रसंघ अलीगढ़, कुलदीप उज्जवल और नर्इमुल हसन साथ रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गुजरात के विकास का परीक्षण करने गए ”आप के शीर्ष नेता श्री अरविन्द केजरीवाल जी को आचार संहिता के नाम पर

Posted on 07 March 2014 by admin

गुजरात के विकास का परीक्षण करने गए ”आप के शीर्ष नेता श्री अरविन्द केजरीवाल जी को आचार संहिता के नाम पर रोकने के बाद स्थानीय थाने में 30 मिनट से अधिक समय तक बिठाये रखना और पुलिस द्वारा मीडिया को यह बयान देना कि यातायात व्यवस्था न बिगड़ने पाये इसलिए थाने में रोकना पड़ा। इस घटना से समझा जा सकता है कि मोदी सरकार का प्रशासनिक दृषिटकोण कितना स्वस्थ है।
उक्त घटना की सूचना मिलते ही ”आप लखनऊ पार्टी कार्यालय में जिला सचिव विशाल विक्रम सिंह, संगठन संयोजक डा. ऋषि राघव, कोषाध्यक्ष मोहित टंडन, मीडिया प्रभारी बæी नारायण ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर भाजपा कार्यालय पर शानितपूर्ण विरोध जताने का निर्णय लिया।
निर्णयानुसार 5 मार्च लगभग शाम 7 बजे जब ”आप कार्यकर्ता कैपिटल तिराहे पर पहुँचे ही थे तभी तहजीब के शहर लखनऊ में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी जबकि ”आप की विचारधारा किसी भी तरह की हिंसा का विरोध करती है। पूरा घटनाक्रम यह सोचने को मजबूर करता है कि अभी बिना सत्ता पाये भाजपा के कार्यकर्ता जिस क्रूरता के साथ हिंसा कर रहे हैं, गलती से अगर यह सत्ता में आये तो इनकी गुण्डागर्दी कानून-व्यस्था को पूर्णत: ध्वस्त कर देगी और आम आदमी स्वयं को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा।
भाजपा पदाधिकारियों द्वारा मीडिया को यह बयान देना कि ”आप कार्यकर्ता पत्थरबाजी कर रहे थे इसलिए उन्होंने लाठियाँ चलार्इ। उनका यह बयान पूर्णत: झूठ है। सच यह है कि निहत्थे ”आप कार्यकर्ताओं के कैपिटल तिराहे पर पहुँचते ही भाजपा के लोगों ने ”आप कार्यकताओं को निर्दयतापूर्वक लोहे की राड, लाठी-डण्डों से पीटना शुरु कर दिया। बावजूद इसके हमारी ओर से कोर्इ पत्थरबाजी या मारपीट नहीं की गर्इ और भाजपा कार्यालय से ”जय श्रीराम का नारा लगाते हुए लगभग 50 से अधिक लोग ”आप कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने के लिए तेजी से दौड़े। यह सब मेरी आंखों के सामने की घटना है। अपनी पार्टी की ओर से मैं सभी पार्टियों से यह अपेक्षा करता हूँ कि हमारी लड़ार्इ वैचारिक होनी चाहिए न कि व्यकितगत।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

देश की 42 फीसद आबादी बच्चों पर आधारित ?

Posted on 07 March 2014 by admin

हमारे राज्यों के मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालयों की चुप्पी से एक सवाल उत्पन्न होता है कि आप सर्वगुण सम्पन्न हैं कि जब आप अपने परिवार की बेहतरी के लिये सोचते हैं शेष बच्चों के विषय में आपकी ये रायसोच क्यों नही? हम केवल आज अपने राज्य उत्तर प्रदेश की बात करते हैं। लेबर एक्ट बन जाने के बाद तथा बच्चा मज़दूरी को प्रतिबनिधत किये जाने के बाद भी केवल पशिचमी उत्तर प्रदेश के पांच जनपदों में लगभग दो लाख बच्चे विभिन्न उधोगों, दुकानों, प्रतिष्ठानों तथा रेहडी व ठेली आदि पर कार्य करते देखे जा रहे हैं। यहां तक कि कूडा उठाने से लेकर आतिशबाजी का सामान बनाने के खतरनाकजोखिम भरे कार्यों में भी 8 साल से लेकर 18 साल तक के बच्चे कार्य कर रहे हैं। इन बच्चों को मजदूरी के नाम पर 50 रूप्या से 100 रूपया रोज तक मिलता है तथा जब यें किसी दुर्घटना का शिकार होते हैं तो इनके इलाज का खर्च इनके माता पिता या पडौसी उठाते हैं। हमारा स्थानीय प्रशासन बच्चों के संरक्षण के मामले में पूर्णतया विफल है। केवल जग दिखावे को लम्बे-लम्बे भाषण और विज्ञपितयां, बाल दिवस 14 नवम्बर के अवसर पर स्थानीय स्तर पर व राज्य स्तर पर जारी किये जाते हैं परन्तु अमल मात्र उत्तर प्रदेश में 10 प्रतिशत भी नही है। हमारे पशिचमी उत्तर प्रदेश की जेलों में जो बाल अपराधी कैद हैं, उनके साथ भी व्यस्क आदमियों जैसा व्यवहार किया जाता है, उनसे भी जेल में मेहनत करायी जाती है। हमारी जेलों में बच्चों के स्तर को सुधारने के लिये प्रशिक्षण की सुविधाएंशिक्षा की सुविधा उपलब्ध नही है। यदि कोर्इ कैदी बच्चा बीमार होता है या वो मानसिक रूप से कमजोर है तो उसके इलाज के लिये भी जेल प्रशासन के पास उचित बन्दोबस्त नही है। जिला प्रशासन समय-समय पर जेल का निरीक्षण कराता है परन्तु बालकों की दुर्दशा पर जिला प्रशासन के जिम्मेदारों की कभी नजर नही जाती। यदि हालात ऐसे ही रहे और पूरे उत्तर प्रदेश के बच्चों पर और जो बच्चे श्रम के कार्यों मेंजेल में कैद हैं, उनके सुधार के लिये उचित कदम नही उठाये जाते तो माननीय पूर्व चीफ जसिटस अल्तमश कबीर के मुताबिक देश में अफरा तफरी का माहौल पैदा होने में कोर्इ देर नही लगेगी। हमें अपने देश के सर्वोच्च पद पर आसीन रहे माननीय पूर्व चीफ जसिटस अल्तमश कबीर के सन्देश को दिल की गहरार्इयों से लेना चाहिये था तथा पूर्व में दिये गये उस सम्मानित और गम्भीर वक्तव्य पर ठोस कार्यवाही अपने स्तर से शुरू कर देनी चाहिये थी? परन्तु हमें यहां यह लिखते हुए शर्म महसूस हो रही है कि बैठक में मौजूद किसी भी सम्मानित पदाधिकारी ने इस ओर एक साल बाद भी नज़र नही दौडार्इ? अगर हमारे देश में होन वाली महत्वपूर्ण व्यकितयों की महत्वपूर्ण बैठकों के परिणाम इसी प्रकार जनता के सामने आयेगें तो आप खुद नतीजा निकाले कि इस देश का भविष्य क्या होगा?
पिछले साल बच्चों से सम्बनिधत मामलात के निज़ाम को चुस्त दुरूस्त बनाने के अपने मकसद को जनता के सामने ज़ाहिर करते हुए देश के पूर्व चीफ जसिटस आली जनाब अल्तमश कबीर ने प्रदेश के मुख्यमंत्रियों तथा उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायधीशों के एक अहम सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा था कि देश की 42 फीसदी आबादी बच्चों पर आधारित है तथा हमें बच्चों के इन्साफी निज़ाम को मज़बूत बनाने की बेहद ज़रूरत है। जनाब कबीर ने कहा कि बच्चों की देखभाल और उनको बेहतर संरक्षण प्राप्त नही हो पा रहा है। इन हालात में बच्चों का भविष्य हमारे देश में दुखदायी बनने लगा है। आपने कहा कि अगर बच्चों की देखभाल और उनको बेहतर संरक्षण नही दिया जायेगा तो देश में अफरातफरी का वातावरण उत्पन्न हो जायेगा। उन्होने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि जो बच्चे देश का भविष्य हैं उनपर ध्यान नही दिया जा रहा है। आपने कहा कि हम नशीले पदार्थों की आदतों से दो चार हैं तथा इस गम्भीर समस्या पर हमने कोर्इ बेहतर कदम आज तक नही उठाया है। आपने कहा कि हममे से कितने हैं कि जिन्होने बच्चों की वर्तमान हालत पर गौर किया है और जो गौर कर रहे हैं। आपने कहा कि ये समस्या भविष्य की एक बहुत बडी शकित और आबादी का एक तिहायी से ज्यादा है। आपने कहा कि हमारी तमाम कोशिशों के बावजूद ज्यादातर बच्चे उचित सुविधाओं से वंचित हैं। आपने कहा कि बच्चों का इनसाफ निज़ाम दुनियाभर के देशों की ओर से एक बडी डील का परिणाम है और उस पर पूरी शकित के साथ अमल किया जाना बेहद जरूरी है। पूर्व चीफ जसिटस अल्तमश कबीर ने कहा कि हमारे बच्चे अच्छी तालीम से सरफराज हैं और वें इलियट क्लास से हैं लेकिन बाकी मान्दा (बाकी हिन्दुस्तान के बच्चे) के बारे में क्या किया गया है? उन्होने कहा कि दस से पद्रंह साल की उम्र इस वक्त नयी नस्ल के लिये अधिक अफरा तफरी का कारण होगी अगर बच्चों की परवरिश का खास ख्याल नही रखा गया और उनको सही संरक्षण नही दिया जाता तो देश के हालात दुखदायी हो सकते हैं।
हमारे देश के चीफ जसिटस प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित सात अप्रैल 2013 की महत्वपूर्ण बैठक में अपने सम्बोधन में देश के पूर्व चीफ जसिटस उपरोक्त बातें कहते सुने गये। बैठक में मौजूद सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायधीशों व उनके प्रतिनिधियों ने पूर्व चीफ जसिटस के सम्बोधन को गम्भीरता पूर्वक सुना तथा उनपर अमल करने का वचन दिया। परन्तु खेद की बात है कि एक साल बीत जाने के बाद भी देश के किसी भी राज्य ने इस ओर ध्यान नही दिया। देश के न्यायालयों में बालकों के सम्बन्ध में जो अपराधिक मामले दर्ज हैं और जेलों में बन्द बालकों के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है उस पर भी प्रदेश सरकारोंउच्च न्यायालयों ने कोर्इ ध्यान अभी तक नही दिया है। होना यह चाहिये था कि एक माह के भीतर माननीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमश कबीर के सम्बोधन को सभी राज्योें के मुख्यमंत्रीउच्च न्यायालय गम्भीरतापूर्वक लेते और तीस दिन के भीतर न्यूनतम 20 प्रतिशत सुधार कार्य बालकों को इन्साफ दिलाने के मामले में कर के दिखाते। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे सम्मानित पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने दिल्ली में आयोजित उपरोक्त बैठक में जो वक्तव्य दिया है, उस वक्तव्य पर देश के सर्वोच्च पद पर रहते हुए और रिटायरमेन्ट के बाद भी कायम रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अपराधियों में खलबली, मनोज कुमार ने अपराधों पर अंकुश लगाने को कहा

Posted on 07 March 2014 by admin

अपराधिक घटनाओं को देखते हुए आर्इपीएस अधिकारी तथा जनपद के कप्तान मनोज कुमार ने सभी जिला स्तर के थानों में तैनात अपने थाना प्रभारियों को सीनीयर दारोगाओं को तथा हैड कान्सटेबलों को सीधे तौर पर निर्देश जारी किये हैं कि तुरन्त अपराधों पर कन्ट्रोल करें तथा अपराधियों को घेरने की कार्यवाही तेजी के साथ अन्जाम दें। यहां यह बात महत्वपूर्ण है कि जनपद में प्रतिदिन छ: वारदातें लूटपाट, हत्या और संघर्ष की होने लगी हैं। जो भी अधिकारी यहां आया है, वह राजनीतिक दबाव में रहकर कार्य करता है। नतीजे के तौर पर अपराधों पर कन्ट्रोल करना असंभव रहता है। परन्तु जबसे शासन ने आर्इपीएस अधिकारी डाक्टर मनोज कुमार को सहारनपुर में पुलिस कप्तान बनाकर भेजा है और यहां आने के बाद जिस तरह से डा. मनोज कुमार ने थाना प्रभारियो को निर्देश देकर अपराधों पर अंकुश लगाने को कहा है, उसके परिणाम बेहतर आने लगे हैं। सुबह से शाम तक पुलिस कप्तान के कैम्प कार्यालय और निवास पर जो शिकायत कर्ता पहुंचते हैं, उनकी शिकायतों का निस्तारण भी समय से किया जाना डा. मनोज कुमार की योग्यता को साबित करता है। डा. मनोज कुमार के आने से माफियाओं तथा अपराधिक प्रवृतित वाले असामाजिक तत्वों में खलबली मची है। एक जनपद को छोडकर दूसरे जनपद में जाकर अपराध करने वालों पर भी पुलिस ने एसएसपी के चलते शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस गश्त बढा दी गयी है। पुलिस बल जहां भी रहता है, मुस्तैदी के साथ रहता है। छोटी से छोटी घटना को डा. मनोज कुमार अपने संज्ञान में लेकर स्वयं अपने स्तर से कार्यवाही करने के आदेश जारी कर रहे हैं। कोर्इ भी थाना प्रभारी अब अकारण थाने से नदारद नही मिलता बलिक काम के समय प्रभारी थाने पर मौजूद मिलते हैं। सहारनपुर में एक दशक से यह परम्परा चली आ रही थी कि थाना प्रभारी सुबह एक घण्टे के लिये थाने पर आते थे और उसके बाद नदारद हो जाते थे लेकिन डा. मनोज कुमार की कार्यशैली देखकर सभी थाना प्रभारी थाने पर या थाने के आसपास ही अपनी डयूटी पर मुस्तैद नजर आते हैं। समाचार पत्र कुछ भी लिखें तथा विपक्षी कुछ भी कहें परन्तु जबसे डीआर्इजी रघुवीर लाल और पुलिस कप्तान डा. मनोज कुमार सहारनपुर मुख्यालय पर आये हैं, तबसे अपराधिक घटनाओ में बहुत कमी आयी है तथा पुलिस के सभी अंग सक्रिय हैं। किसी भी तरह की घटना होने पर पुलिस बल तथा पुलिस के कुछ अधिकारी तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच जाते हैं। खबर के लिखे जाने तक यहां डीआर्इजी अच्छे कामों के लिये मशहूर हैं वहीं हमारे पुलिस कप्तान आर्इपीएस अधिकारी डा. मनोज कुमार भी अपराधियों के विरूद्व अभियान छेडने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। डा. मनोज कुमार की अपराधों को रोकने के लिये जिस कदर भी प्रशंसा की जाये वह कम हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फसलो को खरपतवारो से मुक्त कराना होगा।

Posted on 07 March 2014 by admin

उपनिदेशक (कृषि रक्षा) सहारनपुर मण्डल सहारनपुर ने किसानो को अवगत कराया है कि फसलो में प्रतिवर्ष कीट रोग, खरपतवारो तथा चूहो आदि द्वारा लगभग 15 से 20 प्रतिशत की क्षति होती है। जिसमें लगभग 33 प्रतिशत खरपतवारो से, 26 प्रतिशत रोगो से, 20 प्रतिशत कीटो से, 7 प्रतिशत भण्डार के कीटो से, 6 प्रतिशत चूहो से तथा 8 प्रतिशत जिसमें अन्य कारक समिमलित है।
इस प्रकार प्रतिवर्ष फसलो को लगभग 15 से 20 प्रतिशत होने वाली क्षति में सर्वाधिक एक तिहार्इ क्षति खरपतवारो द्वारा होती है। खरपतवारो द्वारा मृदा में डाले गये उर्वरको, पोषक तत्वो का सीधे उपयोग करने से मुख्य फसल को इसकी उपलब्धता कम हो जाती है जिससे न केवल फसल उत्पादन में कमी आती है बलिक उत्पादन लागत में अधिक वृद्वि हो जाती है। यदि कृषि उत्पादन बढाना है तथा किसानो की उत्पादन लागत में कमी लाते हुए आय में वृद्वि करनी है तो प्रत्येक दशा में फसलो को खरपतवारो से मुक्त कराना होगा।
उन्होने सभी किसानो को निम्न संस्तुतियो के अनुसार रबी-2013-14 में खरपतवार नियन्त्रण करने हेतु सलाह दी है कि गेहूं और जौ की फसलो में खरपतवारो के नियन्त्रण हेतु आर्इसोप्रोटूरान 75 प्रतिशत डब्लू0पी 1.25 कि0ग्रा0हैक्टेअर अथवा सल्फोसल्फयूरान 75 प्रतिशत डब्लू0जी0 3.3 ग्राम(2.5 यूनिट)हैक्टेअर 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर बुवार्इ के 20 से 25 दिन बाद छिडकाव करें तथा चना, मटर व मसूर की फसल में खरपतवारो के नियन्त्रण हेतु पैण्डामैथलीन 30 प्रतिशत 3.3 लीटर प्रति हैक्टेटर अथवा एलाक्लोर 50 प्रति0 र्इ0सी0 4 लीटर प्रति हैक्टेअर बुवार्इ के 3 दिन के अन्दर 800 से 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रयोग करे। इसके अतिरिक्त रार्इसरसो की फसल में खपतवार नियन्त्रण हेतु पैण्डामैथलीन 30 प्रतिशत 3.3 लीटर प्रति हैक्टेअर बुवार्इ के तीन दिन के अन्दर 800 से 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करें।
कीटरोग से सम्बनिधत प्रत्येक जानकारी के लिये विकास खण्ड में सिथत कृषि रक्षा इकार्इ जिला स्तर पर विकास भवन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी तथा मण्डल स्तर पर उप निदेशक कृषि रक्षा बेरीबाग सहारनपुर कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2014
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in