Categorized | Latest news, लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी को 06 मार्च, 2014 को राजभवन में उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डा0 डी0वार्इ0चन्द्रचूड़ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए।

Posted on 07 March 2014 by admin

rajyapal-photo-11

श्री बी0एल0 जोशी को आज राजभवन में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में दूसरी बार राज्यपाल पद की शपथ मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति डी0वार्इ0 चन्द्रचूड़ ने दिलार्इ। श्री बी0एल0 जोशी दिल्ली के लेफिनेन्ट गवर्नर के साथ ही मेघालय, उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे हैं। उन्होंने 28 जुलार्इ, 2009 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की थी। स्वतंत्रता के बाद श्री जोशी प्रदेश के 26वें राज्यपाल हैं।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति, श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण श्री आजम खां, श्री अहमद हसन, श्री राजेन्द्र चौधरी, श्री अमिबका चौधरी, श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, श्री मनोज पाण्डेय, श्री अभिषेक मिश्रा, पूर्व राज्यपाल, श्री एन0डी0 तिवारी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, श्री मुलायम सिंह यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, श्री लक्ष्मी कांत बाजपेर्इ, पूर्व मंत्री, श्री अम्मार रिजवी, लोकायुक्त, श्री एन0के0 मेहरोत्रा, पुलिस महानिदेशक, श्री ए0एल0 बनर्जी, प्रमुख सचिव राज्यपाल, श्री राजीव कपूर तथा वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा व पुलिस के अधिकारीगण एवं पत्रकार बन्धु भी उपसिथत थे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव, श्री जावेद उस्मानी ने किया।

press-2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in