Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों आशा व्यक्त करते हुए दो बार सांसद रहे श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Posted on 07 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों आशा व्यक्त करते हुए दो बार सांसद रहे श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने बताया की  आकाश वाणी लखनऊ में कार्यरत श्री मती खुर्शीद अब्बास,श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह और श्री राम सवेरे वर्मा ने भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।
इससे पूर्व आज सुबह प्रदेश कार्यालय में उ0प्र0 होमगार्ड एसोशियशन ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राठौर एवं अंजीम अंसारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी से मिलकर भाजपा में अपना समर्थन व्यक्त किया। प्रतिनिधि मण्डल में विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग शामिल थे
सदस्यता ग्रहण के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डां बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था, आधार भूत सेवा जैसे पानी, बिजली, सड़क की बदहाली, रोजगार के कम होते हुए अवसरों और भाजपा की विकास परक नीतियों से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्गो के लोंगो का रूझान भाजपा की तरफ बढ़ा है। उन्होंने भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोंगो का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
भाजपा ज्वानिंग कमेटी के चेयरमैन व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
सदस्यता ग्रहण एवं प्रतिनिधिमण्डल द्वारा समर्थन देने के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री अनुपमा जयसवाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला,  अशोक तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, मनोहर सिंह अवधेश गुप्ता छोटू,  आदि लोग उपसिथत रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in