Categorized | लखनऊ.

समाजवादी सरकार की उपलबिधयों को जन-जन तक पहुचाने के उददेश्य से 23 फरवरी,2014 को दिल्ली से चली समाजवादी साइकिल यात्रा का आज लखनऊ मे

Posted on 07 March 2014 by admin

समाजवादी सरकार की उपलबिधयों को जन-जन तक पहुचाने के उददेश्य से 23 फरवरी,2014 को दिल्ली से चली समाजवादी साइकिल यात्रा का आज लखनऊ मेें लोहिया पार्क, गोमतीनगर में भव्य समापन हुआ। जोश से भरे हजारों नौजवानों के तीन जत्थों को मुख्यमंत्री जी ने पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया था और आज लखनऊ में समापन पर नौजवानों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आशीर्वाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव सहित इस मौके पर सर्वश्री मो0 आजम खा, अहमद हसन, बलराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, राम गोविन्द चौधरी, ओमप्रकाष सिंह, दुर्गा प्रसाद यादव, अमिबका चौधरी, गायत्री प्रसाद प्रजापति,डा0 अशोक बाजपेयी, सुशीला सरोज की उपसिथति उल्लेखनीय रही।
नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव ने भूखे प्यासे रहकर और असुविधाओं के बीच भी साइकिल चलाकर लखनऊ पहुचे नौजवानो को बधार्इ देते हुए कहा कि उनका इतनी लम्बी यात्रा के बाद भी जोश बरकरार है, इससे विश्वास होता है कि नौजवान ही सफलता के प्रतीक हैं। उन्होने नौजवानों का आव्हान किया कि वे हीनता की भावना छोड़ें और लोकसभा के चुनाव में कतर्इ चूक न करें क्योंकि ये चुनाव देश की तकदीर बदल सकते हैं। नौजवानों का पसीना कभी व्यर्थ नहीं जाता है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने जवानों, किसानों, मुसलमानों और गरीबों के सपनों को पूरा किया है और विधान सभा चुनाव के समय किए गए वायदों को निभाया है। प्रदेश में नौजवानों की मेहनत से समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनी है। इस सरकार ने जनहित में जो काम किए हैं, वैसी योजनाएं किसी और सूबे में नहीं बनी हैं।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस समय देश के समक्ष गम्भीर चुनौतियां है। भाजपा और कांग्रेस मिलकर देश को चला रही हैं। मंहगार्इ, भ्रष्टाचार पर इसीलिए रोक नहीं लग रही है। देश इन दलों की नीतियों से ऊब गया हैं। अब केन्द्र में इनका विकल्प ही सत्ता में आएगा और इसमें समाजवादी पार्टी की एक निर्णायक भूमिका होगी। इसलिए हमें यथासिथतिवादी कांग्रेस और सांप्रदायिक भाजपा को शिकस्त देने का संकल्प लेना होगा। समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने हम सबको में पूरी ताकत लगा देनी है।
नौजवानों के गगनभेदी नारों के बीच प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने में नौजवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 6 मार्च,2012 को विधान सभा का चुनाव परिणाम आया था। राजनीति में उससे नए परिवर्तन की आहट सुनार्इ दी थी। उत्तर प्रदेश की जनता के लिए यह दिन स्मरणीय है जब बसपा के कुशासन का अंत हुआ था और लोकतंत्र की पुन: स्थापना हुर्इ थी। उन्होने कहा कि हमें इतिहास दुहराना हैं दिल्ली से लखनऊ यात्रा के बाद फिर दिल्ली पहुचना है। साइकिल से दिल्ली पहुचने की दूरी जल्दी तय हो जाएगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र की गलत नीतियों के कारण समस्याएं गहरी हुर्इ है। विपक्षी पिछड़ गए हैं। वे हताशा के शिकार हैं। तमाम ताकतें हैं जो समाजवादी पार्टी के कारवां  को रोकने की साजिशों में लगी है लेकिन युवाओं की ताकत उनके कुतिसत इरादों को सफल नहीं होने देगी। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं के सपनों को पूरा करने में समाजवादी सरकार सफल रही है। नौजवान साइकिल सवारों ने सरकार की उपलबिधयों को गांव-गांव, घर-घर पहुचाने का बीडा उठाया और रास्ते की तमाम दिक्कतों की अनदेखी करते हुए मिशन पूरा किया हैं। वे बधार्इ के पात्र हैं।
इस मौके पर युवा नेताओं ने नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया और कहा कि उन्होने मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में संघर्ष का रास्ता चुना है। अन्याय के विरूद्ध वे लड़ते रहेगें। नौजवानों का सपना दिल्ली तक समाजवाद का परचम लहराने का है। उनका लक्ष्य केन्द्र की राजनीति में समाजवादी पार्टी को मुख्य भूमिका में लाने का है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि लालशर्ट, हरी पैंट और लाल टोपी वाले नौजवानों के तीन जत्थे साइकिल यात्रा पर निकले थे। समाजवादी साइकिल यात्रा का एक जत्था पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा श्री सुनील सिंह यादव के नेतृत्व में नर्इ दिल्ली से ग्रेटर नोएडा, टप्पल, वृन्दावन, सिकन्दरा, फिरोजाबाद, सिरसागंज, इटावा, अजीतमल, सिकन्दरा, भौती, नवाबगंज होते हुए लखनऊ पहुचा। जत्थे में सर्वश्री अरविन्द्र गिरि, नफीस अहमद, उदयवीर सिंह, अभिषेक यादव, अमिताभ बाजपेयी, राजेश यादव राजू, संजय सविता विधाथी और मनीष यादव भी शामिल रहे।
समाजवादी साइकिल यात्रियों का दूसरा जत्था युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष मो0 एबाद के नेतृत्व में नर्इ दिल्ली से दादरी, बुलन्दशहर, अलीगढ़, सिकन्दरराऊ,एटा, भोगांव, छिबरामऊ, कन्नौज, हरदोर्इ, संण्डीला, मलिहाबाद होते लखनऊ पहुचा। जत्थे में सर्वरी प्रदीप तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी के साथ डा0 राजपाल कश्यप और राम सागर यादव भी रहे।
समाजवादी साइकिल यात्रियों का तीसरा जत्था छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल प्रधान, श्री अनुराग यादव, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश यादव के नेतृत्व में नर्इ दिल्ली से हापुड़, गजरौला, मुरादाबाद, चन्दौसी, बदायू, बरेली, कटरा, शाहजहापुर, मैगलगंज, सीतापुर, इंटौजा होते हुए लोहिया पार्क लखनऊ पहुचा। जत्थे में सर्वश्री अनुराग यादव, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, अतुल प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा, बृजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष यूथ बिग्रेड, शहजाद आलम, छात्रसंघ अलीगढ़, कुलदीप उज्जवल और नर्इमुल हसन साथ रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in