Archive | March, 2014

देश में ’’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की सरकार बनाने हेतु बी.एस.पी. राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी का राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी अभियान के तहत कल दिनांक 31 मार्च को कोलकता (पश्चिम बंगाल) का चुनावी दौरा

Posted on 31 March 2014 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) एवं पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी, देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अभियान के तहत् कल दिनांक 31 मार्च सन् 2014 को कोलकता (पश्चिम बंगाल) में 1 (एक) चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी।
सुश्री मायावती जी पश्चिम बंगाल राज्य के अपने चुनावी दौरे में कल अर्थात् सोमवार को शहीद मीनार ग्राउन्ड, कोलकता मैदान में राज्य स्तरीय जनसभा को सम्बोधित करेंगी।
उल्लेखनीय है कि सुश्री मायावती जी ने देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अभियान की, दिनांक 22 मार्च को झारखण्ड राज्य की राजधानी राँची में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर शुरूआत की थी और अब तक वे ओडिसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार व चण्डीगढ़ में कई चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुकी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए

Posted on 31 March 2014 by admin

समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए आज सीतापुर, मुरादाबाद, इलाहाबाद और चरखारी महोबा के तमाम प्रतिष्ठत नेता बसपा, कांग्रेस, आप पार्टी और भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इन्होने नेताजी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें लोकसभा में भारी बहुमत के साथ पहुॅचाने का संकल्प जताया। समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों की जीत के लिए वे जीजान से प्रचार अभियान चलाएगें।
प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि सीतापुर के पूर्व विधायक के पुत्र दर्जनों पूर्व प्रधान, ब्लाक प्रमुख, सभासद बसपा, भाजपा और कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। इनमें प्रमुख हैं श्री पप्पू भटनागर पुत्र श्री गंगा स्वरूप भटनागर (पूर्व विधायक बेहटा) सभासद श्री अखिलेन्द्र विक्रम सिंह, असलम ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख, हिमांशु मिश्रा, कुलदीप श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख, पंकज लोधी प्रभारी भाजपा, श्रीराम कनौजिया, पूर्व सभासद, महेश वर्मा भाजपा मण्डल अध्यक्ष, इलियास बेग, आम आदमी पार्टी, ओमप्रकाश, पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका नसीम खाॅ आदि।
जनपद मुरादाबाद के श्री बाबर खाॅ, विनोद पुरी, हाजी तालिब अंसारी, सलीम सिद्दीकी तथा तारिक आफताब ने भी बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जलालाबाद (शाहजहाॅपुर से दो बार विधायक रहे श्री दल सिंह यादव भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
श्री नबी अहमद खाॅ (नब्बन भाई) ऐडवोकेट, चरखारी (महोबा) पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। उनके साथ पूर्व विधायक श्री उदय प्रकाश, रघुवीर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष, शफीक उल्लाह सौदागर कोषाध्यक्ष शेखर नियामत सौगार, अध्यक्ष व्यापार मण्डल, आशीष त्रिपाठी, पूर्व सभासद, श्री शिवपाल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आ गए है।
बसपा के पूर्व विधायक श्री रामसेवक सिंह पटेल (इलाहाबाद) ने भी आज अपने साथियों श्री सुरेश चन्द्र सोनकर, इंद्रबली सिंह पटेल, बबलू पटेल तथा श्री कांत यादव के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इन नेताओं के पार्टी में आने का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि उनसे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर सर्वश्री विशम्भर प्रसाद निषाद, धर्मराज पटेल (पूर्व साॅसद), भरत त्रिपाठी एवं राधेश्याम जायसवाल (विधायक ) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को देश की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा

Posted on 31 March 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को देश की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन दोनों दलों के कारनामों से ऊबी जनता का भरोसा अब समाजवादी पार्टी पर है क्योंकि उसी की कथनी-करनी में फर्क नहीं है। समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में जो वायदे किए थे उनमें से अधिकांश दो साल के अंदर ही पूरे कर दिए हैं।
श्री यादव बुलन्दशहर के सिकन्दराबाद में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी श्री नरेन्द्र भाटी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री यादव ने गढ़मुक्तेश्वर में श्रीमती हुमेरा अख्तर तथा बागपत में श्री गुलाम मोहम्मद पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में भी सभाएं की। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने अपने दस साल के शासनकाल में देश को पीछे ढकेल दिया है। देश के प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री जनता के बीच जाने से डर रहे हैं। कांग्रेस के कई मंत्री चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं।
श्री अखिलेश यादव ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार श्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनका गुजरात माडल किसी की समझ में नही आनेवाला है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा सांप्रदायिकता का मुकाबला किया है और फिर वह सांप्रदायिक ताकतों को परास्त करेगी। उन्होने मतदाताओं से आग्रह किया कि वह विकास और धर्मनिरपेक्षता के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताएं।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं उसकी दूसरे राज्य नकल कर रहे हैं। सरकार ने किसानों के लिए खाद-बीज का इंतजाम किया। सिंचाई मुफ्त की, किसानों का पचास हजार तक का कर्ज माफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रो को लैपटाप दिया, कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, मुफ्त दवाई, एम्बुलेंस जैसी योजनायें चलाई जिससे हर वर्ग को लाभ मिला।
श्री यादव ने मुजफ्फरनगर में हुई सांप्रदायिक हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार ने हिंसा पर तुरन्त काबू करने के लिए हर सम्भव कदम उठाये। हिंसा पीडि़तों को मुआवजा और नौकरी दी। सैकड़ों आरोपी जेल भेजे गये। उन्होने कहा कि समाजवादी सरकार सभी वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है। बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार कारखाने लगा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी की प्रेस कांफ्रेस में विभिन्न दलों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए -

Posted on 31 March 2014 by admin

Û    समाजवादी सरकार की उपलब्धियों से प्रभावित होकर वंचित जमात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चतर सिंह कश्यप सभी पदाधिकारियों के साथ श्री मुलायम सिंह यादव को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के सभी लोकसभा प्रत्याशियों का समर्थन करेगें और उनके पक्ष में प्रचार करेगें। उन्होने मुजफ्फरनगर से अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की।
Û    डा0 संध्या कठेरिया, पूर्व विधायक मैनपुरी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई है। बसपा छोड़कर वह समाजवादी पार्टी के पक्ष में इटावा, कन्नौज, मैनपुरी और फिरोजाबाद में पार्टी का प्रचार करेगी।
Û    श्री चिरंजीव महाजन व्यापारी नेता गौतमबुद्धनगर भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
Û    श्री चतर सिंह के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृष्ण राठौर, कोषाध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र कश्यप, महासचिव श्री बाबूराम प्रजापति श्री अशोक गुप्ता, श्री जवाहर यादव, प्रवक्ता श्री सतीश सैन, श्री मलखान सिंह निषाद अध्यक्ष बुलन्देखण्ड, श्री योगेश कश्यप, युवा प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री दीनानाथ निषाद, मण्डल प्रभारी, गोरखपुर ने भी समाजवादी पार्टी का समर्थन किया है।
Û    वंचित जमात पार्टी की राय है कि कश्यप निषाद, प्रजापति समाज की सभी उपजातियां, जो उत्तर प्रदेश में 17 नामो से जानी जाती है, को अनुसूचित जाति का लाभ दिलाने की समाजवादी सरकार ने ईमानदार कोशिश की है जबकि अन्य दल इन्हें गुमराह करते रहे हैं। इसके अतिरिक्त पिछड़ा अतिपिछड़ा एवं किसानों, अल्पसंख्यको के हितों की लड़ाई भी समाजवादी पार्टी लड़ती रही है।
Û    श्री चतर सिंह कश्यप, राष्ट्रीय अध्यक्ष वंचित जमात पार्टी के अनुसार उनकी पार्टी के घोषणा पत्र में सबको समान शिक्षा देने का वायदा किया गया है जिसको मा0 मुख्यमंत्री जी ने लैपटाप वितरण कर पूरा कर दिया है। समाजवादी पार्टी सरकार ने किसानों, मुसलमानों, नौजवानों और समाज के हर तबके के हित की योजनाएं चलाई है। इसलिए अब वे मुजफ्फरनगर से स्वयं चुनाव न लड़कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में काम करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया

Posted on 31 March 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में श्री सुधन रावत, हापुड़ में श्री शाहिद मंजूर, बुलन्दशहर में श्री कमलेश बाल्मीकि और अलीगढ़ में श्री जफर आलम के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए आज कहा कि विपक्षी विदेशी कम्पनियों से अपना प्रचार करा रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के लोग काम नहीं करते हैं, झूठा प्रचार ज्यादा करते हैं। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार ने काफी काम किया हैं। लेकिन उनका उतना प्रचार नहीं हुआ है। फिर भी जनता का रूझान और समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ हैं।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा ने देश की जनता के साथ धोखाधड़ी की है। जनता इन्हें लोकसभा चुनावो में सबक सिखाएगी। दोनों पार्टियों को उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे हैं, इसलिए वे दल बदलुओं को टिकट दे रहे हैं। उन्होने कहा कि जन विरोधी नीतियों बल्कि यूपीए सरकार की विदाई तय हो चुकी है। चुनाव के बाद देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। तीसरे मोर्चे की सरकार के गठन में समाजवादी पार्टी की अहम भूमिका होगी।
श्री यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विकास का काम समाजवादी सरकार ने किया है। पिछले पांच साल में उत्तर प्रदेश में एक भी बिजलीघर नहीं लगा। जनता की गाढ़ी कमाई पत्थरों की प्रतिमाओं, स्मारकों, पार्को पर खर्च कर दी गई। हर तरफ लूट मची रही। समाजवादी पार्टी की सरकार ने जनता की कमाई का पैसा जनता के हित में लगाया है। देश की बड़ी कम्पनियां उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने आ रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने 1 लाख 60 हजार शिक्षा मित्रों को नौकरी दी, मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 500 सीटें बढ़ाई गई, विधायक निधि से इलाज का भी इंतजाम किया गया है। लैपटाप योजना से गरीब बच्चों की जिन्दगी भी संवरेगी। बीमारों को अस्पताल तक ले जाने के लिए 108 और प्रसूताओं को लाने ले जाने के लिए 102 नं0 की एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध है। पुलिस कर्मियों को प्रमोशन दिया गया। जिला मुख्यालयों को फोर लेन से जोड़ने का काम चल रहा है। बिजली का इंतजाम हो रहा है। श्री यादव ने आज असौड़ा हापुड़ में जहांगीराबाद, बुलन्दशहर में श्री कमलेश बाल्मीकि तथा नुमाइश मैदान अलीगढ़ में उन्होने श्री जफर आलम के पक्ष में भी जनसभाएं की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश के सभी 70 जिलो से आए व्यापारी प्रतिनिधियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के साथ

Posted on 31 March 2014 by admin

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश के सभी 70 जिलो से आए व्यापारी प्रतिनिधियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के साथ बैठक कर संकल्प लिया कि वे समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में जिताकर नेताजी को दिल्ली में ताकत देगें। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल तथा वाराणसी, मथुरा, अलीगढ़, फैजाबाद जनपदो से आए पदाधिकारियों ने नेताजी को शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। लखनऊ के व्यापारी साथियों ने तलवार भेंटकर नेताजी की विजय कामना की। नेताजी के साथ मंच पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी और लोकसभा प्रत्याशी श्री अभिषेक मिश्रा भी मौजूद थे।
व्यापारी समाज को सम्बोधित करते हुए श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि व्यापारियों ने ही विधान सभा चुनावो में पूर्ण सहयेाग देकर समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनवाई और अगर व्यापारी चाहेगें तो लोकसभा की 80 सीटो पर व्यापारी निर्णायक होगें। दिल्ली को फतेह करने में व्यापारी समाज का सहयोग आवश्यक है।
श्री यादव ने कहा कि गांधी जी और डा0 राम मनोहर लोहिया हमारे आदर्श है। डा0 लोहिया ने देश को दिशा दी और समाज की व्यवस्था को बदलने के लिए संघर्ष किया। व्यापारी और किसान का गहरा संबंध हैं, दोनों ही देश के विकास के लिए काम करते है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बताया कि व्यापारियों के हित में समाजवादी पार्टी ने एफडीआई का विरोध किया। समाजवादी सरकार ने ही राज्य में चुंगी समाप्त की, वैट नहीं लगाने दिया, इंस्पेक्टर राज खत्म किया और व्यापारियों को कभी अपमानित नहीं होने दिया। उन्होने कहा कि सरकार का काम जनता को सुविधाएं देने का  होता है, संकट में फंसाने के लिए नहीं होता है। भाजपा अलगाव पैदा कर रही है। उन्होने कहा कि राज्य में जनहित में जितने काम हुए समाजवादी पार्टी सरकारों ने ही किए है। दवा पढ़ाई मुफ्त, गम्भीर बीमारियों इलाज मुफ्त, सिंचाई मुफ्त, किसानों का कर्जा माफ, बेकारी भत्ता लैपटाप वितरण से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हुए है। नेताजी ने कहा कि व्यापारी समाज में मेरा बहुत भरोसा है।
इस बैठक में सर्वश्री सुशील जायसवाल (युवा प्रदेश अध्यक्ष), अरूण जायसवाल (महामंत्री) उपाध्यक्ष वीरेन्द्र टण्डन (बिल्लू), लखनऊ प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदीप अग्रवाल, श्रीमती अनीता जायसवाल, रविन्द्र त्रिपाठी, सुरेन्द्र अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, मनोज बंका, शेषपाल गर्ग, किशोर भरतिया, मनीष गुप्ता, कुशल अग्रवाल, पवन जैन, रिपिन अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आज दिनांक 29-3-2014 को भारतीय जनता पार्टी, के कानपुर नगर, लोकसभा प्रत्याशी माननीय डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी ने

Posted on 31 March 2014 by admin

आज दिनांक 29-3-2014 को भारतीय जनता पार्टी, के कानपुर नगर, लोकसभा प्रत्याशी माननीय डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी ने प्रातः 11ः00 बजे रावतपुर गाँव, के रामलला मन्दिर मे दर्शन करके आर्शीवार्द लिया और वहाँ के पुजारी जी ने माननीय जोशी जी को माला और अंग वस्त्र पहनाया। इसके उपरान्त कार्यकर्ताओ और जनसमूह के साथ जनसम्पर्क का शुभारम्भ किया। सभी कार्यकर्ताओ एंव जनसमूहो के साथ उल्लास के साथ नारे लगाते हुये रावतपुर बाजार, मे जनसम्पर्क किया, क्षेत्रीय नागरिको ने माननीय जोशी जी का भव्य स्वागत किया। जनसम्पर्क के समय निम्न नारे लगाये गये ‘‘आपसे मिलने आये है’’ जोशी जी आये है’’ ‘‘भारत मात की तीन धरोहर’’ अटल, आडवानी, मुरली मनोहर’’
जनसम्पर्क मे प्रमुख रूप से सत्यदेव पचैरी, सतीश महाना, बालचन्द्र मिश्र, सुरेन्द्र मैथानी, सुनील बजाज, पप्पी पाण्डेय, दिवाकर मिश्रा, राहुल सिह चन्देल, दीपक ंिसह, रवि प्रकाश ंिसह, मंजीत ंिसह सोनी, अजय प्रताप वर्मा, सरन गुप्ता, कमलेश त्रिवेदी, राम अवतार प्रजापति, अंकुर वर्मा, विजय मिश्रा, मानवेन्द्र सिंह, चन्द्र कुमार गंगवानी, जितेन्द्र गांधी, प्रमोद विश्वकर्मा, सविता जोशी, रघुराज आदि थे।
आर्यनगर विधानसभा का जनसम्पर्क गणेश प्रसाद धर्मशाला, बिरहाना रोड, से प्रारम्भ होकर ज्वैलर मार्केट, दवामार्केट, से होते हुये नयागंज चैराहे पर समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओ के जनसमूह व क्षेत्रीय नागरिको ने जोशी जी का भव्य स्वागत किया। माननीय जोशी जी ने क्षेत्रीय नागरिको का अभिवादन किया और नागरिको का स्नेह और आर्शीवाद प्राप्त ंिकया। जनसम्पर्क मे प्रमुख रूप से सर्वश्री सलिल विश्नोई, धर्मप्रकाश गुप्ता, पूनम कपूर, रघुराज सरन गुप्ता, सुधीर गुप्ता, सुमित पाण्डेय, गोपाल दोसर, रमाशंकर अग्रहरि, अभित बाथम, मुन्ना गुप्ता, नीना अवस्थी, रमपति झुन्झुनवाला, आदि लोग उपस्थित थे।
सीसामऊ विधानसभा का जनसम्पर्क बनखण्डेश्वर मन्दिर मे बाबा का आर्शीवाद लेकर जनसम्पर्क प्रारम्भ किया। वहाँ के क्षेत्रीय नागरिको के जनसमूह व कार्यकर्ताओ के साथ नारा लगाते हुये पी.रोड, से होते हुये लेलिन पार्क चैराहे पर जनसम्पर्क समाप्त किया। जनसम्पर्क मे प्रमुख रूप से सर्वश्री हनुमान मिश्रा, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, रामचन्दर मिश्रा, वीरेश त्रिपाठी, राजेन्द्र ंिसह चैहान, आदि प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के समर्थन मंे एन0आर0एच0एम0 मेडिकल आफिसर एसो0 ने आज भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया।

Posted on 31 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के समर्थन मंे एन0आर0एच0एम0 मेडिकल आफिसर एसो0 ने आज भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में सैकड़ों डाॅक्टरों ने भाजपा की रीति-नीति में आस्था व्यक्त करते हुए नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि आयुष डाक्टरों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। केन्द्र की यूपीए व प्रदेश की सपा, बसपा सरकारों के भारी भ्रष्टाचार के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल दशा में चली गयी है। एन0आर0एच0 एम0 में हजारों करोड़ के घोटाले ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेरा है।
उत्तर प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी सुनील बंसल ने डाक्टरों का आहवान करते हुए कहा कि डाक्टर न केवल लोगों का ईलाज करते है वरन् समय आने पर समाज निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज केन्द्र सरकार के कुशासन के कारण देश बीमार हालत में है। इसलिए सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि देश को विकास पथ पर आगे ले जाने के लिए नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करें और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनमत तैयार करें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवभूषण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमों, राकेश त्रिपाठी, डा0 पीयूष अवस्थी, डा0 सलमान, डा0 अनिल पाण्डेय, डा0 आर0एस0 जाॅन, डा0 तव्वाब, डा0 मनीष, अभिषेक द्विवेदी, डा0 तपन, डा0 मनीष सहित सैकड़ों डाक्टर उपस्थित रहे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा लखनऊ महानगर पूर्व मण्डल 4 की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर ए ब्लाक इन्दिरा नगर मंे सम्पन्न हुई।

Posted on 31 March 2014 by admin

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा लखनऊ महानगर पूर्व मण्डल 4 की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर ए ब्लाक इन्दिरा नगर मंे सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित हुए प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों पर कार्य करना है। बूथ जीत कर ही हम सभी पार्टी को विजयश्री दिला सकते है। घर-घर सम्पर्क कर यूपीए एवं सपा सरकार की जन विरोधी नीतियों की चर्चा सभी कार्यकर्ताओं को करनी है। यूपीए के 10 वर्षो के कार्यकाल ने जनता को धोखा  देने का कार्य किया है। मंहगाई, भ्रष्टाचार घोटाले आतंकवाद से आम जनमानस को इस सरकार ने ठगा है।
बैठक में त्रिलोक सिंह अधिकारी, मनीष शुक्ला, सुनील मिश्रा, अवधेश गुप्ता छोटू, दिलीप श्रीवास्तव, भगुनाथ शुक्ला, राकेश सिंह, रामचन्द्र चैरासिया राम कुमार वर्मा, संदीप पाठक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुस्लिम समाज को भाजपा से डरने की कोई जरूरत नहीं है।

Posted on 31 March 2014 by admin

मुस्लिम समाज को भाजपा से डरने की कोई जरूरत नहीं है। विपक्षी पार्टियां मुस्लमानों को अपना वोट बैंक समझते हुए वोट की तरह इस्तेमाल करती है। भाजपा के शासन काल में भाजपा ने  अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये अनेक कार्य किये। उक्त बाते भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर ईकाई को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सम्बोधित करते हुए कहा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रूमाना सिददीकी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक भाजपा से जुड़ना चाहता है, और देश में विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाना चाहता है। उन्होने कहा कि लखनऊ में राजनाथ सिंह की जीत में अल्पसंख्यक वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में मौलाना जैद शतर, लखनऊ महानगर अध्यक्ष रामजान उर्फ भोलू, नगर महामंत्री मुश्ताक अहमद, नगर उपाध्यक्ष अजहर हुसैन, नदीम खान, मेहबूब अंसारी, नगर मंत्री राहिला कुरैशी, जैबा अंसारी, रोव हूजूर मियां आदि लोग थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2014
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in