Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के समर्थन मंे एन0आर0एच0एम0 मेडिकल आफिसर एसो0 ने आज भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया।

Posted on 31 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के समर्थन मंे एन0आर0एच0एम0 मेडिकल आफिसर एसो0 ने आज भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में सैकड़ों डाॅक्टरों ने भाजपा की रीति-नीति में आस्था व्यक्त करते हुए नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि आयुष डाक्टरों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। केन्द्र की यूपीए व प्रदेश की सपा, बसपा सरकारों के भारी भ्रष्टाचार के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल दशा में चली गयी है। एन0आर0एच0 एम0 में हजारों करोड़ के घोटाले ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेरा है।
उत्तर प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी सुनील बंसल ने डाक्टरों का आहवान करते हुए कहा कि डाक्टर न केवल लोगों का ईलाज करते है वरन् समय आने पर समाज निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज केन्द्र सरकार के कुशासन के कारण देश बीमार हालत में है। इसलिए सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि देश को विकास पथ पर आगे ले जाने के लिए नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करें और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनमत तैयार करें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवभूषण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमों, राकेश त्रिपाठी, डा0 पीयूष अवस्थी, डा0 सलमान, डा0 अनिल पाण्डेय, डा0 आर0एस0 जाॅन, डा0 तव्वाब, डा0 मनीष, अभिषेक द्विवेदी, डा0 तपन, डा0 मनीष सहित सैकड़ों डाक्टर उपस्थित रहे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in