Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए

Posted on 31 March 2014 by admin

समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए आज सीतापुर, मुरादाबाद, इलाहाबाद और चरखारी महोबा के तमाम प्रतिष्ठत नेता बसपा, कांग्रेस, आप पार्टी और भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इन्होने नेताजी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें लोकसभा में भारी बहुमत के साथ पहुॅचाने का संकल्प जताया। समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों की जीत के लिए वे जीजान से प्रचार अभियान चलाएगें।
प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि सीतापुर के पूर्व विधायक के पुत्र दर्जनों पूर्व प्रधान, ब्लाक प्रमुख, सभासद बसपा, भाजपा और कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। इनमें प्रमुख हैं श्री पप्पू भटनागर पुत्र श्री गंगा स्वरूप भटनागर (पूर्व विधायक बेहटा) सभासद श्री अखिलेन्द्र विक्रम सिंह, असलम ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख, हिमांशु मिश्रा, कुलदीप श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख, पंकज लोधी प्रभारी भाजपा, श्रीराम कनौजिया, पूर्व सभासद, महेश वर्मा भाजपा मण्डल अध्यक्ष, इलियास बेग, आम आदमी पार्टी, ओमप्रकाश, पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका नसीम खाॅ आदि।
जनपद मुरादाबाद के श्री बाबर खाॅ, विनोद पुरी, हाजी तालिब अंसारी, सलीम सिद्दीकी तथा तारिक आफताब ने भी बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जलालाबाद (शाहजहाॅपुर से दो बार विधायक रहे श्री दल सिंह यादव भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
श्री नबी अहमद खाॅ (नब्बन भाई) ऐडवोकेट, चरखारी (महोबा) पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। उनके साथ पूर्व विधायक श्री उदय प्रकाश, रघुवीर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष, शफीक उल्लाह सौदागर कोषाध्यक्ष शेखर नियामत सौगार, अध्यक्ष व्यापार मण्डल, आशीष त्रिपाठी, पूर्व सभासद, श्री शिवपाल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आ गए है।
बसपा के पूर्व विधायक श्री रामसेवक सिंह पटेल (इलाहाबाद) ने भी आज अपने साथियों श्री सुरेश चन्द्र सोनकर, इंद्रबली सिंह पटेल, बबलू पटेल तथा श्री कांत यादव के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इन नेताओं के पार्टी में आने का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि उनसे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर सर्वश्री विशम्भर प्रसाद निषाद, धर्मराज पटेल (पूर्व साॅसद), भरत त्रिपाठी एवं राधेश्याम जायसवाल (विधायक ) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in