Categorized | लखनऊ.

मुस्लिम समाज को भाजपा से डरने की कोई जरूरत नहीं है।

Posted on 31 March 2014 by admin

मुस्लिम समाज को भाजपा से डरने की कोई जरूरत नहीं है। विपक्षी पार्टियां मुस्लमानों को अपना वोट बैंक समझते हुए वोट की तरह इस्तेमाल करती है। भाजपा के शासन काल में भाजपा ने  अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये अनेक कार्य किये। उक्त बाते भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर ईकाई को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सम्बोधित करते हुए कहा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रूमाना सिददीकी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक भाजपा से जुड़ना चाहता है, और देश में विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाना चाहता है। उन्होने कहा कि लखनऊ में राजनाथ सिंह की जीत में अल्पसंख्यक वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में मौलाना जैद शतर, लखनऊ महानगर अध्यक्ष रामजान उर्फ भोलू, नगर महामंत्री मुश्ताक अहमद, नगर उपाध्यक्ष अजहर हुसैन, नदीम खान, मेहबूब अंसारी, नगर मंत्री राहिला कुरैशी, जैबा अंसारी, रोव हूजूर मियां आदि लोग थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in