Categorized | लखनऊ.

देश में ’’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की सरकार बनाने हेतु बी.एस.पी. राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी का राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी अभियान के तहत कल दिनांक 31 मार्च को कोलकता (पश्चिम बंगाल) का चुनावी दौरा

Posted on 31 March 2014 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) एवं पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी, देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अभियान के तहत् कल दिनांक 31 मार्च सन् 2014 को कोलकता (पश्चिम बंगाल) में 1 (एक) चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी।
सुश्री मायावती जी पश्चिम बंगाल राज्य के अपने चुनावी दौरे में कल अर्थात् सोमवार को शहीद मीनार ग्राउन्ड, कोलकता मैदान में राज्य स्तरीय जनसभा को सम्बोधित करेंगी।
उल्लेखनीय है कि सुश्री मायावती जी ने देश में 16वीं लोकसभा के लिये हो रहे आमचुनाव हेतु अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अभियान की, दिनांक 22 मार्च को झारखण्ड राज्य की राजधानी राँची में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर शुरूआत की थी और अब तक वे ओडिसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार व चण्डीगढ़ में कई चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुकी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in